Bike Theft - Sach Kahoon Hindi

Bike Theft: राजकीय अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के बाहर से बाइक चोरी
हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। बाइक मालिक दवाई लेने के लिए अस्पताल के अंदर गया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटर साइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने 10 दिन बाद हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार रूपनगर, हनुमानगढ़ टाउन निवासी अब्दुल सतार (49) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा ने हनुमानगढ़ टाउन थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसके नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल आरजे 31 एसएम 6154 लेकर वह 15 अगस्त को दवाई लेने राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन गया था।

अब्दुल सतार ने बताया कि उसने अपनी मोटर साइकिल ट्रोमा सेंटर के सामने खड़ी कर लॉक लगाया और दवाई लेने के लिए अस्पताल के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस बाहर आया तो मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। उसने आसपास अज्ञात चोर और बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह लगातार अपने स्तर पर मोटर साइकिल को तलाश करता रहा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से बाइक चोर का सुराग तलाशने में जुटी है। Hanumangarh News

नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए, 10 दोपहिया वाहन बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी तथा एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम ने गढ़ी शाहपुर कट, सेक्टर-131 नोएडा के पास घेराबंदी कर विकास कुमार, रोहित और कुलदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एक संगठित अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मॉल, अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, बाजार और आवासीय क्षेत्रों के बाहर खड़े वाहनों की पहले रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में पुलिस की पकड़ से बचने के लिए चोरी किए गए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर घिसकर मिटा देते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद इन वाहनों को सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सेक्टर-131 स्थित यमुना डूब क्षेत्र की घनी झाड़ियों से चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं। गिरोह का सरगना विकास कुमार अपने पास अवैध तमंचा और कारतूस भी रखता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दिल्ली और नोएडा क्षेत्र से कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है और वर्तमान में खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में रह रहा था। दूसरा आरोपी रोहित बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सलारपुर में रह रहा था, जबकि तीसरा आरोपी कुलदीप भी बुलंदशहर का निवासी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। विकास पर पहले भी आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। रोहित के खिलाफ लूट, चोरी और चोरी का सामान रखने सहित कई मामले दर्ज हैं, जबकि कुलदीप पर भी चोरी और सेंधमारी के मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों में नोएडा और दिल्ली से चोरी की गई कई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी तथा बजाज सीटी-100 शामिल है। इनमें से कुछ वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले, जबकि कुछ वाहनों के संबंध में दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Bike Theft: जिला अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में रामकुमार (39) पुत्र मोहनलाल कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 9, रणजीतपुरा ने बताया कि वह 29 जून को सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटर साइकिल नंबर आरजे 31 एसआर 1443 लेकर किसी कार्य से टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय गया था। उसने अपनी मोटर साइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10.50 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल को देखा तो वह अपने स्थान पर खड़ी थी, लेकिन करीब 11 बजे दोबारा लौटने पर मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। परिवादी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। उसका आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मान सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मोटर साइकिल चोर की तलाश शुरू कर दी है। Hanumangarh News

बाइक चोरी के आरोपी की निशानदेही पर चार बाइक बरामद
हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने नई धान मंडी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चार चोरीशुदा बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि 2 जून को हिरणावाली निवासी शक्तिवीर नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक संख्या आरजे 49 एसई 3433 को 26 मई को नई धान मंडी स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी की दुकान के बाहर से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी मेहनत के आधार पर पुलिस ने गुरी उर्फ गुरप्यार सिंह (19) पुत्र गुरलाल सिंह निवासी वार्ड संख्या 9, शेरगढ़ पीएस संगरिया को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा चार बाइक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की गई बाइकें नहर पटड़े के पास झाड़ियों में छिपा रखी थीं। उसे कोई ग्राहक नहीं मिलने के कारण वह इन्हें बेच नहीं पाया।

आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल नेतराम एवं मेजर सिंह, कांस्टेबल भीम सिंह तथा सुरेंद्र सांखला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी कस्वां ने बताया कि 15 जून को दुर्गा कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह की रिपोर्ट पर दर्ज बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार हीरालाल (23) पुत्र कृष्ण कुमार बावरी निवासी वार्ड संख्या 57, बिजली कॉलोनी, जंक्शन के कब्जे से भी चोरीशुदा एक बाइक बरामद की गई है। उसे कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।

अंबाला में अंतरराज्यीय बाइक चोरी मामले में 6 आरोपियों से 25 मोटरसाइकिलें बरामद
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: सड़कों पर दौड़ते वाहन जब अचानक गायब हो जाते हैं, तो पीछे छूट जाती है एक आम नागरिक की रोजमर्रा की चिंता और उसकी मेहनत की कमाई का नुकसान। अंबाला और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से दोपहिया वाहनों के गायब होने का सिलसिला स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों से प्राप्त हालिया जानकारी के अनुसार, इस सिलसिले के पीछे सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने के आरोप में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी की 25 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार मामले की शुरूआत अंबाला शहर थाने में दर्ज बाइक चोरी की एक शिकायत से हुई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने गत 16 जून को पंजाब के रहने वाले दो संदिग्धों कुणाल और नितिन को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर इस मामले की परतें खुलती गईं और गिरोह के अन्य सहयोगियों तथा चोरी के वाहन खरीदने के संदिग्धों के नाम सामने आए। इसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने बंटी राम, दिलबाग, बंटी और मनदीप सिंह नामक चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। वे अंबाला और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से दोपहिया वाहन उठाते थे और पकड़े जाने के डर से उन्हें पंजाब के एक सुनसान इलाके में इकट्ठा कर देते थे, जहां से इन्हें बेहद कम दामों पर बेच दिया जाता था। गिरफ्तार किए गए कुछ संदिग्धों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल सभी छह आरोपी पुलिस की कानूनी प्रक्रिया और गहन जांच के दायरे में हैं।

Ambala News: पुलिस द्वारा बरामद वाहन।

सेक्टर-20 पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जून को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-28 क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ग्राम अट्टा क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र इमरान, निवासी ग्राम छलैरा थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष; मयंक पुत्र दिगंबर सिंह, निवासी बरौला थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष; तथा मनीष पुत्र मदनलाल अनुरागी, निवासी सदरपुर सेक्टर-45, गौतमबुद्धनगर, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी मनीष के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी और अवैध शस्त्र रखने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका किसी अन्य चोरी या आपराधिक घटना से भी संबंध है या नहीं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, वहीं तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बस स्टैंड से बाइक चोरी, मामला दर्ज
हनुमानगढ़। इस दौरान उन्होंने मोटर साइकिल नम्बर आरजे 49 एसई 5854 को रतनपुरा बस स्टैंड के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर वहां मोटर साइकिल नहीं मिली। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट में बताया गया कि मोटर साइकिल मुकेश कुमार के नाम से पंजीकृत है, जिनका निधन हो चुका है तथा वर्तमान में उसका उपयोग भागीरथ और उसके पिता कर रहे थे। भादरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हंसराज को सौंपी है। Hanumangarh News

मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरवाना के नारनगढ़ निवासी निर्मल सिंह पुत्र राजकुमार तथा जींद के कलवान निवासी अजय पुत्र भगवान और विक्रम उर्फ विक्की पुत्र सुरजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि नया बाजार टोहाना निवासी मोहरलाल ने शिकायत दी थी कि 24 अप्रैल 2026 की सुबह वह हिसार रोड स्थित टाउन पार्क में सैर करने गया था।

इस दौरान उसने अपना मोटरसाइकिल पार्क के बाहर खड़ा किया था, लेकिन लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। मामले की आगामी जांच जारी है।

मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के सिटी थाना के अंतर्गत दिनोद गेट चौकी की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पुर निवासी पवन ने सिटी थाना शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 11 मई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल पर स्थानीय सामान्य अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल इमरजेंसी वार्ड के सामने पेड़ के नीचे खड़ी की थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान दिनोद गेट चौकी के मुख्य सिपाही राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हालुवास फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।आरोपियों की पहचान मनजीत तथा राकेश के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी टाइल लगाने का काम करते हैं तथा काम पर आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल की आवश्यकता होने के कारण उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी।

दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, नामजद युवक पर आरोप
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक को नामजद करते हुए बाइक चोरी करने का आरोप लगाया है। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर, वार्ड नम्बर 39, मक्कड़ अस्पताल के पास, टाउन निवासी 39 वर्षीय लाल मोहम्मद पुत्र कासम अली ने थाना में रिपोर्ट दी कि उसके पास मोटर साइकिल है, जिसका नम्बर आरजे 07 एफएस 5355 है। बाइक का मॉडल वर्ष 2019 का बताया गया है। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि 6 अप्रैल को वह अपनी मोटर साइकिल लेकर सरकारी अस्पताल रोड स्थित व्यापार मंडल स्कूल के पास अपनी दुकान पर गया था। उसने दुकान के आगे बाइक खड़ी कर दी। अपराह्न करीब 3 बजे उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई। लाल मोहम्मद ने आरोप लगाया कि नानक उर्फ मानक पुत्र बादल मजहबी निवासी 3 एसएसडब्ल्यू, 2 केएसपी उसकी दुकान पर दाढ़ी कटिंग करवाने आया था और जाते समय उसकी मोटर साइकिल चोरी करके ले गया। पीड़ित ने पुलिस से मोटर साइकिल बरामद कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी
हनुमानगढ़। टाउन के इंद्रा चौक क्षेत्र से एक मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस्लामुदीन (46) पुत्र कमालदीन निवासी वार्ड नम्बर 28 प्रेमनगर, टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके नाम से हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एससी 4586 है। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि वह इंद्रा चौक में न्यू शेख जनरल स्टोर के नाम से दुकान करता है। 25 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल दुकान के आगे खड़ी की थी। रात करीब 8 बजे जब उसने बाहर आकर देखा तो मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। परिवादी ने बताया कि उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिल बरामद, कई वारदातें कबूली

सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Bike Thief Arrested: सरसा पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 10 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगिंदर उर्फ बब्बू (निवासी साबूआना, हनुमानगढ़), आमिर खान (निवासी गुड़िया, हनुमानगढ़) और गोविंद उर्फ गोल्डी (निवासी चौटाला, सरसा) के रूप में हुई है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सरसा व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान अहम सुराग जुटाकर इस गिरोह तक पहुंच बनाई। Sirsa News

गौशाला मोहल्ला खाजा खेड़ा रोड निवासी मनदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि 10 सितंबर 2025 को वह अपनी बाइक संजीवनी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सदर सरसा, रानियां और राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र में बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– School News: जिले के 22 स्कूल एचसीएस अधिकारियों को सौंपे, 6 को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, देखें स्कूलों की सूची