Marriage - Sach Kahoon Hindi

बारात से चंद घंटे पहले दूल्हा हुआ गायब, नहीं पहुंची बारात
शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: ग्राम नीम खेरिया में हाथों पर मेंहदी लगाए दुल्हन बनी एक युवती बारात के आने के इंतजार में बैठी रही। लेकिन बारात नहीं आने से कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वर पक्ष से संपर्क किया लेकिन वहां भी दूल्हा बना युवक घर छोड़कर भाग गया। ऐसे में कन्या पक्ष ने देर रात थाने में वर पक्ष के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉबी कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने अपने बेटी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद की अंबे नगर कॉलोनी निवासी जगजीवन राम के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी।

27 अप्रैल को बारात आनी थी। सोमवार की शाम 5 बजे लड़का पक्ष की ओर से लहंगा ले जाने की कहा गया तो कन्या पक्ष के लोग लहंगा ले आए। साथ ही कन्या पक्ष को बताया गया कि रात 8 बजे तक बारात आ जाएगी। जब 9 बजे तक बारात नहीं आई तो लड़की पक्ष को उसकी चिंता हुई। कन्या पक्ष ने लड़के के चाचा को फोन किया तो ज्ञात हुआ कि दूल्हा गायब हो गया है, किसी ने शाम को ही उसका अपहरण कर लिया है। जबकि दुल्हा पुष्पेंद्र, दूल्हे के मामा की बेटी भी घर से गायब है।

इस दौरान दुल्हन शादी के सपने सजाए पूरी रात मेंहदी हाथों पर सजाए बैठी रही। वह बहुत गुमसुम थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर जब शादी नहीं करनी थी तो दूल्हे ने शादी के लिए हां क्यों कर दी।   लड़की के चाचा संजय सिंह ने बताया कि शादी में करीब 4 से 5 लाख रुपए का सामान लड़का पक्ष को शादी से पूर्व ही दे चुके हैं। लड़के पक्ष का कहना था कि वह भी दूल्हे को खोज रहे हैं।  आरोपी दूल्हा नगर निगम में संविदा पर जलकल विभाग में संविदा पर कार्यरत है। बारात न आने के कारण लड़की पक्ष के रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों की भीड़ लगी हुई है। दूसरी ओर लड़का पक्ष खर्चा तथा सामान लौटाने को भी राजी है।

Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार
मेदिनीनगर/पलामू (एजेंसी)। Wedding Feast Incident: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। एक समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। Palamu News

गुरुवार को हुई इस घटना को लेकर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने गांव के स्कूल में ही अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया है। करीब 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच और लेस्लीगंज सीएचसी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोहिता गांव निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके पुत्र लवकुश शर्मा की शादी का कार्यक्रम था। बुधवार शाम को बारात प्रस्थान से पहले ग्रामीणों और मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। भोजन के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो कई घरों से बीमारों की सूचना आने लगी।

ग्रामीण सुदेश्वर सिंह ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग खेतों की ओर गए, तो उन्हें अचानक कमजोरी और चक्कर महसूस होने लगा। देखते ही देखते प्रभावितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला को ही अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया। बेड की कमी के कारण कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप चढ़ाई गई।

पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजने और अन्य का इलाज गांव में ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Palamu News

मौके पर चार एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन खाने के सैंपल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमण किस वजह से फैला। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में ही कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें:– Milk News: दूध में मिलावट पर सख्ती, अब उत्पादकों-विक्रेताओं को लेना होगा लाइसेंस

हथेलियों पर चलकर स्टेज तक पहुंची दुल्हन, फौजियों ने निभाया पिता का फर्ज
शहीद साथी की बेटी की शादी में उमड़ा फौजियों का स्नेह, बेटी की शादी में निभाई हर रस्म

काठा गांव में शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह के साथियों ने उनकी बेटी की शादी की संभाली जिम्मेदारी, कन्यादान में दिए 6.50 लाख रुपये

बागपत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baghpat News: जनपद के काठा गांव में एक शादी समारोह उस समय बेहद भावुक हो गया, जब सेना के जवानों ने अपने दिवंगत साथी की बेटी की शादी में पहुंचकर पिता का फर्ज निभाया। सैनिकों ने न केवल शादी की जिम्मेदारियां संभालीं, बल्कि दुल्हन को अपनी हथेलियों पर चलाकर जयमाल मंच तक पहुंचाया और कन्यादान कर आशीर्वाद भी दिया। दरअसल, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह भारतीय सेना की 21 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन सेना के साथियों ने हर कदम पर परिवार का साथ निभाया।

पिता की कमी महसूस न होने देने का लिया संकल्प | Baghpat News

हरेंद्र सिंह की बड़ी बेटी प्राची की शादी शामली के कानियान निवासी शुभम के साथ तय हुई थी, जो वर्तमान में नोएडा स्थित एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शादी की तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई थी।.जब रेजीमेंट के सैनिकों को शादी का निमंत्रण मिला तो वे भावुक हो उठे। उन्होंने अपने साथी की बेटी की शादी में शामिल होकर पिता की जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया। इसके लिए 21 जाट रेजीमेंट के कई जवान छुट्टी लेकर बागपत पहुंचे और पूरे समारोह में सक्रिय भूमिका निभाई।

हथेलियों पर चलाकर दुल्हन को मंच तक पहुंचाया

शादी समारोह के दौरान सैनिकों ने बारातियों के स्वागत से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक सभी जिम्मेदारियां संभालीं। जब जयमाल की रस्म का समय आया तो जवान फूलों की चादर लेकर पहुंचे और दुल्हन को सम्मान के साथ मंच तक लेकर गए।.इस दौरान सैनिकों ने अपनी हथेलियां आगे बढ़ा दीं और दुल्हन ने उन्हीं पर कदम रखते हुए जयमाल मंच तक पहुंचकर रस्म निभाई। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने सैनिकों के इस भावुक कदम की सराहना की। Baghpat News

कन्यादान में दिया 6.50 लाख रुपये का सहयोग

शादी की रस्मों के दौरान सैनिक बेटी के साथ अंत तक खड़े रहे। फेरों के बाद उन्होंने सामूहिक रूप से कन्यादान भी किया और करीब 6.50 लाख रुपये की राशि भेंट कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।विदाई के समय माहौल और भी भावुक हो गया। जब प्राची की डोली उठी तो वहां मौजूद सैनिकों और परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए। सभी ने नवदंपती के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार के लिए संबल बने सेना के साथी

हरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी अमृता, बेटी प्राची और दो बेटे हर्षित व अक्षित हैं। बड़ा बेटा हर्षित वर्तमान में अग्निवीर के रूप में सेना से जुड़ा है, जबकि छोटा बेटा अक्षित शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है। बेटी प्राची बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। शहीद साथी की बेटी की शादी में सैनिकों द्वारा निभाया गया इंसानियत भरा फ़र्ज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन

शादी का झांसा देकर 90 हजार से ज्यादा की ठगी, बहू एक दिन बाद ही ले गए साथ
मांग भराई से लेकर पंडित और गाड़ी किराये तक अलग-अलग बहानों से वसूली, अब ससुराल भेजने से कर रहे इनकार

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: जिलाध्यक्ष करनाल में घरौंडा क्षेत्र के गांव कलहेड़ी में बेटे की शादी कराने का भरोसा देकर करीब 90 हजार रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। शादी तय कराने से लेकर रस्में निभाने तक अलग-अलग बहानों से रकम ली गई। शादी होने के बाद बहू केवल एक दिन ससुराल में रही और अगले ही दिन उसे अपने साथ ले जाया गया। अब उसे वापस नहीं भेजा जा रहा। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव कलहेड़ी की एक महिला ने घरौंडा थाने में शिकायत देकर बताया कि 13 नवंबर 2025 को उसके बेटे की शादी कराने की बात करनाल के मांगा राम, मोदीपुर ढाकला के गुरनाम सिंह और करनाल के गांधी नगर की सीमा, आरती व गौरव ने की थी। इन लोगों ने रिश्ता पक्का कराने का भरोसा दिया और कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से शादी करवाएंगे। महिला के अनुसार शुरुआत में 500 रुपए और फिर 600 रुपए बिचौलिये के तौर पर लिए गए। इसके बाद पुत्रवधू पूजा पुत्री रमेश निवासी संगरोली, यमुनानगर की मांग भराई के नाम पर 4500 रुपए लिए गए। कुछ दिन बाद 16 हजार रुपए और फिर 10 हजार रुपए अलग-अलग खर्च बताकर ले लिए गए। महिला ने बताया कि करीब तीन महीने पहले गुरनाम सिंह 13 हजार रुपए लेकर गया था। इसके अलावा 12 हजार रुपए बहू के श्रृंगार और मेकअप का सामान खरीदने के नाम पर लिए गए। 1200 रुपए मेहंदी लगवाने के और 1400 रुपए सूट व दो तोड़े के नाम पर लिए गए।

महाशिवरात्रि पर भी लिए गए पैसे | Gharaunda News

महिला ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन 20 हजार रुपए और मांगे गए। इसके अलावा 3500 रुपए पंडित की फीस के नाम पर और 2100 रुपए गाड़ी किराये के लिए लिए गए। 500 रुपए फोटोग्राफर को दिए गए। 16 फरवरी को फिर 1000 रुपए नकद और 1500 रुपए श्रृंगार के नाम पर ले लिए गए। इस तरह अलग-अलग तारीखों में कुल 90 हजार 300 रुपए खर्च हो गए।

एक दिन ससुराल में रही पूजा

शिकायत के अनुसार शादी के बाद पूजा केवल एक दिन ही ससुराल में रही। अगले दिन मांगा राम, गुरनाम सिंह, सीमा, आरती और गौरव उसे अपने साथ ले गए। परिवार जब भी बहू को वापस लाने की बात करता है तो आरोपी टालमटोल करते हैं और भेजने से इनकार कर देते हैं। महिला ने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी बहू को नहीं भेजा गया, जिससे उन्हें शक हुआ कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद 24 फरवरी को उन्होंने घरौंडा थाने में शिकायत दी।

अभी दर्ज नहीं हुआ मामला

शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। घरौंडा थाने के जांच अधिकारी उमेश त्यागी ने बताया कि गांव कलहेड़ी की महिला ने बेटे की शादी में धोखाधड़ी की शिकायत दी है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पक्षों को थाने में बुलाकर पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– AAP Punjab: आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

जाट–गुर्जर भाईचारे की नई मिसाल: बिना दान-दहेज डॉक्टर दंपति का विवाह धूमधाम से संपन्न
यह विवाह समाज की मजबूती और हमारी एकता का प्रतीक:अशोक भाटी

“जाट–गुर्जर” एकता का यह शुभ संकेत है: भाटी

अशोक भाटी बोले -हमारे पूर्वज एक थे, हम भी एक हैं और आगे भी एक रहेंगे

आने वाले समय में सामाजिक एकता और सौहार्द का मजबूत आधार बनेगा: धर्मवीर

नोएडा (सच कहूँ न्यूज)। Noida News: राजधानी दिल्ली में 23 नवंबर को आयोजित जाट–गुर्जर महासम्मेलन का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखने लगा है। सम्मेलन में आपसी भाईचारे एवं विवाह संबंधों को प्रोत्साहन देने की पहल अब सार्थक होती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में गुर्जर समाज के डॉक्टर  आशिष रौसा (MBBS, MD) पुत्र रविन्द्र रौसा, विशूनली (गौतमबुद्ध नगर) और जाट समाज की डॉक्टर  नेहा शेरावत (MBBS, MD)  पुत्री बिजेंद्र सिंह शेखावत, हरनकुंडना (दिल्ली) का विवाह दोनों परिवारों की सहमति से बड़े धूमधाम और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि शादी  बिना दान–दहेज  के हुई तथा मात्र  101 रुपये कन्यादान  देकर परंपरा का निर्वहन किया गया। समारोह में दोनों समाजों के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर अशोक भाटी ने कहा कि   जाट–गुर्जर एकता का यह शुभ संकेत है। हमारे पूर्वज एक थे, हम भी एक हैं और आगे भी एक रहेंगे। यह विवाह समाज की मजबूती और हमारी एकता का प्रतीक है।

विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे प्रमुख अतिथियों में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व विधायक गजेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, धर्मवीर सिंह खोखर सहित कई सम्मानित सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Noida News

वर पक्ष से धर्मवीर सिंह रौसा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित जाट-गुर्जर सम्मेलन के बाद  इन दोनों समाजों के बीच यह पहला विवाह  है, जो आने वाले समय में सामाजिक एकता और सौहार्द का मजबूत आधार बनेगा।

यह भी पढ़ें:– “पासपोर्ट लोक अदालत” में पासपोर्ट संबंधित मामलों का कल होगा समाधान: अनुज स्वरूप

रतिया में फर्जी विवाह के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहआरोपी गिरफ्तार
रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Fake Marriage Fraud: फर्जी विवाह करवाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहआरोपी जसपाल कौर उर्फ रिलेन को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी मलकीत सिंह उर्फ माखा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। Ratia News

ऐसे हुई ठगी

मामले के अनुसार, हिसार जिले के गांव डाया निवासी कृष्णा देवी अपने बेटे सुनील कुमार के विवाह के लिए रिश्ता तलाश रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात भिवानी के गांव फूली निवासी जितेंद्र से हुई, जिसने 70 हजार रुपये में विवाह तय करवाने और वधू को घर भेजने का वादा किया। विश्वास में आकर पीड़िता ने 40 हजार रुपये मलकीत सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 17 जुलाई को रतिया के एक ढाबे पर तीन महिलाएं और दो पुरुष सुनील से मिले और उससे 20 हजार रुपये नकद लेकर बोले कि वधू को पार्लर ले जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे सभी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई | Ratia News

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया। इस जांच के तहत पहले मुख्य आरोपी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था, और अब महिला आरोपी जसपाल कौर को भी पकड़ा गया है। जसपाल कौर को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गिरोह की पूरी गतिविधियों का खुलासा किया जा सके।

गिरोह की कार्यप्रणाली एक जैसी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय रहा है और अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। इनकी कार्यप्रणाली लगभग एक जैसी होती है—पहले विवाह का झांसा देकर पैसे ऐंठते हैं और फिर मौके से फरार हो जाते हैं।

Marriage: शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, लाखों की धोखाधड़ी
अंबाला (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Marriage Fraud Case: जिले के पंजोखरा क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जटवाड़ गांव के रहने वाले तेजिंदर सिंह ने आठ लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने शादी का झांसा देकर न केवल लाखों रुपये ठगे, बल्कि कीमती गहने भी हड़प लिए। पीड़ित ने बताया कि उसे शादी के लिए एक युवती से मिलवाया गया। युवती के परिजनों ने खुद को गरीब बताते हुए कोई खर्चा न उठा पाने की बात कही। शादी की बातचीत तय होने के बाद लड़के के परिवार ने शादी का पूरा खर्च वहन किया, लेकिन इसके कुछ ही दिनों बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। Ambala News

तेजिंदर सिंह ने बताया कि शादी 9 फरवरी 2025 को फतेहगढ़ साहिब में संपन्न हुई, जिसमें उनके परिवार ने लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद लड़की का व्यवहार अजीब हो गया, और कुछ ही दिनों में उसने बीमारी का बहाना बनाकर अपने मायके जाने की इच्छा जताई। जब पीड़ित का परिवार उसे वापस लेने गया, तो लड़की और उसके परिजनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में जब वे लड़की के गांव पहुंचे, तो पता चला कि उन्होंने पहले भी कई लोगों को इसी तरह शादी के नाम पर ठगा था। लड़की ने साफ-साफ कह दिया कि वह सिर्फ रुपयों के लिए शादी करती है और अगर किसी ने ज्यादा पूछताछ की, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। Ambala News

तेजिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस गिरोह ने उससे 5 लाख रुपये नकद और शादी में मिले सारे गहने हड़प लिए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– मेडल हासिल करने वालों में 75 फीसदी से अधिक बेटियाँ

शादी के समय जन्मपत्री के साथ मिलाएं ब्लड पत्र : भार्गव
श्रीगंगानगर के लिए वरदान साबित होगा ब्लड बैंक : जयदीप बिहाणी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट और फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वाधान में आज एसडी बिहाणी कॉलेज के ऑडिटोरियम (Auditorium) में रक्त विकार की रोकथाम एवम् उपचार विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एवम् मुख्य वक्ता गुरुग्राम फोर्टिस हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राहुल भार्गव थे। Sri Ganganagar News

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ हरीश रहेजा थे। इस सेमिनार में गंगानगर मैडिकल कॉलेज के छात्रों की उपस्थित रहें। शहर के प्रमुख चिकित्सकों के साथ साथ विधायक राजकुमार गौड़ की उपस्थिति ने भी सेमिनार की शोभा बढ़ाई। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी ने कहा कि यह ट्रस्ट हमेशा ब्लू बुक के अनुसार ही कार्य करता रहा है और हमेशा करेगा। हमने कभी लीक से हटकर कोई कार्य न तो किया है और न ही करेंगे। बिहाणी ने बताया कि ब्लड बैंक का निर्माण उचित मानदंडों के साथ किया जा रहा है। जो शीघ्र ही गंगानगर के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

जयदीप ने कहा कि सभी बीमारियों की जड़ रक्त में उपस्थित विकार ही होता है। एक रोगी व्यक्ति के लिए रक्त की आवश्यकता या तो चिकित्सक या उसके परिजन ही समझ सकते हैं। बिहाणी ने राजस्थानी साफा पहनाकर डॉ राहुल भार्गव का स्वागत किया। ब्लड बैंक के लोगो का अनावरण श्रीमती किरण देवी बिहाणी एवं डॉ राहुल भार्गव ने किया।डॉ राहुल भार्गव ने बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट और जयदीप बिहाणी की भूरि भूरि प्रशंसा की। डॉ भार्गव ने कहा की कोरोनो काल से पहले हर आदमी रोटी कपड़ा और मकान की बात करता था लेकिन अब हर आदमी इनके साथ चिकित्सा की बात भी करता है। Sri Ganganagar News

आजादी के समय से लेकर अब तक हमारी चिकित्सा सेवाएं बेहतर हुई हैं। लेकिन हमें भी अपने स्वास्थ्य से अवगत रहना होगा। रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा के विषय में न केवल महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी ध्यान देना आवश्यक है। थैलीसीमिया से बचाव के लिए उन्होंने नारा दिया कि शादी के समय जन्मपत्री के साथ मिलाएं ब्लड पत्र भी। विधायक राजकुमार गौड़ ने ब्लड बैंक के लिए बिहानी शिक्षा ट्रस्ट को धन्यवाद दिया। डॉक्टर हरीश रहेजा ने भी बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ट्रस्ट उपाध्यक्ष हिमांशु बिहाणी ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच संचालन उपप्राचार्या नवदीप हुंदल ने किया।

यह भी पढ़ें:– ब्लैकमेल करने के मामले में 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

मंडप छोड़ भागा दूल्हा, दुल्हन ने धर दबोचा
बरेली (एजेंसी)। करीब ढाई साल से जान-पहचान के बाद युवक और युवती ने विधिवत शादी (Marriage) करने का फैसला लिया। मंदिर में मंडप सजाया गया, मगर अचानक दूल्हे का मूड बदल गया और वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तब दुल्हन उसको पकड़ने निकल पड़ी। दूल्हा अभी बस में बैठकर जाने की तैयारी में ही था कि तभी दुल्हन ने उसे धर दबोचा और फिर शादी रचाई। लगभग ढाई घंटे तक पूरा ड्रामा चला।

यह भी पढ़ें:– 2000 RUPEES: बैंक के अलावा यहां पर बदले जा सकेंगे 2 हजार के नोट

आपसी सहमति के बाद लड़की वालों द्वारा भूतेश्वर नाथ मंदिर में मंडप सजाया गया। सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन खुद सजी बैठी थी, दूल्हे (Groom) का इंतजार हो रहा था। काफी देर तक दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा, तब दुल्हन ने उसको फोन लगाया और जानकारी ली, तब पता चला कि वह भागने की तैयारी में है। सजी सजाई दुल्हन मंडप से उठकर दूल्हे को पकड़ने गई। बस में बैठकर भाग रहे शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा में दुल्हन ने धर दबोचा। दुल्हे ने कहा कि वह अपनी माँ को लेने जा रहा है, उसके बाद वह खुद भी सजेगा संवरेगा और शादी करेगा। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और और भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सजे मंडप ले जाकर सात फेरे लिए।

बिना दहेज की शादी के शहर में चर्चे
सरकारी टीचर ने बिना दहेज के शादी कर समाज में मिसाल कायम की

नवविवाहित जोड़े को बधाइयां देने वालों का लगा तांता

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) नई आबादी गली नंबर 12 निवासी सरकारी अध्यापक ने दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देते हुए बिना दहेज शादी (Marriage Without Dowry) करके मिसाल कायम की है। इस शादी की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं नवविवाहित जोड़े को बधाइयां देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज नई आबादी गली नंबर 12 निवासी दिनेश पुत्र विनोद कुमार व गुरुद्वारा दमदमा साहिब के निकट रहने वाली शीनम पुत्र मथरा दास कुक्कड़ के आज नई फाजिल्का रोड स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर टोभा में आनंद कारज हुए। दिनेश पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि वह एमए बीएड है और सरकारी स्कूल बल्लूआना में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे समाज को संदेश देना चाहते थे कि बिना दहेज के भी शादी हो सकती है और उन्होंने अपनी सोच के मुताबिक दुल्हन पक्ष से कोई दहेज नहीं लिया।

वहीं फाजिल्का रोड गुरुद्वारा दमदमा साहिब के निकट रहने वाले मथरा दास कुक्कड़ भी इस शादी (Marriage) से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं जिन्हें दिनेश जैसा दामाद मिला और उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी शीनम इस परिवार में हमेशा खुश रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी दहेज एक कुप्रथा बना हुआ है। आज भी हजारों बेटियां हर वर्ष दहेज के दानव द्वारा लील ली जाती हैं। बेबस मां-बाप अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। लेकिन आज उन्हें इस बात का सुकून है कि उनकी बेटी सही घर में जा रही है, क्योंकि जिस घर की सोच ऐसी है, वहां कभी दुख नहीं हो सकते। वहीं शीनम पुत्री मथरा दास कुक्कड़ ने खुशी जाहिर करते हुए परमात्मा का शुक्रिया किया कि उन्हें दिनेश जैसा जीवनसाथी मिला है। शीनम ने कहा कि यह शादी एक मिसाल बनेगी।

शिक्षक की शादी में ना बैंड, ना बाजा, ई-रिक्शा पर लेने पहुंचे दुल्हन को दूल्हे राजा
दरभंगा, (एजेंसी)। बिहार के मिथिलांचल इलाके में इन दिनोंं विवाह (E-Rickshaw Marriage) का मौसम जोरों पर है। कीमती कार्ड, रंग-बिरंगे बड़े-बड़े पंडाल, गाजे-बाजे के बीच गाड़ियों का काफिला शादियों की पहचान बन गई है। ऐसे में शिक्षक रवि श्रीवास्तव की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। वजह है इस विवाह के माध्यम से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता, फिजूलखर्ची पर रोक और भारतीय संस्कृति को बचाने का दिया गया बड़ा सन्देश।

यह भी पढ़ें:– आकाशीय गर्मी से प्रलय का खतरा ज्यादा

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण में संदेश

विवाह में ना तो बैंड बाजा ना ही गाड़ियों का काफिला। (E-Rickshaw Marriage) विवाह का निमंत्रण पत्र कार्ड की जगह श्रीमद्भगवदगीता में संदेश, सुपारी एवं जनेऊ देकर दिया गया। वहीं, बढ़ते प्रदूषण का संदेश देने के लिए दूल्हा ई रिक्शा में बैठ विवाह स्थल पहुंचा। ई -रिक्शा के ड्राइविंग सीट पर एक महिला ने बैठ न सिर्फ तस्वीर खिंचवाई बल्कि ई रिक्शा को महिला ने ही चला कर महिला सशक्तिकरण का परिचय भी दिया। विवाह की रस्मों रिवाज के तुरंत बाद दूल्हा और दुल्हन ने पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए विवाह स्थल पर पौधारोपण भी किया।

रिटर्न गिफ्ट में वर-वधू ने दिए फलदार पौधे | E-Rickshaw Marriage

अनोखी बात यह भी रही कि विलुप्त होती पुरानी पम्परा के अनुसार दुल्हन की विदाई डोली पर की गई जिसे देख हर कोइ हैरान था। बात इतने पर ही नहीं खत्म हुई वर- वधू के स्वागत के लिए आयोजित स्वागत समारोह में अतिथियों को रिटर्न गिफ्ट में वर-वधू ने सभी को फलदार पौधे दिए। इस शादी में शामिल होने आए सभी अतिथि इसे देख न सिर्फ जमकर तारीफ कर रहे है बल्कि खुद भी अपने घर परिवार में इसी तरह कोई नए सन्देश के साथ शादी समारोह आयोजन करने की बात कह रहे है। वहीं, दुल्हन स्वाति भी अपने जीवन साथी रवि की सोच से न सिर्फ प्रभावित हुई बल्कि बेहद खुश भी है।

मंडप के बाद दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र, दूल्हे ने किया विदाई का इंतजार
फेरों के बाद दुल्हन की परीक्षा विदाई के फेर में उलझा दूल्हा

सतना (सच कहूँ न्यूज)। मध्य प्रदेश के जिला सतना (Satna) में शादी के मंडप से सात फेरे लेने के बाद एक दुल्हन सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची और अपना इम्तिहान देकर वापिस अपनी विदाई की रस्में अदा की। इतनी देर तक दूल्हे और बारातियों ने दुल्हन का इंतजार किया उसके बाद दुल्हन डोली में बैठ अपने ससुराल पहुंची।

यह भी पढ़ें:– गोहाना मार्ग की दोबारा होगी पैमाइश

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मारूति नगर क्षेत्र निवासी शिवानी पांडे की झींदा निवासी अभिषेक पयासी के साथ शादी (Marriage) थी। शादी सारी रस्मों रिवाजों के अनुसार बड़े धूमधाम से हुई। विदाई की तैयारी हो, इससे पहले दुल्हन के ससुराल वालों को पता चला कि आज शिवानी की संविदा की परीक्षा है। ऐसे में ससुराल वालों ने उसका साथ देते हुए उसकी परीक्षा दिलाने का निर्णय लिया। ऐसे में शिवानी सीधे अपना संविदा का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची और बाद में परीक्षा देकर वापिस अपनी विदाई की रस्में पूरी करके अपने ससुराल विदा हुई। इतनी देर तक दूल्हे के साथ बारातियों ने भी दुल्हन का इंतजार किया।

सतना (Satna) जिले की यह शादी शिक्षा का सबब बनी हुई है। इस शादी से सभी को एक संदेश जाता है कि शिक्षा से बढ़कर कुछ और महत्वपूर्ण नहीं है। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की जमकर तारीफ हो रही है।