Drug Smuggler Arrested - Sach Kahoon Hindi

Drug Smuggler Arrested: 9.68 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार
हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत रावतसर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार रावतसर थाना के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुख्य सड़क से चक चार सीवाईएम मार्ग पर रोही चक चार सीवाईएम क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान संजय कुमार (32) पुत्र कृष्णलाल मेघवाल, निवासी चक चार सीवाईएम के रूप में बताई।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चिट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरचंद को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

नोहर पुलिस के हत्थे चढ़ा चिट्टा तस्कर | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नोहर थाना प्रभारी जगदीश पाण्डर के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान साहवा तिराहा, रोही भूकरका में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक युवक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सतपाल (35) पुत्र ओमप्रकाश सुथार, निवासी वार्ड नंबर 1, श्योराणी, थाना नोहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सिंचाई पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी हेरोइन कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। Hanumangarh News

Drug Smuggler Arrested: बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 करोड़ की हेरोइन और विदेशी हथियार के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
बीकानेर, (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन ‘शॉक वेव’ के तहत नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद करके अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में तस्कर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। Bikaner News

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में डीएसटी और खाजूवाला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खाजूवाला थाना क्षेत्र के 32 हेड स्थित चक 6 बीडी सड़क मार्ग पर दबिश दी। वहां से आरोपित को करीब 10 किलोग्राम हेरोइन, विदेशी हथियारों के जखीरे और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपित के कब्जे से दो तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्टल, चार ग्लॉक पिस्टल, पांच स्टार मार्क .30 बोर पिस्टल, 22 मैगजीन तथा 100 जीवित कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 999 अफगान मार्का करीब 10 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है।

मृदुल कच्छावा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से नशा और हथियार भारत में पहुंचाने की साजिश रची गई थी। बीकानेर पुलिस लगातार खुफिया सूचनाओं पर निगरानी बनाए हुए थी। इसी आधार पर ऑपरेशन ‘शॉक वेव’ चलाकर यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि पूरे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा, खाजूवाला थानाधिकारी अशोक बिश्नोई, साइबर एक्सपर्ट दीपक यादव, श्रीराम तथा डीएसटी और खाजूवाला थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क और सीमा पार के संपर्कों की गहन जांच कर रही है। Bikaner News

15 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपए कीमत के विभिन्न प्रकार के विदेशी और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ, एक मोटरसाइकिल तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को महंगे दामों पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में क्राउन एक्सपो से एक्सपोमार्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान चार आरोपियों इमरान, दीपक कुमार, शिवम कुमार और बौबी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम शिलॉन्ग गांजा, 70 ग्राम शैम्पेन एमडी, 75 ग्राम ओजी, 144 एमडीएमए की गोलियां तथा 63 ग्राम काला हैश बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नशीले पदार्थों का वजन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी पुलिस ने जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विदेशी ड्रग्स की सप्लाई मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों में पढ़ने तथा रहने वाले छात्रों को करते थे।

आरोपियों के मुताबिक, वे इन नशीले पदार्थों को 3,000 से 4,000 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह मादक पदार्थ इनके पास कहां से पहुंचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुवन विहार कुलेसरा निवासी इमरान (29 वर्ष), सूरजपुर निवासी दीपक कुमार (27 वर्ष), वर्तमान में सेक्टर-82 निवासी शिवम कुमार (23 वर्ष) तथा हल्दौनी निवासी बौबी (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले ऐसे तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Drug Smuggler Arrested: पीलीबंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2.2 ग्राम चिट्टा सहित एक गिरफ्तार
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में जिले को नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सेफ सिटी अभियानÓ का प्रभाव अब ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस ने चिन्हित गांवों में विशेष कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि 2.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी तथा वृत्ताधिकारी विक्रम चौहान के सुपरविजन में थाना प्रभारी रायसिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सादा वेश में क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाईं और नशे की गतिविधियों से जुड़े चिन्हित स्थानों की पहचान की। इसके बाद खरलियां, कालीबंगा और निहालपुरा गांवों में एक साथ दबिश देकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इनमें हरमीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7, खरलियां, सुखदेव सिंह पुत्र चानण सिंह निवासी वार्ड नंबर 7, खरलियां, सुरेन्द्र सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, खरलियां, जगजीत पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 33, मंडी पीलीबंगा, प्रकाश पुत्र शेषकरण निवासी वार्ड नंबर 23, मंडी पीलीबंगा, कर्मजीत कौर पत्नी बिट्टू सिंह निवासी वार्ड नंबर 4, खरलियां, गिरधारीलाल पुत्र जुगलकिशोर निवासी वार्ड नंबर 19, पीलीबंगा तथा अंग्रेज सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी कालीबंगा शामिल हैं।

इसी अभियान के दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार की टीम ने अंग्रेज सिंह (22) पुत्र भूरासिंह निवासी वार्ड नंबर 2, खरलियां के कब्जे से 2.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक वीरचंद कर रहे हैं। Hanumangarh News

हेरोइन सहित महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10.80 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी मसूदपुर, हाल निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी तथा नेहा निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए टीम सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में अनाज मंडी नरवाना के पास मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप और नेहा मोटरसाइकिल पर मितासो स्कूल के नजदीक हेरोइन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मितासो स्कूल के पास नाकाबंदी कर काबू कर लिया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया गया है।

सांकेतिक फोटो

गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता (एजेंसी)। Kolkata News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पुरुलिया में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के खिलाफ कोलकाता पुलिस और पुरुलिया जिला पुलिस की ओर से चलाए गए सफल संयुक्त अभियानों की सराहना की।

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं हमारी कानून लागू करने वाली एजेंसियों की तेज, बेहतर तालमेल वाली और मजबूत कार्रवाई की सराहना करता हूं। एक बड़ी सफलता के रूप में कल रात कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने पुरुलिया जिला पुलिस के साथ मिलकर अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया।”

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दिए अपने बयान में सोमवार देर रात हुए संयुक्त अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुरुलिया मुफस्सिल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बेलकुरी टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे-18 पर एक ट्रक को रोका गया। ड्राइवर की सीट के पीछे बनाई गई एक गुप्त जगह से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। ट्रक के साथ ओडिशा से आसनसोल जा रही दो एस्कॉर्ट गाड़ियों को भी रोका गया और कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अवैध ड्रग तस्करी और ऐसी सभी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपना रही है, जो राज्य के युवाओं और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया बयान में कहा, "मैं हमारे पुलिसकर्मियों की लगातार सतर्कता और मेहनत की सराहना करता हूं। हम आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।" उन्होंने अपने बयान के साथ इन अभियानों का एक वीडियो भी साझा किया।

पश्चिम बंगाल में 2011 से 2026 तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान कोलकाता पुलिस को लेकर कई नकारात्मक खबरें सामने आईं। अब सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई बीजेपी सरकार के तहत पुलिस व्यवस्था में कई सुधार शुरू किए गए हैं। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य कोलकाता पुलिस को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाना है।

शहर की पुलिस की ओर से किए गए सबसे बड़े सुधारों में से एक 'पुलिस यूनिफॉर्म कोड' को फिर से लागू करना है। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के गलत इस्तेमाल को रोकना है।

काम में बेहतर पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी स्तर के पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में आधिकारिक ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। हालांकि, कुछ विशेष विभागों से जुड़े पुलिसकर्मियों को इससे छूट दी गई है।

जिन विभागों को इस नियम से छूट दी गई है, उनमें डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, स्पेशल ब्रांच, एनफोर्समेंट ब्रांच, स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर क्राइम डिवीजन शामिल हैं। इन विभागों के काम में सादे कपड़ों में रहना जरूरी होता है, इसलिए इन्हें छूट दी गई है।

Drug Smuggler Arrested: पीलीबंगा में गांजा सहित दिव्यांग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर झाड़ियों में छिपा
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 85 ग्राम गांजा बरामद कर एक दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ 11 खाली जिप लगी प्लास्टिक की थैलियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पीलीबंगा थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई वीरचंद मय जाप्ता पीलीबंगा से खरलियां जाने वाली सड़क पर पीबीएन नहर के निकट रोही चक 13 पीबीएन में नाकाबंदी एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर पुलिया के पास झाड़ियों में छिप गया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखदेव राम (40) पुत्र बिल्ख सिंह बाजीगर निवासी वार्ड नंबर 21, पीलीबंगा बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाएं पैर से घुटने के नीचे से दिव्यांग है। झाड़ियों में छिपने का संतोषजनक कारण नहीं बताने पर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की पायजामे की जेब से 11 छोटी जिप लगी प्लास्टिक की थैलियां तथा दूसरी जेब से एक सफेद प्लास्टिक का लिफाफा मिला। लिफाफे में हल्के हरे और भूरे रंग का डंठल व चूरा जैसा पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह गांजा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर प्लास्टिक लिफाफे सहित कुल वजन 85 ग्राम निकला। बरामद गांजा को सील कर जब्त किया गया तथा 11 प्लास्टिक की जिप लगी थैलियों को भी सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया। Hanumangarh News

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग होने के कारण कोई अन्य काम नहीं कर पाता और गांजा बेचने का धंधा करता है। वह छोटी-छोटी जिप लगी थैलियों में गांजा भरकर 50 रुपए प्रति पुड़िया बेचता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा मदन बिहारी निवासी हनुमानगढ़ से 25 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से 100 से 200 ग्राम की मात्रा में खरीदता था।

दो दिन पहले ही उसने 100 ग्राम गांजा 2500 रुपए में खरीदा था, जिसमें से कुछ बेच चुका था और शेष गांजा गोदामों में पल्लेदारी करने वाले मजदूरों को बेचने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण का अनुसंधान कार्यवाहक एसआई राजेन्द्र कुमार की ओर से किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई वीरचंद, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, कांस्टेबल श्रवण सिंह और साहबराम शामिल रहे। Hanumangarh News

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय तस्कर को 3 करोड़ की चरस सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध गांजा/चरस की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी व एएसपी क्राइम राजेश गुनावत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद शेखर सैंगर के नेतृत्व में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय पुत्र रामाधार निवासी ग्राम गोनाहा चैनपुर थाना रक्सौल जनपद मोतीहारी (बिहार) को कब्रिस्तान के बगल में स्थित खोखा के पास बिल्टीगढ रोड मक्खनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त विजय के कब्जे से 13.198 किलोग्राम अवैध चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 03 करोड़ रूपये है के अलावा एक मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मक्खनपुर पर एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा, प्रेमशंकर पाण्डेय प्रभारी एसओजी तथा उनकी टीम, मुकेश कुमार (प्रभारी सर्विलांस टीम), है0का0 कृष्ण कुमार, मनोज गौतम, पवन कुमार, ब्रजभान आदि शामिल रहे।

80 लाख रुपये की स्मैक व बाइक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 361 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने गश्त के दौरान कैराना-भूरा राजबाहे की पटरी पर बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के सामने से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 361 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता दानिश व सारिक उर्फ मुंसारिक निवासीगण ग्राम गोगवान बताए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दानिश के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी व चोरी के अभियोग पंजीकृत है।

नोएडा में गांजा तस्करी में शामिल 5 महिलाएं गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से गांजा तस्करी में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 6 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-18 स्थित बिजली घर के पास बने पार्क से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान नेहा पत्नी कालूराम, प्रेमा पत्नी राम भजन, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी पत्नी अरबे सिंह, लक्ष्मी पत्नी तिलक तथा सुशीला उर्फ करिश्मा पत्नी विश्व दीप के रूप में हुई है।

पूछताछ में पता चला कि नेहा, प्रेमा और बिंदिया उर्फ सोनाक्षी मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि लक्ष्मी और सुशीला मूल रूप से आगरा की निवासी हैं तथा वर्तमान में दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में रह रही थीं। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 6.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से कई का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। नेहा के खिलाफ लखनऊ में चोरी और चोरी का सामान रखने का मुकदमा दर्ज है। बिंदिया उर्फ सोनाक्षी के खिलाफ दिल्ली में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। लक्ष्मी पर इटावा में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि सुशीला उर्फ करिश्मा के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और संबंधित धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

वर्तमान मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20, नोएडा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके नेटवर्क, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। यदि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा, 8.6 किलो चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की ओर से ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। डीसीपी ने इसकी जानकारी दी है।

साउथ के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया, "29 जून को दोपहर करीब 3 बजे साउथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि कोटला मुबारकपुर इलाके में तीन लोग भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ मिल सकते हैं। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई गई और तुरंत मौके पर भेजी गई। शाम करीब 6 बजे कोटला मुबारकपुर के एक घर से तीन लोगों को पकड़ा गया।"

डीसीपी के अनुसार, तलाशी लेने पर लगभग 8.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 से 9 करोड़ रुपए है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। बीते कुछ वर्षों से देश में अलग-अलग जगहों पर काम कर चुके हैं। हिमाचल और गोवा में शेफ के तौर पर काम कर चुके हैं। जांच से पता चला है कि सोनौली बॉर्डर पर एक महिला इन लोगों को चरस हैंडओवर करती थी।

डीसीपी की ओर से बताया गया कि 'नशा मुक्त भारत' के तहत नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, उसके तहत यह बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि टीमें महिला की तलाश में जुटी हुई हैं। महिला से पूछताछ के बाद ही कंफर्म कर पाएंगे कि इसके पीछे कितना बड़ा गैंग है। उन्होंने बताया कि ज्योति पुनमगर सरगना है। इसके साथ ही भरत थापा और गोविंद बुद्धा नाम के युवक को पकड़ा गया है। जांच से पता चला है कि ढाई वर्ष पहले ये लोग दिल्ली आए थे। बीते सवा या डेढ़ वर्ष पहले से इन लोगों ने ये काम करना शुरू किया है।

डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नोएडा और गुड़गांव में भी सप्लाई करते थे। व्हाट्सएप के माध्यम से इन लोगों के बीच कम्युनिकेशन किया जाता था। नेपाल के निवासी होने की वजह से ये लोग बिनमाया के संपर्क में थे। ये लोग पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। कोटला में किराए के मकान पर रह रहे थे।

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार
फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिल्लौर पुलिस ने वीरवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणवीर सिंह उर्फ नीला पुत्र मोहन सिंह, मूल निवासी गांव धुलेता एवं वर्तमान निवासी दशमेश नगर, बैंक साइड, दाना मंडी, गोराया तथा जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन पुत्र रणवीर सिंह उर्फ नीला निवासी उसी पते के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान रणवीर सिंह के पास से छह ग्राम तथा जोबनप्रीत सिंह के पास से दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बरामद हेरोइन के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

दूसरे मामले में फिल्लौर थाना के अधीन गन्ना पिंड पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगतार सिंह ने गश्त के दौरान मोहल्ला चौधरियां, फिल्लौर निवासी रविंदर सिंह उर्फ भंडारी पुत्र बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।