Unchagaon News - Sach Kahoon Hindi

ऊंचागांव में टीबी जांच शिविर आयोजित, छह संदिग्ध मरीज मिले
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। TB Testing Camp: गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 74 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान टीबी का पता करने हेतु करीब 51 मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किये गए, जिसमें छह मरीज संदिग्ध मिलने पर उनके बलगम के नमूने लिए गए। स्वास्थ्य टीम में शामिल वरिष्ठ लैब टीबी सुपरवाइजर जरीफ अहमद ने बताया कि विगत 20 अप्रैल से देशभर में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में शिविर आयोजित करके लोगो की जांच की जा रही गई। Kairana News

ऊंचागांव में जांच के दौरान छह संदिग्ध मरीज मिले है, जिन्हें जांच के बाद टीबी कन्फर्म होने पर निःशुल्क उपचार दिया जाएगा। अभियान के तहत अभी तक कैराना कस्बे के इस्लामनगर, आर्यपुरी, कैराना देहात तथा गांव कण्डेला व ऊंचागांव में शिविर आयोजित करके मरीजों की जांच की गई है। शुक्रवार को मोहम्मदपुर राई में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी जांच कराने का आह्वान किया है। स्वास्थ्य टीम में डॉ. गुंजन भाटिया, वरिष्ठ ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अरविंद कुमार, एक्स-रे तकनीशियन राजेश कुमार व आशा कार्यकत्री आदि शामिल रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

ऊंचागांव में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर ऊंचागांव में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं के द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया गया। रविवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में कैराना-कांधला मार्ग पर स्थित एक विवाह मंडप परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माँ भारती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके करके किया गया। Kairana News

कार्यक्रम में आसपास व दूर-दराज से साधु-संतों व सामाजिक संगठनों के नुमाइंदों समेत भारी संख्या में हिन्दू धर्म के लोगो ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दूओं में एकता, सांस्कृतिक चेतना का संचार और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता योगी डा. गौतम नाथ द्वारा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद की क्षेत्रीय अध्यक्षा डा. अंजली सैनी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वृंदावन से आए महाराज प्रेमानंद के शिष्य लाडली महाराज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहें। वक्ताओं ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जाति-पाती के संकीर्ण बंधन को तोड़कर एकता के सूत्र में बंधने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने हिन्दू समाज की एकता एवं सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज कैराना के प्रधानाचार्य राजीव कुमार द्वारा किया गया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर रामडा की बालिकाओं ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति का संदेश देती एवं नशे के दुष्प्रभाव को वर्णन करती शानदार नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम समिति में मास्टर पंकज, मास्टर नाथीराम, रेणु सैनी, रामपाल एडवोकेट कतार सिंह व तेज बहादुर सिंह आदि शामिल रहें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, भाजपा नेता अनिल चौहान, रवींद्र प्रधान, जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, बार एसोसिएशन कैराना के पूर्व महासचिव आलोक चौहान, संजीव चौहान एडवोकेट, अमित चौहान व रोबिन चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें। Kairana News

यह भी पढ़ें:– भिवानी में काबू वाहन चोर हत्यारा निकला, फतेहाबाद में की थी महिला की हत्या

Firing: ऊंचागांव में बुजुर्ग दम्पत्ति को मारी गोली, गम्भीर
बाइक चोरी का विरोध करने पर घटना को अंजाम देने का आरोप

घायल बुजुर्ग के भाई ने गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ऊंचागांव में बाइक चोरी करने का विरोध करने पर तीन लोगों ने बुजुर्ग दम्पत्ति पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां बुजुर्ग की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम करीब पौने नौ बजे क्षेत्र के ऊंचागांव में रामपाल व उसकी पत्नी सुदेश पर गांव के ही तीन लोगो ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए पानीपत ले जाया गया। जहां पर हालत गम्भीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद, परिजनों ने दोनों घायलों को चंडीगढ़ में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में बुजुर्ग रामपाल के चेहरे व आंख पर छर्रे लगे है, जबकि उसकी पत्नी सुदेश के कंधे पर छर्रे लगे है। वहीं, फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह व तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई राकेश गौतम आनन-फानन में पुलिस बल के साथ में गांव में पहुंचे। Kairana News

जहां पर उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। बाद में जनपद प्रभारी प्रमोद बैंसला के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम भी गांव में पहुंची तथा घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। घायल रामपाल के भाई सुंदर ने गांव के ही ऋतिक व गौरव तथा एक अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बाइक चोरी किये जाने का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ऊँचागांव में पति-पत्नी छर्रे लगने से घायल हुए है। आरोपी व घायल एक ही कुटम्ब के है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में भी जेल जा चुका है ऋतिक | Kairana News

बुजुर्ग दम्पत्ति पर फायरिंग करने के मामले में नामजद किया गया आरोपी ऋतिक पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। विगत 21 अगस्त 2022 को ऋतिक, उसके भाई व पिता ने वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके सम्बन्ध में तीनों पिता-पुत्रों के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। यह मामला कैराना न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें:– नशीले पदार्थ सहित कार सवार युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

द बर्निंग कार: बाल-बाल बचे चाचा-भतीजी
कैराना-कांधला मार्ग पर स्थित ऊंचागांव चारधाम मंदिर के निकट हुआ हादसा

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बामुश्किल पाया आग पर काबू

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Unchagaon News: ऊंचागांव के चारधाम मंदिर के निकट रोड पर चल रही एक कार अचानक आग लग गई। आग की लपटों से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे से चंद मिनट पहले कार में सवार चाचा-भतीजी गाड़ी से नीचे उतर गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। Kairana News

शनिवार को हरियाणा के करनाल निवासी प्रिंस पुत्र मदनलाल कांधला थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर कार से घर वापिस लौट रहा था। उसकी 12 वर्षीय भतीजी कुंजन भी उसके साथ में थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह कैराना-कांधला मार्ग पर स्थित ऊंचागांव के चारधाम मंदिर के निकट पहुंचा, तभी उसे कार के ईंजन में धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। इस पर उसने कार को वहीं रोक दिया और भतीजी के साथ कार से नीचे उतरकर मंदिर से पानी लाने के लिए जाने लगा। Kairana News

जैसे ही वह और उसकी भतीजी कार से नीचे उतरे, तभी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगी देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पर अग्नि शमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे से पहले ही दोनों चाचा-भतीजी कार से नीचे उतर गए थे। चाचा-भतीजी की जान बचने को लोग ईश्वर का चमत्कार बता रहे है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बीज गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका

ऊंचागांव में रेत के ट्रक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, मौत
मंदिर में पूजा-अर्चना करके सड़क मार्ग से पैदल अपने घर जा रहा था ग्रामीण

पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Unchagaon News: ऊँचागांव में मंदिर में पूजा-अर्चना करके सड़क मार्ग से पैदल अपने घर जा रहे ग्रामीण को रेत के ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक ग्रामीण के परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। Kairana News

मंगलवार को क्षेत्र के ऊँचागांव निवासी विनोद शर्मा उर्फ प्रमोद(58) पुत्र टेकचंद प्रातः करीब छह बजे कांधला मार्ग पर बने मानव चेतना केंद्र में पूजा-अर्चना करने के बाद पैदल अपने घर वापिस जा रहा था। बताया गया है कि वह मानव चेतना केंद्र से मुश्किल से पचास मीटर ही चल पाया होगा, तभी कांधला की ओर से आये एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे ग्रामीण को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए शामली के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद, परिजन मृतक के शव को घर ले आये। मामले की सूचना मिलने पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई अमरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे तथा मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ग्रामीण दो विवाहित बेटों के पिता बताया गया है। गांव के बस स्टैंड के निकट ही मृतक की रोड़ी-बदरपुर की दुकान बताई गई है। हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि रेत ढोने के कार्य में लगे एक ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटे गौरव की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा | Kairana News

प्रातः करीब छह बजे घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गांव के बस स्टॉप के सामने स्थित पेट्रोल पंप व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की शिनाख्त कर ली थी। मृतक ग्रामीण का मकान भी कैराना-कांधला मार्ग पर ही स्थित है। बताया गया है कि ग्रामीण को मौत की नींद सुलाने वाला ट्रक दोपहर के समय रेत भरकर ऊँचागांव से होकर फिर से कांधला जा रहा था।

वहीं, मृतक के परिजनों एवं शोक व्यक्त करने घर पर आए हुए ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पहचान लिया। इसके बाद, ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करके उसे गांव आल्दी के सामने पहुंचकर पकड़ लिया। बाद में आरोपी चालक को ट्रक समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया ट्रक यमुना खादर क्षेत्र के किसी खनन पॉइंट पर रेत ढोने के कार्य में लगा है। Kairana News

सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे रेत के ट्रक और डंपर

रेत के ओवरलोड ट्रक और डंपर सड़कों पर लोगो के लिए यमदूत बनकर दौड़ रहे है। ये ट्रक आये दिन हादसे को अंजाम दे रहे है, लेकिन हुक्मरान खामोश है। मंगलवार को ऊँचागांव में घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के पीछे कोई नंबर प्लेट नही लगी है। केवल आगे नंबर प्लेट लगी है, जिस पर ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से नही लिखा हुआ है। आरटीओ विभाग और पुलिस के नुमाइंदे सब कुछ जानते हुए भी आंखे बंद किये हुए है। रेत के ये ओवरलोड ट्रक और डंपर रोजाना थानों, चौकियों और पुलिस की गाड़ियों के सामने से होकर गुजरते है, लेकिन मजाल कि कोई इन्हें छेड़ सके। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन ने इन ट्रकों और डंपरों को यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने की खुली छूट दे रखी है।

यह भी पढ़ें:– मजबूत बजट की उम्मीद में सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर