passed - Sach Kahoon Hindi

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार हसन का निधन
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम का हिस्सा रहे पूर्व बल्लेबाज वकार हसन का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। वकार पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम का हिस्सा थे जिसने अक्तूबर 1952 में भारत का दौरा किया था। वह इसके साथ ही 1954 में हुए इंग्लैंड दौरे में भी टीम में शामिल रहे थे। 12 सितंबर 1932 को अमृतसर में जन्में वकार ने अपने करियर में 21 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 1071 रन बनाए थे।

उन्होंने टेस्ट करियर में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 189 रन था। वकार ने 1959 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने टेस्ट के अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 99 मैच खेले और 4741 रन बनाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चैयरमैन एहसान मनी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत दु:ख का दिन है। वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा था जो पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेलने उतरी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लोकसभा में एसटी-एससी संसोधन बिल पास
लोकसभा में लगभग छह घंटे तक चली चर्चा

नई दिल्ली (सच कहूँ)। लोकसभा ने आज एसटी-एससी अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी। सरकार ने जोर दिया कि भाजपा नीत सरकार हमेशा आरक्षण की पक्षधर रही है और कार्य योजना बनाकर दलितों के सशक्तीकरण के लिये काम कर रही है। लोकसभा में लगभग छह घंटे तक चली चर्चा के बाद सदन ने कुछ सदस्यों के संशोधनों को नकारते हुए ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा, ‘‘हमने अनेक अवसरों पर स्पष्ट किया है, फिर स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम आरक्षण के पक्षधर थे, पक्षधर हैं और आगे भी रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि चाहे हम राज्यों में सरकार में रहे हो, या केंद में अवसर मिला हो, हमने यह सुनिश्वित किया है।

मंत्री गहलोत ने विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री गहलोत ने कहा कि जो हम पर विधेयक देरी से लाने का आरोप लगा रहे हैं, वे जवाब दें कि 1989 में कानून आने के बाद अब तक उसमें संशोधन करके उसे मजबूत क्यों नहीं बनाया गया। कांग्रेस पर वोट बैंक के लिये दलित वर्ग का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी नीति और नियत अच्छी है और हम डा. भीमराव अंबेडकर की सोच को चरितार्थ कर रहे हैं। इसलिये हम इस बार पहले से भी मजबूत प्रावधानों वाला विधेयक लाये हैं। विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि कई निर्णयों में दंड विधि शास्त्र के सिद्धांतों और दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 41 से यह परिणाम निकलता है कि एक बार जब अन्वेषक अधिकारी के पास यह संदेह करने का कारण है कि कोई अपराध किया गया है तो वह अभियुक्त को गिरफ्तार कर सकता है। अन्वेषक अधिकारी से गिरफ्तार करने या गिरफ्तार न करने का यह विनिश्चय नहीं छीना जा सकता है।

इस दृष्टि से लोकहित में यह उपयुक्त है कि यथास्थिति किसी अपराध के किये जाने के संबंध में प्रथम इत्तिला रिपोर्ट के पंजीकरण या किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की बाबत किसी प्रारंभिक जांच या किसी प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के उपबंध लागू किये जाएं। विधेयक के 18क में कहा गया है कि जिसके विरूद्ध इस अधिनियम के अधीन किसी अपराध के लिये किए जाने का अभियोग लगाया गया है और इस अधिनियम या संहिता के अधीन उपबंधित प्रक्रिया से भिन्न कोई प्रक्रिया लागू नहीं होगी। इसमें कहा गया है कि किसी न्यायालय के किसी निर्णय या आदेश या निदेश के होते हुए भी संहिता की धारा 438 के उपबंध इस अधिनियम के अधीन किसी मामले पर लागू नहीं होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हंगामे के बीच जीएसटी बिल पास
काम रोको प्रस्ताव पर अकालियों ने किया सदन का वाकआउट

फूलकां ने किया खैहरा को सस्पेंड करने का विरोध

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में सोमवार को जीएसटी बिल पास हो गया। भारी शोरशराबे के बीच वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जीएसटी बिल पेश किया। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही शिरोमणी अकाली दल (शिअद) ने रेत खनन मामले पर काम रोको प्रस्ताव रखा। इसे नामंजूर किए जाने पर अकाली विधायकों ने हंगामा किया और सदन से वाकआउट किया। आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता एचएस फूलकां ने सुखपाल खैहरा को बजट सत्र से सस्पेंड करने को लेकर सदन से वाकआउट किया।

30 मिनट तक कार्रवाई स्थगित

विधानसभा में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शोर-शराबे के बीच जीएसटी बिल पेश किया। हंगामा बढ़ जाने के कारण स्?पीकर ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा लंबी बहस के बाद जीएसटी को सर्वसम्मित से पारित कर दिया गया। जीएसटी बिल पास करने वाला पंजाब देश का 28वां राज्य बन गया।

सिद्धू व मजीठिया आमने-सामने

इससे पहले अकाली दल द्वारा रेत खनन मामले को उठाए जाने पर सदन में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिह मजीठिया आमने-सामने हो गए। दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने रेत खनन मामले को उठाया और इस पर काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की। स्पीकर ने इसे ठुकरा दिया तो शिअद विधायक हंगामा करने लगे। इस पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अकाली दल को चिट्टा पर श्वेत पत्र लाना चाहिए। इसके बाद शिअद विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर गए।

फूलकां ने किया वाकआउट

आप विधायक दल के नेता एचएस फूलकां ने सुखपाल खैहरा को बजट सत्र से सस्पेंड करने को लेकर सदन से वाकआउट किया।

बैंस ब्रदर्ज ने भी जताया विरोध

लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को भी बजट सत्र के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर सदन में हंगामा करने और स्पीकर पर कागजों का बंडल फेंकने का आरोप था। सुखपाल खैहरा और सिमरजीत सिंह बैंस सोमवार को सदन के बाहर फर्श पर बैठ गए। उनके साथ बलविंदर सिंह बैंस भी फर्श पर कुछ देर बैठे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।