Income Tax Returns - Sach Kahoon Hindi

ITR Late filing Penalties : निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरते समय कितना भरना पड़ेगा जुर्माना! जानें, पूरी डिटेल
ITR Late filing Penalties : नई दिल्ली (एजेंसी)। इनकम टैक्स भरना अनिवार्य है क्योंकि ये एक ऐसा माध्यम है जो वित्तीय वर्ष में करदाता की इनकम दर्शाता है और जुर्माने से बचाता है। इसलिए इसे समय रहते भरना ही महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आयकर विभाग व्यक्तियों को याद भी दिलाता रहता है कि वे समय पर अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें। ITR Filing 2024

वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के लिए आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2024 है। इसकी जटिलता को देखते हुए कुछ लोगों को यह प्रक्रिया मुश्किल लग सकती है। इसलिए अभी आपके पास समय है और 31 दिसंबर, 2024 से पहले पहले अपना आईटीआर भर दें। यदि किसी कारणवश आप यह नहीं भर पाते तो भी देरी से रिटर्न भरने का विकल्प है, लेकिन उस पर जुर्माना लगेगा।

निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर इतना लगेगा जुर्माना | ITR Filing 2024

भारत में निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर जुर्माना आपकी इनकम के आधार पर अलग-अलग लगता है। जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

वित्त वर्ष 2023-24 (एवाई 2024-25) के लिए 5 लाख रुपये से अधिक की शुद्ध कर योग्य आय वाले व्यक्तियों के लिए, विलंबित रिटर्न दाखिल करने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

5 लाख या उससे कम की शुद्ध कर योग्य आय वाले करदाताओं के लिए, देरी से आईटीआर भरने पर अधिकतम जुर्माना 1,000 रुपये तक सीमित है।

मूल छूट सीमा से कम कर योग्य आय वाले व्यक्ति जो केवल रिफंड का दावा करने के लिए आईटीआर दाखिल करते हैं, उन्हें निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर दंड से छूट मिलती है। कर योग्य आय सीमा कटौती लागू होने से पहले सकल कर योग्य आय को संदर्भित करती है। टैक्स भरने की प्रक्रिया कई कारणों से महत्वपूर्ण है:

अनिवार्यता:

अपना आयकर रिटर्न भरना अनिवार्य है। अनुपालन करने में लापरवाही करने पर दंड और संभावित कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पीस ऑफ माइंड:

आईटीआर समय पर भरना यह सुनिश्चित करता है कि आपका इनकम टैक्स सही तरीके से सही समय पर भरा गया है, जो आपको आश्वस्त कर सकता है कि भविष्य में आपको कोई समस्याएं नहीं आने वाली हैं।

लाभ: | ITR Filing 2024

समय पर अपना रिटर्न दाखिल करने से आप विशिष्ट कर लाभ या रिफंड प्राप्त करने के अधिकारी हो सकते हैं।

जुर्माने के अलावा, आपको प्रारंभिक देय तिथि से लेकर भुगतान की तिथि तक किसी भी बकाया कर पर ब्याज भी देना पड़ सकता है, जिसे जुर्माने के तौर पर देखा जाएगा। कुछ स्थितियों में, निर्धारित तिथि के बाद आईटीआर भरने पर विशिष्ट कर कटौती या घाटे को आगे बढ़ाने का अवसर खो सकता है।

और तो और आईटीआर समय पर फिल करने से आपके सिर पर जो आईटीआर भरने का बोझ होता है वो कम हो जाता है, तनाव कम हो जाता है और आप जुर्माने से बच सकते हैं। इसलिए आप अपना आईटीआर जल्दी जमा करना निश्चित करें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आईटीआर भरने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से भरने के लिए समय से पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे सैलरी स्लिप और निवेश प्रमाण इकट्ठा करके रख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आपको आईटीआर भरते समय कोई समस्याएं, परेशानी आती हैं, तो आप किसी इनकम टैक्स विशेषज्ञ सलाहकार से परामर्श करने या आयकर विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले आॅनलाइन संसाधनों की सुविधा प्राप्त करना सुनिचित कर सकते हैं। ITR Filing 2024

Holiday : इस वजह से दो दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ जानें क्यों?

ITR Filing Avoid Top Mistakes: आईटीआर भरने में कर रहे हैं ये गलतियाँ तो हो जाएं सावधान!
ITR Filing Avoid Top Mistakes: नई दिल्ली (एजेंसी)। आयकर रिटर्न यानि ITR भरना भारतीयों के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि आयकरदाता समय पर और सटीक जानकारी के साथ अपनी आईटीआर सब्मिट करता है तो वह अनावश्यक परेशानियों, दंड और कानूनी प्रक्रियाओं से बच सकता है। ITR भरते समय इन शीर्ष गलतियों से बचना जरूरी है, जोकि इस प्रकार हैं: Income Tax Returns

निर्धारित सीमा से चूक

सबसे आम गलतियों में से एक है, ITR दाखिल करने की समय सीमा से चूकना। आयकरदाताओं के लिए नियत तिथि, आमतौर पर 31 जुलाई होती है। यदि आयकरदाता इस अवधि में आईटीआर भरने में देरी करता है तो देरी की अवधि के आधार पर 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। और तो और देरी से आईटीआर भरने वालों को कुछ कटौतियों से भी वंचित होना पड़ सकता है, साथ ही आयकर विभाग की ओर से कड़ी जांच का सामना करना पड़ सकता है।

गलत जानकारी शेयर करना

नाम, पैन नंबर और बैंक विवरण जैसी व्यक्तिगत जानकारी में गलत जानकारी देना कठिन परेशानियों का कारण बन सकती हैं। इन गलतियों के परिणामस्वरूप अस्वीकृत रिटर्न या रिफंड प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि सभी व्यक्तिगत जानकारी सही ढंग से दर्ज की जाए।

गलत फॉर्म का चयन | Income Tax Returns

आईटीआर भरने के लिए उचित फॉर्म का चयन अनिवार्य है। अलग-अलग फॉर्म अलग-अलग तरह के करदाताओं के लिए होते हैं, जो उनकी आय के स्रोतों पर निर्भर करते हैं। गलत फॉर्म भरने से आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है या दोबारा भरकर जमा करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, ITR-1 वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए है, जबकि ITR-4 पेशेवरों और छोटे व्यवसायों के लिए होता है।

आय के सभी स्रोतों के बारे में बताना

बचत खातों, सावधि जमा और किराये की आय से मिलने वाले ब्याज के बारे में बताना या सभी आय स्रोतों की जानकारी न बताना आम गलती है। इन आय का खुलासा न करने पर जुर्माना और जांच दोनों हो सकती है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आय स्रोतों की विस्तृत रिपोर्टिंग देना सुनिश्चित करें।

फॉर्म 26 AS को नजरअंदाज करना

फॉर्म 26 AS में आपके Pan के विरुद्ध काटे गए और जमा किए गए सभी टैक्स का विवरण होता है। कई करदाता इस फॉर्म को अनदेखा कर देते हैं, जिससे रिपोर्ट की गई आय और वास्तविक TDS के बीच गलतियां हो जाती हैं। दाखिल करने से पहले फॉर्म 26 AS की समीक्षा करने से सटीकता सुनिश्चित करने और बेमेल से बचने में मदद मिल सकती है।

गलत कटौतियाँ और छूट

कटौतियों और छूटों पर गलत दावों के परिणामस्वरूप रिफंड कम हो सकता है या टैक्स की देयताएँ बढ़ सकती हैं। धारा 80C, 80D और अन्य के तहत उपलब्ध कटौतियों को खुद जानें और सुनिश्चित करें कि सभी दावा की गई कटौतियाँ वैध हैं और आवश्यक दस्तावेजों द्वारा समर्थित हैं।

ITR का वैरीफिकेशन न करना

फाइल करने के बाद, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ITR का वैरीफिकेशन करना महत्वपूर्ण है। कई करदाता इस चरण की उपेक्षा करते हैं, जिससे उनका रिटर्न अमान्य हो जाता है। सत्यापन आधार OTP, नेट बैंकिंग या CPC कार्यालय को हस्ताक्षरित भौतिक प्रति भेजकर इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जा सकता है। Income Tax Returns

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ा: आप