NEET UG 2024 Result - Sach Kahoon Hindi

NEET UG 2024 Result : नीट-यूजी एग्जाम रिजल्ट घोषित ! चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी-2024 की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के परिणाम शहर और परीक्षा केंद्र स्तर पर शनिवार को अपनी बेवसाइट पर जारी कर दिए। स्नातक स्तर के मेडिकल और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के परिणाम शहर और परीक्षा केंद्र स्तर पर विद्यार्थियों की पहचान उजागर किए बिना बेवसाइट पर डाल (अपलोड) दिए गए हैं। NEET UG 2024 Result

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बड़े पैमाने पर कथित कदाचार और अन्य अनियमितताओं के कारण नीट-यूजी 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग और अन्य याचिकाओं पर संबंधित पक्षों की घंटों दलीलें सुनने के बाद 18 जुलाई को यह निर्देश दिया था। नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं की ओर से सभी परिणाम परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र के आधार पर अलग-अलग घोषित करने की गुहार लगाई गई थी। पीठ ने तब कहा था कि वह इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को जारी रखेगी।

24 जुलाई को बड़ा फैसला आने की उम्मीद | NEET UG 2024 Result

उस दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और पटना पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज आपराधिक मुकदमों से संबंधित जांच की प्रगति और अन्य पहलुओं पर गौर करेगी और इस मामले को भोजनावकाश से पहले निपटने की कोशिश की जाएगी। माना जा रहा है कि 24 जुलाई से नीट यूजी परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग शुरू होने से पहले शीर्ष अदालत कोई बड़ा फैसला सुना सकती है।

गौरतलब है कि नीट यूजी की परीक्षा 05 मई को देश के 571 शहरों में 4,750 केन्द्रों पर हुई थी और इसमें 23.33 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। नीट-यूजी की परीक्षा 14 विदेशी केन्द्रों पर भी आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1,563 उम्मीदवार पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

इन परिणामों में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस परिणाम में उन तीन सेंटर्स के डाटा का आंकलन किया गया, जहां पर गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायत मिली थी। इनमें बहादुरगढ़ का हरदयाल पब्लिक स्कूल, हजारीबाग का ओएसिस पब्लिक स्कूल और गोधरा का झालाराम इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। बहादुरगढ़ के स्कूल से सबसे ज्यादा टॉपर्स आए थे, जबकि ओएसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसी स्कूल के बाहर नीट का जला हुआ पेपर भी पाया गया था।

सेंटर वाइज अपलोड रिजल्ट के आने के बाद लोगों की निगाहें बहादुरगढ़ के हरदयाल पब्लिक स्कूल पर टिकी थीं। यहां परीक्षा देने वाले छात्रों में से चार उम्मीदवारों को 720 में से 720 अंक मिले थे, जबकि दो उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले थे। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे गणितीय रूप से असंभव बताया गया था। हालांकि अब घोषित परिणाम के मुताबिक, यहां पर 494 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से महज एक छात्र के 682 अंक हैं, जबकि 13 छात्रों के अंक 600 से अधिक हैं। NEET UG 2024 Result

NEET UG 2024 Result Today: नीट यूजी-2024 परीक्षा परिणाम केंद्र-शहर स्तर पर घोषित
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। NEET UG 2024 Result Today: उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2024 की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के परिणाम शहर और परीक्षा केंद्र स्तर पर शनिवार को अपनी बेवसाइट पर जारी कर दिये। स्नातक स्तर के मेडिकल और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के परिणाम शहर और परीक्षा केंद्र स्तर पर विद्यार्थियों की पहचान उजागर किए बिना बेवसाइट पर डाल (अपलोड) दिये गये हैं। NEET UG 2024 Result Today

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बड़े पैमाने पर कथित कदाचार और अन्य अनियमितताओं के कारण नीट-यूजी 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग और अन्य याचिकाओं पर संबंधित पक्षों की घंटों दलीलें सुनने के बाद 18 जुलाई को यह निर्देश दिया था। नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग करने वाले याचिकाकतार्ओं की ओर से सभी परिणाम परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र के आधार पर अलग-अलग घोषित करने की गुहार लगाई गई थी। NEET UG 2024 Result Today

पीठ ने तब कहा था कि वह इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को जारी रखेगी। उस दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और पटना पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज आपराधिक मुकदमों से संबंधित जांच की प्रगति और अन्य पहलुओं पर गौर करेगी और इस मामले को भोजनावकाश से पहले निपटने की कोशिश की जाएगी। माना जा रहा है कि 24 जुलाई से नीट यूजी परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग शुरू होने से पहले शीर्ष अदालत कोई बड़ा फैसला सुना सकती है।

NEET Scam : सुप्रीम कोर्ट पहुँचा 20 छात्रों का समूह, की सीबीआई जांच की मांग
NEET Scam: नई दिल्ली (एजेंसी)। नीट यूजी 2024 की परीक्षा की विसंगतियों को लेकर शनिवार को 20 छात्रों के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पांच मई को हुई परीक्षा की जांच सीबीआई या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की है। फिलहाल नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच को लेकर पहले ही कई याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। कोर्ट सभी याचिकाओं को जोड़कर 8 जुलाई को सुनवाई करेगी।

620+ अंक लाए छात्रों की फॉरेंसिक जांच की जाए | NEET Scam

तन्मय शर्मा और अन्य की तरफ से दाखिल की गई याचिका में इस परीक्षा में 620 अंक से ज्यादा पाने वाले छात्रों की अकादमिक और फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है। छात्रों की अपील है कि सुप्रीम कोर्ट किसी स्वतंत्र एजेंसी या सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित की गई कमेटी के द्वारा जांच कराए जाने का आदेश जारी करे। इसके अलावा में नीट की इस परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग करते हुए याचिका में केन्द्र सरकार और इस परीक्षा को करने वाली एजेंसियों को परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बरतने, पेपर लीक न होने और परीक्षा के दौरान गलत तरीकों के इस्तेमाल भविष्य न हो इसके लिए उचित कदम उठाए जाने का निर्देश देने की मांग की गई है। NEET Scam

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल महंगे

NEET Scam 2024 : नीट परीक्षा धांधली मामले में पाँच गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री से मिले नीट के छात्र
NEET Scam 2024 : नीट छात्रों ने कहा: न्याय का मिला भरोसा

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से मुलाकात के बाद शास्त्री भवन से निकले छात्रों ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को सुप्रीम कोर्ट देखेगा। उन्होंने कहा कि जिसकी गलती पकड़ी जाएगी, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा, हम सब मानेंगे क्योंकि हम लोग सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं हैं। छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री से कहा कि धांधली हुई है, गोधरा और बिहार से पेपर लीक हुआ है। इस पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि हम इस मामले में कड़ा से कड़ा एक्शन लेंगे। NEET UG 2024 Scam

उन्होंने माना कि कई सेंटर पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि आपको न्याय मिलेगा। ज्ञापन में हमने नीट फिर से कराने और सीबीआई जांच की मांग उठाई। हमने मेडिकल एंट्रेंस की फीस को कम करने की भी गुजारिश की। धर्मेन्द्र प्रधान ने हम लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि रीनीट और सीबीआई जांच पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया तो हम दोबारा परीक्षा आयोजित कराएंगे, नहीं कहेगा तो नहीं कराएंगे।

गुजरात पुलिस ने की कार्रवाई | NEET UG 2024 Scam

गोधरा (एजेंसी)। नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर गुजरात पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक ढाई करोड़ रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक छात्रों से पैसे लेकर नीट परीक्षा पास कराने का गोरखधंधा चल रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टीचर तुषार भट्ट, प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, रॉय ओवरसीज परशुराम रॉय, रॉय का साथी विभोर आनंद और एक बिचौलिया आरिफ वोरा शामिल है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

मुख्य आरोपी तुषार भट्ट ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। बता दें कि पिछले महीने पंचमहल जिले के कलेक्टर को मिली सूचना के आधार पर गोधरा के जय जलाराम स्कूल के नीट एग्जाम सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि बच्चों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का खेल हुआ है। इसके बाद पंचमहल जिले के शिक्षा अधिकारी किरीट पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

नीट में धांधली को लेकर की जा रही लीपापोती: कांग्रेस

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सच पर पर्दा डालने के लिए पूरे प्रकरण में लीपापोती की जा रही है लेकिन सवाल 24 लाख बच्चों के भविष्य का है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में मामले की जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 8 साल में 7 ऐसे छात्र थे जो पूरे अंक लाए लेकिन इस साल 67 छात्र पूरे अंक लेकर आए। इस पर शिक्षा मंत्री का कोई जवाब नहीं है। जब बिहार में पुलिस ने पेपर लीक के मामले में कुछ लोगों को पकड़ा और गुजरात के गोधरा में भी ऐसा मामला निकला, तब ये घोटाला सामने आया।’’ NEET UG 2024 Scam

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

NEET UG 2024 Result Updates: सभी 1563 NEET UG उम्मीदवार इस दिन दे सकेंगे दोबारा परीक्षा!
NEET UG 2024 Result Updates: नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि MBBS, BDS सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,563 नीट-यूजी 2024 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय रद्द कर दिया गया है। केंद्र ने कहा कि इन उम्मीदवारों के पास 23 जून को निर्धारित परीक्षा में फिर से बैठने यानि परीक्षा दोबारा देने का विकल्प है। NEET UG 2024 Result

वहीं कोर्ट द्वारा प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया को रोकने से इनकार कर दिया गया। यदि 1,563 उम्मीदवारों में से कोई भी परीक्षा में दोबारा से भाग नहीं लेना चाहता है तो उनके पिछले अंकों को ही ग्रेस मार्क्स को छोड़कर, रिजल्ट माना जाएगा।केंद्र ने कहा कि दोबारा परीक्षा के रिजल्ट 30 जून को घोषित किए जाएंगे और MBBS, BDS और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी।

एनटीए के इतिहास में अभूतपूर्व रूप से 67 छात्रों ने 720 अंक प्राप्त किए, जिसमें हरियाणा के फरीदाबाद के एक केंद्र से 6 छात्र शामिल हैं, जिससे अनियमितताओं का संदेह पैदा हो गया है। कई छात्रों ने कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए 10 जून को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि ग्रेस मार्क्स की वजह से 67 छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल की। एनटीए देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षाओं का आयोजन करता है। NEET UG 2024 Result

T20 World Cup : भारत, अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर आठ में

NEET UG 2024 Result: प्रतीभा: पहले ही प्रयास में भिवानी की दिशा अग्रवाल ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा
परीक्षा में 720 में से 710 अंक लेकर हासिल की 368वीं रैंक

NEET UG 2024 Result: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। खेलों के क्षेत्र में विश्व भर में अपनी पहचान बनाने वाले भिवानी के बेटे-बेटियां अब शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर रहे हैं। भिवानी के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसी कड़ी में स्थानीय दादरी गेट न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दिशा अग्रवाल ने नीट की परीक्षा में 368वां रैंक हासिल किया है। जिसका परिणाम हाल ही में घोषित किया गया था। दिशा की उपलब्धि ने ना केवल हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनीवासियों, बल्कि समस्त भिवानीवासियों को गौरवान्वित किया है। Bhiwani News

12वीं कक्षा में भी दिशा ने प्राप्त किए थे 96 प्र्रतिशत अंक

गौरतलब होगा कि दिशा ने वर्ष 2023-24 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके साथ ही नीट एमबीबीएस की परीक्षा में 720 में से 710 अंक प्राप्त कर भिवानी का नाम रोशन किया था। दिशा की उपलब्धि पर वीरवार को साथी हाथ बढ़ाना समिति की अध्यक्षा व हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की चेयरपर्सन सीमा बंसल व प्रधान बलदेव ग्रोवर ने उन्हें बधाई दी। तथा उनको सम्मानित किया। इस मौके पर दिशा अग्रवाल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता रत्न अग्रवाल व माता कविता अग्रवाल को दिया। इस अवसर पर अन्य कॉलोनीवासी भी मौजूद रहे।

बेटी ने नीट परीक्षा पास कर मनवाया प्रतीभा का लोहा: सीमा | Bhiwani News

उन्होंने कहा कि अपने परिजनों की बदौलत ही वे आज इस मुकाम तक पहुंची है। इस मौके पर साथी हाथ बढ़ाना समिति रजि. की अध्यक्षा सीमा बंसल ने दिशा का सम्मानित करते हुए कहा कि दिशा ने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा पास अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिससे उन्हें बेटी दिशा पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भिवानी के बेटे-बेटियों ने समय-समय पर खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भिवानी का सीना गर्व से चौड़ा करने का काम किया है। Bhiwani News

Students Protested: फीस पे होने के बावजूद भी एडमिट कार्ड नहीं हुए जारी, छात्रों ने जताया विरोध