Van - Sach Kahoon Hindi

आतंकवाद का नया व खतरनाक रूप
स्पेन की राजधानी बार्सीलोना में एक वैन ड्राईवर ने 13 व्यक्तियों को कुचल कर मार दिया। स्पेन के प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया। इसके अलावा मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह कोई अचानक या गलतीवश घटित दुर्घटना नहीं। यदि विगत वर्षों में घटित घटनाओं से इसकी तुलना की जाए तो फ्रांस के नीस शहर में ट्रक द्वारा किए गए आतंकी हमले की हुबहू नकल है। इसी तरह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में क्रिसमस के अवसर पर एक बाजार में भीड़ पर भारी वाहन चढ़ा दिया गया था।

इस साल भी वर्जीनिया, पैरिस, लन्दन में भी ऐसीं घटनाएं हुई है। कारण स्पष्ट ही है कि सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते हथियारबंद आतंकवादी अब जल्द पकड़ लिए जाते हैं। दूसरी ओर आतंकवादी संगठन बड़े शातिर हो रहे हैं, जिन्होंने हमले करने के तौर तरीके बदल लिए हैं। अब उन्होंने कार, जीप और ट्रक को हथियार बना लिया है किंतु निराशाजनक बात यह है कि तकनीक में माहिर यूरोपीय देश आतंकवाद की नई रणनीति को समझने में चूक कर रहे हैं।

आतंकवादी अपने मिशन में सफल हो रहे हैं जबकि यूरोपीय देश केवल हथियार बनाने में जुटे हुए हंै। आतंकवाद से निपटने के लिए केवल हथियारों की जरूरत नहीं अपितु होशियारी व समझदारी की भी जरूरत है। भारत सहित अन्य एशियाई देशों को इस मामले में गंभीर और जागरूक होने की आवश्यकता है। बड़ी आबादी वाले देशों में यूरोप जैसे हमले तो और भी खतरनाक हो सकते हैं।

आतंकवाद के खतरनाक रूप के मद्देनजर भारत सरकार को रेलवे, बांध, नहरों व भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध कर लेने चाहिए। यदि एक बांध या नहर किसी भी साजिश के अंतर्गत तोड़ी गई तब यह हथियारों से किए गए हमले से कहीं ज्यादा खतरनाक साबित होगी। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए आतंकवादियों की अपेक्षा तेज व मजबूत रणनीति बनानी होगी। यह रुझान बंद होना चाहिए कि जब कोई घटना हो फिर तैयारी की जाए। आतंकवाद प्रभावित देशों को नई रणनीति तैयार करने के लिए वैश्विक संयुक्त टीम बना लेनी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लंदन : वैन ने लोगों को कुचला, दो की मौत
ब्रिटेन में बढ़े हमले

लंदन (एजेंसी)। लंदन में फिसबरी पार्क मस्जिद के पास एक वैन ने राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।‘द सन’ ने घटना की पुष्टि की है। इससे पहले पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुस्लिम काउंसिल ब्रिटेन (एमसीबी) ने ट्विटर पर कहा कि वैन चालक ने जानबूझकर राहगीरों को कुचलने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रमजान के कारण लोग बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने आए थे, जिस कारण यह इलाका काफी व्यस्त था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हर कोई चीख और चिल्ला रहा था कि वैन ने लोगों को टक्कर मारी है। लोग मस्जिद से नमाज अदा करके निकल रहे थे, तभी वैन ने टक्कर मारी।गौरतलब है कि पिछले दिनों में ब्रिटेन में इस तरह के हमले बढ़े हैं। तीन जून को लंदन ब्रिज पर और उसके पास के इलाके में लोगों पर ऐसा ही हमला हुआ था, जिसे पुलिस ने आतंकवादी हमला माना था। हमले में 8 लोग मारे गए थे और 50 लोग घायल हुए थे। 22 मार्च को एक व्यक्ति ने लंदन में वेस्टमिस्टर ब्रिज पर लोगों पर कार चढ़ा दी, जबकि एक पुलिसकर्मी को चाकू से मार डाला। इस हमले में कुल पांच लोग मारे गए थे।

यह खौफनाक घटना है। इस दुर्घटना में जो भी घायल हुए हैं, उनके परिजन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

थेरेसा मे, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

मैं फिसबरी पार्क के पास हुई घटना पर पूरी तरह से चौंक गया हूँ। इस भयानक घटना से प्रभावित लोगों और समुदाय के साथ मेरी संवेदनायें है।

जेरेमी कॉर्बिन, विपक्षी लेबर पार्टी के अध्यक्ष

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।