Reliance Foundation - Sach Kahoon Hindi

रिलायंस फाउंडेशन ने महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने को शुरू की 200 करोड़ की मुहिम
मुंबई/नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन ने महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘शीकनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। 200 करोड़ रुपये की इस पहल का उद्देश्य भारत और सब-सहारा अफ्रीका में महिलाओं और लड़कियों तक डिजिटल तकनीक की पहुंच और उसके उपयोग को बढ़ावा देना है। Reliance Foundation News

अगले तीन वर्षों में यह कार्यक्रम ऐसे स्थानीय और प्रभावी डिजिटल समाधानों को पहचानने और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाने पर काम करेगी, जो महिलाओं की जिंदगी और आजीविका को बेहतर बनाने में मदद कर सकें। रिलायंस फाउंडेशन भारत में इस कार्यक्रम के तहत ऐसे डिजिटल समाधानों को आगे बढ़ाएगा, जो पहले से असरदार साबित हुए हैं। वहीं गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत और सब-सहारा अफ्रीका के बीच अनुभव और सीख साझा करने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चीफ - वीमेन एम्पावरमेंट, एन. दीप्ति रेड्डी ने कहा कि महिलाओं को डिजिटल दुनिया में पूरी भागीदारी के लिए जरूरी साधन और आत्मविश्वास देना बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। उनके मुताबिक यह पहल महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने और उन्हें ज्यादा सक्षम बनाने की दिशा में काम करेगी। गेट्स फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर - जेंडर इक्वालिटी, साची भल्ला ने कहा कि ग्लोबल साउथ के कई देशों में महिलाएं अब भी डिजिटल तकनीक तक पहुंच में कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय जरूरतों के मुताबिक तैयार समाधानों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी। रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में उसने भारत में 6 लाख से अधिक महिलाओं तक डिजिटल तकनीक से जुड़ी पहलें पहुंचाई हैं। यह पहल 2030 तक डिजिटल जेंडर गैप को आधा करने के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में भी योगदान देने का प्रयास करेगी। Reliance Foundation News

रिलायंस फाउंडेशन की पहल को IOC की सराहना, ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे
65 हजार से अधिक भारतीय स्कूलों में पहुंचा ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम

Reliance Foundation’s initiative: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक विशेष लेख में दुनिया भर में महिलाओं द्वारा ओलंपिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को रेखांकित किया है। इस लेख में भारत में रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम को प्रमुख उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। Reliance Foundation News

लेख के अनुसार ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम (OVEP) के माध्यम से भारत में खेल भावना, सम्मान, निष्पक्षता और टीमवर्क जैसे मूल्यों को बच्चों तक पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024 से अब तक यह कार्यक्रम देश के 65 हजार से अधिक स्कूलों में करीब 1.2 करोड़ बच्चों तक पहुंच चुका है।

IOC और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से यह पहल अब ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के समुदायों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों तक भी पहुंची है। देश के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं ने अब तक 1200 से अधिक OVEP सत्र आयोजित किए हैं। लेख में मध्य प्रदेश के एक आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी छात्रा रूचि का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि खेल और मूल्यों पर आधारित गतिविधियां बच्चों, खासकर लड़कियों में आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ाने में मदद कर रही हैं।

भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में नीता अंबानी की भूमिका भी उल्लेखनीय है। वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की सदस्या भी हैं और खेल तथा ओलंपिक मूल्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों से जुड़ी रही हैं। IOC के इस लेख में भारत के अलावा सऊदी अरब, सेनेगल और इटली की पहलों का भी उल्लेख किया गया है, जहां महिलाओं की भागीदारी के जरिए ओलंपिक मूल्यों को शिक्षा और समुदाय से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। Reliance Foundation News

Reliance Foundation Scholarships: रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 का रिजल्ट जारी
100 मेधावी छात्रों को मिलेगा रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप ​

Reliance Foundation Scholarships 2024-25 Results: मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजों की घोषणा कर दी है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और लाइफ साइंसेज जैसे उभरते क्षेत्रों में अध्ययनरत 100 उत्कृष्ट छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इस वर्ष, परिणामों की घोषणा नेशनल साइंस डे के अवसर पर की गई, जो विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Reliance Foundation Scholarships

छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता, मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और शोध के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य देश के होनहार वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे सकें।

इस वर्ष, देशभर के 44 प्रमुख संस्थानों से छात्रों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में योगदान की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई। छात्रवृत्ति आठ विषयों कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लाइफ साइंसेज, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल और न्यू एनर्जी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स और कंप्यूटिंग के विद्यार्थियों को प्रदान की गई: Reliance Foundation Scholarships

इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “नेशनल साइंस डे पर हम ज्ञान और नवाचार की शक्ति का उत्सव मना रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन उन युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का भविष्य तय करेंगे। हमारे छात्रवृत्ति धारक जिज्ञासा और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, और हमें उनकी सफलता में योगदान देने पर गर्व है।”

रिलायंस फाउंडेशन का लक्ष्य 10 वर्षों में 50,000 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है। यह पहल भारत की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिसंबर 2024 में, रिलायंस फाउंडेशन ने 5000 छात्रों को अंडरग्रेजुएट छात्रवृत्ति प्रदान की थी। इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों को नेतृत्व विकास और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है।

शिक्षा, रिलायंस फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। जिसके अंतर्गत वर्ष 1996 में धीरूभाई अंबानी छात्रवृत्ति योजना और वर्ष 2020 में रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप्स योजना शुरू की गई है। अब तक 28,000 से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान किया जा चुका है। इस पहल ने हजारों विद्यार्थियों को नेतृत्व और प्रोफेशनल ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। Reliance Foundation Scholarships

रिलायंस फाउंडेशन, भारत के युवाओं को शिक्षित और सशक्त करने के अपने मिशन पर निरंतर अग्रसर है, ताकि वे राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें और एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें। जिन छात्रों ने इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम इस लिंक

https://scholarships.reliancefoundation.org/PGScholarship_ApplicationStatus.aspx पर देख सकते हैं। Reliance Foundation Scholarships

रीट का दूसरा दिन: हल्की बारिश में भीगते हुए केन्द्र पर पहुंचे परीक्षार्थी