AFG vs SA - Sach Kahoon Hindi

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच का आज का रोमांच याद रखा जाएगा
T20 World Cup 2026 AFG vs SA: अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रोमांच का साक्षी बना, जब अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला दो सुपर ओवर तक पहुंच गया। अंततः दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 4 रन से जीत दर्ज कर ली। T20 World Cup News

दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए। डेविड मिलर ने मात्र चार गेंदों पर 16 रन ठोके, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने दो गेंदों पर 7 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत दबावपूर्ण रही। प्रारंभिक दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना और मोहम्मद नबी का विकेट गिर गया। अंतिम चार गेंदों में 24 रन की आवश्यकता थी। रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज की लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। एक अतिरिक्त रन वाइड से मिला, किंतु अंतिम गेंद पर आवश्यक 5 रन पूरे न हो सके और गुरबाज आउट हो गए। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका ने जीत सुनिश्चित की।

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे, जिसका दक्षिण अफ्रीका ने भी सफलतापूर्वक उत्तर दिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 59 रन तथा रयान रिकल्टन ने 61 रन की प्रभावशाली पारियां खेलीं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और मार्को जानसेन ने भी उपयोगी योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे, किंतु निचले क्रम में राशिद खान और नूर अहमद ने तेज रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंतिम ओवर में जीत की कोशिश के दौरान रन आउट होने से मैच बराबरी पर समाप्त हुआ और सुपर ओवर की नौबत आई। T20 World Cup News

गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह मुकाबला टी20 प्रारूप की अनिश्चितता और रोमांच का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।

AFG vs SA: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में
टरूबा । गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद रीजा हेंड्रिक्स नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम नाबाद (23) रनों की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेल गये सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसका कोई भी बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका। केवल अजमतउल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक (10) रन बनाये। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को 11.5 ओवर में 56 रन पर समेट दिया। यह टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल मैच में ऑल आउट होने का किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। 57 रनों के छोट लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया। क्विंटन डिकॉक (5) रन बनाये। रीजा हेंड्रिक्स ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम ने 21 गेदों में चार चौकों की मदद से नाबाद (23) रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।