Delhi Rain - Sach Kahoon Hindi

Delhi Air Quality Index: दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश! दिल्ली वासियों को मिली साल की सबसे साफ व शुद्ध हवा
Delhi Rain: नई दिल्ली (एजेंसी)। गत दिवस दिल्ली की वायु गुणवत्ता को जांचा गया तो उसमें अप्रत्याशित रूप से सुधार देखा गया, क्योंकि लगातार हो रही बारिश से राजधानी में साल की सबसे साफ व शुद्ध हवा का अहसास किया गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गिरकर 52 पर आ गया, जिससे यह ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आ गया, प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव साल की यह एक दुर्लभ घटना है। लेकिन यह राहत थोड़े समय के लिए ही हो सकती है, क्योंकि पूवार्नुमानों के अनुसार रविवार और सोमवार तक इसमें गिरावट आ सकती है। Delhi Air Quality Index

यह संक्षिप्त सुधार एक बढ़ती हुई चिंता को रेखांकित करता है। दिल्ली की वायु प्रदूषण समस्या अब केवल सर्दियों के महीनों तक ही सीमित नहीं है। गर्मियों के दौरान, शहर का एक्यूआई अक्सर ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणियों के बीच घूमता रहता है, जो लंबे समय तक खराब वायु गुणवत्ता का संकेत देता है। Delhi Air Quality Index

शनिवार सुबह तक एक्यूआई थोड़ा बढ़कर 53 पर पहुंच गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली का एक्यूआई 49 पर पहुंच गया, जोकि कुछ समय के लिए ‘अच्छी’ श्रेणी में आ गया। हालांकि, 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम 4 बजे तक थोड़ा ज्यादा 52 पर रहा। शनिवार सुबह तक एक्यूआई थोड़ा बढ़कर 53 पर पहुंच गया। पिछली बार दिल्ली में इतनी साफ हवा 10 सितंबर 2023 को मिली थी, जब एक्यूआई 45 पर पहुंचा था। लगातार बारिश से इसमें सुधार तो हुआ। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक पालम में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 60 मिमी बारिश हुई।

Bank Holiday: आज है बैंकों की छुट्टी! कई राज्यों में 13-18 सितंबर के बीच बैंक बंद रहेंगे!

बारिश ने हवा को साफ करने में मदद की, वातावरण से प्रदूषक तत्वों को बाहर निकाला और महीनों में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता में योगदान दिया। दिल्ली का मानसून सीजन पहले ही अपनी औसत बारिश को पार कर चुका है, अब तक 616.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 510 मिमी बारिश होती है। अकेले सितंबर में 125.8 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 55% अधिक है, जिससे प्रदूषण से अस्थायी राहत मिली है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने न केवल हवा को साफ किया, बल्कि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, मौसमी औसत से छह डिग्री कम।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूवार्नुमान है कि, जैसे-जैसे बारिश कम होगी, शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। Delhi Air Quality Index

Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में आया छोटा सा ‘नया मेहमान’! देखें क्यूट सी वीडियो!

Delhi Rain: दिल्ली ‘डूबी’! इन रास्तों पर जानें से बचें! आईएमडी ने जारी की चेतावनी!
Delhi Rain, IMD Alerts: नई दिल्ली (एजेंसी)। गुरुवार, 12 सितंबर की सुबह-सुबह हुई भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे पूरा शहर थम गया, यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। यह सब देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें यातायात की बाधा को देखते हुए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी कर दी गई है। Delhi Rain

भारत मौसम विभाग आईएमडी ने आज पूरे दिन बादलों की गरज एवं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई है जिससे आज का मौसम ठंडा बना रहेगा। राजधानी में भारी बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और 26.81 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जोकि इस समय सामान्य से कम है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी की मानें तो दिन का उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन रास्तों पर जानें से बचें! Delhi Rain

एक मीडिया रिपोर्ट में ग्रीन पार्क, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, साउथ एक्सटेंशन और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में सुबह-सुबह बारिश की सूचना मिली। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में ऐसे रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई, जहां पर फंसने का डर है। वो हैं…रोहतक रोड पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जिससे नांगलोई से टिकरी बॉर्डर तक का मार्ग प्रभावित हुआ है। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को मुंडका से बचने और वैकल्पिक मार्ग तलाशने की सलाह दी है।

इससे पहले बुधवार को भी मौसम के व्यवधान के कारण दिल्ली में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बनी रही। आईएमडी ने आज यातायात संबंधी बड़ी समस्याओं, संभावित बिजली कटौती और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है। बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में शहर में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 2.4 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर तक मौसम की स्थिति सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। लेकिन 15 सितंबर तक आसमान साफ ​​होने की उम्मीद है। Delhi Rain

Gold Price Today: सोने की कीमतें सुस्त, जानें आज की सोने की कीमतें!

Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश, पानी से घिरी दिल्ली, यातायात ठप्प: वीडियो देखें
Delhi Heavy Rain: नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में 4 सितंबर को बारिश ने काफी कोहराम मचाया, जिसके बाद दिल्ली के कई इलाके पानी से भर गए, सड़कें पानी में गुम हो गईं तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात ठप्प हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। Delhi Rain

इससे पहले दिन में, आईएमडी ने दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी थी। बुधवार को नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 85 प्रतिशत आर्द्रता स्तर था। आईएमडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, क्योंकि पूरे दिन और बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली के लिए आईएमडी के 10-दिवसीय पूवार्नुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 14 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है और इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।

थोड़ी सी बारिश से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति! | Delhi Rain

दिल्ली में बाढ़ के कारणों पर बात करते हुए, सीईईडब्ल्यू के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रमुख, नितिन बस्सी ने कहा, ‘‘भारत के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ को, चाहे वह बिहार हो, गुजरात हो, असम हो, दिल्ली हो, पिछले 30 वर्षों की तुलना में जुलाई और अगस्त में हुई बारिश की तीव्रता और परिमाण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। बस्सी के अनुसार बाढ़ के प्रभावों को बढ़ाने वाले कुछ विशिष्ट कारण हैं, जैसे भूमि उपयोग परिवर्तनों पर खराब विनियमन, प्राकृतिक जल निकासी में व्यवधान और बढ़ते हुए निर्मित क्षेत्रों से उच्च अपवाह, ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए नीतियों का अप्रभावी कार्यान्वयन जो जल निकायों को अवरुद्ध कर देता है, और तूफानी जल नालियों का खराब डिजाइन।

#Delhi  #Rains  South West adelhi pic.twitter.com/kTKtTMLxfk

— Dr Kamal K T ?? (@DrKamalKT) September 4, 2024

इसका समाधान विभिन्न पैमानों पर चरम बाढ़ प्रवाह और मात्रा का अनुमान लगाने के लिए क्षेत्रों या शहरों के हाइड्रोलॉजिकल आकलन पर फिर से विचार करने, बाढ़ के ‘हॉटस्पॉट’ की पहचान करने के लिए जोखिम आकलन करने, नालियों को फिर से डिजाइन करने जैसे हस्तक्षेपों के माध्यम से बाढ़ के जोखिम का प्रबंधन करने और शहर और राज्य स्तर पर बाढ़ पूवार्नुमान प्रणालियों को मजबूत करने में निहित है।

Rainfall Warning : 4th September 2024
वर्षा की चेतावनी : 4 सितंबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #gujarat #Rajasthan #telangana #andhraPradesh #ArunachalPradesh pic.twitter.com/fPIhB6PfWf

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 4, 2024

सीईईडब्ल्यू के एक अध्ययन के अनुसार मानसून अधिक अनिश्चित होता जा रहा है, और हम भारी बारिश के अधिक से अधिक छोटे विस्फोट देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शहर के विकास को जल के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा मौजूदा आर्द्रभूमि और जल निकायों के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा सामुदायिक व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान विकसित करना चाहिए।’’ Delhi Rain

Haryana Assembly Election: पहलवानी छोड़ राजनीति में उतरे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया! कांग्रेस की इन …

Delhi Rain : आईएमडी ने दिल्ली को किया अलर्ट, आज और कल बड़े भारी!
Delhi Rain : नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों के लिए भारी बारिश का (IMD Alert) अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 1 और 2 जुलाई, आज और कल यानि सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश आने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएमडी ने कहा कि 4 जुलाई तक दिल्ली और आसपास के राज्यों में विभिन्न स्थानों पर भारी से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

नागरिक निकाय हाई अलर्ट पर | Delhi Rain

रिपोर्ट के अनुसार नगर निकाय ने भारी बारिश से निपटने के लिए तैयारी कर ली है और उन्होंने अपनी फील्ड यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा है, साथ ही जलभराव एवं अन्य समस्याओं से निपटने के लिए अतिरिक्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात की है। एमसीडी ने उत्पन्न होने वाली स्थितियों से निपटने के लिए अपनी फील्ड यूनिट को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि उनका केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है, नालों की सफाई का काम भी पूरा हो गया है।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘एमसीडी के समर्पित 24७7 जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मोबाइल पंप, सुपर सकर मशीन, अर्थ मूवर और अन्य मशीनें तैनात कर दी गई हैं, जहां जलभराव की सूचना मिली थी। कुल मिलाकर, 72 स्थायी पंपिंग स्टेशन आवश्यकता के अनुसार काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जलभराव को साफ करने के लिए विभिन्न क्षमताओं के 465 मोबाइल/सबमर्सिबल पंप उपलब्ध कराए गए हैं। पानी को जल्दी और निरंतर छोड़ने के लिए मशीनों के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में मैनपावर को भी तैनात किया गया है।’’ Delhi Rain

T20 World Cup 2024 : ”पाकिस्तान को भारत की जीत पसंद नहीं” पाकिस्तान के इस बड़े क्रिकेटर न…

Delhi Rain : भारी बारिश के चलते दिल्ली में 4 बच्चों सहित 11 मरे! आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट किया जारी!
Delhi Rain : नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश के चलते शनिवार को 4 बच्चों सहित 6 लोगों की मौतें हो गई। मानसून की पहली ही बरसात में पिछले दो दिनों में मृतकों की संख्या 11 हो गई। हालांकि जलभराव की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं बावजूद इसके भारी बारिश से निपटने में चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बादली इलाके में जलभराव वाले अंडरपास में दो लड़के डूब गए। ओखला में, एक जैतपुर, दिल्ली निवासी दिग्विजय कुमार चौधरी (60) जलभराव वाले अंडरपास में अपने स्कूटर के साथ डूब गया। रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘शनिवार की सुबह, भारी बारिश के बीच वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए।’’ Delhi Rain

रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिनों में, दिल्ली में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली में मानसून की पहली ही बरसात ने दिल्ली की पोल खोलकर रख दी, पहली बार ही 228.1 मिमी की रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जो 1936 के बाद से जून के महीने में सबसे अधिक बारिश है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए दिल्ली के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 8.9 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि लोधी रोड वेधशाला ने 12.6 मिमी बारिश दर्ज की। Delhi Rain

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, खूब मचाई तबाही, वाहन लगे तैरने!

Delhi Rain: मानसून की दस्तक: भारी बारिश से दिल्ली हुई पानी-पानी! आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!
IMD Monsoon Update : नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की घोषणा कर दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के बचे हुए हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के बचे हुए हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। Delhi Heavy Rain

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के आधिकारिक रूप से प्रवेश से पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। प्री-मानसून बारिश ने शहर की चिलचिलाती गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। Delhi Rain

इससे पहले आईएमडी ने गुरुवार को अलर्ट किया था कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं और गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है। आईएमडी के अनुसार गुरुवार रात से ही नोएडा और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। Delhi Heavy Rain

प्री-मानसून बारिश के कारण जलभराव

दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश से दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं नोएडा के सेक्टर 95 और गोविंदपुरी में भी सड़कें पानी पानी हो गई हैं। रात भर से हो रही लगातार बारिश के कारण दिल्ली की प्रमुख सड़कें पानी से बुरी तरह लबालब हो गई हैं। दिल्ली के मिंटो रोड पर न्यूज एजेंसी की तस्वीरों में एक कार पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है। Delhi Heavy Rain

T20 World Cup 2024 Semifinal : बड़े बेआबरू होकर हम तेरे कूचे से निकले! भारत ने इंग्लैंड को उसके देश क…