Kedarnath Yatra - Sach Kahoon Hindi

Kedarnath Yatra News: भारी बारिश के बाद केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू, प्रशासन अलर्ट पर
रुद्रप्रयाग (एजेंसी)। Kedarnath Yatra News: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई।

जैसे ही मौसम साफ हुआ और बारिश रुकने के बाद केदारनाथ ट्रैकिंग मार्ग पर कामकाज फिर से शुरू हुआ, तीर्थयात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो गई। हालांकि, अगर दिन में बाद में मौसम फिर से खराब होता है, तो तीर्थयात्रियों को हालात सुधरने तक पास की सुरक्षित जगहों पर ठहराया जाएगा।

इससे पहले दिन में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के बीच 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) विशाल मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस इलाके में रातभर बारिश हुई। हमें मौसम विभाग से जानकारी मिली है कि आज 'ऑरेंज अलर्ट' जारी रहेगा और मौजूदा मौसम के हालात को देखते हुए सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि हमने उन लोगों से अनुरोध किया है जो अभी तीर्थस्थलों की ओर जा रहे हैं, वे पास के 'होल्डिंग एरिया' (ठहरने की जगह) और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। हमारी टीमें कंट्रोल रूम से और मौके पर जाकर भी हालात पर नजर रख रही हैं। हमारी पूरी कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी तीर्थयात्री को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सोनप्रयाग, गौरीकुंड और भूस्खलन की आशंका वाले अन्य इलाकों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जब तक मौसम के हालात न सुधरें, तब तक किसी भी तीर्थयात्री को आगे न जाने दें। हालांकि, जैसे ही मौसम के हालात सुधरे सुरक्षित जगहों पर रुके हुए तीर्थयात्रियों को आगे जाने दिया गया।

इस बीच, भारी बारिश और कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं भी कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं। डीएम ने पिछले दो दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश को देखते हुए बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में 'होल्डिंग एरिया' बनाए गए हैं, जहां तीर्थयात्रियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्‍होंने बताया कि यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीर्थयात्रियों से सुझाव भी लिए गए हैं। डीएम ने कहा कि कुछ दिक्कतें सामने आई हैं। हम तीर्थयात्रियों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वे जल्द से जल्द 'दर्शन' कर सकें।

डीएम ने कहा कि प्रशासन मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने पर भी ध्यान दे रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मंदिर में 'टोकन सिस्टम' का पालन किया जाए। हमें पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व परेशानी खड़ी कर रहे हैं, जिसमें तीर्थयात्रियों को लूटना भी शामिल है। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और वे कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण किए जा रहे हैं और कई 'पोनीवालों' (टट्टू वालों) को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम तीर्थयात्रियों के बैठने की व्यवस्था कर रहे हैं और जो लोग हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं, उनके लिए होल्डिंग एरिया भी बना रहे हैं।

Landslide on Kedarnath: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों पर बरपा कुदरत का कहर!, पांच मरे
Landslide on Kedarnath: मध्यप्रदेश, नेपाल और गुजरात के रहने वाले थे मृतक

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों में से मंगलवार सुबह चार और शव बरामद हुए। जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। मृतक और घायलों में पड़ोसी देश नेपाल के साथ, मध्य प्रदेश और गुजरात के यात्री शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था। Kedarnath Landslide

रूद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सोनप्रयाग से लगभग 1 किमी. दूर गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देर रात तीन व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि एक अचेत अवस्था में मिला, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रेस्क्यू टीमों को कार्य करने में दिक्कतें | Kedarnath Landslide

उन्होंने बताया कि यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आई व बचाव कार्य रोकना पड़ा। राणा के अनुसार, मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा फिर बचाव कार्य शुरू किया गया। इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार चले बचाव अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। Kedarnath Landslide

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल (50), निवासी जीजोड़ा, पोस्ट राजोद, जिला धार (मध्य प्रदेश), दुर्गाबाई खापर (50) निवासी नेपावाली, जिला घाट (मध्य प्रदेश), तितली देवी (70) निवासी ग्राम वैदेही, जिला धनवा (नेपाल), भारत भाई निरालाल (52) निवासी ए 301, सरदार पैलेस करवाल नगर, खटोदरा, सूरत (गुजरात), और समनबाई (50) निवासी झिझोरा, जिला धार (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। अपर जिलाधिकारी राणा ने बताया कि इसके अतिरिक्त जीवच तिवारी (50) निवासी धनवा नेपाल, मनप्रीत सिंह (30) निवासी वेस्ट बंगाल और छगनलाल (45) निवासी राजोत, जिला धार (मध्य प्रदेश) को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। जिनका उपचार किया जा रहा है। Kedarnath Landslide

Social Media Bans: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर बैन!

Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ यात्रा को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात!
Kedarnath Yatra 2024: सिक्स सिग्मा की मेडिकल रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा

गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। चार धाम तीर्थ यात्रा करके लोग खुद को धन्य समझते हैं। इन्हीं चार धाम यात्रियों का एक कड़वा सच यह भी है कि इन में से 78 फीसदी बिना मेडिकल चेकअप के ही इस तीर्थ यात्रा में पहुंच रहे हैं। अनेक यात्रियों की इस यात्रा के बीच में मौत हो रही है। यह चौंकाने वाली बात सामने आई है वहां मेडिकल सेवाएं दे रही सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर मेडिकल सर्विसेज की ओर से 9218 यात्रियों के ईलाज पर की गई मेडिकल रिसर्च रिपोर्ट में। इस साल चार धाम यात्रा 10 मई 2024 से शुरू हुई थी। Kedarnath Yatra

हर दिन हो रही लगभग दो मौत! अब तक 114 यात्रियों की हो चुकी है मौत

अब तक 10 लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। दुखद बात यह भी है कि इस यात्रा में अब तक 114 यात्रियों की मौत भी हो चुकी है। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में साल 2023 में एक महीने में इतनी मौतें नहीं हुई थीं, जितनी मौतें इस बार यानी 2024 की यात्रा में देखने के लिए मिली है। पिछले साल 245 यात्रियों ने चार धाम में अपनी जान गंवाई थी।

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर मेडिकल सर्विसेज की रिसर्च में तथ्य सामने आए हैं कि सबसे अधिक मौतें केदारनाथ व यमुनोत्री में होती हैं। इन मौतों में से 94 प्रतिशत मौत के केस ट्रैक में होते हैं, जबकि चार धाम के अस्पताल में इलाज के दौरान मौतों का आंकड़ा बेहद कम है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक चारों धामों की यात्रा के दौरान 114 लोगों की मौत हो चुकी है। केदारनाथ में तो हर दिन लगभग दो मौत हो रही है।

हर तीसरा तीर्थ यात्री कई तरह के विकारों से ग्रस्त | Kedarnath Yatra

हरियाणा के रहने वाले सिक्स सिग्मा के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज के अनुसार मेडिकल रिसर्च में सामने आया कि चार धाम यात्रा के दौरान हर तीसरा तीर्थ यात्री माउंटेन सिकनेस, ब्लड प्रेशर, शुगर और हाइपरटेंशन की समस्याओं का सामना कर रहा है। मान्यताओं के अनुसार दर्शन के बाद ही भोजन का सेवन करने की जिद से भी कुछ यात्री बदहाल हो रहे हैं। 12000 फीट की ऊंचाई पर बर्फीले पानी में नहाना और खाना ना खाना एक बड़े खतरे को पैदा करता है।

रिसर्च में पाया गया की बर्फीले पानी में नहाने से यात्रियों को हाइपोथर्मिया की शिकायत हो जाती है। यह हार्ट अटैक का भी कारण बन जाता है। उनका कहना है कि अब चार धाम में भी अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर हेल्थ चेकअप होना चाहिये। अमरनाथ यात्रा में कंपलसरी हेल्थ चेकअप के बिना आप यात्रा नहीं कर सकते। चार धाम में स्वास्थ्य को लेकर कोई नियम नहीं है। जिसके कारण यात्रा में मौतों का सिलसिला हर साल बढ़ता जा रहा है। Kedarnath Yatra

Terrorist attack in jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों पर पीएम सख्त, कहा-कोई कसर न छोड़ें