Amritsar Police - Sach Kahoon Hindi

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की खबर निकली अफवाह
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर कथित फायरिंग की घटना होने का दावा किया जा रहा था।

पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुछ गैर-जिम्मेदार लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी जानकारी फैला रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तथ्यों की जांच की और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई फायरिंग की घटना सामने नहीं आई है। अमृतसर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कथित फायरिंग की खबरों की पूरी तरह जांच की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा करने से बचें।

सहायक पुलिस आयुक्त कमलजीत सिंह औलख ने कहा कि आम नागरिक केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अटकलों और चर्चाओं के बीच पुलिस ने यह स्पष्टीकरण जारी कर स्थिति साफ की है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि अफवाहें फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और गलत सूचना फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बता दें अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है, इस घर में कपिल के बहन और जीजा रहते हैं, जबकि कपिल शर्मा फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। इससे पहले उनके कनाडा में स्थित कैफे पर 3 बार फायरिंग हुई थी।

Amritsar News: घर के बाहर लगे सिक्योरिटी गॉर्ड से पूछताछ करते हुए पुलिसकर्मी।

Amritsar Police: अमृतसर पुलिस ने आईईडी और अन्य संदिग्ध सामग्री के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: पंजाब के अमृतसर देहाती पुलिस ने आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और अन्य संदिग्ध सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े तस्करों के संपर्क में था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमन सिंह पुत्र मेजर सिंह, निवासी गांव उमरपुरा, तहसील अजनाला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फरवरी 2026 में पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री प्राप्त की थी। पुलिस को शक है कि वह किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। Amritsar News

यह कार्रवाई सीआईए टीम अमृतसर देहाती और थाना अजनाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान की गई। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

पुलिस के अनुसार हरमन सिंह के पास से करीब 530 ग्राम आईईडी, एक पीटीडी स्विच, एक वोल्टेज बैटरी और एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इन बरामद वस्तुओं से साफ संकेत मिलता है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था।

उन्होने बताया कि जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों और संदिग्ध तत्वों के लगातार संपर्क में था और उनके इशारों पर काम कर रहा था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है। Amritsar News

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर सके।

यह भी पढ़ें:– Russia News: रूस से जुड़े जहाजों को जब्त करने का ब्रिटेन का प्रयास अस्वीकार्य: रूसी राजदूत

एक किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी हेरोइन की खेप

आरोपियों पर पहले से हत्या का मामला दर्ज

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। मृतसर पुलिस (Amritsar Police) ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ-2, पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर द्वारा की गई। पकड़े गए आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और कुन्नण सिंह शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज ढूंढ रही है। Amritsar News

पुलिस की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह की उम्र 24 वर्ष है और वह गांव बल्लड़वाल, थाना अजनाला का निवासी है। वहीं, कुन्नण सिंह की उम्र 55 वर्ष है और वह भी बल्लड़वाल गांव का रहने वाला है। यह हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी।

गश्त के दौरान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली, जिसके आधार पर माजला बाइपास इलाके से इन दोनों आरोपियों को एक सप्लेंडर बाइक सहित पकड़ा गया। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से आई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में से कुन्नण सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है, जो 2022 में थाना अजनाला में दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। अब इनसे इनके नेटवर्क और संपर्कों की गहन पूछताछ की जाएगी।

191 ग्राम अफीम सहित एक धरा | Amritsar News

वहीं अमृतसर जिले के बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह और एसएसपी चरणजीत सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में अजनाला पुलिस ने बल्ला रवाल गांव से एक व्यक्ति को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बल्ला रवाल बस्ती बाबा गुम चक का रहने वाला है। आरोपी के पास से 191 ग्राम अफीम और नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त 2,28,800 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:– कूड़े के ढेर से मिला 5-6 माह की बच्ची का भ्रूण

करोड़ों की लूटपाट मामले में सात गिरफ्तार, 41.4 लाख बरामद
936 ग्राम ज्वैलरी, जिसमें 800 ग्राम सोना भी जब्त | Amritsar News

ड्राइवर की बेटी ने उगले राज, मंगेतर ने रची पूरी साजिश

तीन आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, दो फरार

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar Police : अमृतसर पुलिस ने कोर्ट रोड पर हुई करोड़ों की लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 41.4 लाख रुपए नकद और 936 ग्राम ज्वैलरी, जिसमें 800 ग्राम सोना बरामद किया है। लूट की वारदात पीड़ित जिया लाल के ड्राइवर की बेटी के बयानों के आधार पर हुई, जिसे उसके मंगेतर ने अंजाम दिया।

पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिया लाल के ड्राइवर की बेटी डाइवोर्सी है। उसने अपने मंगेतर को घर के राज बताए। आरोपी मंगेतर गुरटेक सिंह ने मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह के साथ मिलकर इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीन आरोपी महाराष्ट्र में हैं। जिसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली। जिसके बाद एक अंतरराज्यीय अभियान में महाराष्ट्र के धुले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। Amritsar News

ड्राइवर की बेटी ने बताया बुजुर्ग घर में अकेले

ड्राइवर की बेटी ने अपने मंगेतर गुरजंट को जानकारी दी थी कि घटना के दिन पीड़ित जिया लाल अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले हैं। इस पूरी घटना में गुरजंट का साथ गुरदीप सिंह, संदीप और हरदेव ने दिया। घटना के बाद आरोपी मुम्बई भाग गए। आरोपी लूट के पैसे के साथ मुम्बई में सैटल होना चाहते थे, ताकि हमेशा के लिए पुलिस की गिरफ्त से दूर रह सकें।

दो आरोपियों को जल्द पकड़ेगी पुलिस | Amritsar News

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने कुछ पैसा गुरटेक के पिता हरदेव सिंह और मुख्य साजिशकर्ता गुरदीप सिंह के मामा से भी कुछ पैसा रिकवर किए गए हैं। इस मामले में ड्राइवर की लड़की सहित गुरटेक सिंह, गुरदीप, दीपक, संदीप और हरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी दो और आरोपी फरार हैं।

पिछले बुधवार को हुई थी लूट

अमृतसर में पिछले बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने अमृतसर कोर्ट रोड पर एक कमीशन एजेंट के घर से करोड़ों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने शहर के सबसे पॉश इलाके में वारदात को अंजाम दिया। वे बोलेरो में सवार होकर आए थे। परिजनों के मुताबिक, आरोपी घर से करीब 95 लाख रुपये कैश, करीब तीन किलो सोना और लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए। आते ही उन्होंने घर के अंदर मौजूद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– Team India stuck in Barbados: बारबाडोस में फंसे चैंपियंस, जानें कब होगी भारतीय टीम की वापसी?