Lauki ki Chutney Recipe - Sach Kahoon Hindi

Lauki ki Chutney Recipe: क्या आप भी नहीं खाते लौकी की सब्जी, तो झटपट बनाएं ये टेस्टी चटनी, सेहत को भी मिलेंगे ये फायदे
Lauki ki Chutney Recipe: लौकी एक हरी सब्जी हैं, जो काफी फायदेमंद होती हैं, लेकिन इस सब्जी को बहुत कम लोग ही खाना पसंद करते हैं। जैसे की सभी जानते हैं कि लौकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं, लेकिन स्वाद पसंद न आने के कारण कई लोग इसके सेवन से कतराते हैं। लौकी में चने की दाल डालकर या फिर वेट लॉस के लिए इसका जूस तो कई लोग पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लौकी की चटपटी चटनी बनाकर खाई हैं? दरअसल आज हम आपके लिए लौकी की चटपटी चटनी की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती हैं, यकीन मानिए खाने के स्वाद को दोगुना करने में ये चटनी बड़ी भूमिका निभाती हैं, तो आइए आज हम आपको इसे बनाने की विधि और सेहत को होने वाले इसके कुछ शानदार फायदों के बारे में बताते हैं।

Blood Sugar level Chart: 40 साल की उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? आइए जानें

लौकी की चटनी बनाने की सामग्री:- Lauki ki Chutney Recipe

लौकी 1 बारीक कटी हुई

तेल – 4 चम्मच

चने की दाल -1 मुट्ठी

लाल मिर्च पाउडर -1 चम्मच

जीरा – 1 चम्मच

तिल के बीत – 1 चम्मच

हरी मिर्च – 4-5

टमाटर – 2-3

हल्दी -आधा चम्मच

नमक स्वादानुसार

लौकी की चटनी बनाने की विधि

लौकी की चटनी बनाने कि लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल डालें, फिर इसमें एक मुट्ठी चना दाल, एक चम्मच लाल मिर्च, एक चम्मच जीरा और एक चम्मच तिल डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से भून लें और एक बर्तन में निकाल लें, फिर इसी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालें और कटी हुई हरी मिर्च को डालकर फ्राई कर लें।

इसके बाद इसमें कटी हुई लौकी डालें और कम आंच पर नरम होने तक पका लें, फिर एक मिक्सर जार में दाल डालें और इसे पीसकर पाउडर बना लें, इसके बाद कढ़ाई में टमाटर, हल्दी और नमक डालें और थोड़ी देर अच्छे से पीस लें। अब आपकी चटपटी लौकी की चटनी बनकर तैयार हो चुकी हैं, इसे गर्मागर्म दाल-चावल या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

लौकी की चटनी के फायदे:-

पाचन के लिए है फायदेमंद:- लौकी की चटनी के सेवन से डाइजेशन को बेहतर बनाया जा सकता हैं, बता दें कि जिन लोगों को इसकी सब्जी कुछ खास पसंद नहीं आती हैं, उनके लिए लौकी की चटनी एक परफेक्ट आॅप्शन हैं।

ब्लड़ शुगर को करती हैं कंट्रोल:- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भी लौकी का सेवन आपको जरूर करना चाहिए, इसमें मौजूद गुण ब्लड़ शुगर को कंट्रोल करने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।

पानी की कमी होती हैं दूर:- लौकी के सेवन से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता हैं, बता दें कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में लौकी बेहद कारगर होती हैं, ऐसे में गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद माना जाता हैं।

वेट लॉस में भी है मददगार:- वजन घटा रहे लोगों के लिए भी लौकी का सेवन काफी बढ़िया माना गया हैं, बता दें कि इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर होने की समस्या नहीं होती हैं और शरीर को भी कई पोषण तत्व मिलते हैं।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।