IND vs ZIM T20I - Sach Kahoon Hindi

India vs Zimbabwe T20 : अभिषेक शर्मा के पहले टी20 मैच में शून्य पर होने से ये शख्स बहुत खुश हुआ
India vs Zimbabwe T20 : खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा ने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक से दिग्गज क्रिकेटरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षिक कराया है। अभिषेक शर्मा ने 7 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 47 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने यह मैच 100 रनों से जीता। Abhishek Sharma

शर्मा अपने डेब्यू टी20 मैच में शून्य पर आउट हो गए

शर्मा अपने डेब्यू टी20 मैच में शून्य पर आउट हो गए, जिसका करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने बड़ा शोक जताया। लेकिन वहीं दूसरी ओर एक ऐसा शख्स जोकि अभिषेक के शून्य पर आउट होने से बड़ा खुश था, वह थे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जिन्होंने अभिषेक के युवा करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हमेशा उनके कठिन समय के दौरान उसका समर्थन किया है। अभिषेक को उनके धमाकेदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया जिसके तुरंत बाद शर्मा अपने गुरु युवी को एक वीडियो कॉल किया। भारत के प्रतिष्ठित बल्लेबाजी ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शर्मा से कहा, ‘‘बहुत ही गर्व की बात है! बहुत बढ़िया, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। आप इसके हकदार हैं। आगे और भी बहुत कुछ होगा। यह तो बस शुरूआत है।’’ Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने बताया कि पिछले दिन जब वे शून्य पर आउट हुए थे, तब उन्होंने युवराज सिंह से बात की थी। उनके अनुसार, जब अभिषेक शून्य पर आउट हुए, तो युवराज खुश लग रहे थे और कह रहे थे कि यह एक अच्छी शुरूआत थी। अभिषेक का मानना ​​है कि युवराज को भी अपने परिवार की तरह उन पर बहुत गर्व होना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय युवराज की वर्षों की मेहनत को दिया, चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर। IND vs ZIM

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा का धमाल | Abhishek Sharma

पहले टी20 में बुरी तरह से फ्लॉप होने के 24 घंटे से भी कम समय के भीतर ही अभिषेक ने वापसी करते हुए अगले मैच में धमाल मचा दिया। उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए, जिसकी शुरूआत दूसरी गेंद पर छक्का लगाने से हुई। उन्हें 7वें ओवर में ड्रॉप किया गया और 12वें ओवर में ने बचा लिया। उन्होंने नई जिंदगी का पूरा फायदा उठाया और गेंदबाजों की धुनाई की। IND vs ZIM

इस प्रदर्शन ने भारतीय प्रशंसकों को उनके आईपीएल के कारनामों की याद दिला दी। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टूनार्मेंट में 16 मैचों में 484 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 204.21 रहा। कप्तान शुभमन गिल ने शर्मा को अपने ओपनिंग पार्टनर के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ की जगह चुना। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। बतौर ओपनर उन्होंने 14 मैचों में 141.16 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए। दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 47 गेंदों पर 77* रन बनाए। Abhishek Sharma

Snake News : 6 फीट लम्बा सांप हनुमान मूर्ति के पास कुंडली मारे बैठा था, देखते ही हुए होश फाख्ता

IND vs ZIM T20I: अभिषेक शर्मा ने किस खिलाड़ी से लिया उधार में बल्ला? ठोका शतक, मैच के बाद हुआ बड़ा खुलासा
IND vs ZIM T20I: हरारे (एजेंसी)। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को जिम्बाब्वे के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इसके साथ ही उन्होंने रिकार्डों की झड़ी लगा दी हैं। आज खेले गये इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इससे पहले वर्ष 2023 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपना दोहरा शतक लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया था। अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंदों में पूरा किया, टी-20 में भारत के किसी खिलाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे मामले में 35 गेंदों में शतक लगाकर रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में यह कारनामा किया था और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा के एल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों में ही शतक लगाया था।

Job Opportunities In Foreign: अगर आप देख रहे हैं विदेश में जाकर रहने का सपना, तो ये देश दे रहा है अच्छी नौकरी और रहने का पूरा फायदा

अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। इससे पहले वर्ष 2018 में ऐरन फिच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक 172 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा स्टीवन टेलर ने वर्ष 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन बनाए थे। भारत का आज के टी-20 मैच का 234 रनों का स्कोर हरारे में यह किसी भी पुरुष टीम के द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया ने वर्ष 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 229 रन बनाए थे। यह किसी भी टी-20 टीम के द्वारा जिम्बाब्वे में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने आखिरी के 10 ओवरो में कुल 161 रन बनाए। यह किसी भी टी-20 पारी के आखिरी 10 ओवरों में तीसरा सबसे अधिक स्कोर है। IND vs ZIM T20I

Venom: इन जहरीले जीवों में ज्यादा जहरीला कौन है बिच्छू या सांप? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

अभिषेक ने आज के मैच स्पिनरों के खिलाफ कुल 65 रन बनाए। इसी के साथ स्पिनरों के खिलाफ एक ही टी-20 मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन बनाने वालों में अभिषेक का नाम पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ 57 रन बनाये थे। अभिषेक द्वारा अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय पारी में लगाया गया शतक किसी भी पूर्ण सदस्यीय देश के खिलाड़ी द्वारा कम से कम पारियों में अपना पहला टी-20 शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गये हैं।

अभिषेक शर्मा ने किसके बैट से जड़ा शतक? IND vs ZIM T20I

रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा कि, ‘आज मै शुभमन गिल के बैट से खेला। मैं ऐसा पहले भी कर चुका हूं। जब भी मुझे रन बनाने होते हैं, मैं उनसे उनका बैट मांग लेता हूं। आपको बता दें कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं। गिल और अभिषेक पंजाब में एक ही एज ग्रुप में क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए और उन्हें घनिष्ठ मित्र के रूप में जाना जाता है।