NEET UG 2024 - Sach Kahoon Hindi

नीट यूजी 2024: सभी परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग परिणाम शनिवार तक घोषित करे एनटीए: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Supreme Court: उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को निर्देश दिया कि वह स्नातक स्तर के मेडिकल एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच मई को अपनी ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के सभी परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग परिणाम बिना संबंधित विद्यार्थियों की पहचान उजागर किए शनिवार दिन के 12 तक घोषित कर दे। शीर्ष अदालत अगली सुनवाई सोमवार को करेगी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बड़े पैमाने पर कथित कदाचार और अन्य अनियमितताओं के कारण नीट-यूजी 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग समेत अन्य याचिकाओं पर संबंधित पक्षों की घंटों दलीलें सुनने के बाद यह निर्देश दिया। अदालत ने याचिकाकतार्ओं, एनटीए और केंद्र सरकार की दलीलें विस्तारपूर्वक सुनीं। Supreme Court

पीठ ने कहा कि वह इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को जारी रखेगी। उस दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और पटना पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज आपराधिक मुकदमों से संबंधित जांच की प्रगति पर गौर करेगी और इस मामले को भोजनावकाश से पहले निपटने की कोशिश करेगी। पीठ ने याचिकाकतार्ओं में से एक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा की परीक्षा की काउंसलिंग पर रोक लगाने की गुहार ठुकरा दी। पीठ ने कहा, “नहीं, अभी नहीं। हम सोमवार 22 जुलाई को मामले की सुनवाई करेंगे, क्योंकि काउंसलिंग 24 जुलाई या तीसरे सप्ताह में है और यह एक महीने या उससे अधिक समय तक चल सकती है।”

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की पीठ ने नीट यूजी आयोजित करने वाली संस्था एनटीए से शुरू में कहा कि वह शुक्रवार शाम पांच बजे तक परीक्षा परिणाम अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दे। इसके बाद एनटीए के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। अदालत ने उनकी यह अर्जी स्वीकार करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम शनिवार दिन के 12 बजे तक अपलोड कर दिए जाएं। शीर्ष अदालत ने 11 जुलाई को इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई के लिए टाल दी थी। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर करते हुए कहा था कि उसके (पीठ) के अलावा कुछ अन्य याचिकाकतार्ओं ने अभी (11 जुलाई) तक केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 10 जुलाई को दायर अतिरिक्त हलफनामे पर गौर नहीं किया है। इसलिए इस मामले को 18 जुलाई के लिए स्थगित की जाती है। Supreme Court

केंद्र सरकार ने अपने जवाब में अदालत को यह भी जानकारी दी कि नीट यूजी 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। पीठ ने पिछली सुनवाई 8 जुलाई को केंद्र सरकार और एनटीए को आरोपों से संबंधित जवाब हलफनामा के जरिए अदालत में 10 जुलाई को दायर करने का निर्देश दिया था। दालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी जांच से संबंधित प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। सीबीआई ने उसका पालन करते हुए रिपोर्ट तैयार कर दी है।शीर्ष अदालत ने आठ जुलाई को कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि परीक्षा की पवित्रता से समझौता किया गया है। अदालत ने यह भी कहा था कि अगर धोखाधड़ी के लाभार्थियों और बेदाग उम्मीदवारों के बीच अंतर संभव नहीं तो फिर से परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक हलफनामा दाखिल कर शीर्ष अदालत को बताया था कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास द्वारा किए गए नीट यूजी 2024 के आंकड़ों के तकनीकी विश्लेषण से न तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के कोई संकेत मिले, और न ही असामान्य अंकों से लाभान्वित होने वाले उम्मीदवारों का कोई स्थानीय समूह है।

हलफनामा में कहा गया है कि विश्लेषण से पता चला कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों में कुल मिलाकर 550 से 720 की सीमा में वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि शहरों और केंद्रों में देखी गई है। इसकी वजह पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कमी को जाता है।केंद्र सरकार के जवाब में कहा गया है कि उच्च अंक प्राप्त करने वाले ऐसे कई उम्मीदवार विभिन्न शहरों से आते हैं। यह स्थिति कदाचार की बहुत कम संभावना को दशार्ता है।

एनटीए ने अपने अलग हलफनामे में कहा कि आज (10 जुलाई) की तारीख तक 16 प्राथमिकियां (एफआईआर) दर्ज की गई हैं, जिनमें से 14 उसकी शिकायत पर, जबकि पटना और गोधरा पुलिस ने अपनी सूचना के आधार पर अलग अलग मुकदमा दर्ज किया है। एनटीए ने मई में प्रश्नपत्र सार्वजनिक होने के आरोप लगाने वाले टेलीग्राम वीडियो के संबंध में कहा था कि पहले प्रश्न पत्र सार्वजनिक होने की झूठी धारणा बनाने के लिए वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी।एनटीए ने यह भी बताया था कि सोशल मीडिया पर टिप्पणियों और चचार्ओं ने वहां के दावे की मनगढ़ंत प्रकृति को सामने लाया। शीर्ष अदालत ने 8 जुलाई को केंद्र सरकार और एनटीए से नीट यूजी परीक्षा के प्रश्न पत्र सार्वजनिक होने के दायरे के बारे में जानकारी देने और सार्वजनिक होने तथा 5 मई, 2024 को परीक्षा आयोजित होने के बीच के समय अंतराल के बारे में भी जानकारी देने को कहा था। Supreme Court

यह भी पढ़ें:– Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव, इंडिया गठबंधन खत्म

SFI Protest against NTA : एनटीए को समाप्त करने की मांग, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
SFI Protest against NTA : हनुमानगढ़। नीट व नेट की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने में असफल एनटीए को समाप्त करने की मांग को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आह्वान पर गुरुवार को टाउन शहर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इससे पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बाजार में पुतले की शव यात्रा निकाली और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। SFI Protest against NTA

इस मौके पर यश चिलाना ने कहा कि पिछले दिनों हुई नीट की परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई थी, उसके बाद हुई नेट की परीक्षा को भी 24 घंटे के भीतर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया। इससे अभ्यर्थियों और आम छात्र-छात्राओं में व्यापक आक्रोश है। चिलाना ने कहा कि परीक्षा सही तरीके से आयोजित करने में एनटीए नाकाम रहा है। एनटीए इन परीक्षाओं के संचालन में पूरी तरह से अक्षम रहा है। नेट परीक्षा रद्द होने से इस साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पीएचडी में दाखिले की संभावना भी खत्म हो जाएगी।

पुतला दहन से पूर्व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बाजार में निकाली शवयात्रा

एसएफआई इसकी कड़ी निंदा करती है। मोहित कुमार ने कहा कि एनटीए नामक बुलडोजर छात्र-छात्राओं व नौजवानों के भविष्य को बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से रोंद रहा है। पर्चा लीक या धांधली आम छात्र-छात्राओं के बस की बात नहीं है। सच्चाई यह है कि बिना नेताओं, अधिकारियों, शिक्षा माफिया की मिलीभगत के इस तरह का कोई भ्रष्टाचार का तंत्र पनप ही नहीं सकता। बीजेपी सरकार युवाओं को नौकरी देना नहीं चाहती।

सभी पेपर लीक करने में नम्बर वन बीजेपी सरकार युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार छात्र-छात्राओं के मुद्दों को लेकर संवेदनशील नहीं हुई तो एसएफआई युवाओं को साथ लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाकर सरकार को घेरेगी। SFI Protest against NTA

Team India with Narendra Modi : टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर किया सेलिब्रेशन

NEET UG 2024 Row : गिरफ्तार 2 NEET UG उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड से हुआ चौंकाने वाला खुलासा : रिपोर्ट
NEET UG 2024 Row : नई दिल्ली (एजेंसी)। नीट यूजी 2024 परीक्षा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर अब गिरफ्तार किए गए 2 नीट यूजी उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड मीडिया में सामने आए हैं, जिसमें विसंगतियां सामने आई हैं, जोकि परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता पर सवाल उठाती हैं। NEET UG 2024 Scam

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बिहार के दो नीट यूजी उम्मीदवारों ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र एक्सेस किया था, जिसमें संख्याओं में अजीबोगरीब अंतर पाया गया है। इस संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 22 वर्षीय अनुराग यादव ने पटना पुलिस को दिए अपने कबूलनामे में कहा कि उसके चाचा ने उसे कोटा, राजस्थान से समस्तीपुर, बिहार वापस आने के लिए कहा था, यह कहते हुए कि नीट परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। NEET UG 2024 Row

Suicide to Congress MLA’s Wife: कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की कथित तौर पर आत्महत्या!

‘‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी अनुराग के स्कोरकार्ड से पता चलता है कि उसने 720 में से 185 अंक प्राप्त किए हैं। उसका कुल प्रतिशत स्कोर 54.84 (राउंड ऑफ) है।’’ हालाँकि, व्यक्तिगत विषय के अंकों में भारी असंगति है: भौतिकी में 85.8 प्रतिशत, जीव विज्ञान में 51 प्रतिशत और रसायन विज्ञान में मात्र 5 प्रतिशत।

कबूलनामा: उन्हें परीक्षा से एक रात पहले लीक हुए प्रश्न पत्र मिले

अनुराग यादव ने लीक हुए प्रश्नों तक अपनी पहुँच का श्रेय अपने चाचा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को दिया, जोकि बिहार के दानापुर नगर परिषद में इंजीनियर हैं। पटना पुलिस के समक्ष अनुराग के कबूलनामे के अनुसार, उन्हें परीक्षा से एक रात पहले लीक हुए प्रश्न पत्र मिले, जो बाद में नीट के पेपर में दिखाई दिए। अनुराग की अखिल भारतीय रैंक 10,51,525 है, और एक ओबीसी उम्मीदवार के रूप में, उनकी रैंक 4,67,824 है। NEET UG 2024 Scam

वहीं दूसरे आरोपी सिकंदर ने पटना पुलिस को बताया कि लीक हुए प्रश्नपत्रों के लिए उसने 4 छात्रों से संपर्क किया था। एक अन्य गिरफ्तार उम्मीदवार ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए नीट यूजी 2024 में 720 अंक, जीव विज्ञान में 87.8 प्रतिशत अंक और भौतिकी (15.5 प्रतिशत) तथा रसायन विज्ञान (15.3 प्रतिशत) में काफी कम अंक।

अन्य दो उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड अलग कहानी बयां करते हैं। एक ने 720 में से 581 अंक प्राप्त किए, जबकि दूसरे ने 483 अंक प्राप्त किए। एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा 2024, 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मूल रूप से 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन नीट यूजी 2024 के परिणाम समय से पहले ही 4 जून को घोषित कर दिए गए। NEET UG 2024 Scam

जहरीली शराब ने निगल ली 34 जिंदगियाँ! सीएम के कड़ी कार्रवाई के आदेश

NEET Scam 2024 : नीट परीक्षा धांधली मामले में पाँच गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री से मिले नीट के छात्र
NEET Scam 2024 : नीट छात्रों ने कहा: न्याय का मिला भरोसा

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से मुलाकात के बाद शास्त्री भवन से निकले छात्रों ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को सुप्रीम कोर्ट देखेगा। उन्होंने कहा कि जिसकी गलती पकड़ी जाएगी, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा, हम सब मानेंगे क्योंकि हम लोग सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं हैं। छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री से कहा कि धांधली हुई है, गोधरा और बिहार से पेपर लीक हुआ है। इस पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि हम इस मामले में कड़ा से कड़ा एक्शन लेंगे। NEET UG 2024 Scam

उन्होंने माना कि कई सेंटर पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि आपको न्याय मिलेगा। ज्ञापन में हमने नीट फिर से कराने और सीबीआई जांच की मांग उठाई। हमने मेडिकल एंट्रेंस की फीस को कम करने की भी गुजारिश की। धर्मेन्द्र प्रधान ने हम लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि रीनीट और सीबीआई जांच पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया तो हम दोबारा परीक्षा आयोजित कराएंगे, नहीं कहेगा तो नहीं कराएंगे।

गुजरात पुलिस ने की कार्रवाई | NEET UG 2024 Scam

गोधरा (एजेंसी)। नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर गुजरात पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक ढाई करोड़ रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक छात्रों से पैसे लेकर नीट परीक्षा पास कराने का गोरखधंधा चल रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टीचर तुषार भट्ट, प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, रॉय ओवरसीज परशुराम रॉय, रॉय का साथी विभोर आनंद और एक बिचौलिया आरिफ वोरा शामिल है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

मुख्य आरोपी तुषार भट्ट ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। बता दें कि पिछले महीने पंचमहल जिले के कलेक्टर को मिली सूचना के आधार पर गोधरा के जय जलाराम स्कूल के नीट एग्जाम सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि बच्चों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का खेल हुआ है। इसके बाद पंचमहल जिले के शिक्षा अधिकारी किरीट पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

नीट में धांधली को लेकर की जा रही लीपापोती: कांग्रेस

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सच पर पर्दा डालने के लिए पूरे प्रकरण में लीपापोती की जा रही है लेकिन सवाल 24 लाख बच्चों के भविष्य का है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में मामले की जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 8 साल में 7 ऐसे छात्र थे जो पूरे अंक लाए लेकिन इस साल 67 छात्र पूरे अंक लेकर आए। इस पर शिक्षा मंत्री का कोई जवाब नहीं है। जब बिहार में पुलिस ने पेपर लीक के मामले में कुछ लोगों को पकड़ा और गुजरात के गोधरा में भी ऐसा मामला निकला, तब ये घोटाला सामने आया।’’ NEET UG 2024 Scam

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी