Saplings - Sach Kahoon Hindi

25 लाख पौधे मुफ्त बांटेगी पंजाब सरकार
वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने किया ऐलान

8 करोड़ रुपए का प्रोजैकट तैयार कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा

पांच जिलों में 125.55 लाख रुपए की अनुमानित लागत से हर्बल गार्डन और मेडिशनल प्लांट होंगे तैयार

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। वन विभाग ने साल 2017-18 दौरान लगभग 25 लाख पौधे विभिन्न संस्थानों को निशुल्क बांटे जाएंगे ताकि वातावरण संतुिलत कायम रखा जा सके और सरकारी और अन्य संस्थानों को हरा-भरा बनाया जा सके।

पालन की जिम्मेवारी भी निभानी होगी

पंजाब के वन व वन्य जीव सुरक्षा मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि विभाग की तरफ से चालू साल 2017 -18 दौरान ग्रीनिंग पंजाब मिशन स्कीम के अंतर्गत शिक्षक, सामाजिक, धार्मिक संस्थान, सैनिकों और अर्ध सैनिक बलों आदि को 25 लाख पौधे मुफत सप्लाई करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थानों की इन पौधों को न सिर्फ लाने की बल्कि पालन की जिम्मेवारी भी निभानी होगी ताकि इनको लगाने के उद्देश्य की प्राप्ति की जा सके।

प्लांट लगाने की योजना तैयार

वन मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से साल 2017 -18 दौरान होशियारपुर, पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, भटिंडा व पटियाला आदि जिलों में हर्बल गार्डन तैयार करने और उचित स्थानों पर मेडिशनल प्लांट लगाए जाने की योजना भी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत चालू वर्ष दौरान अनुमानित 1 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

वन मंत्री ने बताया कि राज्य में अधिक से अधिक क्षेत्रफल वन अधीन लाने के मकसद से और किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए एग्रो फारैस्टरी संबंधी 8 करोड़ रुपए का प्रोजैकट तैयार करके केंद्र सरकार को मंजूरी हेतू भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैकट के अंतर्गत किसानों को उनकी जमीनों पर वृक्ष लाने प्रति उत्साहित करने और इस कार्य के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाए जाने की योजना बनायी गई है।

दो मॉर्डन नरसरियां स्थापित

धर्मसोत ने आगे बताया कि विभाग की तरफ से पिछले तीन महीनों दौरान होशियारपुर और पटियाला में 2 माडर्न नरसरियां की स्थापना की जा चुकी है ताकि वन के लिए अच्छी गुणवत्ता के पौधे तैयार करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की तरफ से ग्रीन पंजाब मिशन अधीन विभाग की अलग -अलग नर्सरियों में अलग -अलग किस्म के 180 लाख पौधे तैयार करवाए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुरुग्राम में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य : तेजपाल
सरकारी स्कूल से अभियान की शुरूआत

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पौधारोपण अभियान की कड़ी में गांव हरचंदपुर में उन्नत्ति चेरिटेबल ट्रस्ट व रोटरी क्लब ने मिलकर गांव के सरकारी स्कूल में पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल सिंह तंवर मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद थे, जिन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में पहला पौधारोपण की शुरूआत की। इस पर विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि इमे अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि 29 जून को प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरूग्राम में पौधारोपण अभियान की शुरूआत की थी। जिसमें गुरूग्राम में 15 लाख पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य है, ट्रस्ट की संचालिका बबिता यादव ने इस मौके पर कहा कि अगर आज हम पेड़ नहीं लगाएंगें या पेड़ों की रक्षा नहीं करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब हम इस प्रदूषित वातावरण में सांस भी नहीं ले पाएंगें। इस मौके पर समाज सेवी बलबीर गब्दा, सोनू खटाना, पार्षद रेख गब्दा, हरचंदपुर की सरपंच किरण के पति सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 लाख पौधे लगाने का किया शुभारंभ
जीएमडीए व माता शीतला देवी स्थल बोर्ड को दी जिम्मेदारी

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री ने वीरवार को सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी में जलवायु संरक्षण समिति द्वारा आयोजित ‘हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017’ कार्यक्रम में पौधारोपण के बाद लोगों को संबोधित किया। सेक्टर-53 में सरस्वती कुंज में पौधारोपण कर समिति द्वारा 10 लाख पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत की तथा करीब 15 करोड़ रुपये की छह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में अनेक विकास कार्य प्रगति पर है। जिसके परिणाम जल्द ही लोगों को मिलेंगे।

सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

उन्होंने आयुध डिपो के 900 मीटर परिधि क्षेत्र में बिजली देने की मांग पर कहा कि पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर की हुई है, जिस पर हाईकोर्ट से सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है।

आरडी सिटी में 66 केवी सब-स्टेशन की मांग पर उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन का निर्माण डेवल्पर्स द्वारा किया जाएगा। इसके लिए डेवल्पर्स को दो महीने का समय और दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आरडी सिटी निवासी अदिती राव व वंशिका अरोड़ा को एम्स व नीट की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया।

जल्द शुरू होगा कार्य

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बनने वाले मैडिकल कॉलेज के लिए जगह का चयन होगा, जिसके बाद तीनों संस्थाएं मिलकर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगी। इस कार्य में नगर निगम द्वारा 40 प्रतिशत, महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा 40 प्रतिशत व श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा 20 प्रतिशत की राशि खर्च की जाएगी।

सीएम ने किया परियोजनाआें का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017 कार्यक्रम में चार बूस्टिंग स्टेशनों, एक सामुदायिक केन्द्र तथा एक फुटआॅवर ब्रिज का शिलान्यास किया। तूड़ा मंडी में बनाए जाने वाला बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण पर 4 करोड़ 74 लाख रुपये, गऊशाला मैदान महावीर चौंक पर बनने वाले बूस्टिंग स्टेशन पर 2 करोड़ 58 लाख रुपये,

सैक्टर-7 एक्सटेंशन के सामुदायिक केन्द्र में बनने वाले बूस्टिंग स्टेशन पर 3 करोड़ 32 लाख रुपये तथा गांव वजीराबाद में बनाए जाने वाले बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण पर लगभग 98 लाख 85 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा, सैक्टर-52ए वजीराबाद में सामुदायिक केन्द्र का निर्माण 1 करोड़ रुपये तथा सेक्टर-52 में बनने वाले फुटओवर ब्रिज के निर्माण पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

गुरुग्राम में तेजी से हो रहा विकास: अग्रवाल

गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस समय गुरुग्राम शहर में विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन विकास के साथ साथ हमें पर्यावरण सरंक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल कं करीट की इमारतें विकास की द्योतक नही हैं बल्कि जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जलवायु संरक्षण समिति ने गुरुग्राम में जो 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है वह काबिले तारीफ है। सरकार ने भी हर घर हरियाली व हर गांव पेड़ की छांव जैसी योजनाएं चलाकर आम जनता को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का कार्य किया है। कार्यक्रम में जलवायु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुखबीर चौहान ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीएम की अपील पर एक लाख पौधे लगाएंगे लाइम उद्यमी
प्रदेश में पेटकोक उपयोग पर नहीं प्रतिबंधित

लाइम उद्योग से जुड़े लोगों ने जताया आभार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने लाइम उद्योग से जुड़े लाखों लघु उद्यमियों एवं उनके परिवारों की तकलीफ को समझते हुए प्रदेश के व्यापक हित में किफायती र्इंधन पेटकोक को राज्य में प्रतिबंधित नहीं करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने इस उद्योग से जुड़े लोगों से अपील की कि वे प्रदेश को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में आगे आएं।

श्रीमती राजे सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लाइम उद्योग से जुड़े लोगों को संबोधित कर रही थीं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके राजकीय निवास पर मुलाकात की और किफायती र्इंधन पेटकोक के उपयोग को प्रतिबंधित नहीं करने के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

आॅल इंडिया लाइम मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राजस्थान स्मॉल इण्डस्ट्रीज कॉपोर्रेशन के चैयरमेन श्री मेघराज लोहिया के नेतृत्व में आए सैकड़ों उद्यमियों ने कहा कि पेटकोक के उपयोग को राज्य में प्रतिबंधित नहीं करने से प्रदेश में लाइम इंडस्ट्री को जीवनदान मिला है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यावरण विभाग द्वारा किए गए इस निर्णय से प्रदेश की हजारों लघु एवं मध्यम दर्जे की इकाइयों को राहत मिली है और इस उद्योग से गुजर-बसर करने वाले लाखों परिवारों की रोजी-रोटी पर आए संकट के बादल छंट गए हैं। पूरे देश में राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने यह फैसला किया है।

प्रदेश को बनाएंगे हरा-भरा

प्रदेश को हरा-भरा बनाने की श्रीमती राजे की अपील पर एसोसिएशन ने अपनी ओर से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में 11 लाख रुपये का सहयोग तथा एक लाख पौधे लगाने की घोषणा की। एसोसिएशन की ओर से 51 किलो की माला पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर मुख्यमंत्री का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।