Weather Updates Today - Sach Kahoon Hindi

Weather Alert: कल से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी, बारिश व शुष्क मौसम का रहेगा संगम
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Alert: देशभर में आगामी चार दिनों तक मौसम रंगीन रहने वाला है। दरअसल लो फिर 13 मार्च तक फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर होने वाली बर्फबारी की वजह से हरियाणा व पंजाब में जहां रात्रि के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में दिन के समय मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम है। Weather Updates

हालांकि आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी में इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी का भी यही स्थिति रहेगी। जबकि राजस्थान में आगामी सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश भागों में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

गंगा के मैदानी इलाकों में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि 9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जो अधिकांश पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा और 9 से 13 मार्च तक हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, दक्षिण भारत में पूर्वी लहर के मजबूत होने के कारण, हमें 11 तारीख के आसपास भारी बारिश की उम्मीद है, खासकर तमिलनाडु में। उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में काफी वृद्धि हुई है, कोंकण गोवा में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहेगी और 2-3 दिनों तक हीटवेव जारी रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी के आसार | Weather Updates

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के साथ बर्फबारी के आसार है। आईएमडी के मुताबिक 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर ज्यादा नजर आएगा।

जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 9 से 13 मार्च के दौरान हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

12 और 13 मार्च को पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की इजाफा हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। पूर्वी और पश्चिमी भाग में अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री का इजाफा हो सकता है। Weather Updates

यह भी पढ़ें:– शिक्षा मंत्री ने सरकारी कन्या स्कूल धूरी को ‘उत्तम स्कूल पुरुस्कार’ से किया सम्मानित

Weather Updates Today: हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान में कहाँ होगी तेज बारिश, कहाँ होगी हल्की बारिश, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट
Haryana Punjab, UP, Rajasthan Weather Update Today: नई दिल्ली/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। भारत मौसम विभाग के नजरिए में दक्षिण पश्चिम मानसून दिल्ली,हरियाणा,पंजाब व राजस्थान में सक्रिय हो चुका है। इस दौरान आईएमडी के भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद भी हरियाणा में पंजाब में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। जून के अंतिम दिनों में सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली व हरियाणा के महेंद्रगढ़ हिसार तथा हरियाणा-पंजाब की राजधानी दिल्ली में बारिश हुई है। मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 23.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसी प्रकार हरियाणा के अंबाला में 3.0,हिसार में 5.0,मेवात में 5.5,पानीपत में 2.0 व यमुनानगर में 3.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार पंजाब के मौका में 17.5 रूपनगर में 5.5 मिलीमीटर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की भाषा में इसे छिटपुट बूंदाबांदी कहा जाता है, परंतु आईएमडी ने मंगलवार के लिए हरियाणा,पंजाब, दिल्ली व हिमाचल के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया था। मंगलवार को जारी मौसम बुलेटिन में भी हरियाणा में पंजाब में 7 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 7 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। Weather Updates Today

इस चाय को पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो

अगले तीन-चार दिनों में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता | Weather Updates Today

दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। मानसूनी हवाओं के कारण 3 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान बीच-बीच में बादलवाई तथा हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस से दिन के तापमान में और गिरावट आने तथा वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक रहने की संभावना है।

राजस्थान में रहेगा मिलजुला मौसम | Weather Updates Today

पूर्वी राजस्थान के जयपुर,भरतपुर,कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा भरतपुर संभाग में एक दो स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना है। जोधपुर संभाग व सीमावर्ती क्षेत्रों में केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने तथा शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश में भी जारी रहेगी बारिश

दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। 7 जुलाइं तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ-साथ तेज़ बारिश भी आ सकती है।