indian cricket news - Sach Kahoon Hindi
तिरुवनंतपुरम। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के निर्णायक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंतिम तीन मैचों में उनकी दमदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। बेटे की इस उपलब्धि पर उनके पिता सैमसन विश्वनाथ ने गर्व जताते हुए कहा कि संजू को करियर की शुरुआत में कई तरह की परेशानियों और अनदेखी का सामना करना पड़ा था। संजू के पिता ने बताया कि बेटे की मेहनत और समर्पण को देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उनके अनुसार, शुरुआती दौर में कुछ लोगों ने संजू के खेल में अनावश्यक बाधाएं पैदा कीं, लेकिन अब उम्मीद है कि उनकी प्रतिभा को सही पहचान मिलती रहेगी। Sanju Samson
सैमसन विश्वनाथ पहले दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और साथ ही फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। उनके अनुसार, संजू का बचपन दिल्ली में बीता, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग भी ली। लेकिन एक समय ऐसा आया जब शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजू का चयन अंडर-13 टीम में नहीं हो सका, जिससे परिवार को निराशा हुई। उन्होंने बताया कि मात्र 18 वर्ष की आयु में उन्हें दिल्ली पुलिस में नौकरी मिल गई थी और 19 वर्ष की उम्र से वह पुलिस की फुटबॉल टीम का हिस्सा बन गए थे। करीब दो दशकों तक उन्होंने फुटबॉल खेला। इसी दौरान उनके बच्चों की परवरिश दिल्ली में हुई और संजू ने भी यहीं क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
एक टूर्नामेंट में संजू ने एक ही दौरे में लगभग 500 रन बनाए थे
पिता के अनुसार, एक टूर्नामेंट में संजू ने एक ही दौरे में लगभग 500 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-13 टीम में शामिल नहीं किया। कारण यह बताया गया कि संजू की उम्र केवल 10 वर्ष है, जबकि प्रतियोगिता 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए थी। इस फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विश्व फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली थी, वहीं क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी किशोर अवस्था में ही बड़े स्तर पर खेल चुके थे। ऐसे में केवल उम्र के आधार पर किसी खिलाड़ी की प्रतिभा को नजरअंदाज करना उचित नहीं माना जा सकता। Sanju Samson
इस घटना के बाद सैमसन विश्वनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली पुलिस की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली और परिवार के साथ केरल लौटने का निर्णय किया। हालांकि इस फैसले पर उनकी पत्नी ने शुरू में चिंता जताई, लेकिन उन्हें अपने बेटे की प्रतिभा पर पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि यदि संजू को सही माहौल और अवसर मिले, तो वह अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत सकते हैं। केरल लौटने के बाद संजू ने लगातार मेहनत की और जूनियर स्तर के क्रिकेट में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा को पहचान मिली और वे राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने में सफल रहे।
सैमसन विश्वनाथ ने कहा कि आज जब उनका बेटा देश के लिए विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, तो उन्हें अपने उस निर्णय पर गर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ कई लोग अपनी पुरानी बातों के लिए उनसे माफी भी मांग चुके हैं। उनके अनुसार अब वे पुरानी घटनाओं को पीछे छोड़ चुके हैं और बेटे की सफलता को ही अपनी सबसे बड़ी खुशी मानते हैं। Sanju Samson
Cricket News: तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया
अहमदाबाद (एजेंसी)। Tilak Varma: अगल-अगल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज जीत के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर आॅफ द सीरीज’ पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए ‘ड्रेसिंग रूम बीटीएस ‘इम्पैक्ट प्लेयर आॅफ द सीरीज’ इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20क सीरीज 2025 टाइटल वाले एक वीडियो में, तिलक को भारतीय टीम के ट्रेनिंग असिस्टेंट राघवेंद्र द्वगी ने पदक प्रदान किया। जब भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20क में 30 रन से जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम की। ड्रेसिंग रूम में हुए पुरस्कार समारोह में राघवेंद्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों का सामना करने में धैर्य, आत्मविश्वास और लचीलेपन के महत्व के बारे में बात की।
भारत की यह जीत लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीत थी, जो सबसे छोटे प्रारुप में टीम की निरंतरता को दिखाती है। सीरीज के निर्णायक मैच में तिलक ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 73 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए, सलामी बल्लेबाजों द्वारा मजबूत नींव रखने के बाद हार्दिक पांड्या के साथ एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की, जिससे भारत 231 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा। अवॉर्ड मिलने के बाद तिलक ने कहा, “दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतकर और एक बहुत ही खास इंसान से इसे पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से हमने दबाव में खेला, वह देखना बहुत अच्छा था। आने वाली न्यूजीलैंड सीरीज और टी-20 विश्व कप में हमारी परीक्षा होगी, और आइए हम उसी रवैये के साथ उन्हें जीतें।” तिलक ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर चार पारियों में 62.33 की शानदार औसत और 131.69 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए। उनके खाते में दो अर्धशतक शामिल थे, जिसमें 73 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
पूरी सीरीज के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी अनुकूलन क्षमता और खेल की समझ का प्रदर्शन किया। पहले टी-20 में, नंबर 4 पर 32 गेंदों में उनके 26 रनों की सधी हुई पारी ने भारत को शुरूआती 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद संभालने में मदद की, जिससे बाद में बड़े स्कोर की नींव रखी गई। दूसरे मैच में, 214 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, तिलक ने नंबर 5 पर 34 गेंदों में शानदार 62 रन बनाकर अकेले ही लड़ाई लड़ी, जबकि उनके आस-पास विकेट गिरते रहे। इसके बाद उन्होंने तीसरे टी-20 में नाबाद 26 रन बनाकर मैच खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें:– Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की जिन महिलाओं के खाते में 2100 रुपये नहीं आए वे तुरंत करें ये काम….आएंगे पैसे?
BCCI Latest Updates: रोहित शर्मा और कोहली को लेकर बीसीसीआई ने दिए ये बड़े निर्देश! रिपोर्ट में खुलासा
BCCI Latest Updates: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही घरेलू क्रिकेट में उतरते दिखाई दे सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय वनडे टीम में बने रहने के लिए घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। हालांकि, विराट कोहली की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। BCCI News
बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, “बोर्ड और टीम प्रबंधन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर प्रदर्शन के लिए मैच-फिट रहना बेहद आवश्यक है। चूँकि दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में उन्हें वनडे टीम में चयन योग्य बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते रहना होगा।” बोर्ड की प्रमुख रणनीति फिलहाल 2026 टी20 विश्व कप और आगामी 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम संयोजन मजबूत करना है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कोहली और रोहित को चयन की दौड़ में कायम रखने के लिए पर्याप्त मैच अभ्यास आवश्यक है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे श्रृंखला में दोनों खिलाड़ियों ने उपयोगी प्रदर्शन किया था
ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे श्रृंखला में दोनों खिलाड़ियों ने उपयोगी प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में उम्मीद जताई जा रही है कि वे 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली तीन-मैचों की वनडे सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद यह जोड़ी संभवतः जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे मुकाबलों में फिर नज़र आएगी।
इस अवधि में दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों को लगभग एक महीने का विश्राम मिलेगा, जिसके दौरान विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कोहली और रोहित—दोनों ने एक-एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। कोहली लगभग 12 वर्ष बाद दिल्ली की ओर से मैदान में उतरे थे, जबकि रोहित ने एक दशक बाद मुंबई के लिए प्रतिनिधित्व किया था। BCCI News
ICC News: कप्तान रोहित शर्मा समेत इन भारतीय खिलाड़ियों की हो गई मौज, आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान
indian cricket news: दुबई (एजेंसी)। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा तथा महिला वर्ग में स्मृति मंधाना, मैया बाउचिर और विशमी गुणरत्ने को प्लेयर आॅफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित किया। आईसीसी की ओर से प्लेयर आॅफ द मंथ पुरस्कार के लिए जारी की गई नामांकित सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और और अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज तथा महिला वर्ग में स्मृति मंधाना, इंग्लैंड की मैया बाउचिर, श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने भी शामिल है। ICC News
New Expressway: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत 6 राज्यों का सफर आसान करेंगे ये एक्सप्रेसवे
बुमराह ने जून में हुये टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट में 15 विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द सीरीज का खिताब से नवाजा गया। वहीं रोहित शर्मा ने टी-20 विश्वकप के आठ मैच में 156.70 स्ट्राइक रेट से एक बार नाबाद रहते हुए 257 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक भी बनाये थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा था। ICC News
आफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी-20 विश्वकप में 35.12 की औसत और 124.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बनाए। महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (210) दोहरा शतक बनाने भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना, श्रीलंका की विश्मी गुणरत्ने ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में तथा इंग्लैंड की मैया बाउचिर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द मंथ की नामांकन सूची में शामिल किया गया है।