Blood Sugar level Chart - Sach Kahoon Hindi

Blood Sugar level Chart: 40 साल की उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? आइए जानें
Blood sugar level chart : आज के दौर में डायबिटीज एक आम समस्या बनती जा रही है, इसकी चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं, भागदौड़ भरी इस जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना डायबिटीज का प्रमुख कारण है, बार-बार पेशाब लगना, अधिक प्यास लगना, घाव देरी से भरना और भूख अधिक लगना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाए तो पूरी उम्र बनी रहती है। जब पेनक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं करती, तो ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसकी वजह से डायबिटीज बीमारी होती है, यदि आप भी डायबिटीज पेशेंट है, तो आपको शुगर लेवल नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक है। लगातार शुगर हाई रहने से लंग्स, किडनी और आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

आपको बता दें कि शुगर कंट्रोल करने के लिए खान-पान में सुधार करें और दिन में दो बार शुगर का टेस्ट जरूर करवाएं, यदि आपकी उम्र 40 साल हो गई है, तो आपको पता होना चाहिए कि आपका दिन भर का शुगर लेवल कितना होना चाहिए, तो आज हम इस लेख में आपको विस्तार से बताएंगे कि उम्र के हिसाब से आपका शुगर लेवल कितना होना चाहिए।

40 साल की उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल?

यदि आप डायबिटीज पेशेंट है और आपकी उम्र 40 साल है, तो खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 90 से 130mg/dl, खाना खाने के 2 घंटे के बाद शुगर लेवल 140mg/dl, डिनर के बाद 150mg/dl और रात में सोते समय 90 से 150 mg/dl होने चाहिए।

हाई ब्लड शुगर: यदि खाना खाने से पहले आपका शुगर लेवल 130 Mg/dl से अधिक और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 180mg/dl से अधिक हो जाए तो समझ जाइए कि आपका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है, तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं और सलाह लें।

उम्र के साथ कितना रहना चाहिए ब्लड शुगर लेवल?

6 साल की उम्र में खाना खाने से पहले 80 से 180mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 180mg/dl होना चाहिए, 6 से 12 साल की उम्र में खाना खाने से पहले 80 से 180 और खाना खाने के 2 घंटे के बाद ब्लड़ शुगर लेवल 140mg/dl होना चाहिए।13 से 19 साल की उम्र में खाना खाने से पहले 70 से 150ेॅ/’ि और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 140 mg/dl शुगर लेवल होना चाहिए, 20 से 40 की उम्र में खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 100 से 150mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 130 से 140 mg/dl होना चाहिए। 50 साल के बाद खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 150mg/dl से अधिक होना चाहिए।

स्वस्थ व्यक्ति का शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

एक स्वस्थ व्यक्ति का शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl होता है, कोई व्यक्ति जो स्वस्थ आहार लेता है, नियमित व्यायाम करता है, उसका शुगर लेवल सही रहता है, इसके साथ ही तनाव कम करना भी जरूरी है।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।