Jamun Benefits - Sach Kahoon Hindi

Jamun Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर, बीमारियों से रखे दूर ये फल
Jamun Benefits: जामुन एक मीठा और स्वादिष्ट भारतीय फल हैं, सभी भारतीय लोग इसके स्वाद से परिचित हैं, यह एक मौसमी फल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर इस फल में कई औषधीय गुण मौजूद हैं? वैसे इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं, बता दें कि यह एक अम्लीय प्रकृति का फल हैं पर यह स्वाद में मीठा होता हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है, इस फल में लगभग वे सारे जरूरी लवण पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है, इसे साथ-साथ इसकी खेती से किसानों को भी कई फायदे होते हैं।

Hair Fall in Monsoon: मानसून में अक्सर बढ़ जाती हैं हेयर फॉल की समस्या, छूटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…

जामुन के फायदे:- Jamun Benefits

पाचन क्रिया:- जामुन को पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं, दरअसल जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मधुमेह:- मधुमेह के रोगियो के लिए जामुन एक रामबाण उपाय हैं, जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कैंसर:- जामुन के फल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं, इसके अलावा पत्थरी की रोकथाम में भी इसका सेवन फायदेमंद होता हैं, इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या फिर दही के साथ ले लेना चाहिए।

दस्त की समस्या:- अगर कोई व्यक्ति दस्त की समस्या से परेशान है तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। खूनी दस्त होने पर भी जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

New Expressway: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत 6 राज्यों का सफर आसान करेंगे ये एक्सप्रेसवे

दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्या:- अगर कोई व्यक्ति दांत और मसूड़ों की समस्या से परेशान हैं, तो जामुन इस समस्या के समाधान में आपकी काफी मदद कर सकती है, इसे पीसकर इस्तेमाल करने से दांत और मसूड़े दोनो ही स्वस्थ रहते हैं। बता दें कि जामुन में काबोर्हाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम होता हैं, आयुर्वेद में जामुन को खाना खाने के बाद खाने की सलाह दी जाती हैं। Jamun Benefits

जामुन की लकड़ी भी है फायदेमंद: जामुन की लकड़ी का भी कोई जवाब नहीं है, यह एक बेहतरीन इमारती लकड़ी होने के साथ-साथ पानी में लंबे समय तक रह सकती है, यानी कि यह खराब नहीं होती है, अगर इस फल की मोटी लकड़ी का टुकड़ा पानी की टंकी में रख दें तो टंकी में शैवाल नही जमती।

क्या कहना है वैद्य संगठन के जिला अध्यक्ष का? Jamun Benefits

बोकारो जिला वैद्य संगठन के अध्यक्ष खुलेशवर महतो का कहना है कि जामुन के फल में औषधीय गुणों का भंडार छिपा हुआ हैं, जिन जल स्रोतों के किनारे जामुन के पेड़ लगे होते हैं वह पानी हमेशा साफ रहता हैं, इसकी वजह ये हैं कि इसके पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, यही वजह है कि गांव में कुंआ के किनारे अक्सर जामुन के पेड़ लगाए जाते हैं, इसकी लकड़ी जल्दी खराब नहीं होती है, ये पानी में लंबे समय तक रह सकता हैं, इसका इस्तेमाल नाव बनाने में होता हैं।

खुलेशवर महतो ने कहा कि जामुन का फल न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर होता बल्कि किसानों के लिए भी उतना ही अधिक आमदनी देने वाला फल भी हैं, इसके पेड़ नदियों और नहरों के किनारे मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए कारगर साबित होता हैं, हालाकि अभी तक व्यवसायिक तौर पर योजनाद्ध तरीके से जामुन की खेती बहुत कम देखने को मिलती हैं, देश के अधिकांश हिस्सों में अनियोजित तरीके से ही किसान इसकी खेती करते हैं, अधिकतर किसान इस फल से होने वाले फायदों के बारे में और मार्किट के बारे में जानकारी नही रखतें, और यही कारण है कि जामुन व्यवसायिक खेती से दूर हैं। जबकि सच्चाई तो यह है कि जामुन के फलों को अधिकतर लोग पसंद करते हैं और इसके फल को अच्छी खासी कीमत में बेचा जाता हैं। इसकी खेती से लाभ की असीमित संभावनाएं हैं, इसका प्रयोग दवाओं को तैयार करने में किया जाता हैं, साथ ही जामुन से जेली, मुरब्बा जैसी खाद्य सामग्री भी तैयार की जाती हैं।