Gharaunda - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा विधानसभा ने जनसुनवाई में हल्का वासियों की समस्याएं सुनी
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आज अपने फार्म हाउस पर जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हल्का वासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने गांवों से जुड़ी अनेक विकास संबंधी मांगें रखीं। जिनमें मुख्य रूप से गांव कैमला के बोखरा चौंक पर कम्युनिटी हॉल का निर्माण, गांव खोराखेड़ी में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने, गांव घंगसीना में खेतों के रास्ते का निर्माण, घरौंडा में सैनी चौपाल का शेष कार्य पूरा कराना, गांव कैमला में बोरखा चौक पर कम्युनिटी हॉल के निर्माण, गांव घोघडीपुर में स्टेडियम में लाइट लगवाने और स्टेडियम की छत की मरम्मत तथा फिरनी एवं नाले का निर्माण, गांव खोराखेड़ी में गली-नाली बनवाने और जनरल चौपाल, शमशान घाट में दो शेड, कश्यप चौपाल में टाइल्स लगवाने की लोगों ने मांग रखी। इसी तरह गांव चुंडीपुर में तालाब की सफाई, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा एक नए कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखी। हरविंदर कल्याण ने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

घरौंडा सरकारी अस्पताल में शुरू होगी सिजेरियन डिलीवरी और जनरल सर्जरी की सुविधा
घरौंडा।  घरौंडा के सरकारी अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के लिए करनाल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घरौंडा सीएचसी में जल्द ही सिजेरियन डिलीवरी और जनरल सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर तैयार कर लिया गया है। यह सुविधा शुरू होने से घरौंडा और आसपास के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं व मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक आपात स्थिति में करनाल रेफर किया जाता था।

घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने करीब 80 से ज्यादा डिलीवरी होती हैं। सीएचसी घरौंडा से पीएचसी चोरा, पीएचसी बरसत, पीएचसी कुटेल और पीएचसी कोहंड़ जुड़े हुए हैं। किसी भी तरह की जटिलता या इमरजेंसी में सिजेरियन डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को करनाल रेफर कर दिया जाता था। इससे महिलाओं के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब यह सुविधा घरौंडा में ही मिलने से समय और भागदौड़ दोनों से राहत मिलेगी। सीएचसी घरौंडा में ओपीडी का दबाव भी काफी ज्यादा है। रोजाना करीब 450 मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। घरौंडा शहर के अलावा यमुना इलाके में रहने वाले लोग भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। इलाज न मिलने की स्थिति में मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है या फिर करनाल जाना पड़ता है। इन क्षेत्रों की जनसंख्या लाखों में है और घरौंडा से करनाल व अन्य शहरों की दूरी 30 से 40 किलोमीटर तक है।

अब रेफर की मजबूरी खत्म, समय और पैसे दोनों की बचत

अब तक गर्भवती महिलाओं को पहले घरौंडा सीएचसी आना पड़ता था और समस्या आने पर करनाल रेफर कर दिया जाता था। इसके बाद परिजन महिला को करनाल लेकर जाते थे, जिसमें कीमती समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। ऑपरेशन थियेटर शुरू होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा।

गरीब मरीजों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

घरौंडा सीएचसी के अतिरिक्त एसएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सीएचसी में जनरल सर्जरी और सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने से गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। ऑपरेशन थियेटर का काम लगभग पूरा हो चुका है और लाइटें भी लग चुकी हैं। ओटी के शुरू होते ही डॉक्टरों की तैनाती भी हो जाएगी। इसके बाद घरौंडा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों की सर्जरी यहीं पर की जाएगी। इससे मरीजों का पैसा बचेगा, समय पर इलाज मिलेगा और सर्जरी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Heart Attack: स्पेन में साइकिल से डिलीवरी जाते समय आया हार्ट अटैक, कैमला के युवक की मौत
तीन महीने पहले पत्नी के साथ विदेश गया था, परिवार ने जमीन बेचकर भेजा था

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda: स्पेन के बार्सिलोना में कैमला गांव के एक युवक की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। युवक फूड डिलीवरी का काम करता था और अपनी साईकिल पर डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। पहाड़ी रास्ते पर चढ़ाई के दौरान उसे घबराहट हुई और वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। फिलहाल पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है और भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।

गांव कैमला के मुकेश कुमार पुत्र देवी सिंह करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी सपना के साथ टूरिस्ट वीजा पर स्पेन गया था। शुरूआत में उसने एक स्टोर पर काम किया, लेकिन वहां से जॉब छोड़कर फूड डिलीवरी का काम शुरू किया। पिता देवी सिंह ने बताया कि मुकेश साइकिल से एक डिलीवरी लेकर ऊंचाई वाले इलाके की ओर जा रहा था। चढ़ाई के दौरान उसे घबराहट हुई और वे साइकिल से गिर पड़े। वहीं बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Gharaunda

परिवार को मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि चढ़ाई वाले रास्ते पर अत्यधिक थकान और घबराहट के कारण उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी सपना के साथ भारत से स्पेन गया था। शुरुआत में वह वहां एक स्टोर पर नौकरी कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद वह नौकरी छूट गई। इसके बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट के माध्यम से फूड डिलीवरी का काम शुरू किया। इसी काम से दोनों अपना रोजमर्रा का खर्च चला रहे थे। पत्नी सपना भी उसी रेस्टोरेंट में काम करती हैं और फिलहाल वही बार्सिलोना में मौजूद हैं।

मुकेश के पिता देवी सिंह मधुबन के अर्पणा अस्पताल में सुपरवाइजर है। देवी सिंह ने बताया कि बेटे की शादी करीब डेढ़ साल पहले कोर्ट में हुई थी। मुकेश शुरू से ही विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारना चाहता था। इसके लिए परिवार ने जमीन बेचकर उसे टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। परिवार के अनुसार, मुकेश व उसकी पत्नी 16 या 17 अक्तूबर को विदेश गए थे। वहां वह लेबर वर्क और डिलीवरी जैसे काम कर रहे थे। गांव में बड़ा भाई रहता है और वह शादीशुदा है। घर की आर्थिक जिम्मेदारी में मुकेश की बड़ी भूमिका थी। परिजनों का कहना है कि वही परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद था, लेकिन उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कागजी प्रक्रिया और भारी खर्च की जरूरत है, जो बिना मदद के संभव नहीं हो पा रहा। परिवार ने समाज और दानवीर सज्जनों से अपील की है कि इस दुख की घड़ी में सहयोग किया जाए, ताकि पार्थिव शरीर को भारत लाया जा सके। Gharaunda

यह भी पढ़ें:– Heart Attack: हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

घरौंडा में 7 दिसंबर को होगा अध्यात्मिक समाधान पर भव्य कार्यक्रम
घरौंडा /करनाल। घरौंडा में ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 7 दिसंबर को नई अनाज मंडी में बड़ा आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का अध्यात्मिक दृष्टिकोण से समाधान बताना है। पहली बार इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर और अध्यात्म जगत की प्रसिद्ध हस्ती राजयोगी बी.के. सूरज भाई जी घरौंडा आ रहे हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी और अरोमा एग्रोटेक के डायरेक्टर सुशील गर्ग सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, माउंट आबू से पधार रहीं राजयोगा शिक्षिका राजयोगिनी बी.के. गीता दीदी कार्यक्रम में बतौर वक्ता मौजूद रहेंगी।

घरौंडा ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की इंचार्ज रेणु बहन ने बताया कि घरौंडा में इस स्तर का आध्यात्मिक कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजयोगी बी.के. सूरज भाई जी पीस ऑफ माइंड और अवेकनिंग टीवी पर चलने वाले समाधान कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों की जीवन समस्याओं का सरल समाधान दे चुके हैं। तनाव, पारिवारिक मनमुटाव, क्रोध, डर, निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं पर उनके मार्गदर्शन ने लोगों का जीवन बदला है।

रेणु बहन ने कहा कि आज के समय में मानसिक शांति की जरूरत तेजी से बढ़ी है। तकनीक और भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों के तनाव को बढ़ाया है, ऐसे में राजयोग के माध्यम से मन को स्थिर करना और आत्मबल को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। कार्यक्रम में राजयोग का महत्व, ध्यान की विधि और जीवन में सकारात्मकता लाने के उपाय बताए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है और सभी लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम घरौंडा में अध्यात्म और आत्मशक्ति को समझने का अद्भुत अवसर साबित होगा।

घरौंडा में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन देख उमड़े हजारों लोग
घरौंडा/ करनाल। करनाल जिले के घरौंडा में गुरुवार को दशहरा पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। मैदान से लेकर मुख्य मार्गों तक भव्य झांकियों और शोभा यात्रा ने माहौल को राममय बना दिया। शाम को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही समाजसेवी राजेश गुप्ता सम्मानीय अथिति के रुप में शामिल हुए। रामलीला कमेटी की ओर से प्रधान मनीष गुप्ता ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।

दशहरा पर्व का शुभारंभ सुंदर झांकियों और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। रामलीला मैदान से निकली शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रावण दहन स्थल तक पहुंची। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीराम की जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी की झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। रावण दहन स्थल पर पहुंचकर राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंच पर युद्ध के दृश्य इतने जीवंत ढंग से प्रस्तुत किए कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों में आग लगाई गई। देखते ही देखते विशाल पुतले धधक उठे और आसमान में आतिशबाजी से चारों तरफ रोशनी फैल गई।

मुख्य अतिथि ने दिए प्रेरणादायक संदेश

दशहरा पर्व से पूर्व रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि हरविंद्र कल्याण और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, लेकिन अच्छाई के सामने हमेशा हारती है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

कल्याण ने कहा कि हमें रामायण से यह सीख मिलती है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने से सफलता मिलती है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हर साल की तरह इस बार भी घरौंडा में दशहरा पर्व यादगार बन गया।

पंजाबी राजपूत महासभा ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
नशा मुक्ति जागृति अभियान को हरी झंडी देने की अपील, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने पर जोर, समाजिक कार्यों को और आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda: समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंजाबी राजपूत महासभा ने नशा मुक्ति जागृति अभियान शुरू करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह घरौंडा में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से पुष्प देकर भेंट की गई और उन्हें अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशासनिक सहयोग की अपील भी रखी गई। Gharaunda

प्रदेश महासचिव एडवोकेट सतीश आर्य ने बताया कि महासभा ने जिले और हल्के स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। महासभा लंबे समय से पौधारोपण, शिक्षा जागृति, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती आ रही है। अब नशा मुक्ति जागृति अभियान को प्रमुखता से चलाया जाएगा ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की चपेट में आकर अपने जीवन और करियर को खराब कर रहा है। अगर उसे नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सही जानकारी दी जाए तो वह इस जाल में नहीं फंसेगा। इसी सोच के साथ अभियान को हरी झंडी देने की अपील विधानसभा अध्यक्ष से की गई।

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की पहल की सराहना | Gharaunda

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने महासभा की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजिक संस्थाएं अगर आगे बढ़कर ऐसे कार्य करें तो प्रशासन का सहयोग और आसान हो जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विस्तार से जानकारी ली और आगे मिलने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, मोहिदीनपुर मंडल अध्यक्ष सचिन राणा, शेर सिंह राणा, रवि राणा, गंगाराम, सचिव रजत भट्टी, कोषाध्यक्ष दीपक भट्टी, प्रधान राजेंद्र राणा टपराना, अजय राणा, अजीत भट्टी, पुरुषोत्तम राणा, हरीश राणा और सुमित राणा समेत महासभा के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Yamuna Water Level: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचकर नीचे आया यमुना का बहाव

घरौंडा स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में हुआ आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल आए पाठकों का सम्मान
घरौंडा। घरौंडा की स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में शनिवार को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लाइब्रेरी के 75 पाठकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आए युवाओं को अतिथियों द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पार्षद अनिल जावा, प्राध्यापक सतीश गवास्कर, प्राध्यापक पवन कुमार और स्वच्छता मोटीवेटर राजेश जोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत लाइब्रेरी के पाठकों ने पुष्प देकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने नवनियुक्त पार्षद अनिल जावा को बधाई दी और जानकारी दी कि नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है। इस लाइब्रेरी में दर्जनों गांवों से करीब 80-85 युवा रोज पढ़ाई के लिए आते हैं। संदीप लोहट ने बताया कि अब तक लाइब्रेरी के 25 से अधिक पाठकों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों में हो चुका है। यहां युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, जिससे उन्हें अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता में अव्वल आए युवाओं को मिला सम्मान

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सीमा, विंदम, अरुण, परमजीत, अंतराम, रूमा, नेहा और प्रिंस अव्वल आए। इन सभी को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राध्यापक सतीश गवास्कर ने अपने अनुभव पाठकों से साझा किए और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यदि आप पूरी लगन और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करते हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

लाइब्रेरी से युवाओं को मिल रहा सही मार्ग

मुख्य अतिथि मनोनित पार्षद अनिल जावा ने प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि विधायक हरविंद्र कल्याण द्वारा बनाई गई इस सुंदर लाइब्रेरी में आसपास के गांवों के युवा पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्होंने नगर पालिका और लाइब्रेरियन संदीप लोहट की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं आयोजित करना सराहनीय कदम है, जिससे युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बेहतर मौका मिलता है।

कार्यक्रम में देवीलाल, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, तानिया, आशा, लक्ष्मी, रवि, ऋतु, वंदना, विशाल सहित सैकड़ों पाठक मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया और युवाओं को नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी गई।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बसताड़ा में तली जलेबी, कमल के फूल का आकार देकर लोगों को किया प्रभावित
घरौंडा, हरियाणा विधानसभा स्पीकर एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने बसताड़ा गांव में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुछ अलग अंदाज में लोगों से जुड़ने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ता संजीव सैन के आवास पर पहुंचे स्पीकर ने बाहर एक जलेबी वाले को जलेबियां बनाते देखा तो खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने भी जलेबी बनाने की कोशिश की और कमल के फूल का आकार देकर लोगों को चौंका दिया। जब हरविंद्र कल्याण ने जलेबी बनाने की प्रक्रिया शुरू की, तो शुरुआत में हल्का संघर्ष देखने को मिला। जैसे ही उन्होंने कपड़े से जलेबी का घोल निकाला, वह सीधा कढ़ाई में जाने के बजाय ऊपर ही बिखर गया। इसके बाद स्पीकर ने दोनों हाथों से जोर लगाया और जलेबियां बनानी शुरू की। कुछ ही देर में उन्होंने कमल के फूल का आकार देकर सभी को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने की सराहना

स्पीकर का यह अनोखा अंदाज वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया और किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच उनके व्यवहार और जुड़ाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हरविंद्र कल्याण का यह कोई पहला अनोखा अंदाज नहीं था। उनके साथ मौजूद घरौंडा मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला और मधुबन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि स्पीकर हमेशा जनता के बीच रहकर उनसे संवाद करते हैं। वे पहले भी खेतों में गन्ने चूसते, ट्रैक्टर चलाते और कच्चे रास्तों पर बाइक दौड़ाते नजर आए हैं। कई बार वे रेहड़ियों पर गोल गप्पे खाते भी दिख चुके हैं।

तीसरी बार जनता का आशीर्वाद पाने की यही है बड़ी वजह

हरविंद्र कल्याण का यह सहज और अपनापन भरा अंदाज ही उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह है। लोगों से सीधे संवाद और उनके साथ घुलमिल कर रहने की उनकी शैली को जनता ने काफी पसंद किया है, और यही कारण है कि उन्हें तीसरी बार भी अपना आशीर्वाद और प्यार देकर विधायक चुना गया।

विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने किया धन्यवादी दौरा/ जन सुनवाई कार्यक्रम मे बोले सारी कसर पूरी कर दूंगा 5 साल में
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज घरौंडा हलके के आधा दर्जन गांवों का धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास कार्यों की पिछली कमी को भी पूरा किया जायेगा। घरौंडा हल्का उनका परिवार है। भविष्य में न केवल लंबित कामों को पूरा कराया जायेगा बल्कि नये कार्य भी शुरू कराये जायेंगे।

कल्याण ने आज गांव नबीपुर, खिराजपुर, महमदपुर, नलवी खुर्द, कुंडा कलां और नलवी कलां का दौरा कर तीसरी बार विधायक बनाये जाने पर लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही नई जिम्मेदारी (स्पीकर बनाने) सौंपने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित, केंद्रीय आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय व राज्य नेतृत्व का आभार जताया। हर गांव में स्पीकर का पगड़ी पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में आज से शुरू हुआ धन्यवादी दौरा करीब दो महीने जारी रहेगा। इस दौरान वे लोगों से गांवों में कराये जाने वाले विकास कार्यों का ब्यौरा एकत्र करेंगे। इसके बाद इन कार्यों को एक-एक कर पूरा कराया जायेगा। प्राथमिकता वाले कार्य पहले कराये जायेंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विकास कार्यों के लिये ग्रांट संबंधी मांग करने से पहले वहां जमीन की उपलब्धता को सुनिश्चित कर लें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच सालों में कोरोना काल के कारण विकास कार्य गति नहीं पकड़ पाये थे। कुछ कार्य अभी अधर में हैं। भविष्य में न केवल पिछले कामों का पूरा कराया जायेगा बल्कि नये प्रोजेक्ट भी शुरू कराये जायेंगे। विकास के लिये हलका वासियों को संयम भी रखना होगा और सहयोग भी प्रदान देना होगा। विकास के लिये जनसहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ लोगों को मकान उपलब्ध कराने की घोषणा की है। हरियाणा में भी पात्र लोगों का मकान उपलब्ध कराये जायेंगे लेकिन प्राथमिकता उन्हें दी जायेगी जिनके मकान ज्यादा खराब है। श्री कल्याण ने कहा कि कुछ कार्य बजट से जुड़े हैं। ऐसे सभी कार्य एक साथ कराना संभव नहीं होता। कुछ कार्य पहले, कुछ दूसरे, तीसरे अथवा चौथे साल तक पूरे कराये जायेंगे। लोगों से अपील की कि वे उनकी ताकत को गांव की भलाई के लिये प्रयोग करें।

दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के लिये अधिकारियों को उचित निर्देश दिये। गांव खिराजपुर में संबंधित अधिकारियों को तालाब की सफाई के निर्देश दिये। गांव महमदपुर में बताया कि पिछली योजना में उन्होंने गांव के स्कूल भवन के लिये सवा करोड़ मंजूर कराये थे। अब कार्य के लिये टेंडर लगाया जा चुका है।

इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र राणा, महामंत्री सतबीर, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, सरपंच निर्मला, राकेश कंबोज, खिराजपुर के सरपंच कृष्ण कुमार, नलवी खुर्द के नरेश कुमार के अलावा बीडीपीओ मोनिका, डीडीपीओ संजय टांक, डीईओ सुदेश कुमारी, एसई पीडब्ल्यूडी दलेल दहिया, कृषि उपनिदेशक वजीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।