Donald Trump News - Sach Kahoon Hindi
Donald Trump News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन में लाखों लोग सड़कों पर उतरे
न्यूयॉर्क/सैन फ्रांसिस्को (एजेंसी)। Donald Trump News: अमेरिका में शनिवार को 2,700 शहरों और कस्बों में लाखों लोग राष्ट्रव्यापी ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शनों में सड़कों पर उतर आये। यह अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन था। उल्लेखनीय है कि ‘नो किंग्स’ आंदोलन का यह दूसरा प्रदर्शन था। इससे पहले इसी साल 14 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्म दिन पर पहले प्रदर्शन का आयोजन हुआ था, जिसमें पचासों राज्यों से हजारों लोगों ने भाग लिया था। प्रदर्शनकारी ट्रंप के तानाशाही रवैये के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उनका कहना है कि ट्रंप एक लोकतंत्र में राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो असंवैधानिक है। Donald Trump News
न्यूयॉर्क शहर में 1,00,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी टाइम्स स्क्वायर पर जमा हुए थे, जिनके हाथों में ‘नफरत अमेरिका को महान नहीं बनाएगी’, अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) को न्यूयॉर्क शहर से बाहर करो’, ‘हमारे संविधान की रक्षा करो’, ‘लोकतंत्र, राजतंत्र नहीं’ और ‘संविधान वैकल्पिक नहीं है’ जैसे पोस्टर थे। एक प्रदर्शनकारी टोनी चार्ली ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास एक परंपरा है और प्रवासी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ” आईसीई अपराधियों के पीछे नहीं पड़ रही, बल्कि उन निर्दोष लोगों के पीछे पड़ रही है जो मेहनती हैं और इस देश में योगदान दे रहे हैं।”
सैन फ्रÞांसिस्को में प्रशासन की आव्रजन कार्रवाई और हाल ही में कई अमेरिकी शहरों में नेशनल गार्ड की टुकड़ियों की तैनाती के विरोध में लगभग 50,000 लोग सड़कों पर उतर आये थे। वहीं वाशिंगटन राज्य के सिएटल में ‘सिएटल इंडिविजिबल’ जैसे वकालत समूहों और विभिन्न श्रमिक संघों ने अमेरिकी शहरों से संघीय बलों की तैनाती को समाप्त करने और इस साल समाप्त होने वाली स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी के नवीनीकरण करने का आह्वान किया। नो किंग्स कोएलिशन ने कहा कि शनिवार को देश भर में 2,500 से ज्यादा प्रदर्शनों की योजना बनाई गई, जिसमें लाखों अमेरिकी शांतिपूर्वक यह कहने के लिए एकजुट हुए कि अमेरिका अपने लोगों का है, राजाओं का नहीं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने एक्स पर सूचना दी कि प्रदर्शन से संबंधित कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। अमेरिकी सीनेट के नेता चक शूमर मैनहट्टन में प्रदर्शन में शामिल हुए, जबकि सीनेट के अध्यक्ष माइक जॉनसन और अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन को ‘अमेरिका से नफरत करने वाली रैली’ बताकर इसे खारिज कर दिया। Donald Trump News
यह भी पढ़ें:– दीपावली पर भिवानी के बाजारों में बढ़ी रौनक, सजे बाजार, ग्राहकों की उमड़ी भीड़
Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली है हत्या, ईरानी अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा, बताया कहां और कैसे होगी मौत
नई दिल्ली। Donald Trump News: ईरान के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी मुहम्मद जवाद लारीजानी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या होने वाली है। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल पर खुलासा करते हुए कहा कि ईरान ट्रंप को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में ड्रोन से निशाना बना सकता है। लारीजानी ने कहा कि अगर ट्रंप वहां सनबाथ ले रहे होंगे और उनका पेट आकाश की ओर होगा तो एक छोटा ईरानी ड्रोन उनकी नाभि को निशाना बना सकता है।
क्या है मामला | Donald Trump News
गौरतलब हैं कि बीते जून में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में अड्डे का अत्याधुनिक जियोडेसिक डोम (गोलाकार संरचना) पूरी तरह नष्ट हो गया। इस डोम में अमेरिकी सेना के सुरक्षित संवाद उपकरण लगे थे। सेटेलाइट इमेज से भी इसकी पुष्टि हुई है। पिछले साल पेंसिल्वेनिया की एक चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी।
उस वक्त तैनात सीक्रेट सर्विस के छह एजेंटों को 10 से 42 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, इन एजेंटों के नाम और निलंबन की असली वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। ट्रंप ने इस खुलासे पर कहा कि यह सिर्फ धमकी नहीं है, हमला भी हो सकता है। Donald Trump News
यह भी पढ़ें:– Monsoon Furniture Care Tips: बारिश में लकड़ी के फर्नीचर को फूलने से बचाना है, 6 टिप्स का रखें ध्यान
Donald Trump Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के साथ ‘बहुत बड़ी डील’ की घोषणा की! भारतीय शेयर बाजार में उछाल
Donald Trump announces ‘very big deal’ with India: मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबरों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों में तेज़ी देखने को मिली। प्रातः 9:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 150.40 अंकों की बढ़त के साथ 83,906.27 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 54.50 अंक चढ़कर 25,603 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ एक “बड़ा और सुंदर” व्यापार समझौता होने के संकेत दिए गए हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में चार दिवसीय गुप्त वार्ता संपन्न हुई है। Donald Trump Trade Deal
बाजार विश्लेषकों की राय
विश्लेषकों का मानना है कि 9 जुलाई को अमेरिकी टैरिफ से संबंधित समयसीमा आगे बढ़ने की अटकलों ने भी निवेशकों की भावना को मजबूत किया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के प्रमुख रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर महंगाई, केंद्रीय बैंकों की सख्त नीतियां और भूराजनैतिक तनाव जैसे कारणों ने बाजार के लिए कुछ जोखिम अवश्य खड़े किए हैं, लेकिन अब तक बाजार ने इन चुनौतियों को पीछे छोड़ दिया है।
अन्य सूचकांकों की स्थिति
निफ्टी बैंक में 80.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 57,126.45 पर कारोबार कर रहा था।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 278.25 अंक चढ़कर 59,505.65 पर पहुंच गया।
निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 114.70 अंक की तेजी के साथ 18,920.30 पर पहुंचा।
तकनीकी विशेषज्ञों की राय | Donald Trump Trade Deal
एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अक्षय चिंचलकर के अनुसार, दो दिन पहले बना ‘इनसाइड डे पैटर्न’ यह संकेत दे रहा था कि बाजार में बड़ा बदलाव आने वाला है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में निफ्टी 25,700 से 25,800 के दायरे में थोड़ी बाधा झेल सकता है, जबकि 25,000 के स्तर पर मजबूत समर्थन दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स में एलएंडटी, टाटा स्टील, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट देखी गई।
निवेशकों की गतिविधियाँ
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 26 जून को 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 195.23 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। चीन, बैंकॉक, सोल और हांगकांग के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल जापान का बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिखा। बीते कारोबारी सत्र में अमेरिका का डाउ जोंस 404.41 अंक चढ़कर 43,386.84 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 48.86 अंक की बढ़त के साथ 6,141.02 पर और नैस्डैक 194.36 अंक की तेजी के साथ 20,167.91 पर बंद हुआ। Donald Trump Trade Deal
Rajnath Singh and Chinese counterpart meet: एससीओ समिट में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी स…
Elon Musk objected to Trump’s bill: न्यूयॉर्क। अमेरिकी टेक उद्यमी और पूर्व सरकारी दक्षता विभाग प्रमुख एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में पारित किए गए व्यय विधेयक की कड़ी आलोचना की है। इस विधेयक को ट्रंप ने “बिग ब्यूटीफुल बिल” (अद्भुत सुंदर विधेयक) की संज्ञा दी है, जबकि मस्क का कहना है कि यह कानून देश को आर्थिक संकट की ओर धकेल सकता है। Elon Musk News
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने बयान में मस्क ने विधेयक को “अनुचित और अनावश्यक खर्च से भरा हुआ” बताया। उन्होंने विधेयक का समर्थन करने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए लिखा, “जिन लोगों ने इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया है, उन्हें स्वयं पर शर्म आनी चाहिए। आप जानते हैं कि आपने क्या गलत किया है।” मस्क ने आगे कहा कि वे अब इस प्रकार के फैसलों को चुपचाप स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह विधेयक अमेरिका की वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा बन सकता है।
हालाँकि व्हाइट हाउस ने मस्क की टिप्पणियों को महत्व नहीं दिया। राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “राष्ट्रपति पहले ही जानते हैं कि एलन मस्क का इस विधेयक को लेकर क्या मत है। लेकिन यह उनकी राय को प्रभावित नहीं करता। यह विधेयक वास्तव में एक बड़ा, सुंदर प्रयास है और राष्ट्रपति इसके समर्थन में पूरी तरह से अडिग हैं।”
विधेयक “देश के पहले से ही बढ़ते घाटे को और अधिक गहरा कर देगा” | Elon Musk News
मस्क की आलोचना केवल ऑनलाइन मंच तक सीमित नहीं रही। एक टीवी साक्षात्कार में उन्होंने विस्तार से बताया कि यह विधेयक “देश के पहले से ही बढ़ते घाटे को और अधिक गहरा कर देगा” और कुल बजटीय घाटा 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि “कांग्रेस देश को धीरे-धीरे दिवालिया कर रही है।”
यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने इस प्रकार के आर्थिक कदमों की आलोचना की हो। कई रिपब्लिकन नीति-निर्माताओं और स्वतंत्र अर्थशास्त्रियों का भी मानना है कि यह विधेयक अमेरिका की वित्तीय स्थिति को दीर्घकाल में नुकसान पहुँचा सकता है। कुछ विश्लेषकों के अनुसार, इससे अगले दस वर्षों में घाटा चार ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विधेयक की सराहना करते हुए इसे “अद्वितीय और व्यावहारिक” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक बजटीय घाटे को कम करेगा और भविष्य में “करों में बड़ी छूट” देने का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलन मस्क भी मौजूद थे, लेकिन उस समय उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई विरोध नहीं जताया। Elon Musk News
Mass shooting in Toronto: टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी, मचा हड़कंप, एक की मौत, पांच घायल
Donald Trump Claims India’s tariff: वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए सभी टैरिफ (शुल्क) हटाने की पेशकश की है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सफलता के बावजूद वे व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की जल्दबाज़ी में नहीं हैं। Donald Trump News
शुक्रवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, “भारत उन देशों में सबसे प्रमुख उदाहरण है, जो व्यापार में आने वाली सभी बाधाओं को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं। क्या आप जानते हैं कि वे अमेरिका के लिए अपने टैरिफ को 100 प्रतिशत तक घटाने को तैयार हैं?” इसके साथ ही ट्रंप ने यह संकेत भी दिया कि अमेरिका किसी भी देश के साथ व्यापार समझौते की जल्दबाज़ी में नहीं है। उन्होंने कहा, “हर कोई हमारे साथ व्यापार करना चाहता है, लेकिन भारत के साथ यह समझौता कब होगा, यह देखना होगा। मुझे इसकी कोई जल्दी नहीं है।”
इस बीच, भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बातचीत तो चल रही है, परंतु व्यापार समझौते की प्रक्रिया अभी अंतिम चरण से काफी दूर है। जयशंकर ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं जारी हैं। ये जटिल विषय हैं। जब तक सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बन जाती, तब तक कोई भी निर्णय अंतिम नहीं कहा जा सकता। कोई भी व्यापार समझौता तभी सफल हो सकता है जब वह दोनों पक्षों के लिए लाभकारी हो। हमारी अपेक्षा यही है कि समझौता संतुलित हो और दोनों देशों के हित में हो।”
टीम वैश्विक व्यापार व्यवस्था में बड़े बदलावों की योजना पर कार्य कर रही है
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी टीम वैश्विक व्यापार व्यवस्था में बड़े बदलावों की योजना पर कार्य कर रही है। शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि अमेरिका अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर अपने व्यापारिक भागीदारों के लिए नई शुल्क दरें निर्धारित करने की योजना बना रहा है।
ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों को विस्तार देने की संभावना पर भी विचार करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद के समाधान में अमेरिका की मध्यस्थता ने व्यापारिक बातचीत को भी गति दी थी। ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ समान और शांतिपूर्ण व्यापारिक संबंध स्थापित हों। यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक है।”
उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका चीन के साथ भी व्यापारिक मतभेदों को कम करने की दिशा में कार्य कर रहा है। हाल ही की वार्ताओं के बाद अमेरिका ने चीन पर आयात शुल्क को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया है, जबकि चीन ने भी अपने शुल्क को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। दोनों देश आगे की चर्चाओं के लिए भी तैयार हैं। ट्रंप ने दावा किया कि यदि अमेरिका ने चीन के साथ समझौता नहीं किया होता तो चीन की अर्थव्यवस्था को गंभीर क्षति पहुँचती। Donald Trump News
Pakistan:आख़िर पाक पीएम ने कबूल कर ही ली “9-10 मई की उस खौफनाक रात की दास्ताँ
Donald Trump: भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद डोनाल्ड ट्रंप का आया ये बड़ा बयान!
कहा- साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का हल निकालेंगे
India-Pakistan ceasefire: नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के पश्चात पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं के बीच 10 मई को भारत और पाकिस्तान दोनों ने संघर्षविराम की घोषणा की। इस समझौते में अमेरिका की मध्यस्थता की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के नेतृत्व की दूरदर्शिता और विवेक का प्रमाण है। Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मैं भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने समय पर यह समझा कि संघर्ष का विस्तार विनाशकारी हो सकता है। लाखों निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। उनके इस साहसिक निर्णय से उनका सम्मान और प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ी है।”
Pakistan Ceasefire Violation: सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को लेकर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सह…
अमेरिका इस ऐतिहासिक निर्णय में योगदान देने में सक्षम रहा
ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक निर्णय में योगदान देने में सक्षम रहा। हालांकि इस पर औपचारिक चर्चा नहीं हुई है, लेकिन अब मेरा उद्देश्य भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही, मैं कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी दोनों देशों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करूंगा, चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे।”
उल्लेखनीय है कि 10 मई को राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान ने आपसी संघर्ष को समाप्त करने और पूर्ण युद्धविराम पर सहमति जताई है। यह समझौता अमेरिका की मध्यस्थता के माध्यम से संपन्न हुआ। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीते 48 घंटे से अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व ने भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन वार्ता की। इस वार्ता में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री श्री शहबाज शरीफ, पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर तथा पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार असीम मलिक शामिल थे। Donald Trump
India Pakistan Ceasefire: पुंछ, उधमपुर से बाड़मेर तक आई बड़ी अपडेट!
जापान और द. कोरिया को सर्वाधिक नुकसान
Trump’s Car Tariff News: टोक्यो (एजेंसी)। अमेरिका के नए टैरिफ से सबसे ज्यादा नुकसान जापान और दक्षिण कोरिया से कार आयात करने पर होगा। जबकि अमेरिका में आयातित कारों की औसत लागत लगभग 6,700 डॉलर बढ़ जाएगी और इसका बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। अमेरिकी सांख्यिकी डेटा के विश्लेषण से इस बात का पता चलता है। बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि अमेरिका देश के बाहर बनी सभी कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और यह टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। Trump’s Tariff News
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगे से भी महंगा, पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर
अमेरिका ने 2024 में 214.5 अरब डॉलर की रेडीमेड यात्री कारों का आयात किया। अगर आयात का आकार अपरिवर्तित रहता है, तो अमेरिका को टैरिफ से 53.6 अरब डॉलर तक का राजस्व प्राप्त हो सकता है। मैक्सिकन कार आयातकों को सबसे ज्यादा 12.2 अरब डॉलर का टैरिफ देना होगा, उसके बाद कनाडाई लोगों को 7 अरब डॉलर तक का टैरिफ देना होगा। हालाँकि, दोनों देशों के लिए एक अपवाद है, क्योंकि टैरिफ केवल अमेरिका के बाहर बने उनके घटकों की लागत पर ही लागू होंगे। इसलिए, जापानी और दक्षिण कोरियाई निर्मित कारों का आयात करने वाली कंपनियों को क्रमश: 10 अरब डॉलर और 9.3 अरब डॉलर का सबसे अधिक टैरिफ चुकाना पड़ सकता है। जर्मन कारों पर आयातकों को 6.3 अरब डॉलर का अतिरिक्त खर्च आएगा। ब्रिटेन से कार आयात करने वाली कंपनियों को 2.5 अरब डॉलर का टैरिफ देना होगा।
मेक्सिको टैरिफ का भुगतान नहीं करेगा | Trump’s Tariff News
मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। मैक्सिकन अर्थव्यवस्था मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित आॅटो सेक्टर पर 25 प्रतिशत टैरिफ मेक्सिको की कारों पर लागू नहीं होगा। एबरार्ड ने कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका को लगभग 3 मिलियन कारें निर्यात करते हैं, जो अमेरिका में उपयोग किए जाने वाले सभी आॅटो पार्ट्स का 40 प्रतिशत आपूर्ति करते हैं। 25 प्रतिशत टैरिफ उन वाहनों पर लागू नहीं होता है जिन्हें हम निर्यात करते हैं, बल्कि उनके घटकों की संरचना के आधार पर छूट प्रदान की जाती है …दूसरा बहुत महत्वपूर्ण बिंदु मेक्सिको में बने आॅटो पार्ट्स हैं। 2 अप्रैल से, शुल्क लागू नहीं होंगे। US Tariff News
Biometric Challenge: बायोमेट्रिक चैलेंज पूरा करें और पाएं 7.7 लाख रुपये का पुरस्कार
ब्राजील भी नाराज, जवाब की चेतावनी
रियो डी जेनेरो (एजेंसी)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के हाल ही में लगाए गए आयात शुल्क की आलोचना की, तथा चेतावनी दी कि उनका देश अमेरिका के विरुद्ध पारस्परिक व्यापार उपाय कर सकता है। ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह रिपोर्ट दी। उन्होंने आॅटोमोटिव आयात पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के ट्रम्प के फैसले पर भी चिंता व्यक्त की, तथा कहा कि इस तरह के संरक्षणवादी उपायों से अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए वाहन की कीमतें बढ़ जाएंगी तथा इससे मुद्रास्फीति और उच्च ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।
Rupee Rises: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 6 वर्षों की सबसे बड़ी तेजी
US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ‘सभी’ के लिए टैक्स कटौती का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि आप सभी टैक्स कटौती के लिए जरूर मतदान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि मुझे नहीं लगता कि लोग आपको दोबारा कभी भी सत्ता में लाने के लिए मतदान करेंगे। लेकिन मुझे पता है कि यह समूह टैक्स में कटौती के लिए जरूर मतदान करेगा। Donald Trump News
साथ ही राष्ट्रपति ने ये भी प्रस्ताव रखा कि ‘टिप्स’, ओवरटाइम और वरिष्ठ नागरिकों पर कोई टैक्स का बोझ नहीं होगा। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्यक्तियों और कंपनियों के लिए टैक्स को महत्वपूर्ण रूप से कम करने के लिए कांग्रेस में रिपब्लिकन के साथ काम करने का वादा किया था। सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड द्वारा मियामी में आयोजित एक सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि हम परिवारों और श्रमिकों और कंपनियों के लिए टैक्स में नाटकीय रूप से कटौती करने जा रहे हैं, जिसमें टिप पर कोई कर नहीं और उम्मीद है कि सामाजिक सुरक्षा पर कोई कर नहीं और ओवरटाइम पर कोई कर नहीं होगा। ट्रम्प ने कहा कि यदि आप कोई ऐसी चीज खरीदते हैं, जोकि हमारे देश के लिए अच्छी होगी, तो हम आपको उसका खर्च भी वहन करने देंगे। Donald Trump News
Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया की जीत को लेकर राहुल गांधी का आया बड़ा बयान !
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। यदि एक इंच भी निशाना नहीं चूकता तो पूर्व राष्ट्रपति नहीं बचने थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के फोटोग्राफर डग मिल्स द्वारा ली गई तस्वीर में दिखाया गया है कि गोली ट्रंप के सिर के बिलकुल पास से कान को छूते हुए निकल गई, जब एक शूटर ने पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान उनकी हत्या करने का प्रयास किया। Donald Trump Latest News
डोनाल्ड ट्रंप ने गोली चलने के बाद कहा, ‘मुझे लगा कि गोली आर-पार हो गई है…’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की रैली में गोलीबारी की जांच-पड़ताल फिलहाल हत्या के प्रयास के तौर पर की जा रही है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के दाहिने कान पर खून लगा हुआ था, इसी दौरान को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोली चलने की आवाज सुनते ही आवाज की तरफ जाकर गोली चलाने वाले शख्स पर हमला कर दिया और हमलावर को मार गिराया।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गोली उनके दाहिने कान के ‘‘ऊपरी हिस्से’’ में लगी। इससे पहले ट्रंप के प्रवक्ता ने कहा था कि वह ‘ठीक’ हैं और उनका इलाज चल रहा है।
I have been briefed on the shooting at Donald Trump’s rally in Pennsylvania.
I’m grateful to hear that he’s safe and doing well. I’m praying for him and his family and for all those who were at the rally, as we await further information.
Jill and I are grateful to the Secret…
— President Biden Archived (@POTUS46Archive) July 13, 2024
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए, एक प्रत्यक्षदर्शी ग्रेग ने दावा किया कि उसने शूटर को इवेंट ग्राउंड के पास एक इमारत की छत पर खड़े देखा था। बंदूक से लैस शूटर इमारत में घूमता हुआ देखा गया, जहाँ ग्रेग खड़ा था, उससे लगभग 50 फीट दूर। Donald Trump Latest News
Attacked on Donald Trump : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अटैक! पीएम मोदी ने की घटना की &…