Paper leak case - Sach Kahoon Hindi

TET Paper Leak Case: टीईटी पेपर लीक मामले में आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन पटना से गिरफ्तार
भिवंडी (एजेंसी)। TET Paper Leak Case: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच कर रही भिवंडी पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस हाई प्रोफाइल परीक्षा घोटाले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को पटना से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पेपर लीक नेटवर्क के मुख्य सरगना माने जा रहे विजेंद्र गुप्ता और उसके करीबी सहयोगी कपिल दहिया अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच एजेंसियां इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की पूरी कड़ी को उजागर करने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं।

गिरफ्तारी के बाद भिवंडी पुलिस सुमन कुमारी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर महाराष्ट्र लेकर आई। मंगलवार दोपहर उसे भिवंडी न्यायालय में न्यायाधीश एस. एम. सुतार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे छह जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि पेपर लीक की साजिश, आरोपियों के बीच आर्थिक लेन-देन, फरार आरोपियों की गतिविधियों और नेटवर्क के संचालन में सुमन कुमारी की क्या भूमिका रही है? उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

भिवंडी पुलिस और एसआईटी का कहना है कि पूरे पेपर लीक सिंडिकेट का पर्दाफाश होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। जांच के दौरान सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

वकील ने जानकारी दी है कि तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पटना से गिरफ्तार कर उसको लाया गया है। कोर्ट की ओर से उसकी पत्नी को छह जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Haryana Board Paper Leak: 10वीं के गणित का पेपर लीक मामले में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दो सुपरवाइजरों के खिलाफ भी एक्शन, दोनों निलंबित किए जाने की सिफारिश

भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Haryana Board Paper Leak: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान उस वक्त हडकंप मच गया, जब गणित विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला चरखी दादरी जिले के गांव रानीला स्थित परीक्षा केंद्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने त्वरित एक्शन लेते हुए न केवल केंद्र पर छापेमारी की, बल्कि संलिप्त पाए गए छात्रों, शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिराई है।

इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि पेपर लीक की कोशिश को नाकाम करने में बोर्ड की नई तकनीक बेहद कारगर साबित हुई। जैसे ही प्रश्न पत्र की फोटो वायरल हुई, उस पर अंकित क्यूआर कोड और अल्फा न्यूमेरिक कोड के जरिए चंद मिनटों में यह पहचान कर ली गई कि पेपर किस केंद्र और किस कमरे से बाहर आया है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले में दो छात्रों और दो सुपरवाइजरों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। सुपरवाइजर विनोद और राजबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

वही केंद्र पर तैनात पूरे स्टाफ को भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही केंद्र अधीक्षक और उप-केंद्र अधीक्षक पर भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है। यही नहीं सुरक्षा में चूक को लेकर दादरी एसपी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल नरेश और ईएचसी जयकिशन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बोंद कलां थाने के एसएचओ और संबंधित एसपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Haryana Board Paper Leak

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Fire News: भिवानी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, तीन बच्चों व तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला

NEET Paper Leak 2024: नीट, लीक और खुल गई पोल
NEET Paper Leak 2024: देश की सबसे भरोसमंद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित करवाई गई एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूजी की आखिर पोल खुल ही गई। पहली बात तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सहित केंद्र सरकार यह बात ही मानने को तैयार नहीं थी कि इस टेस्ट में कोई गड़बड़ी हुई है। जब मामला देश की सर्वोच्च अदालत में गया तो सर्वोच्च अदालत के आदेश पर ग्रेस मार्क मिलने वाले 1563 कैंडिडेट्स के द्वारा अंजाम करवाने के आदेश देने पर विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कुल 720 अंकों की थी। शक की सुई तब ज्यादा घूमी, जब कुछ कैंडिडेट के अंक 720 में से 720 आए थे। कोई भी प्रवेश परीक्षा जब होती है तो ऐसा संभव ही नहीं होता कि किसी के पूरे मार्क्स आएं।

इस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तब तर्क देते हुए कहा था कि शॉर्टेज आफ टाइम के कारण 1563 कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। लेकिन इस परीक्षा परिणाम से न तो कैंडिडेट खुश थे और नहीं अभिभावक। आखिर देश भर में धरने-प्रदर्शन हुए। इतना ही नहीं देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने नीट की काउंसलिंग कर तो रोक नहीं लगाई, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 1563 कैंडीडेट्स की दोबारा प्रवेश परीक्षा लेने के आदेश दिए। इस आदेश के बाद दोबारा परीक्षा करवाई गई। यहां सबसे संदिग्ध बात यह है कि इस परीक्षा में सिर्फ 1563 में से 813 कैंडिडेट से दोबारा परीक्षा देने के लिए पहुंचे यानी महज 52.01 फीसदी। नेशनल टेस्टिंग अब 1563 कैंडिडेट्स के लिए दोबारा हुई नीट यूजी परीक्षा यूजी का रिजल्ट जारी किया है।

खास बात यह है कि अब किसी भी कैंडिडेट को पूरे मार्क्स नहीं मिल पाए।इससे यह स्पष्ट हो गया है कि परीक्षा में गड़बड़झाला हुआ था। तभी पहले पूरे मार्क्स आए थे। इस बात की पुष्टि इस बात से भी हो रही है कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर जब जांच सीबीआई को सौंपी गई तो पेपर लीक के मामले में एफआईआर भी फ़र्ज़ हो चुकी है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/ NEET/ पर जाकर चेक किया जा सकते हैं। इससे पहले नीट यूजी रि-एग्जाम की फाइनल आंसर-की 30 जून को दोपहर 1:30 बजे जारी हुई थी। एनटीए ने पहले नीट यूजी परीक्षा में 1563 कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स दिए थे,बहाना था शॉर्टेज ऑफ टाईम। लेकिन विवाद होने पर इस ग्रेस मार्क्स को रद्द करके दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया। दोबारा हुई नीट परीक्षा में 1,563 में से 813 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। NEET Paper Leak 2024

शेष कैंडिडेट्स परीक्षा देने ही नहीं पहुँचे। इसी बात से कई सवाल खड़े होते है। इसका साफ से मतलब है कि ऐसे कैंडिडेट्स जो अब परीक्षा देने नहीं आए वे किसी न किसी गड़बड़ में शामिल थे या फिर उन्हें अपने आप पर भरोसा नहीं था। पर मेडिकल यूजी में वे भी दाखिल लेना चाहते थे,तभी उन्होंने पहले प्रवेश परीक्षा दी थी। जिन्होंने परीक्षा नहीं दी,उनको जाँच में शामिल किया जाए तो इस पेपर लीक मामले के खुलासे हो सकते हैं।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा का आयोजन देश के उन्हीं 6 केंद्रों पर दोबारा किया गया था, जहां पर ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। पर इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गड़बड़ नहीं होने दी। इसका मतलब पहले भी ऐसा किया जा सकता था।

एनटीए के सूत्रों ने बताया है कि दोबारा नीट यूजी परीक्षा देने वाले 813 उम्मीदवारों में से किसी ने भी 720 अंक नहीं हासिल किए। साथ ही टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 रह गई। नीट के रिकार्डिंग के अनुसार 720/720 का परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले छह में से पांच कैंडेट्स ने दोबारा परीक्षा दी थी। अब उन्होंने उन्होंने 680 से ऊपर अंक हासिल तो कर लिए पर 720 के आंकड़े से दूर रहे। आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ के दो उम्मीदवारों में से कोई भी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ से कुल 602 में से 291 कैंडिडेट्स ने ही दोबारा परीक्षा दी। गुजरात से महज 1 कैंडिडेट परीक्षा देने आया। इसी प्रकार हरियाणा से 494 में से 287 और मेघालय के तुरा से 234 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

अब पुराने ढर्रे पर ही होगी नेट परीक्षा | NEET Paper Leak 2024

कुछ भी हो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर की नजरों में अपना भरोसा खोया है। थोड़ा भरोसा बन भी जाता तो 18 जून को देशभर में आयोजित हुई नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर भी लीक हो गया। तब केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया इनपुट मिलते ही इस परीक्षा को पूरे देश मे रद्द कर दिया था। इससे पक्की मुहर लग गई कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब पाक-साफ नहीं रही। अब यह परीक्षा सभी कैंडिडेट्स के लिए दोबारा होनी है। जिसके दिन भी निश्चित कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं नेट की परीक्षा इस बार बदले हुए परीक्षा पैटर्न पर ली गई थी। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इस पैटर्न के अनुसार अब उसी पुराने ढर्रे के अनुसार परीक्षा ली जाएगी, जो पहले लागू थी यानी अब ओएमआर सीट पर परीक्षा नहीं होगी बल्कि फिर से कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा ही आयोजित करवाई जाएगी।

याद रहे कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम जब से होने लगा है, तब से ही नेट परीक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। इसका मुख्य कारण है, साइबर क्राइम के कारण कम्प्यूटर बेस्ट की परीक्षा हैक होना। ऐसे- ऐसे हैकर्स पकड़े जा चुके हैं ,जो कैंडिडेट्स की आइडी को ही हैक करते हुए नेट की परीक्षा के लिए कहीं न कहीं परीक्षा केंद्रों पर टेस्ट के घपले को बड़े स्तर पर अंजाम देते थे। इस तरह पेपर लीक करनवाने वाले उसी जगह पर सेंटर की सेटिंग करवा लेते थे, जहां उन्हें मदद मिलती थी। अंत मे इतना कहा जा सकता है कि परीक्षा चाहे कोई भी हो उसकी पवित्रता बनाना हम सबका कर्तव्य बनता है। यदि ऐसी सोच हर किसी की हो तो एक बार फिर परीक्षा लीक के मामलों को रोका जा सकता है। अन्यथा बच्चों के भविष्य के साथ इसी प्रकार खिलवाड़ होता रहेगा।                                                                                                                                                                                                                  डॉ. संदीप सिंहमार।

यह भी पढ़ें:– Workers Protest : छह जुलाई को जंक्शन पुलिस थाना के समक्ष प्रदर्शन करेंगे मजदूर

Paper Leak Case: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का आया बड़ा बयान
Paper Leak Case: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि बड़ी परीक्षाओं को पेपर लीक के कारण रद्द करना मोदी सरकार की कार्यशाली बन गई है लेकिन पेपर रद्द करना और अधिकारियों को बदलना इस समस्या का समाधान नहीं है इसलिए इस दिशा में भेदभाव रहित तरीके से काम करने और सबके हित कदम उठाने की जरूरत है। खड़गे ने कहा, “नीट घोटाले में जिÞम्मेदारी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के इर्दगिर्द आकर रुकती है। नौकरशाहों में फेरबदल करना भाजपा द्वारा बर्बाद शिक्षा प्रणाली की समस्या का समाधान नहीं है। एनटीए को एक स्वायत्त निकाय के रूप में पेश किया गया था लेकिन वास्तव में इसे भाजपा तथा आरएसएस के कुटिल हितों की पूर्ति के लिए बनाया गया था। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “नीट-पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में चार परीक्षाएं या तो रद्द या स्थगित की गई हैं। पेपर लीक, भ्रष्टाचार, अनियमितताएं और शिक्षा माफिया ने हमारी शिक्षा प्रणाली में घुसपैठ कर ली है। देर से की गई लीपापोती की कवायद का अब कोई फायदा नहीं है क्योंकि अनगिनत युवा इससे पीड़ित हैं।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “नीट-पीजी पेपर लीक, नीट-पीजी रद्द, यूजीसी-नेट रद्द, सीएसआईआर-नेट रद्द। आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा- व्यवस्था की पहचान बना दिया है। हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती।”

उन्होंने कहा, “आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।”