Odhan - Sach Kahoon Hindi
आकर्षण का केन्द्र बना गांव ओढ़ां का तालाब, पास से गुजरने वाला हर शख्स करता है तारीफ
ओढ़ां सच कहूँ/राजू। जिस जगह से लोग कभी मुंह फेरकर गुजरते थे, वहां अब लोग सुबह की सैर के लिए आते हैं। यहां से गुजरने वाला हर शख्स इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत की तारीफ अवश्य करता है। ग्राम पंचायत द्वारा करवाया गया ये सराहनीय कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल गांव ओढ़ां में नुहियांवाली एवं घुकांवाली रोड पर बस स्टैंड के निकट पशुओं के लिए तालाब बना हुआ है। इस तालाब के चारों ओर कूड़े-कर्कट के ढेर व गंदगी का साम्राज्य था।
तालाब की सफाई को भी लंबा समय होने के चलते पानी भी गंदा एवं बदबूदार हो गया था।
तालाब के किनारे लोग कूड़ा व गोबर डालते थे। इस स्थिति में जहां हर कोई इस जगह से मुंह फेरकर निकलता था तो वहीं आसपास के घरों के लोग भी काफी परेशान थे। जिसके बाद ग्राम पंचायत ने इस तालाब का सौंदर्यीकरण करने के उद्देश्य ये कदम उठाया। जिसके तहत पहले तालाब को खाली कर उसमें से गाद निकाली गई और फिर उसकी अधूरी चारदीवारी को दुरुस्त एवं पूरा किया गया। पंचायत ने तालाब के चारों ओर सुंदर व रंगदार लोहे की जालियां व पोल लगाते हुए उसके किनारे पर चारों ओर पक्की पटरी बनवाई। इसके साथ-साथ वहां पर अशोका, बोतलपाम, फाइकस व अन्य सुंदर एवं कीमती पौधे लगाए गए। जो जगह खाली बची है वहां पर पंचायत ने हरी घास लगाई है ताकि यहां पर सुबह एवं शाम के समय लोग टहल सकें। जो जगह कुछ समय पूर्व कूड़े-कर्कट व गंदगी से अटी होती थी, वह जगह अब आकर्षण का केन्द्र बन चुकी है। ये जगह नुहियांवाली व घुकांवाली की मुख्य रोड पर होने के चलते यहां से दिनभर काफी लोग गुजरते हैं। पंचायत द्वारा करवाए गए इस कार्य की हर कोई तारीफ करता है।
जल्द ही सोलर लाइटें, ओपन जिम व बच्चों के लगवाए जाएंगे झूले
ग्राम सरपंच संदीप सिंह ने बताया कि इस जगह को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पर जल्द ही सोलर लाइटें, ओपन जिम व बच्चों के झूले भी लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस जगह का सौंदर्यीकरण होने से जहां गांव का एंट्री प्वाइंट सुंदर बना है तो वहीं ये जगह लोगों के लिए सैर करने की जगह भी बनी है। आस-पड़ोस के लोगों ने ग्राम पंचायत के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि एक तो यहां से कूड़े-कर्कट के अतिक्रमण एवं बदबू से निजात मिली है तो वहीं लोग सुबह-शाम यहां सैर भी कर सकेंगे।
चेयरमैन बोले ‘मैं आपको गर्वनर से लेटर लाकर दूं क्या’
ओढां (सच कहूँ/राजू)। एनएचएआई द्वारा ओढां में कुछ दिन पूर्व शुरू किया गया नेशनल हाईवे के साथ बने निकासी नालों की सफाई का कार्य पूर्व की तरह एक बार फिर से बीच में छोड़ दिया गया। विभाग का कहना है कि ये नाले हाईवे पर से बरसाती पानी की निकासी हेतु बनाए गए थे, लेकिन लोगों ने इनमें अपने घरों का पानी छोड़ना शुरू कर दिया। जितना कार्य उनका था वो उन्होंने कर दिया, बाकी पंचायत का काम है। Sirsa News
इस समस्या को लेकर रविवार को भाजपा नेता एवं हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ओढां पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत व गांव के काफी लोगों ने पंचायत घर में एकत्रित होकर चेयरमैन देवकुमार शर्मा से हाईवे की इस समस्या को हल करवाने की मांग की। लोगों ने उन्हें अवगत करवाते हुए कहा कि ये समस्या लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी जी का जंजाल बनी हुई है। इस समस्या पर चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने मौके पर जाकर स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के एसडीओ का नंबर लोगों से लेकर उन्हें फोन लगाया तो एसडीओ ने उनके साथ अनुचित ढंग से बात की।
लोगों की समस्या पर पहुंचे थे एचएसडीसी के चेयरमैन देवकुमार शर्मा
चेयरमैन ने एसडीओ सलमान को स्पीकर पर फोन लगाया। शर्मा ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे लोगों की समस्या पर ओढां आए हैं। उनकी समस्या का समाधान करें। ये सुनकर एसडीओ ने कहा कि ‘मैं कैसे मानूं कि आप चेयरमैन बोल रहे हैं।’ दिनभर में मेरे पास विधायक व अन्य नेताओं के पीए होने की बात कहकर काफी फोन आते रहते हैं। दूसरा आपने अवकाश के दिन मेरे पर्सनल नंबर पर फोन कैसे किया।’
इस बात पर चेयरमैन ने कहा कि ‘लोगों ने नंबर दिया तो मैंने लगा लिया। रही बात मेरे परिचय की तो क्या अब मैं आपको गवर्नर से अथोरिटी लेटर लेकर पुलिस से वेरिफाई करवाकर सबूत के तौर पर दूं क्या, कि मैं चेयरमैन हूं। आपको कम से कम बोलने का तो सलीका होना चाहिए।’ Sirsa News
‘मुझसे गलती हो गई’ कहकर छुड़वाया पीछा
एसडीओ ने ये भी कहा कि वे जवाब दे चुके हैं कि ये हमारा कार्य नहीं बल्कि पंचायत का कार्य है। इस बात पर चेयरमैन ने कहा कि वे इस विषय में उच्चाधिकारियों के अलावा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मिलेंगे। इस बात पर एसडीओ ने कहा कि ‘आप बड़े आदमी हैं, मेरी बदली करवा दीजिए।’ चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने करीब 10 मिनट तक एसडीओ से बात की, लेकिन एसडीओ चेयरमैन की सुनने की बजाय अपना ही राग अलापते रहे। जिसके बाद चेयरमैन ने यह कहकर पीछा छुड़वाया कि ‘मुझसे गलती हो गई कि मैंने उन्हें फोन लगा लिया।’
लोगों की समस्या पर हम वहां गए थे। संपर्क किए जाने पर एसडीओ ने समस्या के समाधान की बजाय उल्टा उनसे बेतरतीब ढंग से बात की। एसडीओ ने हमसे चेयरमैन होने का सबूत मांगा और बात पर कोई गौर नहीं किया। हमने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से बात की है। ये एसडीओ इससे पहले भी अधिकारियों, पंचायत व आम लोगों के साथ अनुचित व्यवहार कर चुका है। इस विषय में हम मुख्यमंत्री व केन्द्र के अधिकारियों से बात करेंगे। Sirsa News
– देवकुमार शर्मा, चेयरमैन (एचएसडीसी)
HAPPY Card Scheme : मुफ्त यात्रा की सुविधा को इस दिन से शुरू हो रहे हैं HAPPY Card वितरण केंद्र