PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana - Sach Kahoon Hindi

स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सौर ऊर्जा अभियान से जुड़े देशवासी: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों से सौर ऊर्जा अभियान से जुड़कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा है कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से देश में सौर ऊर्जा को लेकर व्यापक बदलाव आया है। यह आम नागरिक को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाता है इसलिए सबको इस अभियान से जुड़ना चाहिए। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी में कहा कि देश के छोटे-बड़े शहरों में घरों की छतों पर बड़ी संख्या में आज सौर पैनल लगे दिखाई दे रहे हैं। कुछ वर्ष पहले ये बहुत कम देखने को मिलते थे लेकिन अब इस योजना का प्रभाव देश के कोने-कोने में दिखाई देने लगा है।

उन्होंने इस सन्दर्भ में गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की पायल मुंजपारा का उदाहरण दिया और कहा कि उनके जीवन में इस योजना से बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने सौर ऊर्जा से जुड़ी पहल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चार महीने का सौर तकनीशियन पाठ्यक्रम पूरा किया और अब एक कुशल सौर तकनीशियन के रूप में कार्य कर रही हैं। वह आसपास के जिलों में छतों पर सौर संयंत्र लगाने का काम कर रही हैं और इससे उन्हें प्रतिमाह अच्छी आय हो रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के अरुण कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अरुण अब अपने क्षेत्र में ऊर्जा प्रदाता बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर के मुरलीधर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले उनकी खेती डीजल पंप पर निर्भर थी, जिससे हर वर्ष काफी खर्च होता था। सौर पंप अपनाने के बाद उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें ईंधन की चिंता नहीं रहती, सिंचाई समय पर होती है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। Narendra Modi

यह भी पढ़ें:– अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किये: सेंटकॉम

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: कृष्ण पाल गुर्जर
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जागरूकता कैंप में दी सब्सिडी की जानकारी

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज सेक्टर- 28 स्थित कार्यालय में एक विशेष जागरूकता अभियान एवं कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण का संकल्प लिया है और उसी सोच के तहत यह योजना शुरू की गई है। Faridabad News

सरकार ने इस योजना के तहत देशभर में 1 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से लगभग 72 लाख लोग पहले ही इसका लाभ ले चुके हैं, जबकि शेष लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा के लगभग एक लाख गरीब परिवारों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगभग 1.10 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवाट पर लगभग 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर लगभग 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट तक पर लगभग 78 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। शेष राशि के लिए उपभोक्ताओं को आसान किस्तों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कम आय वाले परिवार भी बिना आर्थिक बोझ के सोलर सिस्टम लगवा सकें। कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू की जा रही है, इसलिए पात्र उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।

एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन विजय सिंह, जिला परिषद पलवल के चेयरमैन नरेंद्र, बिजली विभाग के एसई जितेंद्र ढुल, फरीदाबाद के विभिन्न डिवीजनों के एक्सईएन पंकज पवार, संजय मंगला, देवेंद्र अत्रि, ओम प्रकाश रक्षवाल उपस्थित रहे। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– 8 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर श्मशान में छिपा था आरोपी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सरपंचों को दी गई जानकारी
नारायणगढ़ (सच कहूंँ सुरजीत/कुराली)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नारायणगढ़ के कार्यालय में नारायणगढ़ ब्लॉक के  सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता  विनोद कुमार गोयल, कार्यकारी अभियंता  हरीश कुमार तथा उपमंडल अधिकारी विकास बंसल उपस्थित रहे। Naraingarh News

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सरपंचों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पहले एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने पर प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसकी अधिकतम सीमा 78 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा भी इस योजना को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सब्सिडी दी जा रही है। अधीक्षक अभियंता श्री विनोद कुमार गोयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहले एक लाख बीपीएल परिवारों, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है और वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें प्रति किलोवाट 25 हजार रुपये तथा अधिकतम 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये तक है और वार्षिक खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें भी 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। Naraingarh News

उन्होंने बताया कि घरों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने से प्रति किलोवाट प्रतिदिन लगभग 5 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल सोलर सिस्टम लगवाने के बाद शून्य आ रहे हैं, जबकि कई उपभोक्ताओं का बिल मात्र 10 से 15 रुपये तक सीमित रह गया है। यदि किसी आवेदक को सोलर सिस्टम लगवाने में आर्थिक कठिनाई आती है तो राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा किफायती ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका भुगतान सब्सिडी प्राप्त होने के बाद आसानी से किया जा सकता है।

कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने सभी सरपंचों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में लोगों को इस योजना के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करें। उन्होंने बताया कि बिजली निगम द्वारा प्रत्येक गांव में सोलर दरबार लगाए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा अधिकृत वेंडर मौके पर मौजूद रहते हैं और लोगों को तत्काल जानकारी व सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई सरपंच अपने गांव को “सोलर गांव” के रूप में विकसित करता है तो सरकार द्वारा गांव के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रदान किया जाएगा।

बैठक में खंड विकास अधिकारी श्री जोगेश कुमार ने भी सभी सरपंचों से सोलर रूफटॉप सिस्टम अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि एसडीएम शिवजीत भारती द्वारा भी इस योजना को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सोलर रूफटॉप सिस्टम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बैठक के उपरांत अधीक्षक अभियंता द्वारा गांव ज्योली में सोलर दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सोलर रूफटॉप सिस्टम के लाभों की जानकारी दी गई और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। Naraingarh News

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: कैथल में 2821 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ
उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार ने करीब 18 करोड़ तथा प्रदेश सरकार ने करीब पांच करोड़ रुपये की दी सब्सिडी

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर कैथल जिले में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जुगलबंदी की इस योजना के चलते पात्र परिवारों के लिए सोलर पैनल लगवाना अब लगभग जीरो कॉस्ट यानी मुफ्त जैसा हो गया है। जिले में अब तक 2821 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित किए हैं। Kaithal News

केंद्र सरकार की ओर से इन लाभार्थियों को अलग अलग किलोवाट के हिसाब से लगभग 18 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है। वहीं राज्य सरकार द्वारा भी 1035 उपभोक्ताओं को लगभग 5.06 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जा चुका है और शेष पात्र लाभार्थियों को भी जल्द ही राशि जारी कर दी जाएगी। जिले में 31 मार्च 2026 तक 5313 उपभोक्ताओं के घर पर सोलर लगाने का लक्ष्य है।

दो किलोवाट का सोलर पैनल बनाता है प्रतिदिन 8 से 10 यूनिट बिजली

यदि कोई उपभोक्ता शुरुआती निवेश करने में सक्षम नहीं है, तो सरकार ने उनके लिए राह आसान कर दी है। सरकारी बैंकों के माध्यम से बिना किसी गारंटी या प्रॉपर्टी के न्यूनतम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। दो किलोवाट का सोलर पैनल प्रतिदिन 8 से 10 यूनिट बिजली बनाता है, जो महीने की 300 यूनिट तक हो जाती है। एक मध्यमवर्गीय परिवार की मासिक खपत के लिए यह पर्याप्त है, जिससे बिजली बिल न के बराबर रह जाता है।

सब्सिडी का गणित और किसे कितना लाभ | Kaithal News

बिजली विभाग के एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि सरकार ने आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी को श्रेणियों में बांटा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अधिकतम लाभ मिल सके। अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानि कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानी कि कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इससे अतिरिक्त जिन घरेलू उपभोक्ताओं की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक है उन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक किलोवाट 30 हजार रुपये, दो किलोवाट 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट 78 हजार तक केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उपभोक्ता घर बैठे आधिकारिक पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यदि किसी को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई आती है, तो वे अपने नजदीकी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पर्यावरण और जेब दोनों के लिए हितकारी | Kaithal News

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इससे प्रदूषण कम होगा और हमारा पर्यावरण शुद्ध बनेगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सब्सिडी का पात्र लोगों को समय पर लाभ मिले। सभी नागरिक इस हरित क्रांति का हिस्सा बनें और अपने घर पर सोलर पैनल लगवाएं।                                                    -अपराजिता, उपायुक्त, कैथल

यह भी पढ़ें:– विधानसभा शीतकालीन सत्र: विधायक सतपाल जांबा ने उठाई पूंडरी की प्रमुख मांगें

हरियाणा के इस गांव की हो गई बल्ले-बल्ले, मिलने जा रही है ये बड़ी सुविधा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: डीसी प्रीति ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला के बालू गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। जिले के 10 गांव में हुई प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर बालू गांव का नाम सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के पास भेजने के लिए चयनित किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव को एक करोड़ रुपये देने की सिफारिश की है। Kaithal

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत 5 हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिन्हित किया गया था। इन ग्राम पंचायतों में से जो पंचायत इस योजना के तहत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने तथा तय मानकों पर खरा उतरना था। जिसके तहत बालू गांव में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए गांव में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 141 घरों पर सोलर पैनल लगाए गए और सात सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगाए गए। ग्राम पंचायत द्वारा इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई गई।

सजूमा में 26 तो बात्ता 19 सोलर पैनल लगे | Kaithal

जिला स्तरीय कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव को एक करोड़ रुपये देने की अनुशंसा की गई है। वहीं सजूमा गांव में 26 सोलर पैनल व एक सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, गांव बाता 19 सोलर पैनल व तीन सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, कौल में 13 सोलर पैनल, खरकां सात सोलर पैनल व एक वाटर पंपिंग सिस्टम, सौैंगल गांव में सात सोलर पैनल व दो सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, पबनावा गांव में सात सोलर पैनल, देवबन में चार सोलर पैनल व एक सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, किठाना में 3 सोलर पैनल व दो सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम तथा भागल गांव में दो सोलर पैनल व एक सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगाए गए।

इन परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ

अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानि कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं । जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानी कि कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। Kaithal

यह भी पढ़ें:– एडीएम व एएसपी ने सुनी समस्याएं, 54 शिकायतों में से पांच निस्तारित

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: इस योजना के तहत कैसे मिलती है मुफ्त बिजली
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। सौर ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर पुलिस लाइन में पीएम-सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में एक इंटरैक्टिव प्रोग्राम आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता आरसी गजराज ने पुलिसकर्मियों से योजना के बारे में चर्चा कर सौर ऊर्जा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, सब्सिडी की जानकारी दी और बिजली बचत व उपयोग को आसान गणना कर समझाया। PM Surya ghar Free Electricity Scheme

अजमेर पुलिस ने जाना!

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी एक्सपर्ट पैनल से कई सवाल जवाब किये। पुलिसकर्मियों ने खेती के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग पर भी चर्चा की। इस दौरान सीआई रोशन ने बढ़ती हुई बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा अपने की आवश्यकता के बारे में बताया। पुलिस कर्मियों ने रुफ टॉप सोलर वेंडर्स से अपनी आवश्यकता अनुसार सोलर प्लांट लगाने और बैंकिंग लोन सुविधा के बारे में रूबरू जाना। इस अवसर पर सहायक अभियंता प्रतीक शर्मा, टीएडी पीएल की जनरल मैनेजर भी उपस्थित रहे। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

Ravan Dahan 2024: राम ने ऐसा छोड़ा अग्निबाण, लोग इधर-उधर भागते नजर आए!

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे लाखों परिवार: मुख्यमंत्री सैनी
हरियाणा में अतिरिक्त अनुदान स्कीम के 57 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने दिए अनुदान पत्र | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाखों परिवार रोशन होंगे। योजना के शुरू होने के मात्र एक महीने के अंदर ही योजना का लाभ लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गया है। वित्तीय सहायता के लिए 510 करोड़ रुपये के आबंटन का प्रावधान किया गया है। Kaithal News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वृंदावन पैलेस में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा में अतिरिक्त अनुदान स्कीम के लाभार्थियों के सम्मान में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 57 लाभार्थियों को मौके पर ही अनुदान पत्र देकर लाभांवित किया। Kaithal News

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना का शुभारंभ किया था। इसी कड़ी में 17 जून को प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख घरेलू व गरीब अंत्योदय परिवारों के लिए पहले आओ-पहले आओ सिद्धांत के तहत केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता प्रदान करने का फैसला लिया था। Kaithal News

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 10 एचपी मोटरों को सोलर के साथ जोड़ने का किया कार्य है। इसके साथ ही 5 एचपी की मोटरों को भी सोलर के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बिजली के बिल का मासिक चार्ज को सरकार ने हटाया है। जितने युनिट बिजली की खपत होगी, अब उतना ही बिल उपभोक्ता से लिया जाएगा। Kaithal News

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में प्रदेश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में हिसार में राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के पास 800 मेगावाट बिजली उत्पादन का एक नया संयंत्र लगाया जाएगा।

ये है योजना | Kaithal News

योजना के माध्यम से जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन परिवारों को 2 किलोवाट के ग्रीड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए 60 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से 3 लाख रुपये तक है, उन आवेदकों को केंद्र की सब्सिडी से अतिरिक्त 10 हजार रुपये प्रति किलोवॉट की दर से अधिकत्तम 20 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:– ”देश की सुरक्षा, संप्रभुता-अखंडता बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी भी”

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की हुई शुरुआत
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की जा चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने सोमवार को अम्बाला में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। योजना का लक्ष्य लोगों के घरों का बिजली बिल कम करने के अलावा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना भी है ताकि भविष्य मे अन्य स्त्रोतों के माध्यम से बनाई गई बिजली पर निर्भरता मे कमी की जा सके। इस योजना से पर्यावरण को फायदा मिलेगा। Kaithal News

डीसी प्रशांत पंवार ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिस परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, ऐसे परिवारों को 2 किलोवाट तक सौलर पैनल लगवाने पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा तथा 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर पैनल की उत्पादन क्षमता 300 यूनिट मासिक तक है। Kaithal News

डीसी ने बताया कि इसी तरह जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है, ऐसे परिवारों को 2 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा तथा 20 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– 10 लाख रुपए फिरौती मांगने वाला आरोपी काबू