ICC News - Sach Kahoon Hindi
ICC Odi Batsman Ranking: रोहित शर्मा ने 38 की उम्र में रचा इतिहास, बने वनडे के सरताज़
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हाल में सम्पन्न एकदिवसीय श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान अर्जित कर लिया है। 38 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि प्राप्त कर वे विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में नंबर–1 बनने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एडिलेड में 73 रन और सिडनी में नाबाद 121 रन की शानदार पारियों ने उन्हें रैंकिंग में दो स्थान ऊपर पहुँचाते हुए सर्वोच्च पायदान पर स्थापित कर दिया है। ICC Odi Batsman Ranking
वनडे प्रारूप में 33 अंतरराष्ट्रीय शतकों के मालिक रोहित शर्मा ने तीसरे मुकाबले में विराट कोहली के साथ दृष्टांत साझेदारी करते हुए भारत को 9 विकेट से प्रभावशाली जीत दिलाई थी, यद्यपि श्रृंखला भारत के पक्ष में नहीं जा सकी। नवीनतम क्रमांकन में रोहित ने अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़दरान तथा भारत के ही शुभमन गिल को पछाड़ते हुए पहली बार वनडे के नंबर–1 बल्लेबाज़ का दर्जा हासिल किया है। पिछले दस वर्षों से वे लगातार शीर्ष समूह में बने रहे हैं।
भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार
इसी श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वे वनडे गेंदबाज़ी सूची में 6 स्थान ऊपर उठकर 31वें पायदान पर पहुँचे हैं, जबकि ऑलराउंडर्स की तालिका में भी वे 4 स्थान की बढ़त लेकर आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। गेंदबाज़ों की सूची में न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर तीन स्थान उन्नत होकर चौथे स्थान पर, और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड दो स्थान ऊपर उठकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने भी 23 स्थान की छलांग लगाते हुए वनडे बल्लेबाज़ी में 25वाँ स्थान प्राप्त किया है।
उधर, रावलपिंडी में पाकिस्तान के विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका की 8 विकेट की जीत के बाद टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। अनुभवी स्पिनर केशव महाराज 9 विकेट की शानदार गेंदबाज़ी के बल पर 9 स्थान ऊपर चढ़ते हुए 13वें स्थान पर पहुँच गए। इसी मुकाबले में दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाने वाले साइमन हार्मर को 26 स्थान की उछाल मिली है और अब वे 45वें स्थान पर काबिज़ हैं। ICC Odi Batsman Ranking
ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह का जलवा बरकरार, आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग अपडेट हुई
दुबई। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। हालांकि, ताजा अपडेट के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में परिवर्तन जरूर हुआ है। टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद बुमराह की बढ़त कम हो गई है। अब पाकिस्तान के नौमान अली उनसे सिर्फ 29 अंक पीछे हैं, जिन्होंने लाहौर में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर बने हुए हैं। ICC Rankings News
साउथ अफ्रीकी खेमे में, रयान रिकेल्टन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 71 रन बनाकर पहली बार शीर्ष 50 में जगह बनाई है, जबकि टोनी डी जोरजी के शतक ने उन्हें 54वें स्थान पर पहुंचा दिया है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मिशेल मार्श भारत के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के प्रदर्शन के बाद वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क भी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमशः 10वें और 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ICC Rankings News
ICC Men’s Player of the Month nominees: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव आईसीसी ‘पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित हुए हैं। इसमें सितंबर माह में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट भी शामिल हैं। अभिषेक शर्मा ने एशिया कप के दौरान शानदार फॉर्म दिखाई। ICC News
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 टी20 मुकाबलों में 314 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक ने तीन अर्द्धशतक भी ठोकें। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। शानदार प्रदर्शन के बलबूते ही उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। अभिषेक 931 अंकों के साथ पुरुषों के टी20 इतिहास में अब तक की सर्वोच्च बल्लेबाजी रेटिंग भी हासिल कर चुके हैं।
वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में 6.27 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और 19 छक्के देखने को मिले। कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के विरुद्ध 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3 बार हराया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट पूरे सितंबर में शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने नौ टी20 मुकाबलों में 55.22 की औसत के साथ 497 रन जुटाए। ICC News
ICC T20 Batting Rankings: अभिषेक शर्मा ने रचा दिया इतिहास, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
ICC T20 Batting Rankings: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह अब तक के सर्वाधिक रेटिंग अंक अर्जित करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के खिलाड़ी सईम अयूब ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की बादशाहत को खत्म कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ICC Ranking News
अभिषेक का शानदार प्रदर्शन
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने 931 अंक प्राप्त करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान का लगभग पांच वर्ष पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अभिषेक ने एशिया कप 2025 में सात मैचों में 314 रन बनाए।
पाकिस्तान के विरुद्ध 74 रन
बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन
श्रीलंका के मुकाबले 61 रन
उनकी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी के चलते उन्हें “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का पुरस्कार भी मिला। अभिषेक से पहले सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 919 अंक थी, जिसे डेविड मलान ने वर्ष 2020 में अर्जित किया था। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की रेटिंग को भी पीछे छोड़ दिया।
ऑलराउंडर रैंकिंग में बदलाव | ICC Ranking News
टी20 ऑलराउंडर की सूची में हार्दिक पांड्या एक स्थान खिसककर दूसरे पायदान पर पहुँच गए हैं। एशिया कप में हार्दिक का प्रदर्शन फीका रहा, जहाँ उन्होंने छह मैचों में केवल 4 विकेट लिए और बल्ले से मात्र 48 रन बनाए।
वहीं पाकिस्तान के सईम अयूब ने अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा।
ओमान के खिलाफ 8 रन देकर 2 विकेट
भारत के विरुद्ध 35 रन पर 3 विकेट
कुल मिलाकर उन्होंने सात मुकाबलों में 8 विकेट अर्जित किए और शीर्ष स्थान पर पहुँच गए। ICC Ranking News
ICC Cricket: आईसीसी ने लिया बड़ा कठोर फैसला! यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द
USA Cricket’s membership revoked: दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिकेट संघ की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह निर्णय बीते वर्ष की व्यापक समीक्षा और विभिन्न हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया। ICC Cricket News
आईसीसी ने वर्ष 2024 की वार्षिक आम सभा में यूएसए क्रिकेट को सदस्यता मानदंडों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किया था तथा स्थिति सुधारने हेतु बारह माह का समय दिया गया था। किन्तु निर्धारित समय-सीमा में अपेक्षित सुधार न होने के कारण परिषद ने यह कठोर कदम उठाया।
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह निलंबन मुख्यतः संघ द्वारा बार-बार संगठनात्मक नियमों और दायित्वों की अनदेखी, सुचारु शासन प्रणाली लागू करने में असफलता तथा अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के समक्ष मान्यता प्राप्त करने की दिशा में प्रगति न कर पाने जैसी वजहों से किया गया है। साथ ही, संघ की कुछ गतिविधियों से विश्व पटल पर क्रिकेट की छवि को भी आघात पहुँचा।
गौरतलब है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को टी20 प्रारूप में शामिल किया जाना है। इसी कारण आईसीसी ने यह स्पष्ट किया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय टीमें ओलंपिक और अन्य आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहेंगी। खिलाड़ियों के हितों और खेल की निरंतरता बनाए रखने हेतु उनकी देखरेख अस्थायी रूप से आईसीसी अथवा उसके प्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी।
आईसीसी ने दोहराया कि यह कदम अमेरिकी खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और उच्च-स्तरीय प्रदर्शन एवं विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। परिषद का उद्देश्य है कि अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटरों की प्रतिष्ठा और क्षमता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। ICC Cricket News
Shubman Gill Test Ranking: शुभमन गिल ने लगाईं करियर की सर्वश्रेष्ठ छलांग! ये बल्लेबाज बने नए नंबर-1 बल्लेबाज!
Shubman Gill Test Ranking: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी रैंकिंग प्राप्त की है। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध एजबेस्टन टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 269 और 161 रनों की दो जबरदस्त पारियाँ खेलीं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर वह आईसीसी की नवीनतम टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15 स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुँच गए हैं। ICC Test Ranking
गौरतलब है कि शुभमन गिल टेस्ट इतिहास में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने किसी एक मैच की दोनों पारियों में 150 से अधिक रन बनाए हों। इससे पहले सितंबर 2024 में वे 14वें स्थान पर पहुँचे थे और मौजूदा श्रृंखला की शुरुआत उन्होंने 23वें स्थान से की थी। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 158 रन बनाकर जो रूट को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले वे दिसंबर 2023 में भी कुछ समय के लिए नंबर-1 बल्लेबाज बने थे।
अन्य भारतीय प्रदर्शन | ICC Test Ranking
रवींद्र जडेजा ने एजबेस्टन टेस्ट में 89 और 69 रनों की पारियाँ खेलकर बल्लेबाजों की सूची में छह स्थान की बढ़त के साथ 39वें स्थान पर जगह बनाई है। मोहम्मद सिराज ने कुल सात विकेट चटकाए और अब वह छह स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुँच गए हैं। आकाश दीप, जिन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में कुल 10 विकेट झटके, 39 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 45वें स्थान पर आ गए हैं।
अन्य देशों के खिलाड़ियों की प्रगति
दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रन बनाकर बल्लेबाजी में 34 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुँच हासिल की है। गेंदबाजी में भी वे चार स्थान बढ़कर 48वें स्थान पर आ गए हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में वे तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं, जहाँ उनसे आगे केवल रवींद्र जडेजा और मेहदी हसन मिराज हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेविड बेडिंगहाम 43वें स्थान पर, जबकि लुआन-ड्रे प्रीटोरियस आठ स्थान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुँच गए हैं। कॉर्बिन बॉश गेंदबाजों की सूची में छह स्थान की उन्नति के साथ 51वें स्थान पर आ गए हैं।
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रेनेडा टेस्ट के बाद बदलाव | ICC Test Ranking
ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन चार स्थान की बढ़त के साथ 45वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
ब्यू वेबस्टर दो स्थान बढ़कर 50वें स्थान पर पहुँच चुके हैं।
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज चार स्थान बढ़कर 81वें और ब्रैंडन किंग 60 स्थान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर पहुँचे हैं।
तेज गेंदबाज शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ क्रमशः 29वें और 31वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
Cricket: इस खिलाड़ी ने कहा अगर मुझे मौका मिला तो मैं तोड़ूंगा का रिकॉर्ड
ICC Test Ranking: हार के बावजूद लीड्स में ऋषभ पंत ने किया करियर का सबसे बड़ा कमाल!
नई दिल्ली। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त की है। ICC Test Ranking News
भारतीय टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ वे टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले विकेटकीपरों की सूची में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि के चलते वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 801 रेटिंग अंक हासिल किए हैं।
बेन डकेट ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित | ICC Test Ranking News
वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने पहली पारी में 62 रन बनाए और अंतिम दिन 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 149 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 787 रेटिंग प्राप्त की और पांच स्थान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
हालांकि भारत यह पहला टेस्ट मुकाबला हार गया, लेकिन कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल ने पांच स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष 20 बल्लेबाजों की सूची में दोबारा प्रवेश कर लिया है, वहीं केएल राहुल 10 पायदान की बढ़त के साथ अब 38वें स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर कायम हैं।
इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ओली पोप, जिन्होंने पहली पारी में शतक जमाया, तीन स्थान की प्रगति के साथ 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने पहली पारी में 40 और दूसरी में 44 रन बनाए, जिससे वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 27वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ICC Test Ranking News
गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग 64वें स्थान पर
गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाए, जिसके चलते वे 16 स्थान ऊपर चढ़कर 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स एक स्थान ऊपर चढ़कर गेंदबाजों में 49वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। स्टोक्स ने इस टेस्ट में पांच विकेट और 53 रन का योगदान दिया था।
दूसरी ओर, गॉले में श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ हुए टेस्ट में बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 163 और 49 रन की पारियां खेलीं। इसके चलते वह 11 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, जिन्होंने इस मुकाबले में दोनों पारियों में शतक लगाए, 21 पायदान की छलांग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 29वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने पहली पारी में 187 रन बनाए, जिससे वे 21 स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद 59वें से 54वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि श्रीलंका के मिलन रत्नायके ने 17 पायदान की छलांग लगाकर 69वां स्थान प्राप्त किया है। ICC Test Ranking News
India Record vs England: लीड्स टेस्ट मैच में पाँच शतक के बावजूद भारतीय टीम ने बनाया दुर्लभ और शर्मना…
ICC fines West Indies: आईसीसी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दी सजा, किया था ये अपराध!
आईसीसी ने धीमी ओवर गति के लिए वेस्टइंडीज पर लगाया जुर्माना
ICC fines West Indies: दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच (Eng vs WI 1st ODI) में धीमी ओवर गति (स्लो ओवर रेट) के चलते वेस्टइंडीज टीम पर आर्थिक दंड लगाया है। ICC News
मैच के दौरान नियत समय में निर्धारित ओवरों की पूर्ति न करने के कारण यह दंड लगाया गया। मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और मार्टिन सैगर्स, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक तथा चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने यह आरोप निर्धारित किए। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने आरोप स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही।
आईसीसी के अनुसार, एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने हर खिलाड़ी पर उनकी मैच फीस का पाँच प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
वेस्टइंडीज की टीम, निर्धारित समय के भीतर गेंदबाजी पूरी करने में एक ओवर पीछे रह गई थी, जबकि सभी समय संबंधी छूटें पहले ही लागू की जा चुकी थीं। यह दंड आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत लगाया गया है, जो न्यूनतम ओवर गति संबंधी उल्लंघनों से संबंधित है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो प्रत्येक अधूरे ओवर के लिए प्रत्येक खिलाड़ी पर उसकी मैच फीस का पाँच प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जाता है।
इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत | ICC News
तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक और जैकब बेथेल के अर्धशतकों की बदौलत 400 रन बनाए और 8 विकेट खोए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 162 रन पर सिमट गई। साकिब महमूद और जेमी ओवरटन ने तीन-तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को 238 रनों की विशाल जीत दिलाई।श्रृंखला का दूसरा मुकाबला रविवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। यदि इंग्लैंड यह मैच जीतता है, तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगा, जबकि एक मुकाबला शेष रहेगा।
ओवरटन बाहर, पॉट्स को मिला मौका
इंग्लैंड को इस मुकाबले में ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की सेवाएँ नहीं मिलेंगी, क्योंकि उनकी दाहिनी छोटी उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी जगह मैथ्यू पॉट्स को टीम में शामिल किया गया है। वह इंग्लैंड के लिए अपना 10वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को तैयार हैं। ICC News
Delhi Bribery Case: सीबीआई की सख्त कार्रवाई! वरिष्ठ राजस्व अधिकारी 25 लाख लेते हुए गिरफ्तार
ICC: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने रचा नया इतिहास, आईसीसी ने किया ये बड़ा दावा!
ICC Champions Trophy 2025: दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब तक की सबसे अधिक देखी गई प्रतियोगिता बन गई है। पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित इस टूर्नामेंट ने विश्वभर में दर्शकों का अभूतपूर्व ध्यान आकर्षित किया। आईसीसी के अनुसार, इस संस्करण को 368 अरब वैश्विक दर्शक मिनट मिले, जो 2017 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित पिछले टूर्नामेंट की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक हैं। यह आंकड़ा इसे अब तक की सबसे अधिक देखी गई आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Men’s Champions Trophy) बनाता है। ICC News
End of IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने किया आईपीएल 2025 का समापन
इस बार प्रति ओवर औसतन 308 लाख वैश्विक दर्शक मिनट दर्ज किए गए, जो किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए सर्वोच्च है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। यह रोमांचक मुकाबला 65.3 अरब लाइव दर्शक मिनट के साथ चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे अधिक देखा गया मैच बन गया। यह 2017 के फाइनल की तुलना में 52.1 प्रतिशत अधिक दर्शकों द्वारा देखा गया।
विश्व स्तर पर यह फाइनल आईसीसी के सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में तीसरे स्थान पर रहा। भारत में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक देखा गया मैच रहा — इससे अधिक दर्शक केवल 2023 पुरुष विश्व कप के भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल और भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल को मिले थे। ICC News
ऑस्ट्रेलिया में भी इस प्रतियोगिता ने नया रिकॉर्ड बनाया
ऑस्ट्रेलिया में भी इस प्रतियोगिता ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां 2017 की तुलना में दर्शक घंटों में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हिंदी भाषा में प्रसारण और अमेज़न प्राइम वीडियो पर विशेष प्रसारण ने दर्शकों की संख्या को नई ऊँचाई तक पहुँचाया। पाकिस्तान में, जहाँ टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी, फिर भी 2025 संस्करण ने 2017 की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक दर्शकों को आकर्षित किया।
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने वैश्विक दर्शकों की दृष्टि से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह आंकड़े क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और प्रसारण भागीदारों की समर्पित साझेदारी को दर्शाते हैं।” उन्होंने भारत में जियोस्टार नेटवर्क के नवाचार और निवेश की सराहना करते हुए कहा कि “नौ भाषाओं में 29 अनूठे प्रसारण फीड के माध्यम से इसने प्रशंसकों से जुड़ाव को और भी मजबूत किया।” शाह ने यह भी कहा, “ऑस्ट्रेलिया में अमेज़न प्राइम वीडियो ने दर्शकों की संख्या में 65% की बढ़ोत्तरी दर्ज की, जबकि अमेरिका में विलो टीवी ने विषम समय के बावजूद उल्लेखनीय दर्शक प्राप्त किए। ये आंकड़े क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और दर्शकों की गहरी लगन का प्रमाण हैं।” ICC News
Test Cricket: रोहित शर्मा, विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटेंगे?
ICC News: इन क्रिकेटरों की हो गई मौज, छप्परफाड़ मिलेंगे रुपये, आईसीसी ने कर दिया बड़ा ऐलान
दुबई (एजेंसी)। ICC News: विश्व टेस्ट चैंपियनिशप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​संस्करण की विजेता टीम को 36 लाख तथा उपविजेता को 21.6 लाख डॉलर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और आॅस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनिशप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​के लिए कुल पुरस्कार राशि को बढ़कर 57.6 लाख डॉलर कर दिया है। जो कि पिछले दो संस्करणों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। चैंपियन को 36 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘हमने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र को बहुत ही रोमांचक रहा और फाइनल में खेलने वाली टीमों का फैसला प्रतियोगिता के आखिरी में ही हुआ। ICC News
उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि लॉर्ड्स में आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच दर्शकों के साथ-साथ दुनिया भर से आने वाले प्रशंसकों को इस प्रतिष्ठित प्रारूप में कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा। शाह ने कहा, ‘आईसीसी की ओर से मैं दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित मैच की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचकर बहुत खुश हैं, यह हमारे लिए आईसीसी खिताब जीतने का एक अच्छा अवसर है। हम सभी आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। आॅस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का बचाव करने का अवसर पाकर बहुत गर्व है। हमने फाइनल तक पहुँचने के लिए अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है और यह हम सभी के लिए एक बड़ा सम्मान है। ICC News
यह भी पढ़ें:– Share Market News: टोरेंट पावर का मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़ा
ICC: पाकिस्तान पर लगा जुर्माना! चौथी बार लगा है ये जुर्माना जानें क्या है मामला
Pakistan vs New Zealand ODI: नई दिल्ली। पाकिस्तान पर माउंट माउंगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में 3-0 से हार के बाद तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले दौरे के टी20 चरण में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। यह पांच पुरुष वनडे मैचों में चौथी बार है, जब मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। ICC News
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा कि मैच रेफरी के एलीट पैनल के जेफ क्रो ने पाकिस्तान पर यह जुर्माना लगाया है, क्योंकि पाकिस्तान को निर्धारित समय सीमा के भीतर एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया था। आईसीसी ने एक बयान में कहा, “खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।”
आरोप लगाए जाने के बाद रिजवान ने अपराध स्वीकार कर लिया
मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और पॉल रीफेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर माइकल गॉफ और चौथे अंपायर वेन नाइट्स द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद रिजवान ने अपराध स्वीकार कर लिया। जिस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर एकदिवसीय श्रृंखला में जीत हासिल की, उसमें माइकल ब्रेसवेल और राइस मारियू ने अर्धशतक जड़े, जिससे ब्लैक कैप्स ने 42 ओवर में 264/8 रन बनाए। जवाब में, तेज गेंदबाज बेन सियर्स ने लगातार दूसरी बार पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 221 रन पर आउट कर दिया और 43 रन से मैच जीत लिया, जबकि मेहमान टीम को मेजबान टीम से लगातार छठी बार पुरुष एकदिवसीय मैच में हार का सामना करना पड़ा।
मैच के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह के साथ भीड़ में विवाद की घटना भी हुई, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने नाराज क्रिकेटर को बाड़ के ऊपर कुछ दर्शकों की ओर जाने से रोकने की कोशिश की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने बयान में कहा कि मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले दो दर्शकों ने पश्तो में खुशदिल को अपशब्द कहे और ग्राउंड स्टाफ ने आखिरकार उन्हें आयोजन स्थल से हटा दिया। ICC News
Boxing World Cup 2025: हितेश ने रचा इतिहास, स्वर्ण संग भारत ने विश्व मुक्केबाज़ी कप में छह पदकों के …
ICC News: आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट टीम घोषित पर कप्तान रोहित टीम से गायब! मिचेल सैंटनर कप्तान
कोहली समेत भारत के 5 व अफगानिस्तान के 2 प्लेयर्स टीम में शामिल
ICC Champions Trophy 2025 Team: नई दिल्ली। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बेस्ट टीम चुनी है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम से गायब दिखे। वहीं न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को टीम का कप्तान चुना गया है और साथ ही उनकी टीम के 4 प्लेयर्स को भी प्लेइंग-11 में जगह मिली। ICC News
इस टीम में भारत की तरफ से विराट कोहली सहित 5 खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया। अक्षर पटेल भी शामिल तो हुए हैं लेकिन 12वें खिलाड़ी के रूप में। अफगानिस्तानी टीम से भी 2 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। दूसरी ओर टीम में मेजबान पाकिस्तान सहित बाकी 5 देशों का एक भी खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
रोहित का शुरूआती 4 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा
हैरानी वाली बात है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार 76 रन बनाने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनका टूर्नामेंट के शुरूआती 4 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। इन मैचों में उन्होंने एक भी फिफ्टी नहीं लगाई थी। लेकिन फाइनल में उन्होंने 76 रन बनाकर हिसाब चुकता कर दिया था। उनकी इस शानदार पारी से टीम के लिए मैच जीतना आसान हो गया था और टीम चैंपियन बन गई थी।
टूर्नामेंट में रोहित की पारियों में बांग्लादेश के खिलाफ 41, पाकिस्तान के खिलाफ 20, न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 रन शामिल हैं। टूर्नामेंट के 5 मैचों में उनके नाम 36 की औसत से 180 रन हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टीम में रोहित की ओपनिंग पोजिशन पर न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंड बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को रखा गया है। साथ ही ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, कप्तान मिचेल सैंटनर और तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी टीम में शामिल हैं
रचिन रविंद्र ने 4 मैचों में 2 शतक लगाकर 263 रन बनाए
रचिन रविंद्र ने शानदार परफॉरमेंस के दम पर 4 मैचों में 2 शतक लगाकर 263 रन बनाए। इसलिए उन्हें प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। ग्लेन फिलिप्स ने 59 की औसत से 177 रन व 2 विकेट तथा 5 कैच भी पकड़े। मिचेल सैंटनर ने 4.80 की इकोनॉमी से 9 विकेट लिए। वहीं हेनरी 4 मैचों में 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज
बने।
अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान भी चैंपियन ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग-11 का हिस्सा बनें हैं। उनके 1 शतक के साथ 216 रन तथा इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए 177 रन टूर्नामेंट का उच्च इंडिविजुअल स्कोर भी रहा। इसके अलावा अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी टीम में शामिल हैं। उन्होंने 3 मैचों में 42 की औसत से 126 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए। उन्होंने ही इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी।
भारतीय टीम के कोहली, वरुण समेत 5 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनमें 2 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। वहीं अक्षर पटेल 12वें खिलाड़ी के रुप में टीम का हिस्सा बनने में कामयाब रहे हैं। ICC News
Cricket News: चक्रवर्ती के चक्रव्यूह व रोहित के बल्ले के तले दबा न्यूजीलैंड