Rajasthan University - Sach Kahoon Hindi

डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जारी, राज्यपाल एवं कुलाधिपति बागडे ने दिए आदेश
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपतने कुलपति पद पर रहते हुए नियुक्तियों में भारी अनियमितताएं करने, धांधलियां कर चहेते अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने और विश्वविद्यालय नियम—प्रावधानों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से नियुक्तियां करने के मामले में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रथम कुलगुरु और विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो. देवस्वरूप को अपने पद से तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। Jaipur News

यह आदेश राज्य सरकार के परामर्श से जारी किया गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री बागडे को डॉ. देवस्वरूप   द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए वर्ष 2011—2012 व चयन वर्ष 2013—14 के चयन में जयपुर की डॉ. प्रेमलता सिंगारिया ने 'अनुसूचित जाति की महिला के साथ अन्याय' के अंतर्गत नियम—प्रावधानों को दरकिनार कर धांधली कर  योग्य की बजाय चहेते अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की शिकायत की थी।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने इस पर शिक्षाविद् और कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु  डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने डॉ. देवस्वरूप के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत की थी। Jaipur News

इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट पाया गया कि कुलपति रहते हुए डॉ. देवस्वरूप द्वारा नियम विरूद्ध, यूजीसी प्रावधानों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से चयन संबंधित बैठकें आयोजित की गई, उनके मिनिट्स बनाए गए, सिंडिकेट की बैठकें आयोजित कर उनके प्रचलित पद्धति से हटकर मिनिट्स बनाते हुए कूटरचित, जाली और झूठे दस्तावेज रचे गए और चालाकी कर अपने चहेतों को नियुक्ति दी गई।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि शैक्षणिक रिकॉर्ड एवं शोध कार्य में डॉ. प्रेमलता सिंगारिया को पात्र होते हुए भी कम नंबर दिए गए। रिपोर्ट में मौखिक साक्षात्कार के आधार पर विषय ज्ञान एवं साक्षात्कार के निर्धारित अधिकतम 50 में से चहेतों को 49 नम्बर तक दिए गए और डॉ. प्रेमलता को महज 10 अंकों में ही नम्बर दिए गए। Jaipur News

रिपोर्ट के अंतर्गत डॉ. देवस्वरूप द्वारा योग्य अभ्यर्थियों के रिसर्च पेपर्स मूल्यांकन को नकारकर इंटरव्यू में मनमाने तरीके से शत—प्रतिशत अंक देकर चहेते अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना स्पष्ट सामने आया है। डॉ. देवस्वरूप द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम—कानूनों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से नियुक्तियां करने, आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग वर्ग के योग्य अभ्यर्थियों को उनके लिए बने नियमों, प्रावधानों की अनुपालना नहीं करने आदि में भी रिपोर्ट में दोषी पाया गया है।

अतिरिक्त कार्यभार आदेश  राज्यपाल ने गुरुवार को ही आदेश जारी कर राजुवास, जोबनेर के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन शर्मा को अपने कार्य के साथ—साथ  बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद का और हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) एन. के पाण्डेय को विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं। Jaipur News

Lathicharge on ABVP Students : छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज
Lathicharge on ABVP Students in Rajasthan University : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी और थप्पड़ मारते हुए छात्र नेताओं को जबरन पुलिस वैन में बैठाया। दरअसल, यूनिवर्सिटी के बाहर सभी छात्र संगठन संयुक्त प्रदर्शन कर रहे थे। Rajasthan News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को भी प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन प्रदर्शन से पहले एबीवीपी इस मुद्दे पर पीछे हट गई। सुबह 11 बजे से ही यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ी संख्या में छात्र नेता जुट गए थे। इस दौरान कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष आदित्य शर्मा और पुलिस के बीच बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उठाकर जीप में बैठाया और हिरासत में ले लिया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एमएलए रविंद्र सिंह भाटी ने किया समर्थन | Rajasthan News

बता दें कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पिछले साल छात्र संघ चुनाव स्थगित करने के फैसले पर भी सफाई दी और प्रदेश में फिर से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की थी। राजस्थान यूनिवर्सिटी के 18 पूर्व अध्यक्ष जिनमें सांसद हनुमान बेनीवाल, विधायक कालीचरण सराफ समेत कई नेता शामिल हैं, वे भी सीएम भजनलाल शर्मा को लेटर लिखकर प्रदेश में एक बार फिर छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि सरकार अब तक यह क्लियर नहीं कर पाई कि इस बार भी चुनाव होंगे या नहीं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर कहा- पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ मैंने भी इस मुद्दे को उठाया है। हमारी सरकार ने इन चुनावों को शुरू करवाया था। एक साल के लिए हमने चुनाव स्थगित किए थे। जूली ने कहा- भाजपा अभी लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी है। वे कई जगह निकाय और पंचायत के चुनाव नहीं करवा रहे हैं। इसी डर से वे छात्र संघ के चुनाव नहीं करवा रहे हैं कि उनकी भद पीटने वाली है। कांग्रेस से शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर मैंने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया था। इसमें चुनाव कराए जाने के संबंध में सरकार का जवाब आया है।

सरकार अपने जवाब में गलत तरीके से जवाब दे रही है

इसमें लिखा है- वर्तमान सत्र 2024-25 अभी शुरू हुआ ही है और प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यदि परिस्थिति अनुकूल हुई तो इस संबंध में प्रस्ताव लेकर समय से निर्णय लिया जाएगा। मनीष यादव ने बताया कि सरकार ने ये भी बताया कि मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में भी चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। जबकि दिल्ली में छात्रसंघ के चुनाव हो रहे हैं। सरकार अपने जवाब में गलत तरीके से जवाब दे रही है, ये गलत है।

इसके अलावा विधानसभा की कार्यवाही के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- छात्र संघ चुनाव बहुत जरूरी है और मैं इसके पक्ष में हूं। हम सभी छात्र राजनीति के माध्यम से यहां तक पहुंच पाए हैं। यदि चुनाव नहीं होते तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं और युवाओं को राजनीति में आने का मौका दिया जाए। Rajasthan News

सावधान ! कहीं आप न हो जाएं शिकार! सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड पर बदनाम करने का आरोप

Lathicharge on protesters Students: राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज!
Lathicharge on protesters Students : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) में रिवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के नाम पर होने वाली वसूली को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने मौके से 5 छात्रों को हिरासत में भी लिया। गुस्साए छात्रों ने प्रशासनिक भवन (एडम ब्लॉक) के ताला लगा दिया। दरअसल, यूनिवर्सिटी में सुबह 11 बजे छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे थे। छात्रों ने एडम ब्लॉक के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ छात्र प्रशासनिक भवन में घुस गए और गेट पर ताला लगा दिया। Rajasthan News

प्रदर्शन को देखते हुए गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस टीम ने एडम ब्लॉक में धरना दे रहे 5 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। शुभम रेवाड़ ने बताया- इसको लेकर हम शांतिप्रिय तरीके से विरोध कर रहे थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर आम छात्रों की जायज मांग को दबाने की कोशिश की। हम डरने वाले नहीं हैं। हम एक बार फिर छात्रों की समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन जिम्मेदार होगा।

रिजल्ट के समय लगभग 80-90% विद्यार्थियों को फेल कर दिया जाता है

शुभम ने कहा- पिछले कुछ सालों से राजस्थान यूनिवर्सिटी का जब भी रिजल्ट आता है। उसमें लगभग 80-90% विद्यार्थियों को फेल कर दिया जाता है। कुछ सब्जेक्ट्स में बैक लगा दी जाती है। इसके बाद रिवैल्यूएशन के नाम पर छात्रों से 430 रुपए वसूले जाते हैं। इसके बाद फेल होने वाले अधिकतर छात्रों को पास कर दिया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि गलती यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से ही हुई। इस पूरे काम में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और बड़े अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल है। इसी वजह से सालों से यह काला कारनामा चल रहा है। इसका भुगतान भी छात्रों से वसूला जाता है। जो पूरी तरह गलत है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने कहा- रिवैल्यूएशन में हर बार प्रोफेसर की गलती नहीं होती है। कई बार छात्रों के नंबर बढ़ने की जगह कम भी हो जाते हैं। इसलिए इस तरह का आरोप लगाना गलत है। हालांकि कई बार छात्रों के नंबर बढ़ भी जाते हैं। ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हम पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को डिजिटल करने के प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद बहुत जल्द यूनिवर्सिटी में पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया डिजिटल तौर पर शुरू हो जाएगी। जिससे छात्रों को इस तरह की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। Rajasthan News

Rajasthan Weather Today : राजधानी में हुई झमाझम बारिश, प्री-मानसून हुआ एक्टिव