State Bank of India - Sach Kahoon Hindi
SBI Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा बैंक है, जो अपने ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं और योजनाएं प्रदान करता है। एसबीआई का उद्देश्य अपने ग्राहकों को सुरक्षित और प्रभावी निवेश विकल्पों के माध्यम से बेहतर वित्तीय सुरक्षा और पूंजी वृद्धि सुनिश्चित करना है। इनमें से एक खास स्कीम है एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम, जो उन लोगों के लिए आदर्श है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित मासिक आय प्राप्त करना चाहते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए भी है जो अतिरिक्त आय अर्जित करना चाहते हैं। आइए जानें इस स्कीम के बारे में विस्तार से।
एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम
एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम एक ऐसी योजना है जिसमें ग्राहक एकमुश्त राशि जमा करते हैं और इसके बदले उन्हें प्रत्येक माह एक निश्चित राशि के रूप में आय मिलती है। यह राशि एक तरह से मंथली ईएमआई के रूप में होती है, जिसमें मूल राशि के साथ ब्याज भी शामिल होता है। इसे मंथली एन्युटी इंस्टॉलमेंट भी कहा जाता है।
मुख्य विशेषताएं | SBI Scheme
निवेश की अवधि: एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में 3, 5, 7, और 10 वर्षों की अवधि के विकल्प होते हैं। ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी अवधि का चयन कर सकते हैं। डिपॉजिट की अवधि के आधार पर ही ब्याज दरें निर्धारित की जाती हैं, जो फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी होती हैं।
निवेश राशि: इस योजना में न्यूनतम निवेश राशि 1000 है, और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। ग्राहक अपनी इच्छानुसार जितनी राशि चाहें जमा कर सकते हैं।
ब्याज दर: इस योजना में मिलने वाली ब्याज दर वही होती है जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर दी जाती है, और यह ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ब्याज दर से 0.50% अधिक ब्याज मिलता है, जो उन्हें अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।
ईएमआई भुगतान: जमा की गई राशि के आधार पर हर महीने ईएमआई के रूप में राशि प्राप्त होती है। ईएमआई में प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज दोनों शामिल होते हैं, और यह भुगतान बैंक द्वारा लिंक्ड सेविंग्स अकाउंट या करंट अकाउंट में किया जाता है।
लोन का विकल्प: विशेष परिस्थितियों में, बैंक एन्युटी डिपॉजिट के बैलेंस अमाउंट का 75% तक लोन प्रदान कर सकता है। इसके अतिरिक्त, बैंक टर्म डिपॉजिट के लिए 15,00,000 तक की प्रीमैच्योर पेमेंट्स की अनुमति देता है।
यह भी पढ़ें:– खराब फसलों के मुआवजे का लम्बा होता जा रहा इंतजार, किसान परेशान
Currency Chest: करेंसी चेस्ट से 40 लाख के करेंसी नोट गायब ,एस.बी.आई. के 2 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) शाखा पिहोवा के करेंसी चेस्ट से 40 लाख रुपए के करेंसी नोटों के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक के मुख्य प्रबंधक तरसेम लाल की शिकायत पर पुलिस ने 2 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में मुख्य प्रबंधक तरसेम लाल ने कहा कि 18 नवंबर 2025 को करेंसी चेस्ट का नियमित निरीक्षण किया। Pehowa News
जांच में पाया गया कि 500-500 रुपए की करेंसी के 90 बंडलों के स्थान पर केवल 82 बंडल ही मौजूद थे। प्रत्येक बंडल में 1000 नोट होते हैं, जिनकी कुल कीमत 40 लाख रुपए बनती है। चेस्ट बिन नंबर-26 में कमी पाए जाने पर दोनों कर्मचारियों से जवाब मांगा गया, लेकिन वे कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। सी.सी.टी.वी.फुटेज की जांच में भी पता चला है कि 10 नवम्बर को नकदी निकासी के बाद बंडलों की ठीक से गिनती और मिलान नहीं किया गया।
बैंक प्रबंधक को आशंका है कि दोनों ने अन्य अज्ञात व्यकियों से आपसी मिलीभगत कर नकदी का गबन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने इसकी शिकायत डी.एस.पी. को दी थी। जिनके आदेश पर शहरी पुलिस ने दोनो आरोपी व्यकियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 316(5) व 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और करेंसी चेस्ट की निगरानी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
SBI Bank News: एसबीआई बैंक ने दीपावली से पहले अपने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। SBI Bank News: एसबीआई कार्ड और घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को संयुक्त रूप से ‘फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड’ पेश किया। ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप और एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के माध्यम से एसबीआई कार्ड की वेबसाइट पर जाकर, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राहकों को मिंत्रा पर किये गये खर्च पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक और फ्लिपकार्ट, शॉप्सी और क्लियरट्रिप पर किये गये खर्च पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वे फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, फैशन, फर्नीचर, उपकरण, घरेलू सामान, यात्रा बुकिंग सहित विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की खरीदारी कर सकते हैं। SBI Bank News
इसके अलावा, ग्राहक जोमैटो, उबर, नेटमेड्स और पीवीआर जैसे चुनिंदा ब्रांडों पर चार प्रतिशत कैशबैक और अन्य सभी योग्य खर्चों पर एक प्रतिशत असीमित कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड आॅटो-क्रेडिट कैशबैक सुविधा के साथ आता है। स्टेटमेंट जनरेट होने के दो दिन के भीतर एसबीआई कार्ड खाते में कैशबैक की राशि अपने-आप जमा हो जाती है। इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी और एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड की सदस्यता और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 500 रुपये है। सफल आवेदन पर कार्डधारक 1,250 रुपये मूल्य का स्वागत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। SBI Bank News
एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिला पांडे ने कहा, ‘देश में ई-कॉमर्स के तेजी से विकास के साथ ग्राहक हर खरीदारी में सहज और संतोषजनक अनुभव की तलाश में हैं। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड को एक सहज और संतोषजनक भुगतान अनुभव प्रदान करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट में हमने हमेशा ग्राहकों को अपने हर काम के केंद्र में रखा है। हमारा ध्यान व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए साझा मूल्य सृजन पर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई नवीन वित्तीय पेशकशें पेश की हैं। एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी में यह सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। SBI Bank News
यह भी पढ़ें:– महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा: हिमानी अग्रवाल
वरिष्ठ नागरिक बीरबल इन्सां एसबीआई मैनेजमेंट से सम्मानित!
Birbal Insan honored by SBI Management: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नई धानमंडी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) द्वारा शनिवार शाम को पेंशनर समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य शाखा प्रबंधक प्रेम प्रकाश सैन ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित पेंशनरों को एफआरडी, आरडी योजना आदि के बारे में भी बतया। पेंशनर समाज ने शाखा प्रबंधक को पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया और निराकरण करने की मांग की। Sadulshahar News
उन्होंने पेंशन जमा होने का संदेश गत काफी समय से न आने के कारण उसको शुरू करवाने, शाखा में पेंशनर के लिए एक अलग से हेल्प डेस्क स्थापित करने व पेंशनर के लिए एक अलग से कैश खिड़की खोलने की मांग की। शाखा प्रबंधक सैन ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से बात कर मांगों को पूरा किया जाएगा।
इस दौरान पेंशनर्स नानकचंद बाघला, परिष्कार चिल्ड्रन स्कूल के बनवारीलाल शर्मा, भानीराम टाक, डॉ. ओमप्रकाश कालवा, प्रकाशचंद्र गोयल, सेवानिवृत्त प्रधनाचार्य बीरबल राम यादव, नक्षत्र सिंह, रिटायर्ड प्रिंसीपल रोहताश शर्मा, रमेशचंद्र जाट, इंजीनियर सिकंदर सिंह गिल, गुरलाभ सिंह,काकड़ सिंह, भोजाराम, दीनदयाल शर्मा, रणवीर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, सिकंदर सिंह, रामेश्वरलाल, आदराम मूंड, जोगेंद्र नरुला, सहायक शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार शर्मा व रामावतार सैन आदि मौजूदथे। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधनाचार्य खाट सज्वार निवासी बीरबल राम यादव इन्सां को वरिष्ठ नागरिक के नाते बैंक मैनेजमेंट व स्टाफ की ओर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। Sadulshahar News
Shimla Sanjauli Mosque Row: खुद ही गिराई जाने लगी संजौली मस्जिद की ‘अवैध’ मंजिलें!
State Bank of India: “चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान“
नयी दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। State Bank of India: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अप्रैल -जून की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान से कम 6.7 प्रतिशत रहने के मद्देनजर चालू वित्त में जीडीपी विकास दर 7.0 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी है। State Bank of India
एसबीआई (State Bank of India) के ग्रुप मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ़ सौम्य कांति घोष ने शनिवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा “भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.1 प्रतिशत की पहली तिमाही की वृद्धि के आधार पर 7.2 प्रतिशत लगाया है। अब पहली तिमाही में 6.7प्रतिशत की वृद्धि के साथ, नया वार्षिक अनुमान 7.1प्रतिशत होगा। हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए जीडीपी वृद्धि आरबीआई के अनुमान से थोड़ी कम होगी और 7.0प्रतिशत की वृद्धि अधिक उचित लगती है।”
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछली चार तिमाहियों में अर्थव्यवस्था में 7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और कृषि तथा सेवा दोनों क्षेत्रों में कम वृद्धि के कारण पहली तिमाही का प्रदर्शन उससे कम रहा। कृषि में जहाँ मात्र 2.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं सेवा क्षेत्रों में 7.2प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालाँकि नॉमिनल जीडीपी में पहली तिमाही में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की 8.5प्रतिशत वृद्धि से अधिक है। हालाँकि जीडीपी तिमाही में जीडीपी वृद्धि घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई है, लेकिन यह अभी भी पहली तिमाही में 6.4प्रतिशत की औसत दशकीय वृद्धि से अधिक है।
डॉ़ घोष ने कहा “जीवीए में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और पिछली तीन तिमाहियों में 122 आधार अंक के औसत अंतर की तुलना में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी और जीवीए के बीच का अंतर घटकर मात्र 19 आधार अंक रह गया। हमारा मानना है कि यह जीडीपी-जीवीए अंतर पिछले वित्त वर्ष में 93 आधार अंक के अंतर के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में संभवतः एक हो जाएगा।” State Bank of India
उन्हाेंने कहा कि तिमाही-दर-तिमाही के लिहाज से, वास्तविक जीडीपी हमेशा पहली तिमाही में कम रहती है। मौसमी रूप से समायोजित जीडीपी वृद्धि हमेशा पहली तिमाही के लिए गैर-मौसमी रूप से समायोजित जीडीपी वृद्धि से अधिक होती है, जो दर्शाता है कि पहली तिमाही की वृद्धि गैर-मौसमी रूप से समायोजित आंकड़े से बेहतर है और इसमें मौसमी घटक अधिक है।
उन्होंने कहा कि व्यय पक्ष या सामान्य मांग काफी हद तक सकारात्मक तस्वीर दिखाती है, जिसमें मूल्यवान वस्तुओं को छोड़कर सभी मदों में चालू वित्त की पहली तिमाही में सकारात्मक वृद्धि दिखाई देती है। निजी खपत में मौजूदा कीमतों में 12.4प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई। निवेश में भी मौजूदा कीमतों में 9.1प्रतिशत की स्वस्थ वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन निवेश दर 31प्रतिशत पर स्थिर रही। सरकारी व्यय में 4.1प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो धीमी थी, लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि पहली तिमाही आम चुनावों की अवधि भी थी।
डॉ़ घोष ने कहा कि जून में सुस्त प्रदर्शन के बाद चल रहे मानसून सीजन में पिछले दो महीनों में लगातार भारी बारिश देखी गई है। जुलाई-अगस्त 2024 की अवधि पिछले 30 वर्षों में देश में सबसे अधिक बारिश वाली जुलाई-अगस्त अवधि में से एक होने जा रही है। जुलाई-अगस्त 2024 के दौरान दर्ज की गई वर्षा वर्तमान में 595 मिमी है, जो एलपीए से लगभग 12.5प्रतिशत अधिक है। हालाँकि, दूसरा पहलू यह है कि दक्षिणी और मध्य भारत में मानसून असामान्य रूप से भारी रहा है (सामान्य से 17-18प्रतिशत अधिक), लेकिन पूर्व और उत्तर पूर्व में कम (12प्रतिशत) और उत्तर-पश्चिम भारत में लगभग बराबर (3प्रतिशत) रहा है।
सामान्य मानसून आने वाले महीनों में खरीफ फसल की बुवाई और मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए अच्छा संकेत है। इसके बाद खाद्य सीपीआई पर नीचे की ओर प्रभाव पड़ेगा। हाल के वर्षों में मजबूत रहने के बाद बैंक ऋण वृद्धि में नरमी आती दिख रही है। वित्त वर्ष 25 में ऋण वृद्धि 12-13प्रतिशत की सीमा में बढ़ सकती है और जमा राशि 10-11प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। State Bank of India
यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर भारी बारिश
SBI News: भारतीय स्टेट बैंक ने दी करोड़ों ग्राहकों को खुशखबरी?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। SBI News: देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने 69 वें स्थापना दिवस पर 11 नई पहल के साथ बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। बैंके इस अवसर पर बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए इनोवेटिव सुविधाओं की घोषणा की है जिसमें आसान डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई टैप-एंड-पे की शुरूआत, सूर्य घर लोन, छोटे व्यवसायों के लिए योनो बिजनेस और कॉपोर्रेट इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंच की सुविधा, ग्राहकों को ऋण प्रस्तावों पर स्वचालित सूचना की शुरूआत, 35 नए एग्रीकल्चर सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटरों का शुभारंभ, ई-डीएफएस के लिए बीआरई का शुभारंभ, आरोग्य एडवांस्ड प्लान लॉन्च, पटियाला में ग्लोबल एनआरआई सेंटर की शुरूआत, उच्च न्यायालय शाखाओं का नया रूप, उत्तर और दक्षिण में दो आउटबाउंड संपर्क केंद्रों का शुभारंभ, एसएमईसीसी मॉडल अब नए रूप में शामिल है। SBI News
यह घोषणा मौजूदा ग्राहकों तक पहुँच बनाने और संभावित ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक की पहुँच को व्यापक बनाने के उद्देश्य से की गई है। भारतीय स्टेट बैंक बीएचआईएम एसबीआई पे ऐप पर टैप-एंड-पे और योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के बदले एंड-टू-एंड डिजिटल लोन जैसी दो रोमांचक सुविधाओं की शुरूआत करके डिजिटल भुगतान के अनुभव को बदल रहा है। नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का लाभ उठाते हुए, बीएचआईएम एसबीआई पे ऐप का टैप-एंड-पे तेज और सहज डिजिटल भुगतान के एक नए युग का प्रतीक है। 500 रुपये से कम के लेन-देन में पिन-लेस अनुभव के लिए यूपीआई लाइट का लाभ उठाया जाता है, जबकि 500 रुपये से ज्यादा के लेन-देन में सुरक्षित भुगतान के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होगी। यह अभिनव सुविधा संपर्क रहित भुगतान की दिशा में वैश्विक बदलाव के अनुरूप है और इसका उद्देश्य एसबीआई ग्राहकों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से सुव्यवस्थित करना है।
बैंक (State Bank of India) ने एसबीआई सूर्य घर ऋण के लिए पूरी तरह से डिजिटल एंड-टू-एंड प्रक्रिया को अपनाने की भी घोषणा की है। उपयोगकर्ता भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटॉप को स्थापित करने के लिए ऋण का विकल्प चुन सकते हैं, जो 10 किलोवाट क्षमता तक के ऋण प्रदान करता है। एमएनआरई/आरईसी पोर्टल पर आवेदक पंजीकरण से लेकर ऋण वितरण तक पूरी प्रक्रिया एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये पूरी की जाएगी। स्टार्टअप, छोटे व्यवसायों और दो भागीदारों और सीमित कर्मचारियों वाली साझेदारी फर्मों की डिजिटल बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से, योनो बिजनेस/कॉर्पाेरेट इंटरनेट बैंकिंग उत्पाद बिना किसी अनिवार्य व्यवस्थापक या नियामक के सरलीकृत रोल मैनेजमेंट प्रदान करता है। इस सुविधा के जुड़ने से छोटे व्यवसायों के सामने प्लेटफॉर्म के कम से कम तीन अनिवार्य रोल होल्डर्स की आवश्यकता के लिए आने वाली चुनौती समाप्त हो जाएगी। नई सुविधा में प्रति लेनदेन 50 लाख रुपये की सीमा रखी गई है और 5 लाख रुपये की दैनिक सीमा के साथ प्रति लेनदेन 25,000 रुपये तक के क्विक ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है।
कारोबारों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, बैंक ने उधारकर्ता के होम लोन की प्रोसेसिंग के लिए नई व्यवस्था की है। गृह ऋण उधारकतार्ओं को अब प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों में उनके ऋण आवेदन की स्थिति के बारे में एक आॅटोमेटेड ईमेल और एसएमएस सूचनाएँ प्राप्त होंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि और सुविधा को बढ़ाना है। बैंक ने अपने कृषि ऋण पोर्टफोलियो में जोखिमों को सुधारने और कम करने के लिए 35 नए एग्रीकल्चरल सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल्स (एग्री सीपीसी) शुरू किए हैं। ये विशेष प्रकोष्ठ वाणिज्यिक कृषि ऋणों का विस्तार करने और बड़े-टिकट वाले कृषि फाइनेंस की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। अकेले वित्तीय वर्ष 2024 में, एग्री सीपीसी ने 8,200 करोड़ रुपये से अधिक के कृषि अग्रिमों को प्रोसेस किया है, जिससे एग्री एंटरप्राइज लोन और एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे उच्च-मूल्य वाले कृषि ऋण उत्पादों में एसबीआई की बाजार उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पहल कृषि वित्त को मजबूत करने और ग्रामीण आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
बैंक देश की विकास कहानी को आकार देने में प्रवासी भारतीयों के महत्वपूर्ण योगदान और उनकी ग्लोबल मौजूदगी को स्वीकार करता है। एनआरआई ग्राहकों को अपनी सेवा बढ़ाने के लिए, अध्यक्ष श्री दिनेश खारा ने बैंक दिवस पर पटियाला, पंजाब में दूसरे ग्लोबल एनआरआई सेंटर (जीएनसी) का उद्घाटन किया। SBI News
यह भी पढ़ें:– Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें 4 जुलाई को क्या पेट्रोल-डीजल का रेट
SBI Approves Long-term Bonds in FY25: एसबीआई ने की नए बांड की घोषणा! 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी
SBI Approves Long-term Bonds in FY25 : नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार, 19 जून को घोषणा करते हुए कहा कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 में दीर्घ अवधि के बॉन्ड के जरिए 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। State Bank of India
‘‘केंद्रीय बोर्ड ने 19 जून 2024 को बैठक में 10 लाख रुपये तक की राशि तक के दीर्घ अवधि के बॉन्ड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025 के दौरान सार्वजनिक निर्गम या निजी प्लेसमेंट के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।’’ जनवरी में, एसबीआई ने 8.34 प्रतिशत की कूपन दर पर सतत बांड के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाए।
अपने पूंजी आधार को मजबूत कर रहे हैं
पिछले वित्तीय वर्ष में, बैंक ने 15 वर्षीय इंफ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करके कुल 20,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस महीने की शुरूआत में, एसबीआई ने अपनी लंदन शाखा के माध्यम से तीन वर्षीय वरिष्ठ असुरक्षित फ्लोटिंग-रेट बांड बेचकर 100 मिलियन डॉलर जुटाए, जिनकी कीमत सुरक्षित ओवरनाइट फाइनेंसिंग दर (एसओएफआर) से 95 आधार अंकों के प्रसार पर थी। भारतीय बैंक ऋण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत कर रहे हैं। State Bank of India
केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित कई सरकारी ऋणदाता इस वित्तीय वर्ष में ऋण जारी करने के माध्यम से धन जुटाने की योजना बना रहे हैं। पिछले सप्ताह, एसबीआई ने अमेरिकी डॉलर या अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं में वरिष्ठ असुरक्षित नोटों के सार्वजनिक प्रस्ताव या निजी प्लेसमेंट के माध्यम से 3 बिलियन डॉलर जुटाने को भी मंजूरी दी। नए बांड की घोषणा के बाद जारी करने की योजना के तहत, बीएसई पर एसबीआई के शेयर 0.22% बढ़कर 846.45 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। State Bank of India
Taiwan Visa-on-arrival : अब आसान होगा भारतीयों के लिए ताइवान जाना! ताइवान शुरू करने जा रहा है ये सुव…