Heart Attack Symptoms - Sach Kahoon Hindi

Heart Attack Symptoms: अचानक नहीं होतीं दिल की बीमारियां! छोटी-छोटी आदतें बनाएं मजबूत दिल की ढाल
Heart Attack Symptoms: अनु सैनी। हृदय रोग अचानक नहीं आते, वे वर्षों की अनदेखी का परिणाम होते हैं। गलत खानपान, शारीरिक निष्क्रियता, बढ़ता तनाव, धूम्रपान और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे धमनियों को संकुचित करते हैं और हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। शुरुआत में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। लेकिन समय के साथ कोलेस्ट्रॉल जमा होना, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याएं दिल को कमजोर करने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने रोजमर्रा के व्यवहार को समझें और छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाएं, ताकि भविष्य में बड़ी बीमारी से बचा जा सके।

संतुलित आहार: दिल की सेहत की पहली सीढ़ी | Heart Attack Symptoms

हमारी थाली सीधे तौर पर हमारे हृदय से जुड़ी होती है। अत्यधिक तला-भुना, प्रोसेस्ड और ज्यादा नमक-चीनी वाला भोजन धमनियों में फैट जमा करता है। इसके विपरीत हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और मेवे दिल के लिए लाभकारी होते हैं। फाइबर युक्त आहार खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रोजाना सलाद, मौसमी फल और पर्याप्त पानी का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है। यदि हम भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें और जंक फूड को सीमित करें, तो दिल की कई समस्याओं का खतरा अपने आप घट जाता है।

नियमित व्यायाम: दिल की मजबूती का आधार

शारीरिक गतिविधि दिल की सेहत के लिए अनिवार्य है। जब हम नियमित रूप से चलते-फिरते हैं, तो रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। प्रतिदिन 30 से 45 मिनट तेज चाल से चलना, योग, साइकिल चलाना या तैराकी करना हृदय रोगों के खतरे को काफी कम करता है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उन्हें हर घंटे कुछ मिनट टहलने की आदत डालनी चाहिए। नियमित व्यायाम न केवल वजन नियंत्रित रखता है, बल्कि तनाव कम करने और नींद सुधारने में भी मदद करता है।

तनाव प्रबंधन: मन की शांति, दिल की सुरक्षा

लगातार तनाव हृदय के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तनाव के दौरान शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे रक्तचाप और हृदय गति तेज हो जाती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ध्यान, प्राणायाम और गहरी सांस लेने की तकनीकें मानसिक शांति प्रदान करती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, अपने शौक पूरे करना और डिजिटल डिटॉक्स अपनाना भी तनाव कम करने में सहायक है। मन को शांत रखना, दिल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

धूम्रपान और शराब से दूरी

तंबाकू और धूम्रपान धमनियों को नुकसान पहुंचाते हैं और हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं। निकोटीन रक्तचाप बढ़ाता है और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा कम करता है। इसी तरह अत्यधिक शराब का सेवन भी हृदय के लिए हानिकारक है। यदि कोई व्यक्ति इन आदतों से दूर रहता है, तो वह अपने हृदय को बड़ी क्षति से बचा सकता है। छोड़ने का निर्णय कठिन हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे प्रयास करने और विशेषज्ञ की सलाह लेने से यह संभव है।

नियमित स्वास्थ्य जांच का महत्व

कई बार हृदय रोग बिना किसी स्पष्ट संकेत के विकसित होते हैं। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना आवश्यक है। यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास है, तो और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। शुरुआती अवस्था में समस्या की पहचान होने पर इलाज आसान और प्रभावी होता है। वार्षिक हेल्थ चेकअप को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना दिल की सुरक्षा के लिए समझदारी भरा कदम है।

वजन और पेट की चर्बी पर नियंत्रण | Heart Attack Symptoms

अधिक वजन हृदय पर अतिरिक्त बोझ डालता है। खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाती है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। छोटे-छोटे बदलाव जैसे मीठे पेय छोड़ना, रात का भोजन हल्का रखना और समय पर खाना खाना भी वजन घटाने में सहायक होते हैं। स्वस्थ वजन बनाए रखना दिल को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है।

पर्याप्त नींद: दिल की मरम्मत का समय

नींद के दौरान शरीर स्वयं को रिपेयर करता है। यदि नींद पूरी नहीं होती, तो रक्तचाप और तनाव का स्तर बढ़ सकता है। 7 से 8 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद हृदय को आराम देती है और अगले दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करती है। सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाना, नियमित समय पर सोना और कैफीन का सीमित सेवन नींद सुधारने में मददगार है।

नमक और चीनी पर नियंत्रण

अत्यधिक नमक उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है, जो हृदय रोगों का मुख्य कारक है। वहीं ज्यादा चीनी मोटापा और डायबिटीज का जोखिम बढ़ाती है। पैकेज्ड फूड के लेबल पढ़ने और घर का ताजा भोजन खाने की आदत से इन जोखिमों को कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी सावधानियां बड़े फायदे देती हैं।

सकारात्मक सोच और सामाजिक जुड़ाव

सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन की गुणवत्ता बढ़ाता है और तनाव कम करता है। जो लोग सामाजिक रूप से जुड़े रहते हैं, वे मानसिक रूप से अधिक संतुलित होते हैं। हंसी-मजाक, परिवार के साथ समय और सामुदायिक गतिविधियां हृदय के लिए लाभकारी हैं। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य का।

शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज

सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक थकान, कंधे या जबड़े में असहजता—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि हृदय को ध्यान की जरूरत है। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर उपचार कई गंभीर स्थितियों से बचा सकता है।

छोटी आदतें, बड़ा बदलाव

दिल की बीमारियां अचानक नहीं होतीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का परिणाम होती हैं। यदि हम रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों—संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण, पर्याप्त नींद और नियमित जांच—को अपनाएं, तो हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। आज से ही अपने दिल की देखभाल शुरू करें, क्योंकि स्वस्थ दिल ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की नींव है।

नोट: आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीके के और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हंै, इन पर अमल करने से पहले आप डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, शरीर देता है पहले ये संकेत समय रहते संभल जाओ
Heart Attack Symptoms: सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामलों में हर साल स्पष्ट बढ़ोतरी देखी जाती है। यह केवल बुज़ुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि आजकल युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ठंड का मौसम दिल के लिए एक छुपा हुआ खतरा बन सकता है, जिसे समझना और समय पर संभालना बेहद ज़रूरी है।

सर्दियों में हार्ट अटैक क्यों बढ़ते हैं? Heart Attack Symptoms

1. ठंड के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है

2. खून का गाढ़ापन (Blood viscosity) बढ़ जाता है

3. सुबह अचानक ठंड में बाहर निकलना

4. कम शारीरिक गतिविधि और ज़्यादा तैलीय भोजन

5. हाई BP, डायबिटीज़ और कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों में जोखिम कई गुना बढ़ जाता है

हार्ट अटैक के चेतावनी संकेत (Warning Signs)

सीने में दबाव, जकड़न या भारीपन

दर्द का बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ में फैलना

सांस फूलना

ठंडा पसीना आना

मतली, उल्टी या चक्कर

अचानक अत्यधिक थकान

ध्यान रखें: कई बार हार्ट अटैक को लोग “गैस” या “एसिडिटी” समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

रेड फ्लैग्स – तुरंत अस्पताल जाएँ

सीने का दर्द 10–15 मिनट से ज़्यादा रहे

आराम करने से भी दर्द कम न हो

पहले से डायबिटीज़, BP, हार्ट डिज़ीज़ हो

दर्द के साथ पसीना या सांस की तकलीफ

ऐसे में देर न करें, तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुँचें।

सर्दियों में दिल को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी सावधानियाँ

✔️ ठंड में अचानक बाहर न निकलें

✔️ सुबह हल्की धूप में टहलना बेहतर

✔️ ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियमित जांचें

✔️ धूम्रपान और शराब से दूरी

✔️ हल्का, संतुलित भोजन

✔️ दवाइयाँ बिना डॉक्टर की सलाह बंद न करें

निष्कर्ष

हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, शरीर पहले संकेत देता है।

ज़रूरत है उन्हें पहचानने और समय पर कदम उठाने की।

सीने का दर्द कभी हल्के में न लें।

संदेह होने पर जाँच ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।

(लेख जनहित में जारी)

डॉ. अमनदीप अग्रवाल

प्रो. आर.डी. अग्रवाल मेमोरियल हॉस्पिटल, संगरूर

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक का इशारा हो सकते हैं ये 4 लक्षण, डॉक्टर ने बताया, समय रहते करें ये काम
Heart Attack symptoms in women: बड़ौत,संदीप दहिया। दिल को स्वस्थ और खुशहाल बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। यह हमारे जीवन का आधार है। इसलिए हर साल हार्ट हेल्थ के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बड़ौत स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर शोभित तोमर बताते हैं कि आज लोग आराम को काफी महत्व देने लगे हैं जो कि सेहत के लिए किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने हार्ट के खतरे, और उनके उचित उपाय के विषय में बताते हुए सतर्कता बरतने के लिए कहा।

UP Railway News: दिवाली से पहले यूपी के इन गांवों के किसानों की लग गई चांदी, बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, इन गांव में होगा अधिग्रहण

हार्ट अटैक के पेशेंट का एक एक मिनट महत्त्वपूर्ण | Heart Attack symptoms

उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक की स्थिति में शुरूआती एक घंटे तो जोखिम से बचाव के लिए जरूरी हैं ही, लेकिन एक हार्ट पेशेंट के लिए उसका हर एक मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में दिल का मरीज जितनी जल्दी हॉस्पिटल पहुंचेगा, उसका इलाज उतनी जल्दी शुरू कर सकते हैं। हार्ट अटैक की स्थिति में बिना वक्त गंवाए, सबसे पास के हॉस्पिटल में पहुंचकर इलाज कराना जरूरी होता है। फर्स्ट एड लेने के बाद एक बार स्टेबल हो जाते हैं, तो फिर मरीज चाहें तो अपने भरोसेमंद अस्पताल या डॉक्टर को दिखा सकता है।

रूटीन फूड का रखे विशेष ध्यान

व्यायाम या जिम करने वालों को बाहर से अतिरिक्त कुछ लेने से बेहतर है कि रूटीन फूड पर फोकस करें। प्रत्येक व्यक्ति को तैलीय भोजन से परहेज कर दाल, दलिया, सोयाबीन आदि पौष्टिक फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

बच्चो की बीमारी को न करे नजरअंदाज, कराये बीमारी की जाँच

डॉक्टर शोभित बताते है कि तीन से चार साल की उम्र में ही बच्चों में लगातार खांसी, जुकाम, बुखार, थकान या ग्रोथ में रुकावट की परेशानी देखने को मिल रही हो, तो पेरेंट्स को सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसे बच्चों का ईसीजी और टूडी ईको-कार्डियोग्राफी जरूर कराएं।

धमनियो में रक्त के जमने के कारण बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

उन्होंने बताया कि कोरोनरी धमनियों में रक्त का प्रवाह अगर प्रभावित होता है,या रक्त गाढ़ा हो जाता है इससे ब्लॉकेज होता है । ये हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकते हैं। इसमें हार्ट की पंपिग कमजोर हो जाती है। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए 25 साल के बाद दिल से संबंधित जरूरी जांच कराते रहना चाहिए। खून के प्रवाह को बनाए रखना चाहिए। कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) हार्ट अटैक का कारण बन जाता है।

हार्ट अटैक के लक्षण

थकान, बहुत ज्यादा पसीना आना, सांस फूलना व घबराहट जैसे लक्षण दिखे, तो तुरंत डाक्टर से मिलना चाहिए। हर उम्र वर्ग के लोगों को अपना कोलेस्ट्राल ठीक रखना चाहिए। हाथ या छाती में दर्द महसूस हो या फिर जबड़े से लेकर नाभि तक दर्द महसूस हो तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह संभव है कि डायबिटीज के मरीज ऐसे दर्द के लक्षण महसूस नहीं कर पाएं। ऐसे में शुगर के मरीज अपने दिल को लेकर ज्यादा सतर्क रहें और डॉक्टर की सलाह पर जरूरी टेस्ट कराते रहें।

हार्ट अटैक से बचने के उपाय

काम और आराम में तालमेल बैठाएं। गहरी नींद लें। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं। काम करते रहें। योग व व्यायाम जरूर करें। तनाव से दूरी बनाएं। मोटापा दिल के लिए सबसे घातक लक्षण है, फैट को जमने न दें और वजन को कंट्रोल में रखें। ईको, टीएमटी, ईसीजी, सीटी एंजियोग्राफी कराने के साथ बीपी, शुगर व कोलेस्ट्राल की जांच समय समय पर कराते रहना चाहिए।तंबाकू और स्मोकिंग से बचकर रहे। इससे आर्टरी पिचक जाती हैं, जो जानलेवा हो सकती है। वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को 25वें हफ्ते के बाद बीपी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कोई दिक्कत महसूस हो, तो ईको टेस्ट करा लेना चाहिए। इसके अलावा किसी के परिवार में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री रही हो, तो उन्हें 25 साल के बाद इससे संबंधित टेस्ट जरूर कराते रहना चाहिए

हार्ट अटैक का इलाज

हार्ट ब्लॉकेज के मामले में बैलून से या स्टेंट से इलाज काफी सरल और प्रभावकारी है। अगर ब्लॉकेज ज्यादा हों या मेन आर्टरी में ब्लॉकेज हों, तो बाईपास सर्जरी की सलाह दी जाती है। ऐसे में एंजियोग्राफी टेस्ट से ही सर्जरी से जुड़ा फैसला लिया जाता है। आज बिना सर्जरी के पैर के रास्ते से वॉल्व को चेंज कर सकते हैं और अब मरीज को 24 से 48 घंटे में छुट्टी दे सकते हैं। कुल मिलाकर सभी को हार्ट अटैक या ब्लॉकेज से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।इसके लिए जागरूक बनें और अपनी जीवनशैली को सुधारें।

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 चेतावनी संकेत, इन्हें भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Heart Attack Symptoms: अनु सैनी आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित दिनचर्या और खराब खानपान की आदतों ने दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। पहले जहां हार्ट अटैक को सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, वहीं अब यह युवाओं में भी तेजी से फैल रही है। कई बार हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, बल्कि शरीर कुछ समय पहले ही इसके संकेत देने लगता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो हार्ट अटैक से बचाव संभव है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक से पहले शरीर द्वारा दिए जाने वाले 7 मुख्य संकेत, इनके पीछे के कारण और बचाव के तरीके।

1. सीने में दर्द या दबाव महसूस होना | Heart Attack Symptoms

हार्ट अटैक का सबसे आम और प्रमुख लक्षण सीने में दर्द या दबाव है। यह दर्द अक्सर छाती के बीचों-बीच होता है, जो कुछ सेकंड से लेकर कई मिनट तक रह सकता है। यह दर्द भारीपन, जलन या कसाव जैसा महसूस हो सकता है। कई बार यह दर्द कंधों, पीठ, गर्दन, जबड़े या हाथ तक फैल जाता है।

क्यों होता है?

जब हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है, तो खून का प्रवाह रुक जाता है और हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे दर्द या दबाव महसूस होता है।

क्या करें?

इसे कभी भी अपच या गैस का दर्द मानकर नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

2. सांस लेने में कठिनाई | Heart Attack Symptoms

अगर बिना किसी खास मेहनत के अचानक सांस फूलने लगे या हल्की-सी सीढ़ियां चढ़ने या चलने पर सांस लेने में परेशानी होने लगे, तो यह दिल की समस्या का संकेत हो सकता है।

क्यों होता है?

जब दिल ठीक से खून पंप नहीं कर पाता, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

क्या करें?

इस लक्षण को अस्थमा या थकान समझकर अनदेखा न करें। खासकर अगर यह लक्षण छाती में दर्द के साथ हो, तो तुरंत चिकित्सा मदद लें।

3. अचानक चक्कर आना या बेहोशी

अचानक सिर घूमना, कमजोरी या संतुलन बिगड़ना हार्ट अटैक का एक शुरुआती संकेत हो सकता है।

क्यों होता है?

दिल से मस्तिष्क तक पर्याप्त खून न पहुंचने पर यह समस्या होती है।

क्या करें?

अगर चक्कर के साथ सीने में दर्द, पसीना या सांस लेने में तकलीफ हो, तो इसे इमरजेंसी मानें।

4. ठंडा पसीना आना

सर्दी न होने पर भी अचानक ठंडा पसीना आना दिल के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

क्यों होता है?

हार्ट अटैक के दौरान शरीर का नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है।

क्या करें?

अगर यह लक्षण छाती के दर्द या बेचैनी के साथ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5. शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द

हार्ट अटैक के संकेत सिर्फ सीने तक सीमित नहीं होते। कई बार पीठ, गर्दन, जबड़े, कंधे और हाथ (अक्सर बायां हाथ) में भी दर्द महसूस हो सकता है।

क्यों होता है?

हृदय से जुड़े दर्द की नसें शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी दर्द का संदेश भेजती हैं।

क्या करें?

अगर यह दर्द अचानक शुरू हो और बढ़ता जाए, तो इसे हल्के में न लें।

6. थकान या कमजोरी

अगर रोजाना के सामान्य काम करने पर भी जल्दी थकान हो रही है या कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। खासकर महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा देखा जाता है।

क्यों होता है?

हृदय के कमजोर होने से मांसपेशियों को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे थकान महसूस होती है।

क्या करें?

लंबे समय तक बनी रहने वाली असामान्य थकान को नजरअंदाज न करें और जांच करवाएं।

7. पाचन संबंधी समस्याएं

कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले उल्टी, पेट में भारीपन, जलन या अपच जैसी शिकायत होती है।

क्यों होता है?

दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होने से पेट तक खून का प्रवाह प्रभावित हो सकता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानी होती है।

क्या करें?

अगर यह समस्या अन्य लक्षणों जैसे सीने में दर्द या पसीने के साथ हो, तो सतर्क रहें।

हार्ट अटैक के मुख्य कारण

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)

उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)

धूम्रपान और शराब का सेवन

तनाव और मानसिक दबाव

मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता

डायबिटीज

असंतुलित और जंक फूड से भरपूर आहार

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय

1. संतुलित आहार लें – फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और ओमेगा-3 युक्त आहार शामिल करें।

2. नियमित व्यायाम करें – रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चाल से चलना या हल्का व्यायाम करें।

3. तनाव कम करें – योग, ध्यान और सकारात्मक सोच अपनाएं।

4. धूम्रपान और शराब से दूर रहें – ये दिल की सेहत के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

5. नियमित स्वास्थ्य जांच – ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच समय-समय पर कराएं।

6. वजन नियंत्रित रखें – ज्यादा वजन दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

7. पर्याप्त नींद लें – रोजाना 7-8 घंटे की नींद से दिल की सेहत बेहतर रहती है।

कब लें तुरंत डॉक्टर की मदद?

अगर आपको या आपके आसपास किसी को अचानक सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना, चक्कर या बेहोशी महसूस हो, तो देर न करें। तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं या एम्बुलेंस बुलाएं। हार्ट अटैक के मामले में हर मिनट कीमती होता है।

हार्ट अटैक कोई अचानक आने वाली समस्या नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से बनी खराब जीवनशैली, खानपान और लापरवाही का परिणाम होता है। शरीर समय-समय पर इसके संकेत देता है, बस जरूरत है उन्हें पहचानने और समय रहते कदम उठाने की। अगर हम इन 7 चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज न करें, तो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देने लगता हैं ये 8 संकेत, इग्नोर करने की बिल्कुल भी ना करें भूल
Heart Attack Symptoms: क्या आपको पता हैं कि किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक कब आता हैं? बता दें कि किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक तब आता हैं, जब ह्दय में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता हैं, या फिर किसी कारण से अवरुद्ध हो जाता हैं, यह रुकावट आमतौर पर ह्दय कोरोनरी, धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमाव के कारण होती हैं, डॉक्टर बिमल छाजेड़, संस्थापक एवं निर्देशक, SAAOL हार्ट सेंटर, दिल्ली फैटयुक्त, कोलेस्ट्रॉल युक्त जमाव को प्लाक कहा जाता हैं, वहीं प्लाक के निर्माण की प्रक्रिया को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता हैं, कभी-कभी प्लाक फट सकता हैं, जिसकी वजह से यह थक्के के रूप में बदलने लगता हैं, ऐसी स्थिति में ब्लड़ सर्कुलेशन में अवरुद्ध उत्पन्न हो सकती हैं। बता दें की रक्त प्रवाह की कमी ह्दय की मांसपेशियों के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती हैं या फिर नष्ट भी कर सकती हैं, हार्ट अटैक से पहले शरीर कई तरह के संकेत देने लगता हैं, इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक से 1 दिन पहले शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन से हैं।

Modi Cabinet 3.0: कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री में क्या है अंतर? सांसद से मंत्री बनते ही कितनी बढ़ जाती है सैलरी? यहां पढ़े पूरी जानकारी

हार्ट अटैक से 1 दिन पहले दिखने वाले लक्षण | Heart Attack Symptoms

हार्ट अटैक से कुछ दिन पहले शरीर कई तरह के संकेत देने लगता हैं, इन संकेतों पर ध्यान देकर आप हार्ट अटैक होने की संभावना को कम कर सकते हैं, तो आईए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में…

सीने में दर्द

थकान महसूस होना

कंधे की ओर बेचैनी जैसा महसूस होना

ठंडा पसीना आना

हार्टबर्न या अपच की परेशानी होना

सिर चकराना या फिर अचानक चक्कर आना

मतली और उल्टी जैसा महसूस होना

सांस लेने में परेशानी होना

AC Care Tips: AC से आ रही है गर्म हवा तो अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही मिनटों में चिल्ड हो जाएगा पूरा रूम

महिलाओं में दिखाई देते हैं हार्ट अटैक के ये लक्षण | Heart Attack Symptoms

महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले लक्षण थोड़े या अधिक दर्द जैसे असामान्य लक्षण हो सकते हैं, कभी-कभी हार्ट अटैक का पहला लक्षण अचानक कार्डियक अरेस्ट होता हैं। वहीं कुछ हार्ट अटैक अचानक आते हैं, लेकिन कई लोगों में घंटों, दिनों या सप्ताह से पहले ही चेतावनी के संकेत और लक्षण दिखने लगते हैं, सीने में दर्द या दबाव जो लगातार होता रहता हैं और आराम करने पर भी ठीक नहीं होता और वह शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकता हैं, एनजाइना ह्दय में ब्लड के प्रवाह में अस्थायी कमी के कारण होता हैं।