Haryana Roadways Bus - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways: पिहोवा-हरिद्वार एसी बस शुरू, इन जिलों से होकर गुजरेगी ये बस, जानें लिस्ट
पिहोवा (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Haryana Roadways: वीरवार से पिहोवा से हरिद्वार के लिए विशेष ए.सी. बस शुरू की गई है। बस को भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी व जीएम रोडवेज समेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जयभगवान शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास पथ पर है और हरियाणा की सभी विधानसभाओं में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा के श्रद्धालुओं को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए एयर कंडीशनर बस को शुरू किया गया है। इससे आमजन को सुविधा मिलेगी और यात्रा आसान होंगी और गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु जा सकते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र के जीएम समेन्द्र सिंह ने कहा कि आमजन की सुविधाओं को देखते हुए पिहोवा से हरिद्वार के लिए सुबह 7:40 पर प्रतिदिन रवाना होगी। यह बस वाया कुरुक्षेत्र, पिपली, लाडवा, रादौर यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।

हरिद्वार से पिहोवा के लिए यह बस दोपहर 2:20 पर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा ने पिहोवा से दिल्ली के लिए भी एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी देकर भी रवाना किया है। यह बस पिहोवा से सुबह 8:10 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी यह बस वाया ढांड, कौल, सीतामाई, काछवा, करनाल,पानीपत,सोनीपत से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

रोड़वेज बसें रोजाना हजारों यात्रियों को करवा रही यात्रा: डीडी शर्मा

भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा ने कहा कि इसके अलावा पिहोवा बस अड्डे से मां वैष्णो देवी जम्मू कटरा, दिल्ली और चंडीगढ़, सहित अन्य कई लंबे रूट पर रोडवेज की बसें रोजाना हजारों यात्रियों को यात्रा करवा रही है। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन जोगिंदर सिंह, डिपो प्रबंधक विनोद शर्मा,बैकंठ शर्मा, ईश्वर सिंह डीआई, विनोद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, हरिओम अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक राकेश पुरोहित, मंडी प्रधान नवीन गर्ग, महेश तलवाड़, हन्नु चक्रपाणि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Haryana Roadways Bus: नशे में बस चलाने पर चालक पर कार्रवाई, बस इंपाउंड
रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Bus: रेवाड़ी पुलिस ने नशे की हालत में बस चलाने के मामले में हरियाणा रोडवेज की एक बस को इंपाउंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही थी। बताया गया कि जब बस चालक बस को रेवाड़ी बस स्टैंड डिपो के अंदर लेकर जा रहा था, तो वह सामने से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक से झगड़ा करने लगा। इस दौरान प्राइवेट बस चालक को शक हुआ कि रोडवेज बस का चालक नशे में है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Rewari News

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का एल्कोहल डिटेक्टर से परीक्षण किया। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बस को इंपाउंड कर दिया और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में सवार सभी सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Rewari News

यह भी पढ़ें:– Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में छात्रा एक घंटे तक बाथरूम में रही बंद, परिजनों ने डीएम से की शिकायत

भिवानी में बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर
भिवानी में हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 25 नई बीएस-6 बसें

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana Roadways New Bus News: हरियाणा प्रदेश में जो जिले एनसीआर के क्षेत्र में आते है, उनमें अब हरियाणा रोडवेज बीएस-6 की नई बसें शामिल करने जा रहा है, ताकि प्रदूषण स्तर को काम किया जा सके इन बीएस-6 की नई बसों में खासियत यह होगी कि यह प्रदूषण कम करेंगी। भिवानी में हरियाणा रोडवेज में 25 नई बीएस-6 बसें शामिल होंगी, जिनका फायदा यात्रियों को मिलेगा खासकर छात्र एवं छात्राओं को भी इसका फायदा मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए यातायात शाखा टीआई जयपाल चौहान ने बताया कि भिवानी में हरियाणा रोडवेज की 25 बीएस-6 की नई बसें शामिल होने जा रही है। Bhiwani News

इन बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा, जहां पर बसों की शॉर्टेज देखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि लगातार छात्र एवं छात्रों की तरफ से भी मांग उठ रही थी के उनके रूटों पर बसों को चलाया जाए, जिसके चलते अब यह बसें उन नोटों पर भी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज ने बीएस-4 की बसों को पहले ही एनसीआर के क्षेत्र से बाहर कर दिया है, ताकि प्रदूषण के स्तर को काम किया जा सके। क्योंकि बीएस-4 की बसें अधिक प्रदूषण करती थी जिसके कारण उनकी जगह पर नई बीएस-6 की बसों को शामिल किया गया है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों एयरोस्केटोबाल प्रतियोगिता में जीते 30 पदक

Haryana Roadways Bus Accident: कसान के पास हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 35 यात्री घायल
सड़क के किनारे मिट्टी गीली होने से बस का संतुलन बिगड़ा | Kaithal News

कैथल (सच कहूं न्यूज)। Roadways Bus Accident: करोड़ा से नरवाना जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस कसान गांव के पास पलट गई। शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी गीली होने से बस का पहिया धंस गया, जिसके चलते यह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।सूचना मिलते ही किठाना चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए कैथल के सिविल अस्पताल और सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kaithal News

स्थानीय लोगों ने बताया कि कसान गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में ड्राइवर ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा। बारिश के कारण कच्ची मिट्टी में पहिया धंस गया, जिससे ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और यह करीब आठ फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस के ऊपर चढ़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बस गांव कसान के पास पलट गई है। हादसे में करीब करीब 35 यात्रियों को चोटें आई हैं। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद नगर निगम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

कैथल से कटरा, अमृतसर, पठानकोट के लिए बस सेवा आगामी आदेशों तक बंद
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Haryana Roadways: यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा रोडवेज ने शुक्रवार से कैथल से कटरा और पंजाब के बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक रोक दिया है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर महाप्रबंधक ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही एक दिन पहले ही वहां गई हुई बसें भी वापस लौट चुकी हैं। Kaithal News

यह फैसला भारत-पाकिस्तान की युद्ध की आहट के बीच रोडवेज की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस समय कैथल से हरियाणा रोडवेज की एक एक बस पठानकोट, अमृतसर और कटरा के लिए जाती हैं। इसमें एक बस इन रूटों पर जाती हैं। जबकि दूसरी बस इन रूटों से वापस होती है। अब इन बसों का संचालन विभाग ने मुख्यालय के आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

चंडीगढ़ और पंजाब के लिए अभी सेवा बहाल | Kaithal News

हालांकि अभी चंडीगढ़ सहित पंजाब के संगरूर और पटियाला जिले में जाने वाली बसों को बंद नहीं किया गया है। यह बसे पहले के दिनाें की तरह से संचालित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय पठानकोट और अमृतसर जाने वाली बसों को भेजा गया था, लेकिन यह बसें जालंधर से ही वापस लौट जाएंगी।

कटरा, अमृतसर, पठानकोट के लिए बस सेवा स्थगित: जीएम

कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशों पर कैथल से पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिले पठानकोट और अमृतसर व कटरा जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। हालांकि पंजाब के अन्य जिलों में जाने वाली बसें सामान्य रूप से चलाई जा रही है। अभी तक इन रूटों पर बसों को बंद करने के कोई आदेश नहीं है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत, कोहराम

Punjab: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 12 घंटे में पूरी की पंजाब के सरपंचों की मांग
जींद से पटियाला के गांवों तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू

सरपंचों ने सैनी को पंजाब आने का दिया निमंत्रण

खनौरी (सच कहूँ/बलकार सिंह)। Khanauri News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सरपंचों की मांग को रिकॉर्ड समय में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने सरपंचों के अनुरोध पर जींद से पटियाला (पंजाब) सीमावर्ती गांवों तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू करवा दी। सरपंचों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर-नादर एक्सप्रेस (12485-12486) और सरबत दा भला एक्सप्रेस (12421-12422) ट्रेनों को जींद जिले के धमतान साहिब स्टेशन पर रोकने की मांग की है। यह कदम श्रद्धालुओं की आस्था और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। Sangrur News

पंजाब के सरपंचों ने की थी मुलाकात | Sangrur News

रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से आए 15 से अधिक सरपंचों ने नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान सरपंचों ने बस सेवा और ट्रेन स्टॉपेज की मांग उठाई, जिसे मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सरपंचों ने की सैनी की सादगी की प्रशंसा

मुलाकात के बाद सरपंचों ने सीएम नायब सिंह सैनी की सादगी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने उनकी हर बात को धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया। सरपंचों ने हरियाणा सरकार की पंचायत नीति की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंचायतों को विकास के लिए पूरी आजादी और पर्याप्त फंड मिलता है, जबकि पंजाब में पंचायतों को मामूली राशि भी नसीब नहीं होती। साथ ही, सरपंचों ने मुख्यमंत्री सैनी को पंजाब आने का निमंत्रण भी दिया। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– अबोहर के सिविल अस्पताल में आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति

Haryana Roadways: पानीपत रैली से यात्री परेशान, रोडवेज में नहीं दिख रही बस!
Haryana Roadways: 77 बसें बनेगी पानीपत रैली का हिस्सा

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दिनों बसों की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी रविवार को उस समय और बढ़ गई जब पानीपत में हो रही प्रधानमंत्री की रैली (Panipat Rally) को लेकर सरसा से 58 बसें कैथल चली गई। जिसके कारण लोकल व लंबे करीब 50 रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो गई। यात्री प्राइवेट बसों व अन्य वाहनों में सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते रहे। Haryana Roadways

वहीं सोमवार को भी 19 बसें सरसा के अलग-अलग स्थानों से पानीपत के लिए रवाना होंगी। रोडवेज ने सभी बसे जिला प्रशासन को सौंप दी है। पानीपत में कार्यक्रम को लेकर परिवहन विभाग की तरफ से सरसा डिपो की 107 बसों को रिजर्व रखा गया था। सरसा डिपो की तरफ से 58 बसें कैथल और 30 बसें जींद डिपो को दी जानी थी। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद सरसा डिपो की तरफ से 58 बसों को कैथल के लिए रवाना कर दिया गया। जबकि रविवार को ही मुख्यालय की तरफ से जींद डिपो को दी जाने वाली 30 बसों को कैंसल कर दिया। अब सोमवार को अलसुबह 19 बसें सरसा से पानीपत के लिए रवाना होगी। PM Modi Panipat Rally

जिले की अब कुल 77 बसें ही पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगी। सरसा से 58 बसें कैथल भेज दी गई है। जींद जाने वाली बसों को मुख्यालय की तरफ से रद्द किया गया है। जिन्हें अब लोकल व लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। बसें कार्यक्रम में जाने के कारण कई फेरे प्रभावित हुए है।

सुधीर कुमार, यातायात प्रबंधक, सरसा डिपो। Haryana Roadways

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी! उत्तर भारत में अब ठिठुराएगी ठंड

Haryana Roadways Bus: विधायक ने नारियल तोडक़र की बस की शुरूआत
खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Haryana Roadways Bus: खरखौदा से दिल्ली जाने व दिल्ली से खरखौदा आने वाले लोगों की सुविधााओं को देखते हुए विधायक पवन खरखौदा ने शनिवार को औचंदी बोर्डर से हरियाणा रोड़वेज बस की शुरूआत करवाई। इस दौरान विधायक ने औचंदी बोर्डर पर पहुंचकर नारियल तोडक़र बसों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि काफी समय से लोगों की डिमांड थी कि जो लोग खरखौदा से दिल्ली और दिल्ली से खरखौदा आते है उनको साधनों व बसों की सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों की इस डिमांड को पूरी करने के लिए उनके द्वारा प्रयास किए गए और आज यहां से बसों की शुरूआत की गई है। Kharkhoda News

उन्होंने बताया कि इस बस के प्रतिदिन सुबह और दोपहर बाद दो राउड़ होंगे, जिससे खरखौदा, पीपली और सैदपुर और इस रूट के आस-पास के गांवों के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 07:50 बजे खरखौदा से औचंदी बोर्डर तक चलेगी, जिसके बाद यह सुबह 8:30 बजे औंचदी बोर्डर से वाया खरखौदा होते हुए झज्जर जाएगी। इसके पश्चात यह बस प्रात: 10:48 बजे झज्जर से खरखौदा, 12:50 बजे खरखौदा से औचंदी बोर्डर, दोपहर 01:30 बजे औचंदी बोर्डर से झज्जर तथा दोपहर बाद 03:35 बजे झज्जर से खरखौदा के बीच चलेगी। Kharkhoda News

इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि विधायक ने हमारी तकलीफों का महसूस किया और आज इस बस की शुरूआत की है, जिससे हमें आने जाने में हो रही परेशानी दूर हो जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर प्रदेशवासी सुगमता के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा कर सके, जिसके लिए प्रदेश सरकार का रोडवेज विभाग बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसें प्रदेश के हर कौने के साथ-साथ हमारे पड़ोसी राज्यों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के अमित आर्य व करण शर्मा ने ताशकंद में जीता गोल्ड मेडल

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की शान बनेंगी 1168 मर्सिडीज बसें
Haryana Roadways: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शानदार सफर के लिए देशभर में अलग पहचान रखने वाले विभाग हरियाणा रोडवेज में अब यात्री मर्सिडीज बसों में सफर करेंगे। परिवहन विभाग के इस बेड़े में 1168 नई बसें शामिल हो जाएंगी। रोडवेज ने 650 बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली हैं।

इन बसों में 500 नॉन एसी स्टैंडर्ड और 150 एसी शामिल होंगी। सरकार द्वारा इस पहले चरण में हरियाणा के लोगों का सफर जल्द ही सुहाना होने वाला है। रोडवेज ने 650 नई बसों की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें 500 नॉन एसी स्टैंडर्ड और 150 एचवीएसी बसें हैं। इन बसों की खरीद के बाद विभाग 518 अन्य नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू करेगा, जिनमें 500 एचवीएसी बसें तथा 18 लग्जरी बसों की खरीद करेगा। अभी परिवहन विभाग के पास 6 वोल्वो बसें, 12 मर्सिडीज, 153 एचवीएसी, 3 सीएनजी, 10 सिमी लो फ्लोर बसें, 278 मिनी बसें, 3203 प्लेन बसें हैं। Haryana Roadways

6 जिला बस स्टैंड के वॉशरूम सुधरेंगे | Haryana Roadways

प्रदेश के परिवहन मंत्री असीम गोयल के निर्देश पर प्रदेश के सभी बस स्टैंड और डिपो के शौचालयों को चकाचक करने के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत परिवहन विभाग सबसे पहले प्रदेश के 6 जिलों में सटे मुख्य बस स्टैंड के शौचालयों को सुधारेगा। विभागीय टीमें शौचालयो का निरीक्षण करेगी और खामियों का पता लगाएगी। शौचालयों की सफाई का जिम्मा निजी हाथों में दिया जा सकता है, इस योजना पर काम चल रहा है। Haryana Roadways

Update Your Aadhaar : सुनहरी मौका! इस तारीख तक आधार कार्ड फ्री में हो रहा अपडेट, आज ही लाभ उठाएँ

Haryana News: बीपीएल परिवारों में खुशी की लहर, हरियाणा रोडवेज बस में फ्री यात्रा को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान
Haryana Roadways Bus: करनाल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में लोग रोडवेज की बसों में साल में 1 हजार किलोमीटर फ्री यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी स्कीम) बनाई है। शुक्रवार को करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हैप्पी स्कीम के लाभार्थियों को कार्ड बांटे। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रदेशभर के लाभार्थियों से आॅनलाइन रूबरू हुए और उनके फ्री यात्रा संबंधित अनुभव जाने। इस अवसर पर उनके साथ परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनसमस्याएं भी सुनी। Haryana News

Modi 3.0 Cabinet: कौन-कौन बन सकता है मोदी कैबिनेट मंत्री? जानें किन-किन नामों की है चर्चा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना से 23 लाख परिवारों में से 84 लाख लोगों को इसका लाभ मिलने वाला है। एक लाख 23 हजार लोगों ने इस योजना का लाभ भी उठाया है। मुख्यमंत्री ने हैप्पी योजना पर हरियाणा वासियों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि 1.80 लाख रुपए से कम इंकम वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड की स्कीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चलाई है, जो गरीबों के उत्थान के लिए है। हैप्पी योजना भी ऐसे वर्ग के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को दिक्कत आ जाती है या बाजार में जाना है, या धार्मिक स्थल पर या रिश्तेदारी में जाना है तो इस योजना का लाभ उठाते हुए फ्री में हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर सकते है।

मनोहर लाल के कामकाज की सराहना की | Haryana News

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी 36 डिपो और सब डिपो में यह स्कीम शुरू हो चुकी है। जहां से लोग हैप्पी कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्?टर के कामकाज की सराहना की। सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष के राज में बुढ़ापा पेंशन के लिए बहुत परेशानी होती थी। बुजुर्गों को सेवा देनी पडती थी। अब ऐसा आॅनलाइन सिस्टम बना कि आदमी की उम्र 60 साल होते ही बुढ़ापा पेंशन शुरू हो जाती है। पेंशन की रकम सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में चली जाती है।इस मौके पर परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि इस हैप्पी कार्ड की कीमत 180 रुपए है। लोगों के लिए इसकी कीमत 50 रुपए रखी गई है। यह रकम सिर्फ इसलिए ली जा रही है ताकि वह सम्मानित तरीके से स्कीम का लाभ उठा सकें।