Ek Ped Maa Ke Naam - Sach Kahoon Hindi
शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
​व्यासपुर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Vyaspur News: पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत शिवाजी प्रेस क्लब ने अपना चौथा पौधारोपण कार्यक्रम बिलासपुर के विश्रामगृह में आयोजित किया। यह पौधारोपण रुद्र प्रताप सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर ऋषिपाल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी, साढौरा वन रेंज अधिकारी कृष्ण कुमार तथा अध्यक्षता ग्राम पंचायत बिलासपुर की सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने की। शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान के नेतृत्व में सभी अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
​पर्यावरण सुरक्षित तो हमारा जीवन सुरक्षित: इंजीनियर ऋषिपाल
मुख्य अतिथि इंजीनियर ऋषिपाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन के खुशी के पलों और खास अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारी प्रकृति हरी-भरी रहेगी, तभी सभी को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी और वातावरण प्रदूषण मुक्त रहेगा, जिससे हम सभी स्वस्थ सांस ले सकेंगे। इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं भी दी गईं।
​सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रहा शिवाजी प्रेस क्लब: नरेश सैनी
विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी ने क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिवाजी प्रेस क्लब निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे प्रयास समाज को नई दिशा दे रहे हैं। वहीं, वन रेंज अधिकारी कृष्ण कुमार ने क्लब को विश्वास दिलाया कि पर्यावरण संरक्षण के इस नेक कार्य में वन विभाग की ओर से पौधों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
​7 सितंबर से शुरू होगा ‘नशे से जंग यमुनानगर पुलिस के संग’ अभियान
शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब लगातार समाजहित के कार्यों में सक्रिय है। इसी कड़ी में जिला पुलिस कप्तान कमलदीप गोयल के नेतृत्व में ‘नशे से जंग यमुनानगर पुलिस के संग’ अभियान की शुरुआत 7 सितंबर को देवधर से की जाएगी। इसके उपरांत 11 सितंबर को बुढ़िया स्थित पीर जी हुसैन अहमद के मदरसे में पौधारोपण और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसके बाद कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित संत निश्चल सिंह स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे रोपे जाएंगे। क्लब यमुनानगर के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी इस मुहिम को निरंतर जारी रखेगा।
​इस अवसर पर रामकिशन कश्यप, सुखविंदर कश्यप, प्रीति सैनी, रवि कुमार, राशिद निराला, पंकज बतरा, सरदारी लाल, रुद्र प्रताप सिंह चौहान, नितिन सिंगला, अंतिम प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, ग्राम सचिव विजयंत नेहरा, दरोगा मानसिंह, और अयूब खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Vyaspur News: शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Ek Ped Maa Ke Naam: किशनपुरा में शिवाजी प्रेस क्लब ने लगाया तीसरा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत तीसरा पौधारोपण कार्यक्रम गांव किशनपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा घुमंतू विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओमपाल मुख्य अतिथि, डीएसपी हेडक्वार्टर यमुनानगर कंवलजीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति अश्विनी सिंगला ने अध्यक्षता की।शिवाजी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा कि क्लब द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। आगामी कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब जल्द ही स्वच्छता अभियान भी शुरू करेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब की ओर से अतिथियों का बुके, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ओमपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने शिवाजी प्रेस क्लब के अभियान की सराहना की।
अश्विनी सिंगला ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बच्चों को पौधे वितरित किए और उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला चोरी नशेबाजी से दूर है और आम आदमी आज पुलिस का सहयोग कर रहा है।  उन्होंने कहा की शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण काबिले तारीफ है । कार्यक्रम के दौरान नन्हे छात्र अली ने डीएसपी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई और कहा कि वह बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनेगा।
गांव की सरपंच बुलबुल वालिया, सचिन वालिया तथा विद्यालय के मुख्य अध्यापक संदीप गुप्ता ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया। सरपंच ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव की सफाई, जोहड़ को पार्क में विकसित करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय चलाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर शिवाजी प्रेस क्लब के के अध्यक्ष रविंद्र चौहान,  कोषाध्यक्ष रामकिशन कश्यप, रवि कुमार, अली जान रौनक, रुद्र प्रताप सिंह, ग्राम सचिव जसवीर सिंह खटाना, ग्राम सचिव महावीर, फॉरेस्टर संदीप, शिक्षक संजीव चनालिया, बंसीलाल, रमन कौर, शशि बाला, पुष्पा मैडम और बबली मैडम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में पौधारोपण अभियान आयोजित
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी की यूथ रेड क्रॉस यूनिट एवं  शिवाजी प्रेस क्लब  यमुनानगर के सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य मास्टर अमर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ  और डीएसपी रजत गुलिया , समाजसेवी एंव भीम अवार्डी सतपाल सिंह रोजी ने  कार्यक्रम की अध्यक्षता की  उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी माँ अथवा माता-पिता के नाम पर पौधा लगाना उनके प्रति प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ धरती माँ के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी सुंदर माध्यम है। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पेड़ों को बचाना ही पृथ्वी को बचाना है और प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है।
हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी की प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना,  शिवाजी प्रेस क्लब से रविंदर चौहान, डॉo रविश चौहान पूर्व प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में शिवाजी प्रेस क्लब के सदस्यों  रविंदर चौहान, अमित गुप्ता, डॉ. रविश चौहान, नितिन सिंगला, राजेंद्र कुमार, राम किशन कश्यप, संजीव गुप्ता, रवि कांत एवं सविता कल्याण, रवि कुमार, अंतिम प्रजापति, अली जान रौनक, सरदारी लाल और सतीश धीमान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यमुनानगर के डीएसपी  रजत गुलिया ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पौधारोपण किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने तथा उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम जगाधरी  विश्वनाथ ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमें अपनी माँ के प्रति प्रेम और प्रकृति के प्रति कर्तव्य—दोनों को एक साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज पेड़ लगाएंगे और उन्हें सुरक्षित रखेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित भविष्य दे पाएंगे।
समाजसेवी भीम अवार्डी सतपाल सिंह रोजी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाया
इस अवसर पर प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी उनका महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ केवल एक पौधा नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को माँ एवं माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावनाओं से जोड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण को केवल एक दिन की गतिविधि न मानकर इसे निरंतर जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा एवं देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सोनिया शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा, “यदि हम प्रकृति से प्रेम करेंगे और उसकी देखभाल करेंगे, तो प्रकृति भी निश्चित रूप से हमसे प्रेम करेगी और हमारी रक्षा करेगी।” उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरूकता के दूत बनकर अपने परिवार एवं समाज को भी पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
पौधारोपण अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से पेड़ों को बचाने, प्रकृति की रक्षा करने तथा हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया
कार्यक्रम का समापन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के संदेश को एक सतत पर्यावरणीय अभियान में परिवर्तित करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने यह सशक्त संदेश दिया कि आज लगाया गया प्रत्येक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल उपहार है और प्रत्येक संरक्षित पेड़ धरती माँ की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 4 अगस्त को लगाया जाएगा 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधा
​छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा 4 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम, छछरौली में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्युत नियामक निगम के चेयरमैन मुकेश गर्ग और विशिष्ट अतिथि के तौर पर छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वीरेंद्र चौधरी करेंगे।
​उल्लेखनीय है कि शिवाजी प्रेस क्लब ने अपना पहला कार्यक्रम रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) के रूप में आयोजित किया था, जो सभी के सहयोग से अत्यंत सफल रहा था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
​इस अवसर पर शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान और संरक्षक रघुवीर राणा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का जिम्मा भी स्वयं उठाएं। उन्होंने बताया कि छछरौली के बाद शिवाजी प्रेस क्लब बिलासपुर और सढौरा में भी इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार के ऐसे आयोजन निरंतर करती रहेगी, इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए।
Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 4 अगस्त को लगाया जाएगा 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधा
Ek Ped Maa Ke Naam: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कन्या कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Ek Ped Maa Ke Naam: स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना  एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है ।
कार्यक्रम मे एनएसएस संयोजक डॉ. पूनम यादव, प्रो. योगिता मलिक, ईको क्लब संयोजक डॉ. विजयदीप व डॉ. सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी और शहीद दलबीर सिंह राजकीय पिपली  में  वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तराना नेगी के मार्गदर्शन मे कॉलेज परिसर, आई.एम.टी. खरखौदा और आस-पास के सड़क किनारों पर कुल 250 पौधे रोपे गए।इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डॉ. तराना नेगी ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इन्हें जीवित रखना और इनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैस्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना  एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि वे इन पौधों को वृक्ष बनने तक सींचेंगे ताकि ये पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बना।
Ek Ped Maa Ke Naam: वन मंत्री ने की 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने की अपील
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: फतेहाबाद रोड स्थित ग्राम शेखपुर निकट प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद में 12 जुलाई को जिले में एक पेड मॉ के नाम -  3.0 कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्री अरुण सक्सेना ने ऑनलाइन बातचीत की। इस दौरान जिले में घरातल पर कार्य करने वाली दो सामाजिक संस्थाओ पर्यावरण मित्र तथा शिवा पर्यावरण कृषि महिला उत्थान सेवा समिति के साथ डीएफओ और जिले के वन रेन्जर से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की अपील की गई है।
साथ ही गांव गांव लोगों को पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु सन्तुलन प्रति जागरूक करने की बात कही। वहीं कहा गया है कि जन आन्दोलन युवाओ, विद्यार्थियों, विभिन्न समूहो, सामाजिक संगठनों, संस्थाएं को जोड़कर 12 जुलाई को पोधारोपण के महायज्ञ में सहयोग दे। इसके बाद कार्यालय के परिसर में ओषधीय एव फलदार पौधा रोपित किये गए। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक डॉ भानेन्द्रसिंह, शिवा पर्यावरण संस्था के सचिव डॉ रामप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण मित्र के समन्वयक दीपक औहरी, राजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अविनाश सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्यामू सिह, वन दरोगा सचिन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलजुलकर बनाएं सफल : सुशील गुप्ता
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: संकल्प फाउंडेशन पिहोवा के प्रधान सुशील गुप्ता ने कहा की एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक हरियाणा वासी कोअपने भूमिका निभानी होगी। अभियान की शुरुआत ब्रह्म जून से की गई शहर में भी कहीं जगह नीम के पौधे लगाए गए और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उन पर जाल भी लगाया गया। संकल्प फाउंडेशन की और से 70 पौधे लगाने का संकल्प लिया। संकल्प फाउंडेशन के उप प्रधान अरुण गुप्ता व मैंबर विकास वता ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी। Kurukshetra News
उन्होंने कहा की प्रत्येक देशवासी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। प्रधान सुशील गुप्ता ने कहा की पेड़ आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण को नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। इसीलिए हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनके साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर विकास वता, अरुण गुप्ता, साहिल मित्तल, निवेश सिंगला, ओशन अत्री, सरविंद्र सेतिया, सुभम विज, मनीष चौहान, राजेश गर्ग, प्रिंस गर्ग, सुभम गुप्ता, गुलशन शर्मा आदि समस्त मौजूद रहें। Kurukshetra News
यह भी पढ़ें:– 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना सिमरनजोत संधू जर्मनी में गिरफ्तार
16 अगस्त को कैथल जिला में किए जायेगे करीब 2.5 लाख पौध रोपित
अतिरिक्त अनाज मंडी में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत | Kaithal News
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Ek Ped Maa ke Naam: आगामी 16 अगस्त को अतिरिक्त अनाज मंडी में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दिन जिले में करीब 2.5 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। सभी पौधों की जिओ टैगिंग भी की जाएगी। Kaithal News
डीसी प्रशांत पंवार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रैंस में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में समीक्षा करके प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Kaithal News
डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभाग समय रहते तैयारियां पूरी रखें। पौधा रोपण के कार्यों में ग्राम पंचायतों, स्वयं सेवकों, वन मित्रों, शहरी स्थानीय निकाय, रैडक्रॉस वोलिंटियर्स, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे। इस कार्य को लेकर पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदने का कार्य शुरू हो चुका है। वन विभाग 15 अगस्त तक सभी संबंधित स्थानों पर पौधे पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन सभी अमृत सरोवरों पर तिरंगा फैहराने के साथ-साथ पौधा रोपण भी किया जाएगा। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– CM Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया पंजाबियों को एक और तोहफा!
हरियाणा में बनने जा रही है इस पार्टी की सरकार, इस नेता ने किया बड़ा दावा
खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: ब्लॉक प्रताप नगर के गांव देवघर में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जगाधरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई आनंद इस्माइलपुर पहुंचे। देवघर मैं हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया आनंद इस्माइलपुर ने कहा कि तीसरी बार प्रदेश में बनने जा रही है भाजपा की सरकार लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम किया। Yamunanagar News
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच बोले गए झूठ को जनता अब जान चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनावों से बिल्कुल अलग स्थिति होगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ये शब्द आनंद इस्माइलपुर ने जगाधरी विधानसभा के गांव देवघर में हुए कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में कहे।
आनंद इस्माइलपुर ने कहा की प्रदेश में इस समय कांग्रेस अच्छी स्थिति में नही है। लोकसभा चुनावों में सभी दलों के साथ मिलकर कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में स्थिति बिल्कुल अलग होगी क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कभी संविधान के नाम पर, आरक्षण खत्म करने के नाम पर, खटाखट पैसे देने की बात कहकर इस प्रकार के बहुत से झूठ बोलकर जनता को बहकाने और गरीब आदमी को डराने का काम किया। अब कांग्रेस के सभी झूठ जनता के सामने उजागर हो चुके है इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा में कांग्रेस को वोट दी अब वह विधानसभा में वोट नहीं देंगे क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। Yamunanagar News
कांग्रेस की गुटबाजी पर आनंद इस्माइलपुर ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस का कल्चर है और वह इसे बुरा नहीं मानते उनके यहां इसमें ही बरकत है, भाजपा में एकता में बरकत है। उन्होंने कहा कि जो एकजुट होकर चलते हैं वही देश को आगे लेकर जाते है। कांग्रेस जब खुद ही एकजुट नहीं है तो जनता के लिए क्या करेगी। कांग्रेस की राजनीति अपने-अपने स्वार्थ के लिए है लेकिन भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आनंद इस्माइलपुर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं।
जनता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह जनता में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आनंद इस्माइलपुर ने विधानसभा जगाधरी में अवैध रूप से बिक रही स्मैक और नसों के खिलाफ जमकर विरोध प्रकट किया अबकी बार अगर पार्टी उनको मौका देती है और जनता उनको जिताकर विधानसभा भेजती है तो विधानसभा जगाधरी से स्मैक और अन्य नसों को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा उन्होंने गांव देवधर वासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मौका मिलने पर वह आपके द्वारा दिया गया सम्मान सूत सहित उतार दूंगा इस मौके पर प्रशांत कुमार रविंद्र सिंगल मास्टर जोगिंदर मनीराम सुरेश सैनी अनिल कुमार अमित कुमार और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Yamunanagar News
यह भी पढ़ें:– वित्त विधेयक पारित होने के बाद आ सकता है वक्फ संशोधन विधेयक
आओ ! वृक्षारोपण के साथ उनके बड़े होने तक सुरक्षा का भी संकल्प लें: अतुल वत्स
सीम योगी के आव्हान पर जीडीए वीसी के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारियों, एनजीओ, स्कूलों ने किया वृहद वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आओ ! अपने बच्चों की तरह पौधों  की देखभाल करें: राजेश सिंह | Ghaziabad News
गाजियाबाद (सच कहूँ/डॉ रविंद्र सिंह)। Ek Ped Maa Ke Naam: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जीडीए वीसी अतुल वत्स के नेतृत्व में प्राधिकरण के जरिए वृहद स्तर पर  वृक्षा रोपण कराया गया।  उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत शहर को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए पर्यावरण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने की दृष्टि से जन सहभागिता अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम (एक पेड़ माँ के नाम) के अन्तर्गत गाजियाबाद में भी जीडीए के जरिए वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। Ghaziabad News
इस मौके पर जीडीए  उपाध्यक्ष अतुल वत्स एवं सचिव राजेश कुमार के जरिए पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जीडीए सीपी त्रिपाठी, ओएसडी कनिका कौशिक, ओएसडी गूंजा सिंह, मुख्य अभियंता अन्वेन्द्र सिंह आदि सभी अधिकारियों ने एक पेड़ माँ के नाम लगया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने हुए कहा कि  वृक्षा रोपण  के साथ-साथ उनके बड़े होने तक परवरिश और सुरक्षा रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। उसे गंभीरता से जरूर निभाए। वृक्षारोपण का लाभ तभी हम ले सकते है, जब हम वृक्ष लगाने के बाद उसके बड़े होने तक उनकी सुरक्षा का भी कर्तव्य  निभाए। Ghaziabad News
जीडीए सचिव ने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि आओ! हम सभी पौधारोपण करें और अपने बच्चों की तरह पौधों की देखभाल (परवरिश) करें। और पौधरोपण जरूर करें। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शासन के लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण प्राधिकरण एवं शहर में कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं के जरिए  संयुक्त रूप से किया गया।  जिसमें विभिन्न प्रजाति के यथा पीपल, नीम, अर्जुन, जामुन, गुलमोहर, अमलतास के साथ-साथ फलदार पौधे लगाये गये। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण के जरिए  मधुबन-बापूधाम, आदित्य वर्ल्ड सिटी, एनएच-24 पर कई  स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। Ghaziabad News
जीडीए वीसी अतुल वत्स के जरिए रोटरी क्लब के आमंत्रण पर आम जन-मानस को जोड़ने के लिए  एवं स्कूली बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति उत्साह एवं लगाव जागृत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के जरिए  विजय नगर स्थित जेकेजी स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को एक-एक पौधा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराया गया। और जीडीए वीसी ने  स्वयं भी रोटरी क्लब के सदस्यों व स्कूल प्रबंधन कमेटी एवं शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया। इसके अलावा वन विभाग के जरिए आयोजित “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ-2024”कार्यक्रम में भी होकर जिला प्रशासन के साथ भी वृक्षारोपण किया। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– Haryana Railway: हरियाणा के इन शहरों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, 126 किलोमीटर रूट में होंगे 15 रेलवे स्टेशन
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Ek Ped Maa Ke Naam: कस्बे के शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। शनिवार को पालिका प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण महोत्सव के अवसर पर नेशनल हाइवे पर स्थित शामली बाईपास के निकट पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी, अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप, अवर अभियंता सिविल योगेश कुमार, कर अधीक्षक शाकिर हुसैन तथा लिपिक जैगम हुसैन, इरशाद अली, ताशीम अली, इनाम हसन, रविन्द्र कुमार, रविकांत, मोहम्मद असलम आदि ने भाग लिया। Kairana News
वहीं, नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘पेड़ हैं प्रकृति की शान, वृक्षारोपण हेतु चलाओं अभियान’ के उद्घोष के साथ वृक्षारोपण की शुरुआत हुई। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के अंतर्गत वृहद पौधारोपण किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पेड़ लगाकर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डॉली, डॉ. राम कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. रीनू, डॉ. आंचल यादव, डॉ. हंसराज पंवार, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. जितेंद्र विकल ने भी नीम, सागौन, पीपल, अमरूद आदि के पौधे लगाए। Kairana News
पौधरोपण कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवियों, एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगरपालिका के वार्ड संख्या-15 से निर्वाचित सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट मुख्य अतिथि तथा एडवोकेट जयपाल कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ. राजेन्द्र कुमार, योगाचार्य मोहनलाल आर्य, पत्रकार मेहरबान अली व सालिम अंसारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में भी भाजपा नेता दामोदर सैनी व शक्ति सिंघम ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश सैनी, शिक्षिका रीता चौहान, दीपा, बीलेन्द्र सिंह, शक्ति शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:– Sirsa : शाह सतनाम जी बॉयज़ स्कूल में 3 महीने से चल रहा स्पोर्ट्स समर कैंप संपन्न
एक पौधा माँ के नाम कर्यक्रम का हुआ आयोजन 300 विधार्थियों ने किया पौधरोपण
बुलन्दशहर/बीबीनगर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bibinagar News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनता इण्टर कॉलेज केशोपुर सठला में एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पौधा माँ के नाम अर्पण करते हुए विद्यालय के 300 बच्चों ने पौधे लगाकर बृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने प्रभावशाली भाषण में प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्यागी जी ने वैश्विक गर्मी और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में वृक्ष की जीवन में महत्त्व को बारीकी से बच्चों को समझाया। Bulandshahr News
मंच संचालनकर्ता मनोज कुमार चौरसिया ने अपने शायराना अंदाज में चन्द पंक्तियों में इस अभियान को प्रकट किया।”चलो आज काम कुछ हटकर करे,समाज की निस्वार्थ सेवा करें। जिस धरती मांँ ने सौंपा हमे सब कुछ, आओ उस मांँ की गोद में एक वृक्ष अर्पण करें। पौधा रोपण के इस महाअभियान में बच्चो को पौधे वितरित करके स्वयं के द्वारा इसकी देखभाल करने की बाते भी बताई गई। इस अवसर पर-अध्यापक रणशेर सिंह, हौंसला प्रसाद, अजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, डालचंद सिंह, एसवीर सिंह, रुपक चौधरी, जितेन्द्र पार्चा, गजेन्द्र सौनकिया, चरनसिंह माहुर, आकाश कुमार, फकीर चन्द, शशिकान्ता अध्यापिका सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे। Bulandshahr News
यह भी पढ़ें:– Fire: बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान