IMD Weather Update Today - Sach Kahoon Hindi

IMD Monsoon Update: इन राज्यों में पहुंच रहा है मानसून, आईएमडी ने दी बहुत भारी बारिश चेतावनी!
IMD Monsoon Update: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि भारत उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसून 27-30 जून तक आ सकता है। यह जानकारी विभाग के एक वैज्ञानिक ने दी। आईएमडी की मानें तो उत्तर-पश्चिमी राज्यों जिसमें, आमतौर पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश और हिमाचल के कुछ हिस्से शामिल हैं, 18 या 19 जून से बिहार और झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई जा रही है। IMD Monsoon Update

आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया, ‘‘अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ 18 या 19 जून से पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी से कुछ राहत दे सकती हैं। वैसे भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में मानसून की सामान्य तिथि 27-30 जून है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि आईएमडी ने अगले 3 से 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में मुख्य रूप से मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी का अलर्ट | IMD Monsoon Update

मौसम एजेंसी आईएमडी ने 19 जून तक असम और मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से भारी बारिश का पूवार्नुमान लगाया है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी बारिश अपने रोद्र रूप में आ सकती है। वहीं 20-21 जून को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा का पूवार्नुमान लगाया गया है। गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले 5 दिनों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों में तूफान, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार के साथ बारिश हो सकती है। इसी प्रकार मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूवार्नुमान लगाया है।

हीटवेव पर आईएमडी का पूर्वानुमान | IMD Monsoon Update

आईएमडी की वैज्ञानिक सेन ने कहा कि उत्तर भारत में अभी हाल-फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार और झारखंड में आज भी भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में 18 जून तक भयंकर लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम एजेंसी आईएमडी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में कल तक लू चलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि राजस्थान में 19 जून तक लू लोगों को परेशान कर सकती है। लेकिन धीरे-धीरे मानसून के आने से इससे राहत मिलने की संभावना है।

पानीपत के युवक ने लिखा मौत वाला स्टेटस और फिर…!