Aligarh News - Sach Kahoon Hindi

Aligarh Encounter: अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना में थे शामिल
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के अतरौली इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपी रजा मोहम्मद और मुबीन ढेर हो गए। इस कार्रवाई के दौरान दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था।  मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से कहा कि बीते रविवार, 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह लगभग 10 बजे दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 10 महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। Aligarh News

इसके बाद आरोपियों ने 21 मई को गोंडा थाना क्षेत्र, अतरौली थाना क्षेत्र और छर्रा थाना क्षेत्र में लगभग छह महिलाओं के साथ फिर लूटपाट की थी। उन्होंने बताया कि जब से ये घटनाएं हो रही थीं, तभी से हमारी टीम सक्रिय थी। बुलंदशहर सीमा पर जितनी भी सड़कें और कच्चे रास्ते थे, हर जगह हमारी टीम सक्रिय थी। जो कैमरे खराब थे, उन्हें भी ठीक करा लिया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि ये गोंडा थाना क्षेत्र में हैं।

पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि हमारी टीम फिर से सक्रिय हो गई। तभी लगभग 3:30 बजे डायल 112 पर जानकारी मिली कि अतरौली थाना क्षेत्र के मंडोली गांव में तमंचे के बल पर कुंडल लूटे गए हैं। जानकारी मिलते ही नाकाबंदी की गई। मंडोली चौकी क्षेत्र में आरोपियों ने आम के बाग में छिपकर लगातार फायरिंग की।

पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया। आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी और दो सिपाही घायल हो गए। एसएसपी ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Aligarh News

एसएसपी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद से हमारी टीम लगातार लगी हुई थी। पुलिस को कुछ फुटेज भी मिले थे। 21 मई की रात को मैंने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बदमाश रजा मोहम्मद के खिलाफ 40 मामले दर्ज थे। वह काफी समय से सक्रिय था। हापुड़, अमरोहा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और अन्य जनपदों में उसने घटनाओं को अंजाम दिया था।

एसएसपी ने दूसरे बदमाश मुबीन के बारे में बताया कि वह बुलंदशहर का रहने वाला था। उसके खिलाफ भी 27 मुकदमे दर्ज थे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ 18 लूट के मामले दर्ज थे। एसएसपी ने बताया कि बदमाश रजा मोहम्मद ने नोएडा में लूट की घटना के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस पर फायरिंग के मामले में उसे जेल भेजा गया था। बीते महीने के आखिरी सप्ताह में रजा मोहम्मद जेल से छूटा था। Aligarh News

UP Metro News: किसी ने सोचा भी नहीं था कि यूपी के इस जिले को भी मिल सकती है मेट्रो, होगा यह रूट, सर्वे पूरा
अलीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। UP Metro News: उत्तर प्रदेश के एक और महत्वपूर्ण शहर अलीगढ़ में मेट्रो रेल चलाने की कवायद तेज हो गई है। शहर के बढ़ते यातायात, जनसंख्या और आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत को देखते हुए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने मेट्रो परियोजना पर प्रारंभिक सर्वे पूरा कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट में अलीगढ़ को मेट्रो नेटवर्क के लिए बेहद उपयुक्त बताते हुए बेहतर संभावनाओं की ओर इशारा किया गया है।

क्यों जरूरी है अलीगढ़ में मेट्रो?

अलीगढ़ एक शैक्षणिक, औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा शहर है।

अटव (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) के कारण यहां प्रतिदिन हजारों छात्र व कर्मचारी आवागमन करते हैं।

तालानगरी उद्योग, ताला-निर्माण इकाइयाँ और बढ़ते व्यापार से ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है और मौजूदा ट्रांसपोर्ट सिस्टम इस दबाव को संभालने में सक्षम नहीं दिखता।

इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए मेट्रो को भविष्य का एक सस्टेनेबल समाधान माना जा रहा है।

प्रारंभिक सर्वे में क्या मिला?

शहर में मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए पर्याप्त चौड़ी सड़कों और संभावित रूट उपलब्ध हैं।

प्रस्तावित रूट्स पर यात्रियों की संख्या मेट्रो की आर्थिक व्यवहार्यता को मजबूत बनाती है।

मेट्रो संचालन से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, प्रदूषण घटेगा और यात्रा आसान होगी।

प्रमुख स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, अटव, औद्योगिक क्षेत्र और कलेक्टरेट को मेट्रो से जोड़ने की संभावनाएँ पाई गईं।

संभावित रूट—कौन-कौन सी जगहें आएंगी कवर?

हालाँकि फाइनल डीपीआर अभी तैयार की जाएगी, लेकिन चर्चा में आए संभावित रूट इस प्रकार हो सकते हैं—

1. अलीगढ़ जंक्शन एएमयू, रामघाट रोड- लेक्टरेट

2. तालानगरी-क्वार्सी-सेंटर प्वाइंट-बन्नादेवी

ये रूट शहर की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण लाइनों में आते हैं, जहाँ रोजाना लाखों लोग आवाजाही करते हैं।

परियोजना से क्या बदल जाएगा?

यात्रा समय में तेजी से कमी

ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में बड़ी कमी

शहर के आर्थिक विकास को नया बढ़ावा

रियल एस्टेट और बिजनेस सेक्टर को बड़ा फायदा

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

अलीगढ़ में मेट्रो परियोजना सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह शहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न सिर्फ राह आसान होगी, बल्कि अलीगढ़ के विकास की गति भी दोगुनी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:– नागरिक अस्पताल में पक्की सड़क पर ब्लॉक लगाने का मामला; स्वास्थ्य मंत्री बोली – जांच में गडबडी मिली तो होगी कार्रवाई

Aligarh: अलीगढ़ में युवक को गोलियों से भूना, पुलिस जांच में जुटी
Aligarh Murder News: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बाइक सवार कुछ बदमाशों ने हारिस उर्फ कट्टा को गोलियों से भून दिया, गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने हारिस पर 6-7 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। Aligarh News

एक मीडिया रिपोर्ट में घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र की बताई गई है। अलीगढ़ के तेलीपाड़ा इलाके में शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके के लोग सहमे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

रिपोर्ट में मृतक के रिश्तेदार खालिद के हवाले से बताया गया कि हारिस मरघट चौराहे से तड़के रमजान रखने से पहले स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलकर अपने घर लौट रहा था। उसके अन्य साथी भी अपने-अपने घर चले गए थे। तभी घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हारिस लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाशों ने तब तक गोलियां चलाईं जब तक उन्हें खुद युवक की मौत का यकीन न हो गया। वहीं, गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। Aligarh News

हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं। हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों को गोलियां बरसाते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया है। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया है कि हारिस का किसी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Aligarh News

Amritsar Blast Case: अमृतसर में मंदिर पर फेंके गए विस्फोटक, आईएसआई की हिंसा फैलाने की साजिश

AMU News: सुप्रीम कोर्ट का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर नया फैसला!
Supreme Court: अलीगढ़ (एजेंसी)। आज शुक्रवार 8 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) मामले में सुनवाई करते हुए 4:3 के बहुमत से 1967 का फैसला खारिज कर दिया, जिसके तहत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) अल्पसंख्यक दर्जे का दावा नहीं कर सकता क्योंकि इसे एक कानून द्वारा बनाया गया था। इसके विपरीत अदालत ने यह फैसला लेने के लिए तीन जजों की बेंच तैयार कर दी है, जोकि यह फैसला लेगी कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक द्वारा ‘स्थापित’ किया गया था या नहीं। AMU News

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 7 जजों की संविधान पीठ द्वारा सुने गए मामले में विचार किया गया कि क्या अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक संस्थान है। अनुच्छेद 30 के अनुसार धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को भारत में शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और प्रशासन का अधिकार है।

Indian Railways: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इस रूट की यह गाड़ी रहेगी 13 जनवरी तक रद्द

रिपोर्ट में बार एंड बेंच के अनुसार, सीजेआई के हवाले से कहा गया कि अजीज बाशा मामले में दिए गए फैसले को रद्द किया जाता है, एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे का फैसला वर्तमान मामले में निर्धारित परीक्षणों, मुद्दे पर फैसला करने के लिए एक पीठ के गठन के लिए सीजेआई के समक्ष रखे जाने वाले कागजात और 2006 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले की सत्यता के आधार पर तय किया जाना है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बहुमत का फैसला लिखा, जिस पर जस्टिस सूर्यकांत, दीपांकर दत्ता और एससी शर्मा ने असहमति जताई।

5 न्यायाधीशों ने माना था कि AMU अल्पसंख्यक संस्थान नहीं

रिपोर्ट के अनुसार 1967 के एस अजीज बाशा बनाम भारत संघ के मामले में, 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने माना था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। इसने एएमयू अधिनियम, 1920 का हवाला दिया था, जिसने विश्वविद्यालय की स्थापना की और माना कि यह न तो मुस्लिम समुदाय द्वारा स्थापित किया गया था और न ही प्रशासित था – संविधान के अनुच्छेद 30 (1) के तहत अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक आवश्यकता है। पीठ में जस्टिस संजीव खन्ना, सूर्यकांत, जेबी पारदीवाला, दीपांकर दत्ता, मनोज मिश्रा और सतीश चंद्र शर्मा भी शामिल थे। पीठ ने 8 दिनों तक दलीलें सुनने के बाद 1 फरवरी तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आज शुक्रवार को संबंधित मामले में 4 फैसले सुनाए गए, जिनमें से 4 जजों ने बहुमत का फैसला सुनाया, जिसमें सीजेआई शामिल थे, वहीं दूसरी ओर 3 जजों ने उस पर असहमति जताई। असहमति जताने वाले 3 जज जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शर्मा थे। AMU News

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, खरीदने का सुनहरी मौका! जानें एमसीएक्स पर सोने की कीमतें!

Hathras Stampede Update: हाथरस भगदड़ मामले में शिकोहाबाद के नेता सहित 6 लोग किए गिरफ्तार
अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने दी जानकारी | Firozabad News

अभी समाजवादी पार्टी में हैं उपेंद्र यादव, कुछ साल पहले तक बसपा का हुआ करता था कद्दावर नेता | Firozabad News

फिरोजाबाद/अलीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Hathras Stampede: धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ के मामले में पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो मह‍िलाएं शाम‍िल हैं। अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया क‍ि भगदड़ की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। Firozabad News

ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं। गिरफ्तार लोगों में उपेन्द्र सिंह यादव पुत्र रामेश्वर सिंह एटा रोड थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद के अलावा राम लड़ैते पुत्र रैबारी सिंह यादव निवासी भानपुरा जिला मैनपुरी, मेघ सिंह निवासी दमदपुरा कस्बा थाना सिकन्दराराऊ जिला हाथरस, मुकेश कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी दमदपुरा जिला हाथरस, मंजूयादव पत्नी सुशील कुमार निवासी कचोरा जिला हाथरस शामिल हैं। जानकारी में पता चला है कि ये सभी लोग चंदा इकट्ठा करने और भीड़ जमा करने का काम करते हैं। Firozabad News

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर निवासी उपेंद्र यादव अभी समाजवादी पार्टी के नेता है। जबकि कुछ साल पहले तक वो बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता हुआ करते थे । एक बार इन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का भी चुनाव लडा था। इनकी पत्नी सरकारी टीचर बताई गई है । उपेंद्र यादव भोले बाबा के संस्था के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी है।

यह भी पढ़ें:– School Bus Accident: स्कूल बस के ब्रेक फेल, दो वाहनों से टकराकर बाइक सवार को मारी टक्कर