Roadways Bus - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात! डबवाली से पोकरण के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें पूरा रूट और टाइम टेबल
डबवाली (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Haryana Roadways ने डबवाली से राजस्थान के पोकरण तक नई स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा से सिरसा, नोहर, रावतसर, बीकानेर, फलोदी और रामदेवरा सहित कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई बस सेवा शुरू होने से धार्मिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारिक कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी बस

डबवाली से पोकरण जाने वाली बस वाया औढ़ा, चौपटा, फेफाना, नोहर, रावतसर, पल्लू, अर्जनसर, बीकानेर, गजनेर, काजी की सिरद, मल्हार, फलोदी और रामदेवरा होते हुए पोकरण पहुंचेगी।

डबवाली से पोकरण बस समय सारणी

डबवाली – सुबह 06:00 बजे
औढ़ा – सुबह 06:35 बजे
सिरसा – सुबह 07:30 बजे
चौपटा – सुबह 08:10 बजे
नोहर – सुबह 09:12 बजे
रावतसर – सुबह 10:10 बजे
पल्लू – सुबह 11:15 बजे
अर्जनसर – सुबह 11:50 बजे
महाजन – दोपहर 12:30 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 12:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – दोपहर 02:00 बजे
गंगानगर चौक, बीकानेर – दोपहर 02:20 बजे
भाप – शाम 05:00 बजे
फलोदी – शाम 06:00 बजे
रामदेवरा – शाम 06:40 बजे
पोकरण आगमन – शाम 07:00 बजे
वापसी में पोकरण से डबवाली बस समय सारणी
पोकरण – सुबह 06:30 बजे
रामदेवरा – सुबह 07:00 बजे
फलोदी – सुबह 08:00 बजे
भाप – सुबह 08:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – सुबह 11:50 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 01:15 बजे
महाजन – दोपहर 02:00 बजे
अर्जनसर – दोपहर 02:30 बजे
पल्लू – दोपहर 03:05 बजे
रावतसर – शाम 04:05 बजे
नोहर – शाम 05:00 बजे
चौपटा – शाम 05:50 बजे
सिरसा – शाम 07:00 बजे
औढ़ा – शाम 07:40 बजे
डबवाली आगमन – रात्रि 08:00 बजे

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही रामदेवरा और पोकरण जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

हरियाणा रोडवेज की यह पहल क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समय बचाने वाली साबित हो सकती है।

Roadways Bus News: टोहाना में रोडवेज बसों की बदहाल व्यवस्था, छात्रों की जान पर मंडरा रहा खतरा
टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण)। Tohana Roadways Bus News: टोहाना शहर में रोडवेज बसों की अव्यवस्थित व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली, कॉलेज और आईटीआई के छात्र-छात्राएं बसों की खिड़कियों व दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह समस्या विशेष रूप से शहर की ओर जाने वाली बसों में सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान अधिक देखने को मिलती है। इन समयों में बसें क्षमता से अधिक भर जाती हैं और अंदर खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। मजबूरन विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। Tohana News

स्थानीय निवासियों सुखदेव, रमन, अंकित और मनीष ने बताया कि कई रूटों पर वर्षों से बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अतिरिक्त फेरे या विशेष छात्र बसों की व्यवस्था नहीं होने से रोजाना खतरे की स्थिति बनी रहती है। अभिभावकों ने प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

अधिकारियों का पक्ष

बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश दहिया तथा डीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं है। शहर के भीतर आवागमन के लिए अलग से सिटी बसें भी संचालित की जा रही हैं, लेकिन छात्र समूह में यात्रा करने के कारण लंबी दूरी वाली बसों में ही चढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार बसों के अंदर पर्याप्त जगह होने के बावजूद छात्र बाहर लटककर सफर करते हैं। समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन को सूचना दी जाती है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से हट जाते हैं।

हादसे का बना रहता है खतरा | Tohana News

प्रतिदिन हो रही इस लापरवाही से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन, परिवहन विभाग और अभिभावकों को मिलकर ठोस समाधान निकालना होगा, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके।

यह भी पढ़ें:– Haryana Board News: अंग्रेजी विषय परीक्षा के पहले दिन आए नकल और पेपर आउट के मामले

Haryana Roadways News: रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर में झगड़ा, दड़बा कलां के पास खाई में उतरी बस
घटना के बाद दोनों कर्मचारी सस्पेंड, यात्रियों ने पहले ही बस छोड़ी

नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Roadways bus Driver-Conductor Suspended: हरियाणा रोडवेज की एक बस में चालक और परिचालक के बीच हुए आपसी विवाद ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। जिले के चोपटा क्षेत्र में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दड़बा कलां के पास बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे जान-माल का नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार यह बस राजस्थान के पोकरण से सरसा आ रही थी। Nathusari Chopta News

बस के परिचालक सुरेंद्र कुमार और चालक अशोक कुमार के बीच यात्रियों को उतारने और बस रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इससे पहले बीकानेर के अर्जुनसर में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो आगे चलकर बढ़ती चली गई। चोपटा बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद यात्रियों को लेकर फिर से दोनों में झगड़ा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों ने पहले समझाने की कोशिश की, वहीं रोडवेज अधिकारियों ने भी दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसके बाद यात्रियों ने सुरक्षा को देखते हुए बस से उतरना ही बेहतर समझा। यात्रियों के उतरने के बाद चालक और परिचालक बस को सरसा की ओर ले गए। Nathusari Chopta News

इसी दौरान दड़बा कलां के समीप चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में चालक और परिचालक दोनों को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रोडवेज के टीएम सुधीर कुमार ने निलंबन की पुष्टि की। नाथूसरी चोपटा बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चालक और परिचालक के बीच आपसी विवाद के कारण यह स्थिति बनी। मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– पुरानी रंजिश में दो कारों पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, तीन आरोपी गिरफ्तार

धुंध ने रोका बारात का रास्ता, तो रोडवेज बस में सवार होकर पहुंचा दूल्हा
कैथल (सच कहूं न्यूज)। Roadways Bus: पिछले दो दिनों से धुंध के साथ स्माग होने के कारण लगातार दृश्यता कम हो रही है। इसी धुंध और स्मॉग ने कैथल के तितरम मोड़ पर बारात का रास्ता रोक लिया। ऐसे में रोडवेज बस बारात का सहारा बनी और दूल्हा सहित 9 बाराती रोडवेज बस में बैठकर जींद पहुंचे। दरअसल, कैथल निवासी आदित्य बारात लेकर जींद के सफीदों रोड पर एक होटल में जाना था। रात का कार्यक्रम था। बारात कैथल से चली लेकिन धुंध में दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी, इसलिए गाड़ियां आगे नहीं चल पाई। Kaithal News

तितरम मोड़ के पास सड़क के एक तरफ सभी गाड़ियां खड़ी हो गई। बाराती गाड़ियों से उतरकर खड़े हुए ही थे, तभी चंडीगढ़ से जींद की तरफ आ रही रोडवेज बस दिखाई दी। इसमें चालक सुरेंद्र सिंह और परिचालक संदीप रंगा थे। उन्होंने बस को रोक दिया। इस पर दूल्हे ने बताया कि उन्हें जींद पहुंचना है और बस में बैठ गए। दूल्हे आदित्य समेत 9 बारातियों ने टिकट ली और रोडवेज बस में बैठकर जींद तक पहुंचे। जींद पहुंचने पर बारातियों ने सभी यात्रियों और बस चालक-परिचालक से शादी में चलने के लिए कहा और धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा रोडवेज पर गर्व है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Holiday News: पंजाब में 20 नवंबर को छुट्टी की घोषणा

Bhai Dooj: भैया दूज पर बसों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चलाई गई अतिरिक्त बसे, लंबे रूटों पर आई परेशानी
निजी वाहनों ने भी खूब कूटी चांदी | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। भैया दूज (Bhai Dooj) त्यौहार पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दी। सुबह आठ बजे के करीब बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बसें कम पडऩे लग गई और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद रोडवेज विभाग ने व्यवस्था को संभाला और ज्यादा संख्या वाले यात्रियों वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों को चला दिया। सुबह के समय जीएम कमलजीत भी बस स्टैंड पर रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Kaithal News

इस दौरान उन्होंने रोडवेज कर्मियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाए। यदि किसी अन्य रूट पर भी यात्रियों की अधिक भीड़ है, तो वहां पर अलग से बस लगवा दी जाए। इस दौरान दिल्ली व जींद के रूट पर भी भीड़ को देखते हुए बस बढ़वाई गई और रूटीन में सेवा शुरू हो गई।

बता दें कि रोडवेज विभाग ने त्यौहार पर भीड़ को देखते हुए पहले से ही विशेष इंतजाम किए हुए थे। जिस कारण सबसे अधिक व्यस्त रूटों पर विशेष बसें लगाई गई। ताकि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए भी स्पेशल दस्ते तैनात किए थे। विदित रहे कि त्यौहारों के सीजन में कई रूट ऐसे हैं, जिन पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में रोडवेज की ओर से इन रूटों पर ज्यादा विशेष बसें चलाई गई। इनमें दिल्ली, कुरु क्षेत्र, करनाल, अंबाला, जींद हिसार व चंडीगढ़ के रूट पर अलग से बसों की संख्या बढ़ाई गई है। क्योंकि इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ अधिक होती है।

20 बसों को रखा था रिजर्व में | Kaithal News

बता दें कि त्यौहार को मध्यनजर रखते हुए 20 बसों को रिजर्व में रखा था, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दो दिन की रोडवेज विभाग ने चालक व परिचालकों की छुट्टिया भी रद्द कर दी थी। बता दें कि कैथल डिपो में इस समय 192 रोडवेज की बसें है। 241 ड्राइवर व 292 परिचालक है। 16 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर तय किया। रविवार को करीब 15 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी हुई है।

15 मिनट से नहीं आई बस

सुबह के समय बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री रामकिशन ने बताया कि 15 मिनट से जींद रूट पर बस नहीं आई है। त्यौहार पर सरकार को ज्यादा से ज्यादा रोडवेज की बसें चलानी चाहिए। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

20 मिनट से हिसार की नहीं मिली बस

बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री शमशेर ने बताया कि 20 मिनट से हिसार जाने वाली बस नहीं आ रही है। वह बस स्टैंड पर खड़ा है। सरकार को अतिरिक्त बसें खरीदनी चाहिए। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्पेशल दस्ते भी रहे तैनात | Kaithal News

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को जानकारी देने के लिए पूछताछ खिडक़ी के अलावा अलग से स्पेशल दस्तों की तैनाती की गई। इन दस्तों में शामिल रोडवेज कर्मी यात्रियों को जानकारी देते रहे। वह उन्हें रूट बसों के आने जाने के समय की जानकारी दे रहे थे। फ्लाइंग टीम की भी बस स्टैंड पर ड्यूटी रही।

निजी बसों ने कूटी खूब चांदी

बस स्टैंड पर चलने वाली निजी बसों ने भी खूब चांदी कूटी। अन्य दिनों के मुकाबले बसों में ज्यादा भीड़ रही। बसों की खिड़कियों पर लटक कर यात्रियों ने सफर तय किया। वहीं कुछ यात्री बसों में भीड़ ज्यादा होने की वजह से निजी वाहनों में भी सफर करते हुए दिखाई दिए।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान भी रहे तैनात

सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस जवान भी बस स्टैंड पर तैनात रहे। जो पूरे बस स्टैंड परिसर में घूमकर शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए थे। महिला पुलिस कर्मचारी व 112 नंबर गाड़ी गश्त करती हुई दिखाई दी। Kaithal News

रोडवेज संस्थान प्रबंधक सुनील ने बताया कि त्यौहार के मध्यनजर अतिरिक्त बसों को चलाया गया। किसी प्रकार की यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी गई। यात्रियों के अनुसार रूटों पर बसों को भेजा गया।

यह भी पढ़ें:– लड़की की हत्या कर रसोई में छुपाया शव

Roadways Bus: रोड़वेज की बसों में मिलेगा ठंडा पानी
निदेशक ने दिए महाप्रबंधकों को निर्देश | Haryana Roadways

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways: हरियाणा सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को राज्य परिवहन हरियाणा के निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी महाप्रबन्धकों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य परिवहन, हरियाणा की सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को पानी के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। Haryana Roadways

निदेर्शों में आगे कहा गया है कि वर्तमान में लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है जिस कारण बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण लगातार पानी की आवश्यकता भी पड़ती है। कई बार ऐसे स्थान भी होते है जहां पानी की व्यवस्था नहीं होती। इसलिए परिवहन विभाग के निदेशक की ओर से निर्देश दिए जाते है कि तुरंत प्रभाव से सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें व इस संदर्भ में सभी चालक/ परिचालकों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि यात्रियों को बढ़ती हुई गर्मी में पीने के लिए ठंडे पानी की कमी से जूझना न पड़े। Haryana Roadways

यह भी पढ़ें:–  Suicide: छात्रा 14वें फ्लोर से कूदी, मौत