HAPPY Card Scheme - Sach Kahoon Hindi

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कैथल नए बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, शौचालय में नही मिली सफाई, लगाई फटकार
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Haryana Roadways: परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल ने कैथल नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेषतौर पर हैप्पी कार्ड वितरण प्रणाली तथा शौचालयों आदि का निरीक्षण करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। Kaithal News

परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड योजना (Happy Card Yojana) के लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनसे इस योजना का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि बस स्टैंड पर आने वाला प्रत्येक यात्री व्यवस्थाओं को देखकर हैप्पी होना चाहिए। यदि शौचालय आदि की व्यवस्था अच्छी नहीं हो तो यात्रियों का मनोबल टूटता है, इस प्रकार की व्यवस्थाओं में निश्चित तौर पर बदलाव लाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अन्य यात्रियों के साथ-साथ परिवहन विभाग के कर्मचारियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना।

शौचालय में सफाई व्यवस्था न मिलने पर लगाई फटकार | Kaithal News

औचक निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कैथल बस स्टैंड पर स्थिति सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में सफाई व्यवथा दुरुस्त नही मिली। जिस पर मंत्री ने जीएम को फटकार लगाई और कहा कि आज तो मैं सूचना देकर यहां आया हूं आगे बिना सूचना भी आ सकता हूं। आगे से ऐसी हालत शौचालय की नही मिलनी चाहिए। सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए बस स्टैंड पर। इससे पहले मंत्री असीम गोयल ने सफाई कर्मचारियों से भी सवाल जवाब किए और पूछा कि कितने बार पोचा लगता है और कितने कितने समय में लगता है। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने जवाब दिया कि हर एक घंटे बाद यहां पर पोचा लगाया जाता है।

500 रुपए का मिलेगा सिलेंडर

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल (Aseem Goyal) ने कहा कि हरियाणा में 25 हजार 962 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। प्रत्येक विधानसभा में 1 आंगनवाड़ी को मॉडल आंगनवाड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 8000 स्मार्ट प्ले स्कूल पर कार्य करने की शुरूआत की गई है। ऐसा करने से आंगनवाड़ी केंद्रों में बदलाव आएगा तथा बच्चों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं।

हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। महिलाओं एवं बेटियों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं लागू की जा रही है। इस मौके पर जीएम रोडवेज कमलजीत के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: बेकाबू होकर कार पुल से नीचे गिरी, एक की मौत

HAPPY Card Scheme : फ्री बस पास योजना के फार्म हो रहे हैं जमा! छात्राओं में ख़ुशी की लहर
HAPPY Card Scheme : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालयों में पढऩे वाली छात्राओं को उपलब्ध करवाई जा रही फ्री बस पास की योजना के अनुपालन में राजकीय महिला महाविद्यालय सरसा में छात्राओं के फ्री बस पास के लिए फार्म जमा किए जा रहे है।

महाविद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं को फ्री बसपास की सुविधा | HAPPY Card Scheme

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी महाविद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं को फ्री बसपास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा ने समिति गठित कर प्रो. किरणबाला प्रो. मीनू गर्ग, प्रो. रितिका तथा प्रो. मुकेश को जिम्मेदारी दी गई हैं।

इस कार्य में ललित कुमार लिपिक हरियाणा रोडवेज के बस पास पोर्टल पर आए हुए बस पास फॉर्म की एंट्री करने, लिस्ट तैयार करने में सहयोग कर रहे हैं और अभी तक लगभग 200 छात्राओं ने अपने बस पास फॉर्म जमा करवा दिए हैं। महाविद्यालय में दूर दराज से आने वाली छात्राओं ने हरियाणा सरकार की इस योजना की सराहना की है और इसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायक बताया। HAPPY Card Scheme

Paris 2024 Olympics: बच्चे, बूढ़े और युवा ओलंपिक में बिखेरेंगे जलवा! 11 साल की बच्ची एवं 61 वर्ष का ब…

HAPPY Card Scheme : मुफ्त यात्रा की सुविधा को इस दिन से शुरू हो रहे हैं HAPPY Card वितरण केंद्र
HAPPY Card Scheme : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उपरोक्त सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से पात्र परिवारों को हैप्पी कार्ड बनाकर दिए जा रहे है। लेकिन हैरानी की बात है कि जनता फ्री में सफर करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। यह हम नहीं बल्कि रोडवेज के आंकड़े बयान कर रहे है। सरसा डिपो में करीब 51 हजार हैप्पी कार्ड पहुंचे थे, जिसमें से अभी केवल 20 हजार लाभार्थी ही कार्ड लेने के लिए पहुंचे है।

जबकि 30 हजार कार्डों को लेने के लिए लाभार्थी नहीं आए है। अब रोडवेज प्रशासन ने लाभार्थियों तक कार्ड पहुंचाने के लिए नई पहल की है। जिसके तहत उन्हें अपने कार्ड लेने के लिए सरसा बस स्टैंड आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब जिले में सरसा-डबवाली को छोड़कर पांच और प्वाइंट बनाए गए है। जहां पर उन एरिया के आस-पास के गांवों के हैप्पी कार्ड वहां के बस स्टैंड पर रखवाए गए है। HAPPY Card Scheme

यह सुविधा सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी

जहां पर लाभार्थी जाकर अपना कार्ड एक्टिव करवा सकता है। यह सुविधा आज सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। रोडवेज की ओर से ऐलनाबाद, रानियां, चौपटा और खारिया क्षेत्र के लाभार्थियों को सुविधा दी गई है। इन गांवों के आस-पास के गांवों के लाभार्थियों को सरसा बस स्टैंड पर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रोडवेज की ओर से इन बस स्टैंड के आसपास के गांवों के कार्ड संबंधित बस स्टैंड और गांव में पहुंचाए जाएंगे। यहां से लाभार्थी कार्ड एक्टिव करवा प्राप्त कर सकते है।

इसलिए जरूर पड़ी अन्य स्थानों पर हैप्पी कार्ड वितरण केंद्र बनाने की हरियाणा सरकार की ओर से एक लाख व इससे कम आय वाले लाभार्थियों को रोडवेज बस में एक हजार किलोमीटर की निशुल्क यात्रा करवाई जानी है। आवेदन करने के बाद सरसा डिपो में करीब 51 हजार कार्ड पहुंचे थे। जिसमें से अभी केवल 20 हजार लाभार्थी ही कार्ड लेने के लिए पहुंचे है। जबकि 30 हजार कार्ड लाभार्थी लेने के लिए ही नहीं आए।

कार्ड जल्द से जल्द वितरित करने और लाभार्थियों को सरकारी सुविधा देने के लिए सरसा डिपो ने अब सरसा के साथ- साथ रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा और खारिया में कार्ड वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए रोडवेज ने संबंधित बस स्टैंडों पर कर्मचारी तैनात कर दिए है। सोमवार को संबंधित क्षेत्र व गांव के लाभार्थी उसी क्षेत्र से कार्ड प्राप्त कर सकते है।

किस गांवों के लाभार्थियों को कहां मिलेंगे कार्ड | HAPPY Card Scheme

रानियां बस स्टैंड : ओटू, अभोली, सुलतानपुरिया, नानुआना, मंगालिया, धोतड़, धनूर, अबूतगढ़, बालासर, मोहम्मदपुरिया, नाइवाला, भड़ोल्यावाली, नकौड़ा, फिरोजाबाद, जीवन नगर, धमौराथेड़ी, नगराना, मौजदीन।

ऐलनाबाद बस स्टैंड : मंगाला, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, भुर्टवाला, पोहड़का, बुढ़ीमेड़ी, तलवाड़ा द्वितीय, अमृतसर खुर्द कलां, मिठी सुरेरा, खारी सुरेरा, चिलकनी ढाब, केसुपुरा, कुमथला, कुताबढ़, ढाणी कृपाल सिंह, कासीका बास, निमला, धोलपालिया, ढाणी शेरा, कर्मशाना, किशनपुरा, मिठनपुरा, बेहरवाला ।

खारियां के ग्राम सचिवालय से: पंजुआना, शेखुपुरिया, फतेहपुरिया, जोधपुरिया, मेहनाखेड़ा, कुस्सर, खाजाखेड़ा, गिंदड़ा, घोड़ावाली, चक्कां भूना, खाइशेरगढ़, भागसर, खुइयानेपालपुर, केहरवाला, ममडखेड़ा, कालुआना, सादेवाला, मत्तूवाला, ढुढियांवाली, बचेर व नथौर।

चौपटा बस स्टैंड : रंधावा, शेरपुरा, चाडीवाल, दड़बा, रूपाणा, मानक दिवान, लुदेसर, रूपावास रायपुर, बरासरी, जमाल, कुतियाना, जोड़कियां, हजीरा, नाथूसरी, तरकावाली, शाहपुरिया, शकर मंदोरी, रूपाणा बिश्नोइयां गंजा, गिगोरानी, कागदाना, रामपुरा बागडिय़ां, चाहरवाला, जोगीवाला, कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाइयाणा, रामपुरा ढिल्लो, माखोसरानी, नहराणा, केरावाली, नारायणखेड़ा, राजपुरा साहनी, जसानिया।

हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए लाभार्थियों को अधिक दूरी तय कर सरसा न आना पड़े इसके लिए रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा और खारियां में वितरण केंद्र बनाए गए है। सोमवार से संबंधित गांवों और ब्लाक के वासी नजदीकी बस स्टैंड और स्थान से अपना हैप्पी कार्ड ले सकते है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

नवनीत सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सरसा डिपो।

HAPPY Card Scheme: अगर आपने हरियाणा रोड़वेज में फ्री यात्रा करनी है तो हरियाणा सरकार दे रही है हैप्पी कार्ड, ऐसे करें आवेदन
HAPPY Card Scheme: कैथल, सच कहूं /कुलदीप नैन। हरियाणा के कैथल में नए बस स्टैंड पर लाभार्थियों को राहत देते हुए रविवार को छुट्टी के दिन भी हैप्पी कार्ड बनाए गए। यह कार्ड हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल के निदेर्शों पर बनाए गए। महाप्रबंधक ने पास काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों की हैप्पी कार्ड बनाने के लिए स्पेशल ड्यूटी लगाई। इससे लाभार्थियों को राहत मिली। छुट्टी के दिन भी करीब 800 हैप्पी कार्ड बनाए गए । गौरतलब है कि कार्ड वितरण की शुरूआत में कार्ड लेने वाले लोगों की संख्या अधिक थी। इस कारण यहां पर भीड़ भी अधिक लगती थी। गौतलब है कि जिले में करीब 86 हजार 954 हैप्पी कार्ड रोडवेज विभाग की तरफ से वितरित करने हैं। जिनमें से 33 हजार के करीब कार्ड बांट दिए हैं।

Venom: इन जहरीले जीवों में ज्यादा जहरीला कौन है बिच्छू या सांप? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

यह है हैप्पी कार्ड योजना-HAPPY Card Scheme

हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए ह्यहैप्पी कार्डह्ण की घोषणा की है। इस कार्ड के अंतर्गत लाभार्थी को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना की शुरूआत की थी। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 का शुल्क देना होगा े यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं।

नए अड्डा पर पहुंचने वाले किसी भी लाभार्थी को कार्ड वितरण में परेशानी नहीं आने दी जा रही है। रविवार को भी कार्ड वितरित करने शुरू कर दिए हैं। रोडवेज कर्मचारियों की स्पेशल कार्ड वितरण पर ड्यूटी लगाई गई है। सभी लोगों से आह्वान है जल्दी- जल्दी बस स्टैंड कार्यालय पर आकर अपना हैप्पी कार्ड लें।

कमलजीत सिंह, रोडवेज, जीएम कैथल।

हरियाणा हैप्पी कार्ड आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले हरियाणा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर Apply Happy Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब परिवार पहचान पत्र नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड दर्ज करें।

Send OTP TO Verify के ऑप्शन पर क्लिक करें।

ओटीपी वेरीफाई करते ही आपके सामने परिवार के मेंबर्स की जानकारी आ जाएगी।