Yoga Benefits - Sach Kahoon Hindi

Yoga Benefits: पेट की चर्बी घटाए, तनाव कम करे इस आसन के जबरदस्त फायदे
Uttanpadasana Benefits: नई दिल्ली। उत्तानपादासन योग का एक बहुत ही सरल लेकिन असरदार आसन माना जाता है, जिसे घर पर आसानी से किया जा सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, गलत खानपान और तनाव से जूझते हैं, तब यह आसन शरीर और मन दोनों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। खास बात यह है कि इसे करने के लिए किसी विशेष उपकरण या जगह की जरूरत नहीं होती, बस एक साफ और समतल स्थान ही काफी है। Yoga Benefits

आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उत्तानपादासन पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने में मदद करता है। जब हम इस आसन को करते हैं तो पेट के निचले हिस्से पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे वहां रक्त संचार बेहतर होता है। इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और गैस, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। जिन लोगों को अक्सर खाने के बाद भारीपन महसूस होता है या पेट साफ नहीं रहता, उनके लिए यह आसन बहुत उपयोगी माना गया है।

इस आसन का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालता है। जब इसे करते समय हम धीरे-धीरे और गहरी सांस लेते हैं, तो दिमाग को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में मदद करता है, जिससे चिंता और बेचैनी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। पढ़ाई या ऑफिस के दबाव में रहने वाले लोगों के लिए यह आसन मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकता है। Yoga Benefits

उत्तानपादासन करने की विधि भी बहुत आसान है। सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथ शरीर के पास रखें। हथेलियां नीचे की ओर होनी चाहिए। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए दोनों पैरों को एक साथ लगभग 30 से 45 डिग्री तक ऊपर उठाएं। इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुकें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों को वापस जमीन पर ले आएं।

इसे अपनी क्षमता के अनुसार कुछ बार दोहराया जा सकता है। हालांकि, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, पीठ दर्द या रीढ़ से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, उन्हें यह आसन सावधानी के साथ करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और हाल ही में पेट की सर्जरी कराने वाले लोगों को यह आसन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। Yoga Benefits

Yoga Benefits: बरसात में नहीं है वॉक करने की जगह, तो घर में करें ये योगा, मिलेगे अनेकों फायदें
सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। Utkatasana:बरसात के मौसम में हर जगह किच-पिच रहती है और इसी कारण इस मौसम में अक्सर हमारे पास वॉक करने के लिए जगह की कमी हो जाती है, हम घर के बाहर नहीं जा पाते और फिर घर में उस तरह का वॉक करना संभव नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आप 5 किलोमीटर चलने के बराबर आप यह योगा कर सकते हैं जो बेहद ही कारगर है और इस स्थिति में इसे करना सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं। दरअसल 5 किलोमीटर चलने का मतलब होता है कि 6560 कदम चलना, क्योंकि एक किलोमीटर में एक व्यक्ति 1312 कदम चलता है, इस लिहाज आप समझ सकते हैं कि इस एक योगा को करने के कितने फायदे हो सकते हैं, तो आइए इस योगा के बारे में विस्तार से जानते हैं। Yoga Benefits

Control Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज रोज करें ये 6 छोटे-छोटे काम, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर, हेल्थ को मिलेंगे कई फायदे

5 किलोमीटर चलने के बराबर है उत्कटासन | Yoga Benefits

उत्कटासन वो आसन होता है जिसे अक्सर कुर्सी मुद्रा के रूप में भी जाना जाता है या इसे चेयर पोज भी कहा जाता है, जो कि एक ऐसा आसन है जो 5 कि.मी. चलने के बराबर फायदा दे सकता है, क्योंकि इसे करने के दौरान शरीर को वहीं फायदे मिलते हैं, 30 मिनट या फिर 5 किलोमीटर वॉक करने के दौरान मिलते हैं। जैसे:- इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और मांसपेशियों में गर्मी ज्यादा पैदा होती है, जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। यह योग पेट, घुटने, कूल्हे और कंधे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र और ह्दय की कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। यह पैरों के दर्द और एड़ी से संबंधित समस्याओं को कम करता है।

कैसे करें उत्कटासन? Yoga Benefits

उत्कटासन करने के लिए खड़े रहें, सांस लेते हुए अपने हाथों की सीधी हथेलियों को एक-दूसरे को छूते हुए सिर के ऊपर उठाएं और अपने पैरों को एक साथ रखें। सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों को मोड़े और सीधे बैठें जैसा कि बताया गया है।

इस दौरान अपनी आॅखें सामने की वस्तु पर टिका कर रखें।

इस दौरान ध्यान दें कि आपके घुटने एक साथ हों, और पैर फर्श पर सपाट हों। वहीं सांस लेने और छोड़ने के चक्र के 3-4 राउंड तक इसी स्थिति में रहें, इस दौरान पेट, कंधे और छाती की मांसपेशियों पर खास ध्यान दें और इसके बाद सांस अंदर लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं, अपने हाथ को बगल में कर लें फिर थोड़ा इसे 2-5 राउंड के लिए दोहराएं।