BCCI News - Sach Kahoon Hindi

Cricket News: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कमान, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड
Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच यह टेस्ट सीरीज अगस्त 2026 में खेली जाएगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी। इस दौरे पर टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

7 अगस्त से अभ्यास मैच

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस मुकाबले के जरिए खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को ढालने का मौका मिलेगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।

15 अगस्त से पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा। यह मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले में होगा।

इसके बाद दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो जाएंगी। दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो में खेला जाएगा।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त 2026
स्थान: गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त 2026
स्थान: सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

शुभमन गिल कप्तान, राहुल को उपकप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

वहीं युवा खिलाड़ियों को भी चयनकर्ताओं ने मौका दिया है। सरांश जैन को टेस्ट टीम में जगह मिली है, जबकि साई सुदर्शन भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन पर फिटनेस अपडेट जरूरी

टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम जरूर शामिल है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। सीरीज में खेलने के लिए दोनों को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करना होगा।

ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर सभी की नजर रहेगी।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सरांश जैन।**

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

श्रीलंका ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया

भारत ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन मेजबान श्रीलंका की ओर से अभी टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करता है और भारत के खिलाफ किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरता है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अहम होगी सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है। इसलिए दोनों मुकाबले भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। टीम इंडिया की कोशिश श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करके WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

भारतीय टीम ने इससे पहले जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था, लेकिन वह मुकाबला WTC चक्र का हिस्सा नहीं था। अब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच भारत के WTC अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। अब देखना होगा कि गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करती है।

Cricket News: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कमान, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI का बड़ा बयान, सभी अटकलों पर लगाया विराम
मुम्बई (एजेंसी)। BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला एकदिवसीय मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि "ऐसी कोई चर्चा" नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। उन्होंने अनुभवी सलामी बल्लेबाज भविष्य को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों की निंदा तो नहीं की, लेकिन यह स्पष्ट किया कि रोहित भारत की वनडे योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे। सैकिया ने कहा, ‘रोहित भारतीय एकदिवसीय टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

BCCI News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर विज्ञापनों की बंदिशें, टीम इंडिया में चयन के बाद भी नहीं कर सकते हर ब्रांड का प्रचार
BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की हो रही है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले वैभव अब विज्ञापन जगत में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे बड़े ब्रांड्स उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं।

हालांकि, टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों Virat Kohli और Rohit Sharma की तरह वैभव हर तरह के विज्ञापनों में नजर नहीं आ सकते। उनकी कम उम्र और कानूनी नियमों के कारण कई तरह की पाबंदियां लागू होती हैं।

नाबालिग होने के कारण लागू हैं विशेष नियम | BCCI News

वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी केवल 15 साल है। भारतीय कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति नाबालिग माना जाता है। ऐसे में किसी भी विज्ञापन, ब्रांड डील या व्यावसायिक अनुबंध के लिए उनके माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति जरूरी होती है। इसके अलावा बाल श्रम और बाल कलाकारों से जुड़े नियमों के तहत उनकी शूटिंग के घंटे भी सीमित रहते हैं। विज्ञापन कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होता है कि उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

शराब, तंबाकू और सट्टेबाजी के विज्ञापन नहीं कर सकते

क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शराब, तंबाकू या ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े ब्रांड्स का प्रचार करते दिखाई देते हैं। लेकिन वैभव सूर्यवंशी के लिए ऐसे किसी भी ब्रांड का प्रचार करना संभव नहीं है। कानूनी और नैतिक दोनों दृष्टिकोण से किसी नाबालिग खिलाड़ी को ऐसे उत्पादों का चेहरा नहीं बनाया जा सकता। यदि कोई कंपनी ऐसा प्रयास करती है तो भारतीय विज्ञापन नियम और बीसीसीआई के दिशा-निर्देश उसके रास्ते में बड़ी बाधा बन सकते हैं।

सुरक्षित और सकारात्मक ब्रांड्स तक सीमित रहेंगे विकल्प

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल वैभव के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल सामग्री, तकनीक और युवाओं से जुड़े सकारात्मक ब्रांड्स ही उपयुक्त विकल्प हैं। यही कारण है कि कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे ब्रांड्स ने उन्हें अपनी प्रचार रणनीति का हिस्सा बनाया है।

टीम इंडिया में चयन से बढ़ी लोकप्रियता

भारतीय टी20 टीम में जगह मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता में और तेजी आने की उम्मीद है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो आने वाले वर्षों में वे भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी उम्र के कारण उन पर कई कानूनी और व्यावसायिक सीमाएं लागू रहेंगी। ऐसे में मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्हें अपने करियर और ब्रांड छवि को भी सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाना होगा।

T20 World Cup 2026: शुभमन गिल को बड़ा झटका! टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुए, सामने आई ये चौंकाने वाली बड़ी वजह!
T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी है। 15 सदस्यीय दल की घोषणा बोर्ड के सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस वार्ता के दौरान की। टीम चयन में सबसे चौंकाने वाला निर्णय शुभमन गिल Shubman Gill को बाहर रखना रहा। BCCI News

शुभमन गिल वर्तमान में टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। एशिया कप 2025 से पूर्व उन्हें टी20 टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भविष्य में उन्हें इस प्रारूप की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। हालांकि, टी20 क्रिकेट में लगातार कमजोर प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं ने विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में उन्हें शामिल न करने का फैसला किया। उनकी जगह अक्षर पटेल को पुनः उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

जहां एक ओर गिल ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है, वहीं टी20 प्रारूप में वे अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। हाल के 15 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन लगातार फीका रहा। इस अवधि में उन्होंने औसतन 24 से भी कम की दर से रन बनाए और एक भी अर्धशतक दर्ज नहीं कर पाए। उन्हें पर्याप्त अवसर दिए गए, लेकिन वे निरंतरता नहीं दिखा सके। इसी कारण चयन समिति ने बड़ा जोखिम उठाने से परहेज किया। BCCI News

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2023 में पदार्पण करने वाले शुभमन गिल ने अब तक 36 मैचों में 869 रन बनाए हैं। उनका औसत और स्ट्राइक रेट मध्यम रहा, जो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के लिए संतोषजनक नहीं माना गया।

इसके विपरीत, संजू सैमसन ने सीमित ओवरों के इस प्रारूप में अधिक प्रभावी प्रदर्शन किया है। बतौर ओपनर उन्होंने हाल के समय में गिल की तुलना में बेहतर खेल दिखाया, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें प्राथमिकता दी। सैमसन ने 52 टी20 मैचों की 44 पारियों में तीन शतक और तीन अर्धशतक की सहायता से 1,032 रन बनाए हैं। उनके सभी शतक ओपनिंग करते हुए आए हैं। अभिषेक शर्मा के साथ उनकी सलामी जोड़ी को भी सफल माना जा रहा है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम | BCCI News

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह

Cricket News: राजस्थान के मानव सुथार व खलील अहमद का इंडिया A टीम में चयन
Manav Suthar and Khaleel Ahmed selected: जयपुर। बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा गेंदबाज मानव सुथार व खलील अहमद का चयन इंडिया A टीम में किया गया है। Cricket News

आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डी डी कुमावत के अनुसार बीसीसीआई चयन कमेटी ने अक्टूबर- नवंबर माह में दक्षिण अफ्रीका A टीम के विरुद भारत में खेली जाने वाली मल्टी डेज सीरीज हेतु राजस्थान के युवा व प्रतिभावान गेंदबाज मानव सुथार व खलील अहमद का चयन भारतीय A टीम में किया है। Cricket News

Indian Cricket Team Update: रोहित शर्मा बने रह सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान? चयनकर्ता लेंगे आज ये फैसला!
Rohit Sharma Comeback: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली आगामी नवंबर माह में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीमित ओवरों की श्रृंखला में वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय चयन समिति शनिवार को इस दौरे के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर सकती है। Indian Cricket Team Update

क्रिकेट से जुड़ी विश्वसनीय रिपोर्टों के मुताबिक, चयनकर्ता इस संभावना पर विचार कर रहे हैं कि क्या अब टीम की कप्तानी किसी ऐसे खिलाड़ी को सौंपी जाए जो 2027 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप तक टीम का नेतृत्व करने में सक्षम हो। इस मुद्दे पर समिति की ओर से रोहित शर्मा से सीधे चर्चा किए जाने की संभावना है।

रोहित शर्मा ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। वहीं, यह भी उल्लेखनीय है कि रोहित और कोहली दोनों ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। Cricket News

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पाँच मैचों की टी20 श्रृंखला में शामिल किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद अय्यर की वनडे टीम में जगह लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन वे टी20 एशिया कप में चयन से वंचित रह गए थे। यह भी देखा जाएगा कि क्या युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को टीम में स्थान दिया जाएगा, क्योंकि बीसीसीआई इस श्रृंखला में 15 से अधिक खिलाड़ियों का चयन करने पर विचार कर रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला कार्यक्रम | Indian Cricket Team Update

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्तूबर से पर्थ में शुरू होगा, जहाँ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद पाँच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 29 अक्तूबर को कैनबरा के मंझोका ओवल में आरंभ होगी और 8 नवंबर को ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर समाप्त होगी।

ये खिलाड़ी चयन से बाहर रह सकते हैं

हार्दिक पांड्या, जो एशिया कप के दौरान जांघ की मांसपेशियों की चोट से जूझ रहे थे, इस श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ऋषभ पंत भी फिलहाल पैर की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं, इसलिए वे भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

शुभमन गिल को चयन समिति इस दौरे से विश्राम देने पर विचार कर सकती है, क्योंकि वे हाल ही में एशिया कप और वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट श्रृंखला दोनों में सक्रिय रहे हैं। Indian Cricket Team Update

BCCI News: अध्यक्ष या सचिव, BCCI में कौन होता है ज्यादा ताकतवर? जानें किसका क्या काम
गाजियाबाद (सच कहूँ/अनु सैनी)। BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज दुनिया का सबसे अमीर और ताकतवर क्रिकेट बोर्ड है। इसका बजट, टूर्नामेंट्स और मीडिया राइट्स हजारों करोड़ रुपये के होते हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि इसके पदों को लेकर हमेशा चर्चा रहती है, खासकर अध्यक्ष (President) और सचिव (Secretary) के बीच असली ताकत किसके पास है।

अध्यक्ष – बोर्ड का चेहरा और प्रतिनिधि

BCCI अध्यक्ष को बोर्ड का औपचारिक चेहरा माना जाता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BCCI का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष की होती है। ICC की बैठकों, बड़े कार्यक्रमों और औपचारिक मंचों पर अध्यक्ष ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड का चेहरा बनकर सामने आते हैं। उनका पद अधिकतर प्रोटोकॉल और नीतिगत स्तर पर अहम माना जाता है।

सचिव – फैसलों की असली ताकत

सचिव को BCCI का सबसे ताकतवर पद माना जाता है। रोजमर्रा के कामकाज, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स का शेड्यूल, खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट, चयन संबंधी मंजूरी, प्रसारण अधिकार और वित्तीय मामलों में सचिव की सीधी भूमिका होती है। सचिव बोर्ड और राज्य क्रिकेट संघों के बीच कड़ी (link) का काम करता है और प्रशासनिक स्तर पर उसकी शक्ति अध्यक्ष से कहीं ज्यादा मानी जाती है।

अध्यक्ष और सचिव – अलग-अलग भूमिकाएं

तकनीकी रूप से देखा जाए तो अध्यक्ष बोर्ड का चेहरा होते हैं, जबकि सचिव फैसलों को लागू कराने वाला पद है। अध्यक्ष नीतियों और निर्णयों को मंजूरी देते हैं, लेकिन सचिव ही उन निर्णयों को जमीन पर उतारते हैं। यही कारण है कि सचिव की भूमिका को कई बार “किंग मेकर” (King Maker) भी कहा जाता है।

क्यों उठता है ताकत का सवाल?

चूंकि BCCI करोड़ों-करोड़ रुपये का संगठन है और इसके फैसले भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट पर भी असर डालते हैं, इसलिए यह सवाल हमेशा उठता है कि असली ताकत किसके पास है। हकीकत यह है कि अध्यक्ष जहां सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक हैं, वहीं सचिव को असली पावर का केंद्र माना जाता है।

प्रतिष्ठा बनाम शक्ति | BCCI News

संक्षेप में कहा जाए तो BCCI अध्यक्ष को बोर्ड का सम्मानजनक और बड़ा चेहरा माना जाता है, जबकि सचिव को असली फैसले लेने वाला और सबसे ताकतवर पद। यानी, क्रिकेट बोर्ड में अध्यक्ष की कुर्सी प्रतिष्ठा का प्रतीक है, जबकि सचिव की कुर्सी शक्ति का।

Asia Cup 2025 live updates: एशिया कप 2025 के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन-कौन हुआ टीम से बाहर
Asia Cup 2025 live updates: नई दिल्ली/मुंबई। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई (BCCI) मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद की जाएगी। बैठक के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया के सामने टीम का ऐलान करेंगे। India Cricket Team Asia Cup

मुंबई में बारिश के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देरी हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बारिश का सामना करते हुए मुख्यालय पहुँचे। टीम के अधिकांश खिलाड़ी पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शामिल होने को लेकर चर्चाएँ चल रही हैं।

बल्लेबाजी लाइन-अप तैयार है, लेकिन यह देखना बाकी है कि गिल और अय्यर प्लेइंग इलेवन में जगह पाएंगे या उन्हें बैकअप के तौर पर चुना जाएगा। भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह उपलब्ध हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि वे खेलेंगे। इंग्लैंड में पाँच में से केवल तीन टेस्ट मैच खेलने के कारण बुमराह को 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले कम से कम 40 दिनों का आराम मिलेगा।

भारत की एशिया कप 2025 टीम (संभावित) | India Cricket Team Asia Cup

कप्तान: सूर्यकुमार यादव

उपकप्तान: शुभमन गिल

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा

हार्दिक पांड्या

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

जितेश शर्मा (विकेट कीपर)

जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप सिंह

वरुण चक्रवर्ती

कुलदीप यादव

संजू सैमसन (विकेट कीपर)

हर्षित राणा

रिंकू सिंह

टीम की घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस में उत्साह का माहौल है और सभी खिलाड़ी एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। India Cricket Team Asia Cup

Asia Cup 2025: पीसीबी का बड़ा फैसला! बाबर आज़म व मोहम्मद रिज़वान जैसे वरिष्ठ बल्लेबाज़ टीम से किये बा…

BCCI: भविष्य में ना हो बेंगलुरु जैसी कोई घटना, बीसीसीआई ने उठाया ये बड़ा कदम!
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने हेतु एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। यह कदम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) द्वारा पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने के जश्न के अगले दिन हुई दुखद घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 33 अन्य घायल हो गए थे। BCCI News

इस समिति में बीसीसीआई के तीन वरिष्ठ अधिकारी – सचिव देवजीत सैकिया, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया – को शामिल किया गया है। यह समिति आगामी 15 दिनों के भीतर एक समग्र दिशा-निर्देश तैयार करेगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव किया जा सके।

अधिक भीड़ और अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई | BCCI News

4 जून को बेंगलुरु में आरसीबी की विजय परेड तथा स्वागत समारोह के दौरान हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए थे। अधिक भीड़ और अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई, जिसके चलते कई निर्दोष जानें चली गईं। इस घटना को लेकर अब तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस को निर्देशित किया है कि वे आयोजन से जुड़े आरसीबी और डीएनए एंटरटेनमेंट के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। 6 जून को आरसीबी के विपणन एवं राजस्व प्रमुख निखिल सोसले को डीएनए एंटरटेनमेंट के दो अधिकारियों के साथ गिरफ्तार किया गया। 13 जून को इन्हें न्यायालय से जमानत प्रदान की गई। इस दुखद घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों – सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई.एस. जयराम – ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

WTC 2025 Final: मारक्रम का पराक्रम, पारी खेली भारी भरकम! गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ऐसे किया चारों खाने …

BCCI: पाकिस्तान को बड़ा झटका! आईपीएल के बीच बीसीसीआई ने लिया ये बड़ा फैसला!
एशिया कप 2025 में नहीं खेलेगी टीम इंडिया!

Asia Cup 2025: नई दिल्ली। जब एक ओर आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यह समाचार वर्ष 2025 में होने वाले एशिया कप से संबंधित है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आगामी एशिया कप में भाग नहीं लेगी। BCCI News

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बीसीसीआई का कहना है कि वह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में तब तक भाग नहीं लेगा, जब तक परिषद का नेतृत्व पाकिस्तान के किसी प्रतिनिधि के पास रहेगा। वर्तमान में एसीसी के अध्यक्ष पद पर पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी नियुक्त हैं।

महिला टीम भी हटेगी इमर्जिंग एशिया कप से

बीसीसीआई ने केवल पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट टीम को भी इस परिषद की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोकने का निर्णय लिया है। जून 2025 में श्रीलंका में प्रस्तावित इमर्जिंग महिला एशिया कप में भी भारतीय टीम भाग नहीं लेगी। यह कदम भारत सरकार के परामर्श और राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया गया है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन संधूर’ ने भारत-पाक संबंधों को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। ऐसे में बीसीसीआई का यह निर्णय देश की सामूहिक भावना और सुरक्षा प्राथमिकताओं के अनुरूप माना जा रहा है।

एशिया कप पर मंडरा रहा संकट

एशिया कप 2025 को टी-20 प्रारूप में खेला जाना प्रस्तावित था क्योंकि इसके अगले ही वर्ष टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है। लेकिन यदि भारत इस टूर्नामेंट से हटता है तो इसके सफल आयोजन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं, क्योंकि एशिया कप के प्रमुख प्रायोजक भारत से ही हैं। इससे पूर्व भी 2023 में भारत ने पाकिस्तान जाकर मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिससे टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ में आयोजित हुआ और भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। BCCI News

Indian Embassy in Portugal: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : फिल्म अभी बाकी है दोस्तों!

IPL 2025 Updates: आईपीएल को लेकर बीसीसीआई का आया बड़ा अपडेट
IPL 2025 Updates: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फिर से शुरू होने की संभावना के मद्देनज़र सभी दस फ्रेंचाइज़ियों को मंगलवार तक टीमों को एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव के चलते बीसीसीआई ने इस प्रतियोगिता को अस्थायी रूप से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। विशेष रूप से, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में हुए मैच के बाद हुए हवाई हमलों तथा जम्मू और पठानकोट जैसे समीपवर्ती क्षेत्रों में ब्लैकआउट की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। BCCI News

आईपीएल 2025 में अब तक कुल 58 मुकाबले संपन्न हो चुके हैं, जिनमें से 12 लीग मैच और प्लेऑफ के चरण बाकी हैं। निलंबन की घोषणा के बाद, अधिकांश खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अपने-अपने देशों और घरों को लौट गए थे। एक प्रमुख फ्रेंचाइज़ी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि उन्हें मंगलवार तक टीम के सभी सदस्यों को एकत्र करने का निर्देश मिला है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कहां एकत्र होना है, परंतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विदेशी खिलाड़ियों को भी जल्द भारत बुलाने की तैयारी हो रही है।

रिकी पोंटिंग और सहायक कोच ब्रैड हैडिन अब भी भारत में ही हैं

सूत्रों के अनुसार, पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच ब्रैड हैडिन अब भी भारत में ही हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी जैसे अन्य विदेशी कोच अपने देश लौट चुके हैं। बीसीसीआई का प्रयास है कि 25 मई से पहले आईपीएल के बचे हुए सभी मुकाबले संपन्न कर लिए जाएं, क्योंकि इसके बाद भारत ‘ए’ टीम को इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होना है।

आईपीएल फाइनल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 25 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर आयोजित होना था। यह भी संभावना है कि संशोधित कार्यक्रम की तिथियाँ और स्थान आईपीएल संचालन परिषद सरकार की सलाह के आधार पर तय करेगी, विशेषकर हाल ही में संघर्षविराम के उल्लंघन को देखते हुए। इसके पश्चात, भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की श्रृंखला के लिए 20 जून से हेडिंग्ले में मैदान में उतरेगी। BCCI News

BrahMos Missile Unit Lucknow: आतंकवाद पूरी तरह कुचलने को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन

BCCI News: रोहित शर्मा के बारे में बीसीसीआई ने किया बड़ा खुलासा, जानकर आप भी हो जाओगे खुश
BCCI News:  मुंबई (एजेंसी)। क्रिकेट में मध्यक्रम से लेकर भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट ओपनर तक रोहित शर्मा का लाल गेंद का सफर शानदार रहा। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टीम का नेतृत्व कर अपनी क्षमता का लौहा मनवाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को ‘शानदार और प्रेरणादायक’ टेस्ट करियर के लिए हार्दिक बधाई दी। जबकि वह अंतरराष्ट्रीय खेल में सबसे लंबे और सबसे छोटे प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय क्रिकेट की सेवा करना जारी रखेंगे।

रोहित टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। रोहित ने न केवल 4,301 टेस्ट रन, बल्कि एक ऐसी विरासत तय की जिसने देर से सफल होने के बावजूद और बड़ी सफलता का मतलब फिर से परिभाषित किया। रोहित ने 2013 में पर्दापण करने के बाद टेस्ट टीम में कई साल बिताए। वह इस धारणा से जूझते हुए कि वह केवल सफेद गेंद के विशेषज्ञ हैं। यह 2019 में निर्णायक रूप से बदल गया, जब उन्हें शीर्ष क्रम में पदोन्नत किया गया। इसके बाद जो हुआ वह एक शानदार दौर था जिसमें घरेलू मैदान पर शतक, इंग्लैंड में मास्टरक्लास और आॅस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन शामिल थे। रोहित ने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4,301 रन बनाए, इसमें 12 शतक और करियर की 212 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल हैं।

रोहित ने भारतीय टेस्ट टीम के 35वें कप्तान के रूप में 24 मैचों में भारत का नेतृत्व किया। उनकी अगुवाई में भारत की लाल गेंद वाली टीम ने विश्वास, गहराई और अनुशासन की नई भावना के साथ ऊंचाईयों को छूआ। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट पर रोहित शर्मा का प्रभाव रिकॉर्ड और आंकड़ों से कहीं बढ़कर है। रोहित ने टीम को एकजुट और विश्वास की भावना के साथ आगे बढाया। एक खिलाड़ी और एक कप्तान के तौर पर उसने दबाव में शांत रहने और टीम की जरूरतों को लगातार अपनी जरूरतों से ऊपर रखने की उनकी क्षमता ने उन्हें वास्तव में एक महान एवं विशेष खिलाड़ी और कुशल नेतृत्व के लायक बनाया।

बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘रोहित शर्मा भारत की टेस्ट यात्रा में एक महान व्यक्ति रहे हैं एक कप्तान जिसने टीम को हर चीज से ऊपर रखा और एक खिलाड़ी जिसने अनुशासन, विनम्रता और उत्कृष्टता के मूल्यों को मूर्त रूप दिया। उनका स्थान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्थायी रूप से अंकित है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया। वह एक ऐसा खिलाडी है जिसने रूढ़ियों को चुनौती दी, बदलाव को अपनाया और एक मिशाल के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया। भारतीय क्रिकेट और उसके प्रशंसक उन्हें न केवल उनके शॉट्स और शतकों के लिए याद रखेंगे, बल्कि उनके स्वभाव और चरित्र के लिए भी याद रखेंगे जो उन्होंने उस समय दिखाया जब इसकी टीम को सबसे अधिक आवश्यकता थी।