Haryana Metro - Sach Kahoon Hindi

Haryana Metro: हरियाणा के इन दो जिलों में मेट्रो जल्द चलेंगी, संसद मेें प्रस्ताव रखा
अंबाला (सच कहूँ/संदीप)। Haryana Metro: अंबाला और ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) के बीच भारी यातायात से जूझने वाले हजारों दैनिक यात्रियों की आवाज अब संसद के गलियारों में गूंजी है। लोकसभा में ‘तत्काल जनमहत्व’ के तहत सांसद मनीष तिवारी ने मेट्रो परियोजना की वकालत करते हुए दो टूक कहा कि यह अब महज एक यात्री सुविधा का सवाल नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक अस्तित्व की जरूरत है। उन्होंने सदन में प्रस्ताव रखा कि बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए मेट्रो नेटवर्क का दायरा अंबाला से कुराली तक विस्तारित किया जाना अब अनिवार्य हो गया है।

अंबाला-कुराली और लांडरां-पिंजौर कॉरिडोर का प्रस्ताव

संसद में रखे गए प्रस्ताव के मुताबिक, मेट्रो नेटवर्क का खाका अब व्यापक होना चाहिए। इसमें एक कॉरिडोर अंबाला से शुरू होकर कुराली तक और दूसरा लांडरां से पिंजौर तक बनाने की बात कही गई है। सांसद ने तर्क दिया कि चंडीगढ़ के आसपास उपनगरों का दायरा तेजी से बढ़ा है। अंबाला, जो कि एक प्रमुख ट्रांजिट हब है, वहां से बड़ी संख्या में लोग नौकरी और व्यापार के सिलसिले में राजधानी क्षेत्र का रुख करते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को इस परियोजना के लिए 25,000 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता मंजूर करनी चाहिए। चेतावनी दी गई कि यदि अगले 5-7 वर्षों में यह मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम धरातल पर नहीं उतरा, तो पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा जाएगी।

परिवहन मंत्री विज भी जता चुके हैं चिंता | Haryana Metro

अंबाला के संदर्भ में इस मांग को इसलिए भी बल मिलता है क्योंकि हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज भी इस मुद्दे पर सक्रिय रहे हैं। बीते जून माह में विज ने दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो लिंक की वकालत की थी। विज का तर्क था कि अंबाला और चंडीगढ़ के बीच एकमात्र हाईवे पर दबाव क्षमता से अधिक हो चुका है। चूंकि चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी है, इसलिए अंबाला से सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी न केवल प्रदूषण कम करेगी, बल्कि सड़कों पर वाहनों का बोझ भी घटाएगी।

धरातल पर नहीं उतरा 2019 का प्रस्ताव

सदन में यह भी याद दिलाया गया कि 2019 में भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखकर तेज रफ्तार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की मांग की गई थी। राइट्स की विस्तृत रिपोर्ट और यूनीफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की कई बैठकों में इस परियोजना को तकनीकी रूप से सही माना गया है। इसके बावजूद, परियोजना अब तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई है। ताजा प्रस्ताव में यह साफ किया गया है कि जो प्रोजेक्ट पहले 16 हजार करोड़ का था, देरी के कारण उसकी लागत बढ़ने की आशंका है, इसलिए अब तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:– Vinesh Phogat: महिला पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास वापस लिया

Haryana Metro: खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले में जल्द शुरू होगा मेट्रो काम, जमीन के दाम आसमान छूने लगे?
Haryana Metro: गुरुग्राम, संजय मेहरा। गुरुग्राम के लोगों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले माह से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का काम तेज़ी से शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले मेट्रो पिलर निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन की योजना पहले ही तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन निर्माण के दौरान जेड चौक से लेकर आर्य समाज रोड तक का फ्लाईओवर पूरी तरह बंद रहेगा ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से हो सके।

Supreme Court Waqf Law Verdict Updates: वक्फ कानून पर आया बड़ा फैसला… कोर्ट ने मान ली मुस्लिमों की ये दलील

जीएमआरएल ने संभाला जिम्मा | Haryana Metro

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का पहला चरण गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के जिम्मे है। संस्था ने सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय के पास पाइलिंग मशीन लगाकर पाइल टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा बदखल चौक और सेक्टर-9 से 9ए के बीच मुख्य सड़कों पर पेड़ों की कटाई का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है। इससे साफ है कि प्रशासन निर्माण कार्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और ज़मीनी स्तर पर तैयारी पूरी कर चुका है।

28.5 किलोमीटर लंबी परियोजना

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार योजना की कुल लंबाई 28.5 किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर पर 27 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे शहर के प्रमुख इलाकों को सीधे जोड़ा जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 5452 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि इसके पूरा हो जाने के बाद गुरुग्राम में यातायात दबाव काफी हद तक कम होगा और लोग तेज़, सुरक्षित और सुलभ सफर का लाभ उठा सकेंगे।

दिल्ली से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इस मेट्रो कॉरिडोर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसे दिल्ली से सीधा जोड़ा जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यशोभूमि मेट्रो स्टेशन (द्वारका सेक्टर-25) को गुरुग्राम के इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना तैयार की है। यह नया कनेक्शन दिल्ली और हरियाणा के बीच यातायात को और भी सुगम बनाएगा। डीएमआरसी ने इस प्रस्ताव को हरियाणा सरकार से साझा किया है और इसके लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की अनुमति मांगी है।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अभी तक गुरुग्राम के कई इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा नहीं है। बसों और ऑटो पर निर्भर रहने वाले लोगों को जाम और लंबा सफर झेलना पड़ता है। मेट्रो शुरू होने के बाद न केवल यात्रा का समय कम होगा बल्कि लोगों को आरामदायक और सस्ती सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, इस परियोजना से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा क्योंकि निजी वाहनों की संख्या सड़कों पर कम होगी और प्रदूषण घटेगा।

आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी

मेट्रो के विस्तार से गुरुग्राम की अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। नए स्टेशन और कॉरिडोर से जुड़े इलाकों में रियल एस्टेट की कीमतें बढ़ने की संभावना है। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और निर्माण अवधि में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को काम मिलेगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को बदलने वाली है, बल्कि यह दिल्ली-हरियाणा कनेक्टिविटी को भी नए स्तर पर ले जाएगी। 5452 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना गुरुग्राम के लिए विकास का नया द्वार साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो की शुरुआत से शहर का यातायात दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और लोगों को आधुनिक व सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा।

Haryana Metro: हरियाणा के इन शहरों में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, बनाए जाएंगे 21 स्टेशन, सूची जारी
Haryana Metro: हरियाणा के नागरिकों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। दिल्ली से सटे क्षेत्रों में मेट्रो कनेक्टिविटी को और मजबूत करते हुए अब रीठाला-नरेला-नाथपुर मेट्रो रूट को मंजूरी मिल गई है। यह नया मेट्रो कॉरिडोर हरियाणा के कई शहरों को दिल्ली से जोड़ेगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी।

6,230 करोड़ रुपये की लागत, 4 साल में पूरा होगा निर्माण | Haryana Metro:

इस प्रोजेक्ट के लिए अनुमानित बजट 6,230 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे अगले चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह योजना हरियाणा के गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ जैसे इलाकों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिससे यहां मेट्रो की पहुंच और सुविधाएं बेहतर होंगी।

21 एलिवेटेड स्टेशन होंगे शामिल | Haryana Metro

इस मेट्रो रूट पर कुल 21 स्टेशन बनाए जाएंगे और सभी स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊँचाई पर होंगे। इससे यात्रियों को ट्रैफिक की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और सफर सुगम होगा। दिल्ली, हरियाणा और यहां तक कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक भी इस नेटवर्क की पहुंच होगी।

रेड लाइन का होगा विस्तार, रोहिणी-बवाना भी जुड़ेगा

यह रूट दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन को आगे बढ़ाकर बनाया जाएगा। इसके तहत नरेला, बवाना और रोहिणी के कुछ क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इन इलाकों में यात्रा करना और सुविधाजनक हो जाएगा।

सिर्फ आधे घंटे में पहुंचे बवाना इंडस्ट्रियल एरिया

इस नए रूट की मदद से यात्री बवाना इंडस्ट्रियल एरिया जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों तक मात्र आधे घंटे में पहुंच सकेंगे। साथ ही रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड, शॉपिंग मॉल्स और कैफे जैसे लोकप्रिय स्थलों तक भी आसान पहुंच मिलेगी।

यात्रियों के लिए बहुस्तरीय लाभ

दिल्ली, हरियाणा और यूपी के यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

मेट्रो सफर से समय और खर्च दोनों की बचत

औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों तक आसान पहुंच

पर्यावरण को भी मिलेगा लाभ — कम होगा ट्रैफिक और प्रदूषण

Haryana Metro: लंबे इंतजार के बाद हरियाणा के इन जिलो में आ रही है नई मेट्रो, जानें रूट
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Haryana Metro: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोनीपत जिले के लोगों को मेट्रो की सुविधा का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना दिल्ली और सोनीपत के बीच कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली है। रिठाला से नाथूपुर तक मेट्रो लाइन का निर्माण होगा, जिसका लाभ सीधे तौर पर सोनीपत जिले और बाहरी दिल्ली के बड़े हिस्से को मिलेगा। इस विस्तार से न केवल यातायात के तरीके में बदलाव आएगा, बल्कि सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। Haryana Metro

मेट्रो विस्तार का महत्व

रिठाला से नाथूपुर तक मेट्रो लाइन के विस्तार से सोनीपत के लोग अब सीधे दिल्ली के प्रमुख इलाकों से जुड़ सकेंगे। यह परियोजना बाहरी दिल्ली के कई प्रमुख क्षेत्रों को सोनीपत से जोड़ने का काम करेगी। मेट्रो के इस विस्तार से यात्रा का समय आधे घंटे से भी कम हो सकता है, जिससे हर दिन लाखों यात्रियों को सुविधा होगी। विशेष रूप से, यह मेट्रो लाइन दिल्ली के व्यस्त इलाकों से सोनीपत और उसके आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

यह मेट्रो विस्तार परियोजना दिल्ली और सोनीपत के बीच संपर्क को और मजबूत करेगा। इससे सोनीपत के नागरिकों को दिल्ली और एनसीआर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस मेट्रो लाइन के बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुगमता और दक्षता बढ़ेगी, जो न केवल यात्रियों के लिए बल्कि व्यापार और उद्योग के लिए भी लाभकारी होगा।

आर्थिक और व्यापारिक लाभ मेट्रो के विस्तार से सोनीपत में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सोनीपत एक प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र है, और मेट्रो की सुविधा से यहां के उद्योगों और व्यापारों को बड़ा लाभ होगा। मेट्रो लाइन के पास नए व्यापारिक केंद्र और औद्योगिक पार्क विकसित हो सकते हैं, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा, सोनीपत में नए कार्यालय, शॉपिंग मॉल और आवासीय परियोजनाओं के निर्माण की संभावना भी बढ़ जाएगी। इसके कारण स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। मेट्रो की पहुंच से, व्यापारिक केंद्रों और कार्यालयों में काम करने वाले लोग भी आसानी से अपनी जगहों पर पहुंच सकेंगे, जिससे उनके यात्रा समय में भी कमी आएगी।

शहरीकरण और अवसंरचना में सुधार | Haryana Metro

रिठाला से सोनीपत मेट्रो का विस्तार शहरीकरण की दिशा में एक अहम कदम है। मेट्रो के आने से सोनीपत में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार की संभावना है। मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाकों में शहरी विकास तेजी से होगा, और यहां पर नए आवासीय इलाके, व्यावसायिक स्थल और सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण हो सकता है। सोनीपत के आसपास स्थित इलाकों में मेट्रो सेवा के शुरू होने से इन क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप, इन इलाकों में शहरीकरण का स्तर बढ़ेगा, और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का विकास होगा। इसके साथ ही, मेट्रो के नेटवर्क के फैलने से सोनीपत और उसके आसपास के इलाकों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें:– Thieves Gang Arrested: जाखल पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार

Haryana Metro: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी..! इस शहर में 28.50 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो रेल लाइन पर कुल 27 स्टेशन होंगे, जानें इसका रूट
Haryana Metro: गुरुग्राम, संजय कुमार मेहरा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 व साइबर सिटी के बीच मेट्रो का विस्तारीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 5452.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगें। मेट्रो विस्तारीकरण का निर्माण कार्य एक मई 2025 से शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 16 फरवरी, 2024 को रेवाड़ी में रखी गई थी।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी मंगलवार को यहां गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के तहत मेट्रो विस्तारीकरण के लिए आयोजित बैठक में दी। इस मौके पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह व पूर्व विधायक बिमला चौधरी भी उपस्थित रही। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेट्रो विस्तारीकरण का कार्य चार साल में पूरा होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को मेट्रो निर्माण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे, उस संबंध में भी बेहतरीन योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाता है, तो वह लंबे समय तक चले और लोगों को लाभ मिले, ऐसी योजना अधिकारियों को बनानी चाहिए।

मेट्रो की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी | Haryana Metro:

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस परियोजना पर केन्द्र सरकार द्वारा 896.19 करोड़ रुपए तथा हरियाणा सरकार की ओर से 4556.53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें। इस परियोजना के अंतर्गत मीडियम मेट्रो को स्थापित किया जाएगा। यह स्टैण्डर्ड गेज पर संचालित होगी। यह मैट्रो सीबीटीसी अर्थात कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिग्नल पर आधारित होगी। इसकी अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। शुरूआत में इस मेट्रो कनेक्टिविटी में तीन कोच लगाए जाएंगे तथा उसके बाद इसे छह कोच तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री को बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि मेट्रो विस्तारीकरण के निर्माण के दौरान पांच अंडरपास और फ्लाईओवर भी बनाए जाने हैं। 28.50 किलोमीटर लंबी इस मैट्रो रेल लाईन पर कुल 27 स्टेशन होंगें। साथ ही एक डिपो भी निर्मित किया जाएगा, जिसमें से 8 स्टेशन मॉडल स्टेशन होंगे।

Haryana Metro: हरियाणा के इस शहर से होकर निकलेगी मेट्रो, कहां बन रहा स्टेशन, क्या होगा रूट? जानें सब कुछ
Haryana Metro News: गुरुग्राम (संजय मेहरा)। अगर आप हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आई है। गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। इसके अनुसार अब गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से हायर एजेंसी ने हूडा सिटी सेंटर (अब मिलेनियम सिटी) मेट्रो स्टेशन के पास तीन जगहों पर इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। 3 स्थानों में से किसी एक जगह पर यह मेट्रो स्टेशन बनेगा। इसके बाद इसका डिजाइन तैयार होगा। तीन में से फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने अगर फ्लाईओवर के ऊपर यह स्टेशन बनता है तो यहां पर ऊंचा स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद इसे हूडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से एक पुल के माध्यम से कनेक्ट किया जाएगा। Haryana Metro

Long Hair Tips: बालों को लंबा और मजबूत करने के लिए करें करी पत्ते का इस्तेमाल, जाने कैसे करें प्रयोग

साइबर सिटी में एक इंटरचेंज स्टेशन बनाने पर विचार | Haryana Metro

एजेंसी ने पिछले दिनों ओल्ड सिटी मेट्रो प्रॉजेक्ट के पूरे रूट का सर्वे किया था। इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन का फानइल होने के बाद पूरे प्रॉजेक्ट के तहत बनने वाले मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा नए कॉरिडोर को रैपिड मेट्रो लाइन से जोड़ने के लिए संभवत: साइबर सिटी में एक इंटरचेंज स्टेशन बनाने पर विचार कर रहा है।

गुरुग्राम में मेट्रो का ये होगा रूट

वैसे तो देश के अलग-अलग राज्यों में विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं हरियाणा में भी विकास कार्य बहुत तेजी से चल रहे हैं। इस समय गुरुग्राम में केवल 17 किलोमीटर मेट्रो लाइन है। इसमें से 5.3 किमी दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन है। इस पर गुरु द्रोणाचार्य, सिंकदरपुर, एमजी रोड, इफ्को चौक और हूडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है। इसके अलावा 11.7 किलोमीटर रैपिड मेट्रो का रूट है। यह सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन को एक पुल के माध्यम से जोड़ता है। इसके अलावा यह रैपिड गोल्फ कोर्स रोड तक जाती है।

जानिये इस प्रॉजेक्ट के बारे में | Haryana Metro

इसी साल फरवरी में पीएम मोदी ने ओल्ड सिटी मेट्रो प्रॉजेक्ट की आधारशीला रखी थी। यह प्रॉजेक्ट 2023 में मंजूर हुआ था। 28.8 किमी के इस रूट को ओल्ड सिटी से उद्योग विहार के रास्ते साइबर सिटी के पास हाइवे पर रैपिड से कनेक्ट किया जाएगा। इस पर 27 ऐलिवेटिड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है। 2017 में इसका प्लान तैयार किया गया था। इस पर प्रॉजेक्ट पर खर्च होने वाली रकम का 50 फीसदी जीएमआरएल और 50 फीसदी केंद्र सरकार खर्च करेगी।

अब इंटरचेंज का है प्लान

शहर में पहला मेट्रो स्टेशन हूडा सिटी सेंटर (अब मिलेनियम सिटी) है। यहीं से ओल्ड सिटी में मेट्रो का रूट है। यहां पर जगह की कमी के अलावा कई तकनीकि बाधाओं के चलते इस मेट्रो स्टेशन से सीधे ही लाइन को कनेक्ट नहीं किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने पांच मीटर ऊंचे फ्लाईओवर के ऊपर इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन का प्लान है। यहां पर अगर स्टेशन बनता है तो करीब 12 मीटर की ऊंचाई पर यह स्टेशन बनेगा।

इसके अलावा मौजूदा मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में यह प्लान है। यहां पर काफी स्पेस स्टेशन के लिए मिल जाएगा।

तीसरा सिग्नेचर टावर से मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहे रोड पर अंडरपास के एंट्री पॉइंट के पास मेट्रो स्टेशन का प्लान है। यहां पर कुछ जमीन अधिग्रहण की भी जरूरत पड़ सकती है।

Haryana Metro: खुशखबरी, हरियाणा के इस शहर में जल्द आएगी मेट्रो, 28 बनेंगे नए मेट्रो स्टेशन, सरकार से मिली मंजूरी
Haryana Metro: गुरुग्राम। हरियाणा की साइबर और मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम में बढते ट्रेफिक जाम को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं इसी कड़ी में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में गुरुग्राम के सेक्टर -56 से पचागांव तक मेट्रो के पहले चरण में गुरुग्राम सोहना हाइवे स्थित वाटिका चौक तक विस्तार की मंजूरी मिल चुकी हैं। बता दे कि हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की इस योजना के तहत गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़ पर को 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस योजना के पूरा होने के बाद गुरुग्राम के अनेक सेक्टर निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

White Hair Problem Solution: पीली हल्दी से होंगे बाल जबरदस्त काले, नहीं पड़ेगी कलर करवाने की जरूरत

सेक्टर- 56 से पचगांव तक बनाए जाएगे 28 मेट्रो स्टेशन | Haryana Metro

सुत्रों से जानकारी मिली हैं कि बैठक में अधिकारियों ने मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़ पर कई रिहायशी और व्यावसायिक कॉलोनियां हैं जिसके चलते इस सड़क पर सुबह और शाम बहुत अधिक ट्रैफिक रहता हैं, ऐसे में इस परियोंजना से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो का विस्तार होने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सेक्टर- 56 से पचगांव तक 36 किमी. इस रूट पर 28 मेट्रो स्टेशन की योजना बनाई हैं।

कार्य जल्द शुरु किया जाएगा | Haryana Metro:

हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भोंडसी से लेकर रेलवे स्टेशन तक मेट्रो स्टेशन शुरु करने की योजना बनाई गई हैं, उन्होंने बताया कि यह रूट पचगांव से सेक्टर -56 तक प्रस्तावित मेट्रो वाटिका से होकर गुजरेगा। ऐसे में मेट्रों स्टेशन पर कई जगहों पर इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 7 किमी. लंबे इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई हैं। उन्होने बताया कि मेट्रों स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द शुरु किया जाएगा।

ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद करेगी यह योजना

जानकारी के लिए बता दे कि गोल्फ कोर्स रोड़ और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़ पर कई रिहायशी और व्यावसायिक कॉलोनियां हैं जिसके कारण इस सड़क पर सुबह और शाम बड़ी संख्या में ट्रेफिक रहता हैं, रैपिड मेट्रो के विस्तार से इन दोनो रोड़ से ट्रेफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। बता दे कि वर्तमान में गोल्फ कोर्स रोड़ पर शंकर चौक से लेकर सेक्टर-56 तक रैपिड मेट्रो का विसतार हैं।

50 हजार यात्री प्रतिदिन करते हैं रैपिड मेट्रों में सफर

बता दे कि वर्तमान में गुरुग्राम में 12.85 किमी. लंबे इस रूट पर 11 मेट्रो स्टेशन हैं। रैपिड मेट्रो का पहला स्टेशन शंकर चौक पर हैं। इसके अलावा मोलसरी एवेन्यू, साइबर सिटी, बेलवेडियर टावर, सिकंदरपुर सेक्टर-53,54,55,56, सेक्टर 42,43 पर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दे कि रैपिड मेट्रों मे प्रतिदिन 50 हजार यात्री सफर करते हैं।

Haryana Metro: खुशखबरी, हरियाणा के ये शहर मेट्रो से जुड़ेंगे, 28 नये स्टेशनों की तैयारी, जानें पूरा प्लान
Haryana Metro:  गुरुग्राम रैपिड मेट्रों की तरफ से एक खुशी की खबर सामने आई हैं । रैपिड मेट्रो रेल लिमिटेड और मेट्रो रेल गुरुग्राम साउथ लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यात्रियों और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। यह जानकारी मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक के बाद दी।

पिछले वर्ष की तुलना में 10.49 प्रतिशत बढ़ी आय |Haryana Metro

मुख्य सचिव ने कहा कि अप्रैल से जून 2024 के दौरान इन दोनों कम्पनियों की कुल आय पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.49 प्रतिशत बढ़कर 8.11 करोड़ रुपये हो गई। यह वृद्धि सीधे तौर पर इस अवधि के दौरान यात्रियों में 8.75 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई है।

Tree Farming: इस पेड़ की खेती से होगी लाखों रुपये की कमाई, किसान आशु त्यागी, सुमित त्यागी, ने दी इस फसल बारें जानकारी…

यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि | Haryana Metro

मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि रैपिड मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं जिसके चलते अप्रैल में 12.20 लाख, मई में 13.48 लाख और जून 2024 में 12.30 लाख यात्री दर्ज किए गए।

कनेक्टिविटी बढाने के लिए,मेट्रो परियोजना की गई समीक्षा

बैठक में राज्य के अंदर कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से कई मेट्रों परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-56 को पंचगांव से जोड़ने वाले प्रस्तावित मेट्रो लिंक एक्सटेंशन की दूरी 36 किलोमीटर होगी और इसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन शामिल होंगे। इसके लिए राइट्स लिमिटेड ने रूट और ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट को 31 अगस्त, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विस्तार गुरुग्राम क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार और भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो लाइन के विस्तार में तेजी ला रही है। राइट्स लिमिटेड ने तकनीकी-व्यवहार्यता अध्ययन के बाद अपनी मसौदा रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अंतिम रिपोर्ट और व्यवहार्यता अध्ययन सितंबर 2024 तक सम्भावित है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी की समीक्षा

उन्होंने बताया कि परियोजना राइडरशिप असेसमेंट रिपोर्ट भी अगस्त 2024 में आने की उम्मीद है। इसी प्रकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से एक डबल डेकर वायडक्ट समेत, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए एक व्यवहार्यता अध्ययन की समीक्षा की जा रही है।

व्यापक गतिशीलता योजना (सी.एम.पी.) को दी मंजूरी

मुख्य सचिव ने बताया कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शहरी गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से, चंडीगढ़ ट्राइसिटी के लिए व्यापक गतिशीलता योजना (सी.एम.पी.) को मंजूरी दे दी गई है। यह एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण (यू.एम.टी.ए.) प्रस्तावों के कार्यान्वयन की देखरेख करेगा।

रिपोर्ट तैयार करने के लिए, राइट्स लिमिटेड की नियुक्त

इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए राइट्स लिमिटेड को नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली से एम्स और जिला झज्जर स्थितराष्ट्रीय कैंसर संस्थान, बाढ़सा तक मेट्रों कनेक्टिविटी परियोजना के लिए राइडरशिप असेसमेंट का काम भी इसी कंपनी को सौंपा गया है। इसकी अंतिम राइडरशिप मूल्यांकन रिपोर्ट 30 सितंबर, 2024 तक आने की सम्भावना है।

Haryana News: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, आएगी मेट्रो, 20 से अधिक नए स्टेशनों की सूची जारी
Haryana News:  हरियाणा प्रदेश के ओल्ड गुरुग्राम मे मेट्रो का जाल बढ़ाने को लेकर विभाग और सरकार ने कमर कस ली हैं, विभाग ने इसको लेकर तैयारियां तेजी से करनी शुरू कर दी हैं। दरअसल हरियाणा में अब मेट्रो का विस्तार बड़े स्तर पर किया जा रहा हैं, जिससे आमजन को काफी फायदा मिलने वाला हैं, वहीं अब गुरुग्राम में मेट्रो की लाइन तैयार की जा रही हैं, उसमें अधिकतम स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से काम करवाया जा रहा हैं।

Haryana New Highways: हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ेगा कालाआम्ब एनएच…

वही मेट्रो को लेकर चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे निदेशक खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लाइन पर मेट्रो 80km/h की स्पीड से चलने वाली हैं, उन्होंने जानकारी दी कि ओल्ड गुरुग्राम को दिल्ली से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा हैं। जिसको लेकर मेट्रो विभाग 15 किलोमीटर का भू टनल बनाने वाला हैं, जिसको लेकर उन्होंने निरीक्षण किया और बताया कि इसका काम इसी माह यानि जून में ही पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद सलाहकार और कलाकार के साथ मिलकर मेट्रो लाइन का काम तेजी से पूरा किया जाना है। Haryana News

वहीं खरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मेट्रो का रूट ऐसे तैयार किया गया हैं कि शहर के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिल सके और मेट्रो के कारण किसी को भी प्रभावित न किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो तक लोगों को लाने के लिए बसों और टैक्सी स्टेडों का भी देखा जा रहा हैं, उसी के पास स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे आम जानता को इसका लाभ मिल सके।

गुरुग्राम से दिल्ली तक बनेंगे 28 स्टेशनः- Haryana News

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को इसकी कार्य की आधारशिला रखी थी, वहीं इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के भी आदेश अधिकारियों को दिए थे, सरकार ने इस परियोजना के लिए 5455 करोड़ की राशि को पास किया हैं, जिसमें बताया गया हैं कि 29 किलोमीटर लंबी ये मेट्रो की लाइन बनने वाली है। वहीं इसी बीच 28 एलिवेटेड स्टेशन भी बनने वाले हैं, इस मेट्रों में सफर करने वाले अंतिम गंतव्य तक जा सकेंगे, क्योंकि ये लाइन सभी को आपस में जोड़ने वाली है।

Haryana Metro: हरियाणा के इस जिले में आएगी मेट्रो, 28 नए स्टेशनों की सूची की गए जारी
Haryana Gurugram Metro: हरियाणा प्रदेश के ओल्ड गुरुग्राम मे मेट्रो का जाल बढ़ाने को लेकर विभाग और सरकार ने कमर कस ली हैं, विभाग ने इसको लेकर तैयारियां तेजी से करनी शुरू कर दी हैं। दरअसल हरियाणा में अब मेट्रो का विस्तार बड़े स्तर पर किया जा रहा हैं, जिससे आमजन को काफी फायदा मिलने वाला हैं, वहीं अब गुरुग्राम में मेट्रो की लाइन तैयार की जा रही हैं, उसमें अधिकतम स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से काम करवाया जा रहा हैं।

वही मेट्रो को लेकर चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे निदेशक खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लाइन पर मेट्रो 80km/h की स्पीड से चलने वाली हैं, उन्होंने जानकारी दी कि ओल्ड गुरुग्राम को दिल्ली से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा हैं। जिसको लेकर मेट्रो विभाग 15 किलोमीटर का भू टनल बनाने वाला हैं, जिसको लेकर उन्होंने निरीक्षण किया और बताया कि इसका काम इसी माह यानि जून में ही पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद सलाहकार और कलाकार के साथ मिलकर मेट्रो लाइन का काम तेजी से पूरा किया जाना है। Haryana Metro

वहीं खरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मेट्रो का रूट ऐसे तैयार किया गया हैं कि शहर के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिल सके और मेट्रो के कारण किसी को भी प्रभावित न किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो तक लोगों को लाने के लिए बसों और टैक्सी स्टेडों का भी देखा जा रहा हैं, उसी के पास स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे आम जानता को इसका लाभ मिल सके।

गुरुग्राम से दिल्ली तक बनेंगे 28 स्टेशन | Haryana Metro

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को इसकी कार्य की आधारशिला रखी थी, वहीं इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के भी आदेश अधिकारियों को दिए थे, सरकार ने इस परियोजना के लिए 5455 करोड़ की राशि को पास किया हैं, जिसमें बताया गया हैं कि 29 किलोमीटर लंबी ये मेट्रो की लाइन बनने वाली है। वहीं इसी बीच 28 एलिवेटेड स्टेशन भी बनने वाले हैं, इस मेट्रों में सफर करने वाले अंतिम गंतव्य तक जा सकेंगे, क्योंकि ये लाइन सभी को आपस में जोड़ने वाली है।

यह भी पढ़ें:–  मुख्य सचिव ने सिविल व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से की मीटिंग, कहा-खेलों से जुड़कर नशों से दूर होंगे युवा