ITR Filing 2024 - Sach Kahoon Hindi

Income Tax Return : सहकारी समितियों को मिला सुअवसर! वर्ष 2018 से 2024 तक का भर सकेंगी आयकर रिटर्न!
Income Tax Return जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। आयकर रिटर्न दाखिल करने में लापरवाही बरतने वाली सहकारी समितियों को अनिवार्य रूप से रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है। ये समितियां वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक के सभी मूल्यांकन वर्षों के लिए रिटर्न दाखिल करने में हुई देरी की माफी के लिए मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर महानिदेशक के समक्ष आवेदन दाखिल कर सकेंगी। Income Tax Return

सहकारी समितियों को नियत दिनांक तक आयकर रिटर्न दाखिल करना है अनिवार्य

शासन सचिव, सहकारिता विभाग श्रीमती शुचि त्यागी ने बताया कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 (1) के तहत सहकारी समितियों को नियत दिनांक तक आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर वे अधिनियम की धारा 80 (P) के तहत कटौती का लाभ प्राप्त करने की हकदार नहीं होंगी। साथ ही, समय पर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर इन पर आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत ब्याज एवं जुर्माना सहित परिणामी कर आरोपित किये जा सकते हैं। Income Tax Return

श्रीमती त्यागी ने बताया कि सहकारी समितियों के वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के लेखों की ऑडिट करवाकर आयकर रिटर्न प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हो रही है। जबकि, वर्ष 2018-19 से 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि पूर्व में ही समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि डिफॉल्टर सहकारी समितियों को वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक के आयकर रिटर्न अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने एवं देरी माफी के लिए आवेदन दाखिल करने करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

शासन सचिव ने बताया कि सही और त्रुटि रहित रिटर्न दाखिल करने के लिए अधिक जानकारी या सहायता jaipur.dit.ici@incometax.gov.in ई-मेल के जरिये प्राप्त की जा सकती है। Income Tax Return

Jio 8th anniversary offer: जियो अपने 8 साल पूरे होने पर उपभोक्ताओं को दे रहा ये धांसू ऑफर!

ITR Late filing Penalties : निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरते समय कितना भरना पड़ेगा जुर्माना! जानें, पूरी डिटेल
ITR Late filing Penalties : नई दिल्ली (एजेंसी)। इनकम टैक्स भरना अनिवार्य है क्योंकि ये एक ऐसा माध्यम है जो वित्तीय वर्ष में करदाता की इनकम दर्शाता है और जुर्माने से बचाता है। इसलिए इसे समय रहते भरना ही महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आयकर विभाग व्यक्तियों को याद भी दिलाता रहता है कि वे समय पर अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें। ITR Filing 2024

वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के लिए आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2024 है। इसकी जटिलता को देखते हुए कुछ लोगों को यह प्रक्रिया मुश्किल लग सकती है। इसलिए अभी आपके पास समय है और 31 दिसंबर, 2024 से पहले पहले अपना आईटीआर भर दें। यदि किसी कारणवश आप यह नहीं भर पाते तो भी देरी से रिटर्न भरने का विकल्प है, लेकिन उस पर जुर्माना लगेगा।

निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर इतना लगेगा जुर्माना | ITR Filing 2024

भारत में निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर जुर्माना आपकी इनकम के आधार पर अलग-अलग लगता है। जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

वित्त वर्ष 2023-24 (एवाई 2024-25) के लिए 5 लाख रुपये से अधिक की शुद्ध कर योग्य आय वाले व्यक्तियों के लिए, विलंबित रिटर्न दाखिल करने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

5 लाख या उससे कम की शुद्ध कर योग्य आय वाले करदाताओं के लिए, देरी से आईटीआर भरने पर अधिकतम जुर्माना 1,000 रुपये तक सीमित है।

मूल छूट सीमा से कम कर योग्य आय वाले व्यक्ति जो केवल रिफंड का दावा करने के लिए आईटीआर दाखिल करते हैं, उन्हें निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर दंड से छूट मिलती है। कर योग्य आय सीमा कटौती लागू होने से पहले सकल कर योग्य आय को संदर्भित करती है। टैक्स भरने की प्रक्रिया कई कारणों से महत्वपूर्ण है:

अनिवार्यता:

अपना आयकर रिटर्न भरना अनिवार्य है। अनुपालन करने में लापरवाही करने पर दंड और संभावित कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पीस ऑफ माइंड:

आईटीआर समय पर भरना यह सुनिश्चित करता है कि आपका इनकम टैक्स सही तरीके से सही समय पर भरा गया है, जो आपको आश्वस्त कर सकता है कि भविष्य में आपको कोई समस्याएं नहीं आने वाली हैं।

लाभ: | ITR Filing 2024

समय पर अपना रिटर्न दाखिल करने से आप विशिष्ट कर लाभ या रिफंड प्राप्त करने के अधिकारी हो सकते हैं।

जुर्माने के अलावा, आपको प्रारंभिक देय तिथि से लेकर भुगतान की तिथि तक किसी भी बकाया कर पर ब्याज भी देना पड़ सकता है, जिसे जुर्माने के तौर पर देखा जाएगा। कुछ स्थितियों में, निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर विशिष्ट कर कटौती या घाटे को आगे बढ़ाने का अवसर खो सकता है।

और तो और आईटीआर समय पर फिल करने से आपके सिर पर जो आईटीआर भरने का बोझ होता है वो कम हो जाता है, तनाव कम हो जाता है और आप जुर्माने से बच सकते हैं। इसलिए आप अपना आईटीआर जल्दी जमा करना निश्चित करें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आईटीआर भरने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से भरने के लिए समय से पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे सैलरी स्लिप और निवेश प्रमाण इकट्ठा करके रख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आपको आईटीआर भरते समय कोई समस्याएं, परेशानी आती हैं, तो आप किसी इनकम टैक्स विशेषज्ञ सलाहकार से परामर्श करने या आयकर विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले आॅनलाइन संसाधनों की सुविधा प्राप्त करना सुनिचित कर सकते हैं। ITR Filing 2024

Holiday : इस वजह से दो दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ जानें क्यों?

ITR Filing : ख़बरदार : गलत फॉर्म फिल करने पर भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना!
ITR Filing 2024 नई दिल्ली (एजेंसी)। यदि आप भी हर साल आईटीआर भरते हैं और आपको आईटीआर फार्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आज इस लेख के माध्यम से आपको सही फार्म के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिसे भरकर आप बेवजह की परेशानियों से बच सकते हैं। क्योंकि बहुत से लोग जानकारी के अभाव में अपना आयकर रिटर्न भरना बहुत तनावपूर्ण काम समझते हैं। इसी वजह से कुछ लोग आखिरी मिनट तक इंतजार ही करते रहते हैं जिससे उनकी अनावश्यक ही चिंताएं बढ़ जाती हैं, लेकिन इससे बचा जा सकता है। वो कैसे? इसी के बारे में आज हम जानेंगे।

सबसे पहले आईटीआर फिल करने की समय सीमा का ध्यान रखें। इसकी तारीख नजदीक आते ही आप अपनी कागजी कार्रवाई को निपटा लें, क्योंकि ऐसा करने का यही सही समय होता है। लेकिन इसमें होने वाली आम गलतियों से आप सावधान रहें, जोकि आपकी गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती हैं। ITR Filing

करें, आईटीआर फॉर्म का सही चयन

जब भी आप आईटीआर भरने जाते हैं तो सबसे पहले वहां वहां आईटीआई के लिए फार्म सलेक्ट करते हैं। अपना रिटर्न भरने के लिए सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव बहुत जरूरी होता है। इसका मतलब यह होता है कि आयकर विभाग आपके रिटर्न को सही ढंग से प्रोसेस कर सके। आईटीआर फॉर्म का चुनाव आय के प्रकार और करदाता की श्रेणी पर निर्भर करता है। ITR Filing

आयकर विभाग रिटर्न भरने के लिए रिटर्न फॉर्म जारी करता है, जिनमें स्पष्ट निर्देशित किया जाता है कि कौन सा फॉर्म किस आयकरदाता को उपयोग में लाना चाहिए। एक आयकर अधिकारी के अनुसार उदाहरण के लिए यदि कोई आयकरदाता पूंजीगत लाभ से कमाई करता है या उसकी कुल आय 50 लाख रुपये से अधिक है, तो वे फॉर्म 1 का उपयोग नहीं कर सकते हैं। गलत फॉर्म का उपयोग करने से कर रिटर्न स्वीकार नहीं हो सकता, जिससे संभावित रूप से जानकारी छूट सकती है या आय की रिपोर्ट नहीं की जा सकती है। इससे ब्याज और भारी जुर्माना लग सकता है।’’

रिटर्न दाखिल करते समय सही वर्ष बताना बहुत जरूरी

आपकी जानकारी के लिए बताया जा रहा है कि रिटर्न दाखिल करते समय सही वर्ष बताना बहुत जरूरी है। एक टैक्स एक्सपर्ट के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, संबंधित एवाई 2024-25 है। एवाई का गलत उल्लेख करने से डबल जुर्माने और अनावश्यक सजा जैसी परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं।’’ ITR Filing

एक्सपर्ट की इस संबंध में सलाह है कि, ‘‘कमियों के कारण सजा या टैक्स नोटिस से बचने के लिए अपना आयकर रिटर्न सावधानी से दाखिल करें। सटीक रिकॉर्ड बनाए रखना, योग्य कटौती का दावा करना और आय के सभी स्रोतों की रिपोर्ट करना कर कानूनों और सटीक कर भुगतानों का अनुपालन सुनिश्चित करता है।’’

‘‘यदि आयकरदाता गलती से भी गलत फॉर्म फिल करते हैं तो वे इस एवज में वे संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। लेकिन जानबूझकर कम रिपोर्टिंग या गलत आईटीआर फॉर्म का चयन करने से गलत आय प्रकट हो सकती है, जिसका भुगतान आपको 100% से 300% तक जुर्माने के रूप में करना पड़ सकता है।’’

आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा क्या है?

वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के लिए आयकर रिटर्न (कळफ) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 है। यदि आप इस समय सीमा से चूक जाते हैं, तो भी आप 31 दिसंबर, 2024 तक विलंबित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

फाइलिंग के 30 दिनों के भीतर आईटीआर फॉर्म वैरीफाई करें

आपको बता दें कि टैक्स रिटर्न भरने में सिर्फ आईटीआर फॉर्म जमा करना ही काफी नहीं होता, फार्म जमा करने के 30 दिनों के भीतर रिटर्न वैरीफाई करना भी जरूरी होता है। वैरीफाई न करने पर टैक्स डिपार्टमेंट आपके टैक्स रिटर्न को प्रोसेस नहीं करेगा और इसे अस्वीकृत कर देगा। इस संबंध में यदि आपको कोई नोटिस मिलता है तथा आप इस नोटिस का दी गई समय-सीमा के अंदर जवाब दाखिल नहीं करते हैं, तो ऐसा मान लिया जाता है कि आपने कभी रिटर्न दाखिल ही नहीं किया, जिससे आपको लागू गैर-फाइलिंग फीस और सजा दोनों लग सकते हैं।

अस्वीकरण: ऊपर दी गई जानकारी एवं विचार व्यक्ति विशेष की है, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। ITR Filing

Reliance Jio, Airtel Price Hike रिलायंस जियो और एयरटेल ने बढाए अपने रिचार्ज प्लान! कमरतोड़ हैं नए प्ल…

ITR Filing Avoid Top Mistakes: आईटीआर भरने में कर रहे हैं ये गलतियाँ तो हो जाएं सावधान!
ITR Filing Avoid Top Mistakes: नई दिल्ली (एजेंसी)। आयकर रिटर्न यानि ITR भरना भारतीयों के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि आयकरदाता समय पर और सटीक जानकारी के साथ अपनी आईटीआर सब्मिट करता है तो वह अनावश्यक परेशानियों, दंड और कानूनी प्रक्रियाओं से बच सकता है। ITR भरते समय इन शीर्ष गलतियों से बचना जरूरी है, जोकि इस प्रकार हैं: Income Tax Returns

निर्धारित सीमा से चूक

सबसे आम गलतियों में से एक है, ITR दाखिल करने की समय सीमा से चूकना। आयकरदाताओं के लिए नियत तिथि, आमतौर पर 31 जुलाई होती है। यदि आयकरदाता इस अवधि में आईटीआर भरने में देरी करता है तो देरी की अवधि के आधार पर 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। और तो और देरी से आईटीआर भरने वालों को कुछ कटौतियों से भी वंचित होना पड़ सकता है, साथ ही आयकर विभाग की ओर से कड़ी जांच का सामना करना पड़ सकता है।

गलत जानकारी शेयर करना

नाम, पैन नंबर और बैंक विवरण जैसी व्यक्तिगत जानकारी में गलत जानकारी देना कठिन परेशानियों का कारण बन सकती हैं। इन गलतियों के परिणामस्वरूप अस्वीकृत रिटर्न या रिफंड प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि सभी व्यक्तिगत जानकारी सही ढंग से दर्ज की जाए।

गलत फॉर्म का चयन | Income Tax Returns

आईटीआर भरने के लिए उचित फॉर्म का चयन अनिवार्य है। अलग-अलग फॉर्म अलग-अलग तरह के करदाताओं के लिए होते हैं, जो उनकी आय के स्रोतों पर निर्भर करते हैं। गलत फॉर्म भरने से आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है या दोबारा भरकर जमा करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, ITR-1 वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए है, जबकि ITR-4 पेशेवरों और छोटे व्यवसायों के लिए होता है।

आय के सभी स्रोतों के बारे में बताना

बचत खातों, सावधि जमा और किराये की आय से मिलने वाले ब्याज के बारे में बताना या सभी आय स्रोतों की जानकारी न बताना आम गलती है। इन आय का खुलासा न करने पर जुर्माना और जांच दोनों हो सकती है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आय स्रोतों की विस्तृत रिपोर्टिंग देना सुनिश्चित करें।

फॉर्म 26 AS को नजरअंदाज करना

फॉर्म 26 AS में आपके Pan के विरुद्ध काटे गए और जमा किए गए सभी टैक्स का विवरण होता है। कई करदाता इस फॉर्म को अनदेखा कर देते हैं, जिससे रिपोर्ट की गई आय और वास्तविक TDS के बीच गलतियां हो जाती हैं। दाखिल करने से पहले फॉर्म 26 AS की समीक्षा करने से सटीकता सुनिश्चित करने और बेमेल से बचने में मदद मिल सकती है।

गलत कटौतियाँ और छूट

कटौतियों और छूटों पर गलत दावों के परिणामस्वरूप रिफंड कम हो सकता है या टैक्स की देयताएँ बढ़ सकती हैं। धारा 80C, 80D और अन्य के तहत उपलब्ध कटौतियों को खुद जानें और सुनिश्चित करें कि सभी दावा की गई कटौतियाँ वैध हैं और आवश्यक दस्तावेजों द्वारा समर्थित हैं।

ITR का वैरीफिकेशन न करना

फाइल करने के बाद, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ITR का वैरीफिकेशन करना महत्वपूर्ण है। कई करदाता इस चरण की उपेक्षा करते हैं, जिससे उनका रिटर्न अमान्य हो जाता है। सत्यापन आधार OTP, नेट बैंकिंग या CPC कार्यालय को हस्ताक्षरित भौतिक प्रति भेजकर इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जा सकता है। Income Tax Returns

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ा: आप

ITR Filing 2024 : चाहे आपकी भारत में कोई आय न हो फिर भी आपको आईटीआर भरना जरूरी! जानें क्यों
Income Tax Return Filing 2024: नई दिल्ली (एजेंसी)। यदि आपकी तनख्वाह से भी उचित आयकर काटा जाता है और आप भी ये सोचते हैं कि आपको आईटीआर दाखिल करने की कोई आवश्यकता नहीं है तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है क्योंकि, बहुत से लोगों की ऐसी धारणा है कि यदि उनके वेतन से उचित आयकर काटता है, तो उन्हें कोई आईटीआर दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है। उनमें से अधिकांश तो कर कटौती को कानून का पूर्ण अनुपालन मानते हैं। और तो और सेवानिवृत्त लोगों को भी ऐसा ही लगता है कि बैंक उनके सावधि जमा ब्याज पर पहले ही टैक्स कर चुका है, इसलिए उन्हें अपना आईटीआर दाखिल करना कोई जरूरी नहीं है, पर आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। ITR Filing 2024

आपकी जानकारी के लिए यहां बताया जा रहा है कि अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना और उचित टैक्स जमा करने का निर्वहन करना दो अलग-अलग जिम्मेदारियाँ हैं जिन्हें निभाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

यह आईटीआर से संबंधित इस लेख के माध्यम से यह समझाया जा रहा है कि किसे ITR भरना चाहिए और किसे नहीं। इसी से संबंधित नीचे एक मानदंड दिया गया है जिसे आप पूरा करते हैं, तो आपको अपना आईटीआर जरूर भरना चाहिए, भले ही आपकी भारत में कोई आय न हो। ITR Filing 2024

VIA के विभिन्न खंडों के अंतर्गत आईटीआर भरना जरूरी | ITR Filing 2024

यदि अध्याय वीआईए के विभिन्न खंडों जैसे 80 C, 80 CCC, 80 CCD, 80 D, 80E, 80G, 80 GGA, 80 TTA/80TTB, आदि के अंतर्गत कटौती से पहले आपकी सभी आय का योग मूल छूट सीमा से अधिक है, तो आपको अपना आईटीआर भरना जरूरी है। ये खंड आपके द्वारा किए गए विभिन्न निवेशों/भुगतानों जैसे PPF, NPS, ELSS, NSC आपके गृह ऋण का मूलधन पुनर्भुगतान, स्कूल शुल्क, जीवन बीमा प्रीमियम, चिकित्सा प्रीमियम, दान, शिक्षा ऋण पर ब्याज, स्व-नियोजित द्वारा भुगतान किया गया किराया आदि के लिए उपलब्ध कटौती से संबंधित हैं।

धारा 80 80 TTA/80TTB आपको अपने बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज के लिए कटौती की मंजूरी देती है। 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए मूल छूट सीमा एक साधारण व्यक्ति के लिए 2.50 लाख रुपये, 60 वर्ष से अधिक आयु के निवासी व्यक्ति के लिए 3 लाख रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के लिए 5 लाख रुपये है।

ऐसे में अगर आप नई कर व्यवस्था चुनते हैं, तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये है, चाहे उसकी आयु कुछ भी हो। अपने आईटीआर को भरने के सीमित उद्देश्य के लिए मूल छूट सीमा पर पहुँचते समय, आपको उस दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ को शामिल करना होगा जिसके लिए आप छूट का दावा कर रहे हैं। इसमें वे सभी लोग शामिल होंगे जिन्होंने अपना आवासीय घर बेच दिया है और धारा 54 के कारण उन पर कोई कर देयता नहीं है क्योंकि उन्होंने पूंजीगत लाभ को दूसरे आवासीय घर में निवेश किया है, भले ही उनके पास अन्यथा कोई महत्वपूर्ण आय न हो।

यदि आप भारत के निवासी है तो… | ITR Filing 2024

अगर आप आयकर उद्देश्यों के लिए भारत के निवासी हैं और आपके पास भारत के बाहर कोई संपत्ति है, तो आपको अपना ITR जरूर भरना होगा या भारत के बाहर किसी संपत्ति में आपका हित है। आपको तब भी अपना आईटीआर भरना होगा, जब आप भारत के बाहर रखे गए किसी खाते के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हों। भारत के बाहर आपके स्वामित्व वाली संपत्ति अचल या चल हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आप प्रतिनियुक्ति या रोजगार के लिए भारत से बाहर गए थे और आपने बैंक खाता खोला और वापस आते समय उसे बंद करना भूल गए, तो आपको तब भी अपना आईटीआर भरना होगा, भले ही बैंक खाते में कोई पैसा न बचा हो।

इसी तरह, यदि आपने विदेशी कंपनियों के शेयर, बॉन्ड या म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया है या आपके पास कर्मचारी स्टॉक विकल्प हैं, तो आप यहाँ कवर किए गए हैं और आपको अपनी आय के स्तर के बावजूद यहाँ आईटीआर भरना होगा।

कुछ हद से परे चीजों की खरीदारी करने पर | ITR Filing 2024

यदि आपने पिछले वर्ष के दौरान एक लाख रुपये से अधिक का बिजली शुल्क चुकाया है, तो आपको आईटीआर भरना होगा, भले ही बिजली कनेक्शन आपके नाम पर न हो। इसी तरह, यदि आपने विदेश यात्रा पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं, तो आपको अपना आईटीआर दाखिल करना होगा। खर्च आपकी यात्रा या किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया गया हो सकता है, लेकिन जब तक आपने यात्रा के लिए भुगतान किया है, तब तक आप यहाँ कवर किए गए हैं।

बैंक खातों में निश्चित सीमा से अधिक जमा राशि

यदि आपने अपने बैंक खाते में निश्चित सीमा से अधिक जमा राशि जमा की है, तो कानून के अनुसार आपको ITR दाखिल करना होगा। चालू खाते के लिए, यह सीमा एक या अधिक चालू खातों के लिए कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये है।

बचत खातों के लिए सीमा एक या अधिक बचत बैंक खातों में कुल मिलाकर 50 लाख रुपये है। कृपया ध्यान दें कि इस उद्देश्य के लिए विचार की जाने वाली जमा राशि नकद जमा और आपके बैंक खाते में जमा की गई सभी राशियाँ हैं, चाहे वे चेक, बैंक ड्राफ्ट या बैंक हस्तांतरण के माध्यम से हों।

टर्नओवर/सकल प्राप्तियाँ और निश्चित सीमा से अधिक TDS

उपरोक्त मानदंडों को छोड़कर कानून ने यह भी निर्धारित किया है कि यदि आप व्यवसाय में लगे हुए हैं, तो आपकी आय के स्तर की परवाह किए बिना आपको आईटीआर भरना होगा, यदि आपकी सभी बिक्री का मूल्य 60 लाख रुपये से अधिक है। यदि आप पेशे से जुड़े हैं, तो सीमा पिछले वर्ष से 10 लाख रुपये है।

यदि आपसे काटा गया टैक्स या एकत्र किया गया टैक्स वर्ष में 25 हजार रुपये से अधिक है, तो आपको ITR भरना होगा। ऐसे में यदि आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, तो आपके मामले में 50 हजार की अधिक राशि TDS/TCS के रूप में लागू होगी।

उपरोक्त जानकारी पाकर लगता है कि आप कानून की सटीक आवश्यकताओं को समझ गए होंगे और आपको पता लग गया होगा कि किसे आईटीआर भरना है और किसे नहीं भरना है। ITR Filing 2024

IMD Weather Forecast : भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, इस दिन ताबड़तोड़ बरसेंगे बादल!