Hanumangarh Police - Sach Kahoon Hindi

बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का बोर्ड तोड़कर ले गए अज्ञात
हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र के पोहड़का गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से लगाए गए बोर्ड को अज्ञात लोग तोड़कर ले गए। घटना 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। मामले को लेकर पोहड़का के वार्ड 5 निवासी विकास मेघवाल (26) हुकमाराम मेघवाल ने रावतसर पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। Hanumangarh News

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी विकास मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पोहड़का गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से अंबेडकर भवन की जगह पर एक बोर्ड लगाया गया था। आरोप है कि 15 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उक्त बोर्ड को तोड़ दिया और उसे उखाड़कर अपने साथ ले गए। परिवादी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को मानने वाला है। बोर्ड तोड़कर ले जाने की घटना से उसकी भावनाएं आहत हुई हैं।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि अज्ञात आरोपियों ने इस तरह की वारदात कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर प्रयास किया है। विकास मेघवाल ने पुलिस से बोर्ड तोड़कर ले जाने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी किया गया बोर्ड बरामद करने की मांग की। रावतसर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले का अनुसंधान धन्नासर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सहीराम को सौंपा गया है। पुलिस अब घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। Hanumangarh News

Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 9 लोगों को किया गिरफ्तार
भादरा में पुलिस की दबिश से खुलासा, 12.69 ग्राम हेरोइन बरामद

हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान होटलों की जांच के अभियान में कार्रवाई करते हुए होटल में कमरा लेकर चिट्टा बेचने की तैयारी कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को भादरा थाना प्रभारी राधेश्याम मय जाप्ता होटल, सराय, ढाबा, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर जांच एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल कुलदीप ने सूचना दी कि राजगढ़ रोड स्थित होटल स्वागतम में बाहर से आए कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरा लेकर ठहरे हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मय जाप्ता करीब 4.18 बजे होटल पहुंचे। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की आशंका और तलाशी वारंट लेने में लगने वाले समय को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 103 के तहत तलाशी की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 105 में पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने पर अंदर चार युवक मिले, जो पुलिस को देखकर घबरा गए और धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चारों को काबू कर पूछताछ की। युवकों की पहचान राधेश्याम (24) पुत्र भंवरलाल रैगर निवासी सोनड़ी पीएस नोहर, संजय (25) पुत्र मगाराम मेघवाल निवासी सोनड़ी पीएस नोहर, मनीष कुमार (20) पुत्र समुन्द्र सिंह वाल्मीकि निवासी भोगराना पीएस नोहर तथा अनहार उर्फ अनु (26) पुत्र इस्पाक कायमखानी निवासी वार्ड नंबर 12, पानी की टंकी के पास, कायमखानी बास, भादरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान राधेश्याम की पैंट की दाहिनी जेब में जिपर लगी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली। Hanumangarh News

इसमें 12.69 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वे चिट्टा भादरा में बेचने के लिए होटल में रुके थे। उनके अनुसार यह चिट्टा उन्होंने 14 अगस्त को सलीम पड़िहार निवासी बास, तहसील नोहर से खरीदा था। आरोपियों ने पुलिस को सलीम का मोबाइल नंबर भी बताया तथा दावा किया कि राधेश्याम को चारों ने मिलकर 50 हजार रुपए दिए थे, जिससे वह चिट्टा खरीदकर लाया था। पूछताछ में कुछ चिट्टा इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

होटल रजिस्टर भी जब्त, सीसीटीवी बंद मिला

पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर रखे यात्री रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में क्रमांक 78 पर राधेश्याम और संजय के नाम से कमरा नंबर 105 बुक होना पाया गया, जिसमें चार व्यक्तियों की एंट्री और चारों आरोपियों के हस्ताक्षर दर्ज थे। रजिस्टर के अनुसार चारों 15 अगस्त को अपराह्न करीब 3.30 बजे होटल पहुंचे थे। पुलिस ने होटल का सीसीटीवी कैमरा चैक करना चाहा तो वह बंद मिला। पुलिस ने यात्री रजिस्टर को भी वजह सबूत के तौर पर जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान फेफाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपा गया है। पुलिस अब चिट्टे की खरीद के स्रोत, सप्लायर और आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राधेश्याम, कांस्टेबल संजय, कुलदीप और आजाद शामिल रहे। Hanumangarh News

1.40 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थांे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रीको एरिया में एक युवक को 1 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर अचानक सड़क से नीचे उतरकर दीवार फांदने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास लाल रंग के कपड़े के थैले में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नोहर थाना के उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह नरूका मय जाप्ता क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना हुए थे। दोपहर करीब 2.05 बजे पुलिस टीम रीको एरिया पहुंची। इसी दौरान सड़क पर सामने से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस की सरकारी बोलेरो को देखकर अचानक सड़क से नीचे उतरकर पास की दीवार फांदने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम भंवरलाल (21) पुत्र हंसराज गुसाईं निवासी वार्ड नंबर 17, सिंधी बाजार, नोहर बताया। पुलिस ने युवक के पास मौजूद लाल रंग के कपड़े के थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर लाल रंग की पॉलीथिन मिली। पॉलीथिन के अंदर 1 किलो 400 ग्राम गांजा (कैनाबिस) पाया गया। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नोहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाण्डर को सौंपा गया है। पुलिस अब आरोपी से गांजे की खरीद के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह नरूका, हेड कांस्टेबल आत्माराम, कांस्टेबल मनीष, सुभाष और रामहरि शामिल रहे। Hanumangarh News

लाखों के चिट्टे के साथ कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने रविवार देर रात्रि को गुरुसर-कोहला रोड पर गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए कार सवार चार जनों को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 89.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार टाउन थाने के उप निरीक्षक सुशील कुमार मय जाप्ता रविवार देर रात्रि को गुरुसर-कोहला रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार नंबर डीएल 8 सी एए 1365 नजर आई, जिसे रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में चार युवक सवार थे।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 89.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे के साथ कार को जब्त कर लिया। कार सवारों की पहचान कुलदीप सिंह (34) पुत्र जगजीत सिंह और जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा (35) पुत्र बंतसिंह दोनों निवासी चौके पीएस सदर रामपुरा फूल जिला बठिंडा, पंजाब, साहिल बिश्नोई (29) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी 2 एसएसडब्ल्यू, ग्राम पंचायत झांबर पीएस हनुमानगढ़ टाउन तथा वरुण कुमार (35) पुत्र रतनलाल मेघवाल निवासी वार्ड दो, गांव मानकसर पीएस संगरिया के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चिट्टा एवं तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। पुलिस अब आरोपियों से चिट्टे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल कर रहे हैं। Hanumangarh News

बिना पहचान सत्यापन किसी को न दें कमरा: पुलिस अधीक्षक
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने शनिवार को जिले के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं प्रबंधकों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना पहचान सत्यापन किसी भी व्यक्ति को ठहरने के लिए कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाए तथा प्रत्येक अतिथि का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से ई-विजिटर पोर्टल पर दर्ज किया जाए। Hanumangarh News

एसपी ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मूल पहचान-पत्र (फिजिकल आईडी) की जांच एवं सत्यापन करने के बाद ही कमरा आवंटित किया जाए। संबंधित प्रतिष्ठानों का ई-विजिटर पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा, जिसके बाद प्रत्येक अतिथि का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे किसी भी आपराधिक घटना के बाद संदिग्ध व्यक्तियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिलेगी।

बैठक में एसपी ने जिले में अपराध और नशे की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए होटल संचालकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने हाल ही में पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर में एक बालिका से जुड़े गंभीर अपराध का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी को सतर्क और जिम्मेदार रहना होगा। बैठक के दौरान होटल एवं धर्मशाला संचालकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने संबंधी अपने सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। इस मौके पर अरोड़वंश सभा टाउन के अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, संजय जैन सहित जिले के अनेक होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालक मौजूद रहे। Hanumangarh News

Operation Chakravyuh: पुलिस-जन सहयोग से नशामुक्त और अपराधमुक्त हनुमानगढ़ बनाने का आह्वान
हनुमानगढ़,(सच कहूँ )  राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में पल्लू पुलिस थाना में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोहर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी ने की।

बैठक में थाना प्रभारी सुरेश मील, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं थाना क्षेत्र के अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच मजबूत समन्वय एवं आपसी विश्वास ही प्रभावी कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' एवं 'सेफ सिटी अभियान' की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने आमजन से नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं अन्य अपराधों से जुड़ी किसी भी सूचना को गोपनीय हेल्पलाइन 8764531201 पर उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

इस मौके पर मौजूद लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की पालना, महिला एवं बाल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। सभी नागरिकों से सुरक्षित, नशामुक्त एवं अपराधमुक्त हनुमानगढ़ के निर्माण में जिला पुलिस का सक्रिय सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया गया।

Drug Smuggler Arrested: पीलीबंगा में गांजा सहित दिव्यांग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर झाड़ियों में छिपा
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 85 ग्राम गांजा बरामद कर एक दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ 11 खाली जिप लगी प्लास्टिक की थैलियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पीलीबंगा थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई वीरचंद मय जाप्ता पीलीबंगा से खरलियां जाने वाली सड़क पर पीबीएन नहर के निकट रोही चक 13 पीबीएन में नाकाबंदी एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर पुलिया के पास झाड़ियों में छिप गया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखदेव राम (40) पुत्र बिल्ख सिंह बाजीगर निवासी वार्ड नंबर 21, पीलीबंगा बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाएं पैर से घुटने के नीचे से दिव्यांग है। झाड़ियों में छिपने का संतोषजनक कारण नहीं बताने पर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की पायजामे की जेब से 11 छोटी जिप लगी प्लास्टिक की थैलियां तथा दूसरी जेब से एक सफेद प्लास्टिक का लिफाफा मिला। लिफाफे में हल्के हरे और भूरे रंग का डंठल व चूरा जैसा पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह गांजा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर प्लास्टिक लिफाफे सहित कुल वजन 85 ग्राम निकला। बरामद गांजा को सील कर जब्त किया गया तथा 11 प्लास्टिक की जिप लगी थैलियों को भी सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया। Hanumangarh News

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग होने के कारण कोई अन्य काम नहीं कर पाता और गांजा बेचने का धंधा करता है। वह छोटी-छोटी जिप लगी थैलियों में गांजा भरकर 50 रुपए प्रति पुड़िया बेचता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा मदन बिहारी निवासी हनुमानगढ़ से 25 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से 100 से 200 ग्राम की मात्रा में खरीदता था।

दो दिन पहले ही उसने 100 ग्राम गांजा 2500 रुपए में खरीदा था, जिसमें से कुछ बेच चुका था और शेष गांजा गोदामों में पल्लेदारी करने वाले मजदूरों को बेचने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण का अनुसंधान कार्यवाहक एसआई राजेन्द्र कुमार की ओर से किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई वीरचंद, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, कांस्टेबल श्रवण सिंह और साहबराम शामिल रहे। Hanumangarh News

जोड़कियां हेड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचानना असंभव
हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में सार्दुल ब्रांच नहर के जोड़कियां हेड पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के लिए पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने संबंधित जिलों से अपील की है कि यदि इस हुलिये से मेल खाने वाले किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो तत्काल हनुमानगढ़ जंक्शन थाना को अवगत कराया जाए। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सार्दुल ब्रांच नहर के जोड़कियां हेड पर पानी में बहकर आया एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। इस संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव करीब 10 दिन पुराना होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिससे उसकी पहचान करना संभव नहीं हो सका। मृतक के दाहिने हाथ के बाजू पर अंग्रेजी में 'एमएलÓ लिखा हुआ टैटू बना हुआ है। शव पर केवल रूपा फ्रंटलाइन ब्रांड का क्रीम रंग का अंडरवियर था तथा शरीर पर अन्य कोई कपड़ा नहीं था।

हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्रों में मृतक की पहचान और संभावित परिजनों की तलाश करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी थाने में इस हुलिये से संबंधित कोई गुमशुदगी दर्ज है तो उसकी सूचना तत्काल हनुमानगढ़ जंक्शन थाना को उपलब्ध कराई जाए। Hanumangarh News

Rajasthan Police: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई और सक्रिय
हनुमानगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना की अध्यक्षता में विशेष संपर्क सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, हेल्पलाइन, कानूनी प्रावधानों तथा जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों से अवगत कराना और उनके प्रभावी समाधान पर चर्चा करना रहा। Hanumangarh News

सभा के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने महिला बीट अधिकारी योजना और कालिका पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े प्रावधान, शी-बॉक्स, ई-बॉक्स, राजकॉप सिटीजन एप, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल हेल्पलाइन तथा महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया।

संपर्क सभा के दौरान अधिकारियों ने पुलिस एवं महिला कार्मिकों से सीधा संवाद कर उनकी विभागीय और व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर ही जायज समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने में पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओं, महिलाओं, गृहिणियों, पीटीआई, सुरक्षा सखियों तथा राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण से मिले आत्मविश्वास और अपने अनुभव साझा किए। Hanumangarh News

कई महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए अधिक सक्षम महसूस करती हैं। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों से सुझाव भी लिए गए। ऑनलाइन वीसी सत्र का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकंवर और महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर ने किया। उन्होंने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व, उसके व्यावहारिक उपयोग तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में इसकी भूमिका पर जानकारी दी।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अरविंद बिश्नोई, सीओ सिटी मीनाक्षी, जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां, सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला, संचित निरीक्षक अनिल कुमार, अपराध सहायक सुभाष कच्छावा सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी, महिला कार्मिक तथा मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। Hanumangarh News

Hanumangarh Police: फिर लाइन हाजिर हुए पुलिस निरीक्षक हनुमानाराम बिश्नोई, विवादों से जुड़ता रहा कार्यकाल
Hanumangarh Police: हनुमानगढ़। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना ने तीन पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार भादरा थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। जिले में यह उनका चौथी बार लाइन हाजिर होने का मामला बताया जा रहा है। Hanumangarh Police

कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक हनुमानाराम बिश्नोई, जो वर्तमान में भादरा थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस लाइन लगाया गया है। वहीं लखवीर सिंह गिल, जो अब तक भिरानी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, को भादरा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राधेश्याम, जो वर्तमान में खुइयां थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे, को भिरानी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही विभागीय व्यवस्था के तहत एसआई विजेन्द्र शर्मा को खुइयां थाना का कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। Hanumangarh Police

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक आवश्यकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं भादरा थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई के चौथी बार लाइन हाजिर होने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार हनुमानाराम बिश्नोई जिले के कई पुलिस थानों में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं।

उनके विभिन्न कार्यकालों के दौरान कई बार विवाद भी सामने आए। इसके बावजूद उन्हें समय-समय पर विभिन्न थानों की कमान सौंपी जाती रही है। ऐसे में एक बार फिर उनके लाइन हाजिर होने के आदेश ने पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन के बीच भी चर्चा को जन्म दे दिया है। Hanumangarh Police

उधार के नाम पर 18 लाख से अधिक की ठगी
हनुमानगढ़। एक किसान से उधार के नाम पर लाखों रुपए लेकर वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट रावतसर के आदेश पर पल्लू पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, परिवादी राकेश (40) पुत्र मनसाराम जाट निवासी मानकेरिया तहसील पल्लू ने इस्तगासा पेश कर बताया कि उसकी गांव बरमसर के रहने वाले आरोपियों से पहले से जान-पहचान थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने अलग-अलग जरूरत बताकर उससे पैसे उधार लिए। Hanumangarh News

पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

परिवादी के अनुसार उसने गुरजीत पुत्र गंगारामगर गुसाईं को 6 लाख 81 हजार 659, रामकुमार पुत्र उमाराम ब्राह्मण को 7 लाख 71 हजार 597, मांगीलाल पुत्र गंगारामगर गुसाईं को 56 हजार, राजेन्द्र पुत्र श्योलालगर गुसाईं को 2 लाख 45 हजार तथा रणजीत पुत्र साजनगर गुसाईं को 88 हजार रुपए उधार दिए थे। इस प्रकार कुल करीब 18 लाख रुपए से अधिक की राशि विश्वास में लेकर दे दी। यह रकम आरोपी रामकुमार के घर, ग्राम मलकासर में दी गई बताई गई है। परिवादी ने बताया कि कई बार पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। 9 जून 2024 को बरमसर में पंचायत भी हुई, जिसमें गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे और लिखित समझौता भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने रकम वापस नहीं की।

आरोप है कि 28 नवंबर 2025 को जब दोबारा पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट रावतसर ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पल्लू पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक हेमराज को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

फर्जी लोन का झांसा देकर ठगी, महिला के नाम पर उठाया 50 हजार का ऋण

हनुमानगढ़। जंक्शन शहर के सुरेशिया क्षेत्र में एक महिला के नाम पर फर्जी तरीके से लोन उठाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। प्रकरण में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ के आदेश पर जंक्शन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 60, सुरेशिया निवासी विमला देवी (55) पत्नी हरिराम ने अदालत में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि विकास ढाका पुत्र रणवीर सिंह निवासी वार्ड 58, सुरेशिया और विजय सिंह पुत्र मोमन सिंह निवासी वार्ड 60, सुरेशिया, जो एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े हैं, ने उसे कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा दिया।

इस दौरान उन्होंने उसके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए। पीड़िता के अनुसार, काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे कोई लोन नहीं मिला और उसने अपने दस्तावेज वापस मांगे, तो आरोपियों ने टालमटोल करते हुए भरोसा दिलाया कि दस्तावेज सुरक्षित हैं और उनका कोई दुरुपयोग नहीं होगा। मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 फरवरी 2026 को पीड़िता ने दूसरी फाइनेंस कंपनी से ऋण लेने का प्रयास किया। वहां पता चला कि उसके नाम पर पहले से ही एक अन्य कंपनी में लोन चल रहा है। जांच करने पर सामने आया कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करीब 50 हजार रुपए का लोन उसके नाम पर उठाकर राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर जंक्शन थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू | Hanumangarh News

पीड़िता ने जब आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी में जाकर जानकारी मांगी, तो शाखा प्रबंधक राकेश ने न केवल जानकारी देने से इनकार किया बल्कि अभद्र व्यवहार करते हुए उसे धमकाया भी। इसके बाद आरोपियों से बात करने पर उन्होंने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए ठगी की बात स्वीकारने जैसे शब्द कहे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक चिरंजीलाल को सौंप दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने देर रात्रि नाकाबंदी का किया औचक निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Hanumangarh Police: हनुमानगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना की ओर से शनिवार देर रात्रि रावतसर थाना क्षेत्र में चल रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण रावतसर-नोहर तिराहे पर किया गया, जहां पुलिस की ओर से नियमित रूप से वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से नाकाबंदी की व्यवस्था, ड्यूटी प्लान और जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। Hanumangarh News

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि नाकाबंदी के दौरान हर वाहन की सतर्कता से जांच की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे सख्ती से पूछताछ की जाए। साथ ही रात्रिकालीन गश्त को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसपी मीना ने पुलिसकर्मियों को सजग और मुस्तैद रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सघन नाकाबंदी और निगरानी अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान रावतसर थाना प्रभारी ईश्वरानंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने एसपी को क्षेत्र में की जा रही पुलिस कार्यवाही और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। Hanumangarh News

खेत की ढाणी से सामान चोरी व ठगी का आरोप
दंपती सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज

हनुमानगढ़। टाउन क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ ठगी कर खेत की ढाणी से सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में त्रिलोकचंद (57) पुत्र लीलूराम नायक निवासी अराईयांवाली ने बताया कि उसकी जमीन चक 3 एआरडब्ल्यू, अराईयांवाली में स्थित है। वर्ष 2025 में उसके पड़ोसी के माध्यम से सुखा सिंह और उसकी पत्नी सीता निवासी सैदों, जलालाबाद, पंजाब खेत में नरमा चुगाई के लिए आए थे, जिससे उनकी आपसी पहचान हो गई। Hanumangarh News

आरोप है कि सुखा सिंह ने प्लॉट खरीदने के नाम पर उससे 2 लाख रुपए नकद दिलवाए और उसकी 20 बीघा जमीन काश्त पर ले ली। साथ ही, ढाणी में रखे कृषि यंत्र व घरेलू सामान की जिम्मेदारी भी संभाल ली। प्रार्थी ने आरटीजीएस के माध्यम से भी उसके बताए खाते में राशि ट्रांसफर की, वहीं अन्य खातों में भी कई बार ऑनलाइन पैसे डलवाए।

रिपोर्ट के अनुसार 5 मार्च 2026 को जब प्रार्थी अपने खेत पहुंचा तो ढाणी खाली मिली और वहां पिकअप वाहन के टायरों के निशान थे। जांच करने पर पता चला कि सुखा सिंह, उसकी पत्नी व अन्य लोग वहां से फरार हो चुके हैं। प्रार्थी के अनुसार ढाणी से 5 केवी का जनरेटर, इन्वर्टर, बैटरियां, 200 लीटर डीजल से भरा ड्रम, घरेलू बर्तन, गैस सिलेंडर-चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी हो गया। साथ ही आरोपियों ने पहले से ही धोखाधड़ी कर उससे लाखों रुपए भी ले लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले से ही साजिश रचकर उससे ठगी की और मौका पाकर ढाणी से सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई नरेश कुमार के सुपुर्द की गई है। Hanumangarh News

नव नियुक्त एसपी नरेंद्र सिंह मीना का देर रात औचक निरीक्षण
नाकाबंदी पॉइंट्स पर चेकिंग व्यवस्था परखी, पुलिस को सतर्कता के निर्देश

हनुमानगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने शुक्रवार देर रात्रि औचक निरीक्षण करते हुए पुलिस की सक्रियता को परखा। एसपी मीना ने जंक्शन, टाउन एवं संगरिया क्षेत्र के विभिन्न नाकाबंदी पॉइंट्स का दौरा कर वहां चल रही चेकिंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा गश्त के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। Hanumangarh News

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय पुलिस की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नाकाबंदी पॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि गश्त के दौरान आमजन से संवाद बनाए रखते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए।

एसपी मीना ने कहा कि जिले में नियमित रूप से इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि पुलिस व्यवस्था में कसावट लाई जा सके और अपराधियों में भय का माहौल बना रहे। निरीक्षण के दौरान जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा, टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई एवं संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होने के साथ ही अपराधियों में भी भय का माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है। Hanumangarh News