Modi Cabinet 3.O - Sach Kahoon Hindi

Bhagirath Choudhary took Charge: भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री का कार्यभार संभाला
जयपुर/नई दिल्ली (सच कहूं न्यूज)। भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण शिवराज सिंह चौहान व राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी पदभार संभाल लिया। इसके बाद तीनों मंत्रियों ने मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया और सफाई कर्मचारियों सहित विभिन्न स्तरों के कर्मचारियों से बातचीत की। Rajasthan News

उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए सरकार के विजन को पूरा करने के लिए उन्हें एक टीम के रूप में काम करने और एक-दूसरे के साथ सहयोगपूर्वक काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मंत्रालय में कृषि एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का भी दौरा किया और फसल उत्पादन एवं सूखे की स्थिति से निपटने को लेकर तैयारी सहित देश के भीतर कृषि परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए सुविधाओं का अवलोकन किया। Rajasthan News

इस अवसर पर भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही दिन किसानों के हित में निर्णय था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और सरकार किसानों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पिछले दस वर्षों से किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका मंत्रालय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर काम करता रहेगा। इस मौके पर भागीरथ चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी व अन्य प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। इससे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव मनोज आहूजा, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव हिमांशु पाठक और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया। Rajasthan News

Rajkumar Roat resigned : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राजकुमार रोत ने विधायक पद से दिया इस्तीफा!

Modi Cabinet 3.O: केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला
Modi Cabinet 3.O: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय बिजली, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को यहां श्रम शक्ति भवन में बिजली मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

पूर्व बिजली मंत्री आरके सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खट्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर बिजली मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक भी मौजूद थे। खट्टर को बिजली मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय जानकारी दी। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने देश के कई हिस्सों में अभूतपूर्व गर्मी के बीच देश में बिजली आपूर्ति की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक भी की।

विपक्ष को साथ लेकर चलायेंगे संसद : रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि देशवासियों ने चुनाव के माध्यम से सत्ता पक्ष तथा विपक्ष की भूमिका तय कर दी है और संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर उनकी कोशिश रहेगी कि विपक्ष को साथ लेकर संसद को सुचारू रूप से चलाया जाये। रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ससंद को सुचारू रूप से चलाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे और देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी को भी जनादेश को नम्बर के हिसाब से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सत्तारूढ दलों तथा विपक्षी दलों दोनों की अपनी अपनी भूमिका है और हम विपक्ष को साथ लेकर संसद को सुचारू ढंग से चलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार आम सहमति के आधार पर संसद में कार्य करेगी। इस मौके पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरूगन भी मौजूद थे।