Haryana Railway News - Sach Kahoon Hindi
Haryana Railway News: यमुनानगर समेत इन शहरों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, रॉकेट की तरह बढ़ने लगे जमीनों के भाव
प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana Railway News: हरियाणा में रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की दो महत्वपूर्ण नई रेल लाइन परियोजनाओं करनाल-यमुनानगर (61 किलोमीटर) और जींद-हांसी (50 किलोमीटर) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय और हरियाणा सरकार के संयुक्त उपक्रम हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HRIDC) ने दोनों परियोजनाओं का विस्तृत सर्वेक्षण (Detailed Survey) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों नई रेल लाइनों के निर्माण से प्रदेश के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद दोनों परियोजनाओं की डीपीआर रेल मंत्रालय को भेज दी गई है। परियोजनाओं के निर्माण पर होने वाला खर्च हरियाणा सरकार और रेल मंत्रालय संयुक्त रूप से वहन करेंगे।
2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत
प्रवक्ता के अनुसार, करनाल-यमुनानगर रेल लाइन परियोजना की अनुमानित लागत 1,173 करोड़ रुपये है, जबकि जींद-हांसी रेल लाइन परियोजना पर लगभग 923 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस प्रकार दोनों परियोजनाओं पर कुल 2,096 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
करनाल-यमुनानगर के बीच घटेगी 50 किलोमीटर की दूरी
प्रस्तावित करनाल-यमुनानगर रेल लाइन दिल्ली-अंबाला रेलवे मार्ग के भैनी-खुर्द स्टेशन को अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन के जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन से जोड़ेगी। इस नई रेल लाइन पर पांच नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें राम्भा, इंद्री, लाडवा, रादौर और दमला शामिल हैं।
नई रेल लाइन बनने से करनाल और यमुनानगर के बीच यात्रा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे दोनों प्रमुख औद्योगिक शहरों के बीच तेज और सुगम रेल संपर्क स्थापित होगा। साथ ही इस परियोजना से हरिद्वार के लिए भी बेहतर और सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता खुलेगा, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।
उद्योग और कृषि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का मानना है कि इन नई रेल परियोजनाओं के पूरा होने से हरियाणा के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी। माल परिवहन आसान होने से उद्योगों को लाभ मिलेगा, वहीं किसानों को अपनी उपज बाजारों तक कम समय और कम लागत में पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके अलावा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इन दोनों रेल परियोजनाओं को हरियाणा के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब रेल मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
Haryana Railway News: यमुनानगर समेत इन शहरों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, रॉकेट की तरह बढ़ने लगे जमीनों के भाव
Haryana Railway News: पहली हाइड्रोजन ट्रेन में क्या है खास? अश्विनी वैष्णव ने बताईं बारीकियां, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Haryana Railway News:  जींद। भारत ने स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय लिख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद-सोनीपत रेलखंड पर शुरू हुई यह ट्रेन भारत की हरित परिवहन पहल का बड़ा कदम मानी जा रही है। इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने हाइड्रोजन तकनीक को रेलवे में अपनाया है।
हाइड्रोजन फ्यूल सेल कैसे करता है काम? Haryana Railway News
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन में हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फ्यूल सेल हाइड्रोजन और हवा में मौजूद ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली पैदा करता है। यह बिजली कन्वर्टर के जरिए ट्रेन की मोटरों तक पहुंचती है, जिससे ट्रेन चलती है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पूरी तकनीक का विकास भारत में हुआ है और इसका बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपी) भी भारत के पास है। इसके परीक्षण और प्रमाणीकरण का काम विश्वस्तरीय एजेंसी ने किया है, जिससे यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित मानी जा रही है।
सिर्फ पानी का होता है उत्सर्जन
हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे प्रदूषण नहीं होता। फ्यूल सेल की प्रक्रिया के बाद केवल पानी और जलवाष्प का उत्सर्जन होता है। यही वजह है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
रेलवे से आगे भी होगा इस्तेमाल
अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस तकनीक का उपयोग केवल रेलवे तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में इसका इस्तेमाल समुद्री परिवहन, ट्रकों, छोटी नावों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। उनका कहना है कि स्वदेशी तकनीक विकसित होने से भारत को भविष्य में इस क्षेत्र में किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विशेषज्ञों की क्या है राय?
विशेषज्ञों का मानना है कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत के ऊर्जा परिवर्तन और हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि भारत के 95 प्रतिशत से अधिक ब्रॉड-गेज रेलवे नेटवर्क का पहले ही विद्युतीकरण हो चुका है। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेनें मुख्यधारा का विकल्प बनने के बजाय उन मार्गों पर अधिक उपयोगी साबित हो सकती हैं, जहां बिजली का बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है।
हरित हाइड्रोजन की उपलब्धता होगी अहम
विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोजन तकनीक की दीर्घकालिक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि नवीकरणीय ऊर्जा से तैयार होने वाला हरित हाइड्रोजन कितनी किफायती दर पर उपलब्ध हो पाता है। यदि ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन सस्ता और बड़े पैमाने पर संभव हुआ, तो यह तकनीक रेलवे के साथ-साथ परिवहन के कई अन्य क्षेत्रों में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।
शिव नादर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हरप्रीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल हवा से ऑक्सीजन और हाइड्रोजन को मिलाकर बिजली पैदा करता है। यही बिजली ट्रेन के मोटरों को चलाती है। वहीं, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक मौशुमी मोहंती का कहना है कि भारत में अधिकांश रेल नेटवर्क पहले से विद्युतीकृत है, इसलिए हाइड्रोजन ट्रेनों की भूमिका सीमित लेकिन महत्वपूर्ण रहने की संभावना है।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वदेशी तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। आने वाले वर्षों में यह तकनीक देश के परिवहन क्षेत्र को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
Haryana Railway News: खुशखबरी, हरियाणा के इस शहर में बिछेगी नई रेल लाइन, जानें पूरा रूट, जमीनों का रेट कई गुणा बढ़ा
Haryana Railway News: पलवल। हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने और दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी रेल कॉरिडोर पलवल, मानेसर और सोनीपत को जोड़ते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इसके पूरा होने से यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
पलवल-मानेसर-सोनीपत को जोड़ेगा नया रेल कॉरिडोर | Haryana Railway News
हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HRIDC) की ओर से विकसित किए जा रहे इस कॉरिडोर का उद्देश्य दिल्ली के भीतर रेलवे ट्रैफिक का दबाव कम करना और एनसीआर के बाहरी क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराना है।
यह रेल लाइन पलवल, मानेसर और सोनीपत को सीधे जोड़ेगी, जिससे दिल्ली से होकर गुजरने वाली कई मालगाड़ियों और ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे रेल संचालन अधिक सुचारु और तेज होने की उम्मीद है।
160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी ट्रेनें
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को आधुनिक तकनीक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इस रेल लाइन पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से ट्रेनों का संचालन संभव होगा। इससे यात्रियों का सफर तेज और सुविधाजनक बनेगा, वहीं मालगाड़ियों की आवाजाही भी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी।
दो आधुनिक सुरंगें बनेंगी
इस परियोजना के तहत करीब 4.7 किलोमीटर लंबी दो सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। इन सुरंगों की ऊंचाई लगभग 11 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर रखी जाएगी, ताकि इनमें डबल-स्टैक कंटेनर आसानी से गुजर सकें। इससे माल ढुलाई की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा।
दिल्ली-NCR का ट्रैफिक होगा कम
नई रेलवे लाइन बनने से दिल्ली और एनसीआर में रेल तथा सड़क दोनों पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को तेज और बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही मालगाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से मौजूदा रेलवे नेटवर्क पर भीड़ कम होगी।
IMT मानेसर को मिलेगा बड़ा फायदा
आईएमटी मानेसर हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से यहां के उद्योगों को तेज और किफायती माल परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे निवेश बढ़ने, नए उद्योग स्थापित होने और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।
एक्सप्रेसवे, हाईवे और मेट्रो नेटवर्क को भी मिलेगा बढ़ावा
रेल कॉरिडोर के साथ-साथ हरियाणा में एक्सप्रेसवे, हाईवे और मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत होगा और लोगों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर केवल एक रेलवे परियोजना नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर के आर्थिक और औद्योगिक विकास का आधार बन सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी, तेज माल परिवहन और आधुनिक बुनियादी ढांचे के जरिए यह परियोजना हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी।
Indian Railway News: हरियाणा-राजस्थान के यात्रियों को भारतीय रेलवे की बड़ी राहत, कई ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सोमवार को घोषणा की कि उसने हरियाणा और राजस्थान के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर चार ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ट्रेन स्टॉपेज को मंजूरी दी है। इसके पीछे का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करना है। इस अहम निर्णय के बाद रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों, किसानों और लंबी दूरी के यात्रियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे यात्रियों के घरों के नजदीक रेल सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। Indian Railway News
नए स्वीकृत स्टॉपेज में हरियाणा के पातुवास मेहराना स्टेशन पर दिल्ली-सातरौड़ पैसेंजर, हांसी स्टेशन पर अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस और बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, जबकि राजस्थान के बिजयनगर स्टेशन पर जयपुर-असरवा एक्सप्रेस को स्टॉपेज दिया गया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की मांग और परिचालन संबंधी व्यवहार्यता का आकलन करने के बाद लिया गया है। नए स्टॉपेज का उद्देश्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करना और रेल सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है।
रेवाड़ी–भिवानी रेल सेगमेंट पर स्थित पातुवास मेहराना स्टेशन पर अब दिल्ली-सातरौड़ पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज होगा। वर्तमान में इस स्टेशन पर बहुत कम ट्रेनें रुकती हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को झाड़ली और चरखी दादरी जैसे कई किलोमीटर दूर स्थित स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता था। नया स्टॉपेज मिलने से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों और छात्रों के लिए दैनिक यात्रा आसान होगी और फर्स्ट माइल और लास्ट माइल कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है। Indian Railway News
भिवानी-हिसार मार्ग पर स्थित प्रमुख रेलवे स्टेशन हांसी को भी दो अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टॉपेज मिला है। अब अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस और बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस भी हांसी स्टेशन पर रुकेंगी। इससे हांसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को देश के पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों तक बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। पहले इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को भिवानी सिटी या हिसार तक जाना पड़ता था। नए स्टॉपेज से उनका समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
राजस्थान के बिजयनगर स्टेशन के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने जयपुर-असरवा एक्सप्रेस को यहां स्टॉपेज देने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले यह ट्रेन केवल नसीराबाद और भीलवाड़ा स्टेशनों पर रुकती थी, जिसके कारण बिजयनगर के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब नए स्टॉपेज से यात्रियों को सीधे अपने क्षेत्र से रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। Indian Railway News
Haryana Railway News: हरियाणा के इन 5 शहरों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, 126 किलोमीटर रूट में होंगे 15 रेलवे स्टेशन
Haryana Railway News:सोनीपत। हरियाणा राज्य में नई रेलवे लाइन बिछने के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा, एक्सप्रेस-वे, हाईवे, रेलवे और मेट्रो सेवाओं के विस्तार से लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलने लगेगी, इसी कड़ी में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं, इसके निर्माण से आईएमटी मानेसर की तस्वीर बदल जाएगी।
हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर विकसित करने की योजना बना रहा हैं, फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबित, HORC प्रोजेक्ट का सेक्शन ए धुलावट से बादशाह तक हैं, 29.5 किमी लंबी विद्युतीकृत दोहरी ट्रैक रेलवे लाइ नूंह और गुरुग्राम जिलों से होकर गुजरेगी।
यहां बनाया जाएगा स्टेशन | Haryana Railway News
सोनीपत से इस रेल कॉरिडोर पर तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, आईएमटी मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल पर स्टेशन बनाए जाएंगे।
रेल कॉरिडोर मारुति सुजुकी प्लांट के पास से गुजरेगा
खाय बात ये है कि यह रेल कॉरिडोर देश की सबसे बड़ी ऑटो मोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी के प्लांट से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित होगा, तो आइए आपको बताते हैं कि हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कैसे राहत मिलेगी।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की विशेषताएं
हरियाणा रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर पर मालगाड़ियों से प्रतिदिन 5 करोड टन माल का परिवहन संभव हो सकेगा, इस रेलवे ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी, कॉरिडोर पर 2 सुरंगे बनाए जाएंगी। वहीं खास बात ये हैं कि इस सुरंग का निर्माण इस तरह किया जाएगा कि जबल स्टैक कंटेनर भी आसानी से गुजर सके, दोनों सुरंगों की लंबी ऊपर-नीचे 4.7 किलोमीटर, ऊचाई 111 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी।
यहीं बढ़ेगाः-
केएमपी एक्सप्रेसव-वे के साथ-साथ हरियाणा रेल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, चूकिं यह कॉरिडोर मानेसर.स्थित मारुति सुजुकी प्लांट से महज 200 मीटर की दूरी पर हैं, अभी तक प्लांट से 5 किलोमीटर दूर तक कारें लोड की जाती हैं। ऐसे में रेल कॉरिडर नजदीक होने से गाड़ियां आसानी से लोड होंगी और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कम होगी, इससे न सिर्फ डीजल की बचत होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा, हरियाणा रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर पृथला और तावडू में समर्पित माल गलियारे को जोड़ेगा, इससे देश के किसी हिस्से में कम से कम समय में कारें पहुंच सकेंगी।
Haryana Railway News: हरियाणा में बिछाई जाएगी 194 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान, जानें रूट
Haryana Railway News: अम्बाला। Haryana में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली-अंबाला के बीच 194 किलोमीटर लंबे नए रेल ट्रैक को मंजूरी दे दी है, जिस पर करीब 5,983 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा झज्जर-रेवाड़ी रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए भी 752 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
दिल्ली-अंबाला रेल लाइन को मिलेगा नया विस्तार Haryana Railway News
नई रेल परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और अंबाला के बीच रेल यातायात को तेज और सुगम बनाना है। 194 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक से यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई को भी फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे हरियाणा के कई औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
झज्जर-रेवाड़ी लाइन होगी डबल
झज्जर से रेवाड़ी तक अभी सिंगल रेल लाइन है, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती है। अब इस रूट को डबल लाइन में बदला जाएगा। करीब 752 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना रेल संचालन को अधिक सुचारु बनाएगी और ट्रेनों की देरी कम करने में मदद करेगी।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर पर भी तेजी
121.7 किलोमीटर लंबा Haryana Orbital Rail Corridor (HORC) भी निर्माणाधीन है। यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। परियोजना के 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में ट्रैफिक दबाव कम होगा और हरियाणा के कई शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।
जींद-हांसी लिंक का प्रस्ताव
रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए जींद और हिसार के बीच हांसी के जरिए नई रेल लाइन का प्रस्ताव भी रेल मंत्रालय को भेजा गया है। यह परियोजना मंजूर होने पर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिलेगा।
यात्रियों के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें
गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी
अप्रैल 2026 के अंत में अंबाला से दिल्ली तक के रेल ट्रैक को लेकर मिली धमकी के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील स्टेशनों और ट्रैक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
Haryana Railway News: यमुनानगर समेत इन जिलों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, इन गांवों के किसानों की हो गई मौज
Haryana Railway News: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा और उत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली से अंबाला तक नई रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। करीब 194 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 5983 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कदम न सिर्फ आम यात्रियों बल्कि देश की रणनीतिक जरूरतों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
Fake Weight Loss Injection: नकली वेट लॉस इंजेक्शन का बढ़ता खतरा, जानिए सच और बचाव के तरीके
जीटी रोड बेल्ट को मिलेगा सीधा फायदा | Haryana Railway News
नई रेल लाइन हरियाणा के प्रमुख शहरों—अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत—से होकर गुजरेगी। इससे जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली से इन शहरों के बीच यात्रा आसान, तेज और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
सेना और यात्रियों के लिए रणनीतिक रूप से अहम
यह परियोजना सेना के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से सैन्य आवाजाही और लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा।
32 स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
इस रेल परियोजना के तहत 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर प्लेटफॉर्म, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस प्रोजेक्ट को अगले चार वर्षों में पूरा कर लिया जाए।
कम भूमि अधिग्रहण, ज्यादा दक्षता
इस परियोजना की खास बात यह है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी। रेलवे की मौजूदा जमीन और मौजूदा ट्रैक के साथ नई लाइन विकसित की जाएगी। इससे लागत कम होगी और काम तेजी से पूरा हो सकेगा।
29 नए पुल और पुराने का पुनर्निर्माण
नई रेल लाइन पर कुल 29 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित होगी।
पर्यावरण को भी मिलेगा लाभ
परियोजना पूरी होने के बाद हर साल करीब 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
हरियाणा में चल रही अन्य बड़ी रेल परियोजनाएं
हरियाणा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई अन्य प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं:
ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर: कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के साथ नई इलेक्ट्रिक डबल ब्रॉड-गेज लाइन विकसित की जा रही है।
करनाल-यमुनानगर रेल लाइन: 61 किमी लंबी यह लाइन दूरी को लगभग आधा कर देगी।
रोहतक-महम-हांसी लाइन: इस परियोजना से रोहतक, भिवानी और हिसार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक: शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बनाया जा रहा है।
दिल्ली से अंबाला तक नई रेल लाइन हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी, तेज यात्रा, रणनीतिक मजबूती और पर्यावरणीय लाभ—इन सभी पहलुओं को देखते हुए यह परियोजना भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों की जल्द बदल जाएगी तस्वीर, रेलवे विभाग ने लिया फैसला
जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Railway News: हरियाणा के जींद से देश के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल लगातार दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह ट्रायल जींद-सोनीपत रेल लाइन पर किया गया, जहां ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।
समय पर पूरा हुआ ट्रायल
वीरवार सुबह करीब 8 बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे वापस जींद पहुंच गई। पूरे ट्रायल के दौरान ट्रेन के संचालन, गति और तकनीकी पहलुओं पर विशेष नजर रखी गई, जिसमें सकारात्मक परिणाम सामने आए।
28 अप्रैल को होगा फाइनल ट्रायल
अब इस हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम और सबसे अहम ट्रायल 28 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) भी मौजूद रहेंगे। यदि यह फाइनल टेस्ट सफल रहता है, तो ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी मिल सकती है।
पर्यावरण के लिए बड़ा कदम | Haryana Railway News
हाइड्रोजन ट्रेन को पारंपरिक डीजल ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा पर्यावरण अनुकूल माना जाता है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित होती है, जिससे प्रदूषण लगभग शून्य होता है और केवल पानी व भाप का उत्सर्जन होता है।
अन्य रूटों पर भी चलेगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी ट्रायल सफल होने के बाद इस हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा।
यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…
Hisar Railway News: हिसार जंक्शन पर 17 लाख का घोटाला! ऑडिट में खुलासे से रेलवे विभाग में मचा हड़कंप
Hisar Railway Embezzlement Case: हिसार (सच कहूँ/मांगे लाल)। हिसार जंक्शन पर तैनात रेलवे के एक टिकट क्लर्क द्वारा यात्रियों से वसूली गई लाखों रुपये की राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। आरोपी क्लर्क ने करीब 17 लाख रुपये से अधिक की सरकारी रकम रेलवे खातों में जमा कराने की बजाय अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली। मामले का खुलासा रेलवे आॅडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। Hisar Railway News
जानकारी के अनुसार, क्लर्क ने 1 जून 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच यात्रियों से टिकट किराया और जुमार्ने के रूप में कुल 17 लाख 610 रुपये की राशि वसूल की थी। यह रकम नियमानुसार रेलवे खातों में जमा होनी थी, लेकिन जांच में सामने आया कि न तो यह राशि सीटीआई कार्यालय हिसार में जमा करवाई गई और न ही यातायात लेखा कार्यालय जोधपुर को भेजी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक प्रेमचंद ने जीआरपी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच भिवानी जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेंद्र को सौंप दी है।
पुलिस खंगाल रही आरोपी के खाता रिकॉर्ड | Hisar Railway News
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों और लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है तथा रकम की रिकवरी और आरोपी की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हिसार में वरिष्ठ रेलवे कर्मचारी द्वारा इस प्रकार के गबन का यह पहला मामला है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
Haryana Railway News: हरियाणा के इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, रेलवे विभाग ने रोडमैप किया तैयार
Haryana Railway News: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते वर्ष जहां करीब 200 ट्रेनों का संचालन स्टेशन से हो रहा था, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 233 तक पहुंच गई है। हालात ऐसे हैं कि एक के पीछे एक ट्रेन दौड़ रही है, जिससे न सिर्फ रेल पटरियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है, बल्कि यात्रियों को भी कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मंदीप सिंह भाटिया द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्रस्ताव के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बीसीएन डिपो क्षेत्र में नई रेल लाइन बिछाने की योजना बनाई गई थी। विभागीय अधिकारियों ने इसके लिए सर्वे कर रिपोर्ट भी तैयार की, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते यह प्रस्ताव अब ठंडे बस्ते में चला गया है।
कहने को आठ, हकीकत में सिर्फ छह प्लेटफार्म | Haryana Railway News
कैंट रेलवे स्टेशन पर कागजों में सात प्लेटफार्म और पैसेंजर ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म 1-ए दर्शाया गया है, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग है। प्लेटफार्म नंबर एक के अलावा प्लेटफार्म दो और तीन को ही जरूरत पड़ने पर प्लेटफार्म चार का दर्जा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म छह और सात मौजूद हैं। इस तरह देखा जाए तो स्टेशन पर वास्तव में केवल छह ही उपयोगी प्लेटफार्म हैं। इनमें सबसे छोटे प्लेटफार्म प्लेटफार्म एक और 1-ए हैं, जहां ट्रेनों की आवाजाही सीमित रहती है।
छह प्लेटफार्मों पर 233 ट्रेनों का संचालन
स्टेशन के छह प्लेटफार्मों पर प्रतिदिन कुल 233 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार—
प्लेटफार्म 1 पर 48 ट्रेनें
प्लेटफार्म 2 पर 64 ट्रेनें
प्लेटफार्म 3 पर 26 ट्रेनें
प्लेटफार्म 4 पर 21 ट्रेनें
प्लेटफार्म 6 पर 22 ट्रेनें
प्लेटफार्म 7 पर 42 ट्रेनें
प्लेटफार्म 1-ए पर 10 ट्रेनें
इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के संचालन के कारण स्टेशन पर हर समय भीड़ और व्यस्तता बनी रहती है।
रेल प्रशासन का बयान
इस पूरे मामले पर मंडल रेल प्रबंधक अंबाला विनोद भाटिया ने कहा,
“फिलहाल ऐसी कोई परियोजना प्रस्तावित नहीं है। भविष्य में यदि आवश्यकता पड़ी तो रेल लाइनों के विस्तार पर विचार किया जाएगा।”
यात्रियों में बढ़ती चिंता
नई रेल लाइन की योजना के रुकने से यात्रियों में निराशा है। उनका मानना है कि यदि समय रहते बुनियादी ढांचे का विस्तार नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
Haryana Railway News: खुशखबरी, अम्बाला-यमुनानगर को होती हुई हरियाणा के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, इन गांवों का होगा भूमि अधिग्रहण
Haryana Railway News:  प्रतापनगर (राजेन्द्र कुमार)। देश के अलग-अलग राज्यों में विकास कार्य बहुत तेजी से चल रहे है। इसी क्रम में हरियाणा में भी सड़क से लेकर रेलवे लाइन तक कार्य बहुत तेजी से चल रहे हैं। इसी क्रम में रेल मंत्रालय ने दिल्ली और अंबाला के बीच स्थित रेलवे मार्ग को फोरलेन में बदलने की योजना धार दे दी है। इस निर्णय को देखते हुए, मौजूदा दो लाइन वाली प्रणाली को चार लाइन वाले कॉरिडोर में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह कदम दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर बढ़ते लोड और यात्री संख्या के कारण उठाया गया है।
Government News: सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने पर कटेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
प्रारंभिक योजना और लागत | Haryana Railway News
यह परियोजना कुल 193.6 किलोमीटर की दूरी पर होगी, और इसे पूरा करने में अनुमानित चार साल का समय लगेगा। इस योजना में 32 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 7,074 करोड़ रुपये है, जो इसे एक बड़ी और महत्वपूर्ण रेल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना बनाती है।
भूमि अधिग्रहण और विकास कार्य
इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण भी किया जाएगा। इसके तहत 15 गांवों से 11 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें समालखा डिवीजन के आठ गांव और पानीपत के सात गांव शामिल हैं। इन गांवों के भूमि मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, परियोजना के लिए 80 हेक्टेयर भूमि निजी और 5 हेक्टेयर भूमि सरकारी है।
जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की बैठक
इस परियोजना की शुरूआत को लेकर पानीपत और सोनीपत के जिला प्रशासन के अधिकारियों और रेलवे अधिकारियों के बीच बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में दोनों जिलों के उपायुक्त भी मौजूद रहे, जिससे इस परियोजना की दिशा और रणनीति को लेकर स्पष्टता बनी। अधिकारियों ने इस परियोजना के समग्र लाभ, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और अन्य आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया।
रेल यातायात का बढ़ता दबाव
दिल्ली से अंबाला तक का रेलवे मार्ग वर्तमान में केवल दो ट्रैकों पर संचालित हो रहा है, लेकिन ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यात्री लोड को देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था। फोरलेन निर्माण से न केवल ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा, बल्कि इससे यात्रा समय में भी कमी आएगी। साथ ही, यात्री सुविधा और सुरक्षा में भी वृद्धि होगी।
Haryana Railway News:  पेहवा, जसविंद्र सिंह। हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट के लिए रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कैथल से अम्बाला के बीच सीधी रेलवे लाइन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृति कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की मांग पर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधा, तेज और सुविधाजनक रेल सफर मिल सकेगा।
कुरुक्षेत्र में बनेगा रेलवे बाईपास, खत्म होगा रिवर्स सिस्टम | Haryana Railway News
प्रस्तावित योजना के तहत कुरुक्षेत्र में बाईपास के माध्यम से नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। यह लाइन एक तरह से रेल रिंग रोड की तरह काम करेगी, जिससे कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ट्रेनों को इंजन रिवर्स करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। वर्तमान में अम्बाला से नरवाना, कैथल होते हुए राजस्थान और हिसार की ओर जाने वाली ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रिवर्स किया जाता है, जिससे 30 से 50 मिनट तक का अतिरिक्त समय लगता है।
ज्योतिसर में बनेगा नया कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन
इस परियोजना के तहत नया कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। यह स्टेशन ऐतिहासिक गांव ज्योतिसर में स्थापित किया जाएगा। सांसद नवीन जिंदल ने इसके लिए बाकायदा नक्शा तैयार कर रेल मंत्री को सौंपा है। नया स्टेशन बनने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
अप्रैल से शुरू होगा रेलवे सर्वे
रेलवे विभाग द्वारा इस परियोजना को लेकर अप्रैल माह तक सर्वे शुरू किए जाने की तैयारी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर परियोजना की फिजिबिलिटी जांची जाएगी और उसके बाद डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।
समय की बचत और ट्रेनों का विस्तार
फिलहाल अम्बाला से कैथल और नरवाना मार्ग पर रेलवे द्वारा दो ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है—
रायपुर हरियाणा–अम्ब अंदोरा एक्सप्रेस
दौलतपुर चौक–साबरमती एक्सप्रेस
इन दोनों ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर इंजन रिवर्स करना पड़ता है, जिससे नियमित देरी होती है। बाईपास रेल लाइन बनने के बाद ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल सकेंगी और भविष्य में इस रूट पर नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम
यह नई रेलवे लाइन न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन विकास को भी गति देगी। जीटी रोड बेल्ट के शहरों और गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
कुल मिलाकर, कैथल–अम्बाला सीधी रेलवे लाइन हरियाणा के लिए एक दूरदर्शी परियोजना साबित हो सकती है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की रेल व्यवस्था को नई दिशा देगी।