High Cholesterol Control - Sach Kahoon Hindi

High Cholesterol Control: नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल का जमना है जानलेवा, इन चीजों को खाकर कम कर सकते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवल
High Cholesterol Control: आजकल के बदलते खानपान और अपने बदलते लाइफस्टाइल की वजह से हर कोई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान रहता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक से लेकर दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल आजकल लोग बाहर का खाना, अनहेल्दी और प्रायड फूड का सेवन ज्यादा करते हैं। और यह सब चीज मैदा और तेल से ही तैयार की जाती है जैसे छोले भटूरे तेल और मैदा से तैयार किए जाते हैं। मोमोज आदि चीज नुकसानदायक ही होती है। High Cholesterol Control

इसी वजह से पेट में मैदा और तेल से बनी चीज ही जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि तेल से बनी चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से खून की नसें बंद हो सकती है, और इसी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपको अपनी खाने की थाली में किन चीजों को रखना चाहिए और किन्हें नहींं।

इन चीजों को थाली में करें शामिल | High Cholesterol Control

चिप्स की तुलना में पॉपकॉर्न है एक हेल्दी नाश्ता

पॉपकॉर्न कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एक बेहतर स्नैक है यह फाइबर से भरा होता है और कैलोरी में कम होता है। इसलिए हमें पॉपकॉर्न का सेवन कर लेना चाहिए।

चावल से बेहतर है क्विनोआ (साबुदानाद्ध)

चावल की जगह आप क्विनोआ का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए सबसे बेहतर होता है। क्विनोआ फाइबर से भरपूर होता है। एक कप क्विनोआ में 5 ग्राम डाइटरी होता है। जानकारी के लिए बता दें कि फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करते हैं। यह व्यक्ति के पेट को बहुत देर तक भरे रखते हैं इसलिए जल्दी जल्दी भूख नहीं लगती।

नमकीन कुरकुरे स्नैक्स से बेहतर हैं मेवे और बीज

आप नमकीन और कुरकुरे का नाश्ता करने के बजाय नट्स और बीजों का सेवन करें। दरअसल नट्स और बीज एंटीआॅक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, साथ ही ये प्लांट प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। अगर आप नमकीन स्नैक्स की जगह मेवों का सेवन करते हैं तो आप अपने बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट | High Cholesterol Control

डार्क चॉकलेट आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर देती है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट हृदय संबंधी खतरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करती है। दरअसल एक शोध के अध्ययन में पाया गया है कि सप्ताह में एक बार जरूर चॉकलेट खानी चाहिए, इससे धमनियों के बंद होने का खतरा 8 प्रतिशत कम हो जाता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। अगर शाकाहारी भोजन करना पसंद नहीं करते हैं तो आपको एक सप्ताह में शाकाहारी भोजन जरूर करना चाहिए। सही पोषक के लिए आप सलाद, मौसमी सब्जियां और फल, मेवे एवं बीज का सेवन करें।

मक्खन की बजाय ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)

वैसे तो मक्खन का स्वाद लाजवाब होता है, लेकिन दु:ख की बात यह है कि मक्खन सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आप अपनी डाइट में मक्खन की जगह ओलिव आॅयल का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें हेल्दी फैट होता है। जानकारी के लिए बता दें कि ओलिव आॅयल आपके शरीर को और भी कई बीमारियों से बचाता है।

आइस्क्रीम की जगह खाएं फ्रोजन योगर्ट

गर्मियों में अधिकतर लोग आइसक्रीम ही खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आइसक्रीम हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। दरअसल जिन लोगों को आइसक्रीम खाने से खुद को रोकना मुश्किल होता है उनके लिए फ्रोजन योगर्ट एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है। इसमें बहुत ही कम कैलोरी और कम ही शुगर होती है और यह आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आप आइसक्रीम की जगह फ्रोजन योगर्ट खाएं और आपके घर पर ही बनाएं और इसमें ताजा फल या नट्स मिक्स करके खाएं। High Cholesterol Control

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीकों और दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, सच कहूं इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह की किसी भी उपचार दवा या डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले अपने किसी संबंधी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:– Skin Care: हर रोज दाढ़ी बना रहे हैं तो हो जाइये सावधान! जानें, पुरुषों को कितनी बार शेव करना चाहिए