Bhuj News - Sach Kahoon Hindi

Kutch Bribery Case: 40 हजार की रिश्वत लेकर फरार हुआ पुलिस सब-इंस्पेक्टर
Kutch Bribery Case भुज। गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले के वायोर पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के बाद पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान वायोर पुलिस स्टेशन में तैनात क्लास-3 पुलिस सब इंस्पेक्टर इंद्रविजय सिंह गोहिल के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता वायोर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक आपराधिक मामले का आरोपी है। Gujarat News

आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर इंद्रविजय सिंह ने शिकायतकर्ता को परेशान नहीं करने और उसकी फैक्ट्री का संचालन जारी रखने देने के बदले 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने एसीबी की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर संपर्क किया और बाद में गांधीधाम स्थित एसीबी कार्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

एसीबी ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बातचीत के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर 50 हजार के बजाय 40 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। एसीबी ने शिकायतकर्ता को सब इंस्पेक्टर के पास तय रकम के साथ सोमवार को भुज स्थित गायत्री मंदिर के गेट के पास भेजा।  एसीबी के मुताबिक रुपए लेने के बाद आरोपी को शक हो गया। इसके बाद वह 40,000 रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह ट्रैप कार्रवाई गांधीधाम स्थित कच्छ (पूर्व) एसीबी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जे.बी. चौधरी और उनकी टीम ने की। गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो राज्यभर में टोल-फ्री हेल्पलाइन और क्षेत्रीय इकाइयों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सार्वजनिक सेवकों के खिलाफ नियमित रूप से ट्रैप कार्रवाई करता है। हाल के महीनों में एसीबी ने कई भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाए हैं। अप्रैल में नडियाद में तैनात केंद्रीय जीएसटी के दो अधिकारियों को भी जब्त परिवहन वाहन को छोड़ने के एवज में 55 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। Gujarat News

पर्यावरण संरक्षण की ओर गुजरात की साध-संगत का कदम
कच्छ (सच कहूँ न्यूज)। Bhuj News: गत वर्षों में ग्लोबल वार्मिंग के चलते तापमान में अत्यधिक वृद्धि देखने को मिली है जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इंसान व पशु-पक्षियों को इस असहनीय गर्मी से बचाने का अगर कुछ निवारण है तो वह है ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित कर धरती के जलवायु को नियंत्रण में ला पाना। इसी क्रम में शाह सतनाम जी अलौकिक धाम, लाकड़िया, कच्छ-भुज (गुजरात) में डेरा अनुयायियों द्वारा पौधे रोपित किए गए। Gujarat News

आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में अब तक डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा 5 करोड़ से भी ज्यादा पौधे रोपित किए जा चुके हैं। जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत पौधे आज इस धरा की संभाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि मानवता के इन प्रहरियों के इस बेमिसाल जज्बे के चलते वृक्षारोपण के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के नाम 3 विश्व रिकॉर्ड कीर्तिमान के रूप में स्थापित हैं। Gujarat News

यह भी पढ़ें:– Railway Board has changed the Rules : रेलवे बोर्ड ने यूटीएस मोबाइल ऐप से टिकट बनाने के नियमों में किया है बदलाव