UP Police Encounter - Sach Kahoon Hindi
Shamli Encounter: पुलिस की दो बड़ी मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर घायल
Uttar Pradesh Encounters: शामली। शामली जिले के कांधला में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ ​​बेचैन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। गोलीबारी में एस सब-इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। मुठभेड़ को लेकर शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने जानकारी दी है। Shamli Encounter
एसपी ने बताया कि रात में एक लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया। जानकारी मिली थी कि बाइक से दो बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर कांधला थाने की ओर भागे थे। इसके बाद कांधला एसएसचो की टीम ने तलाशी की कोशिश की। पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश लेफ्ट साइड मुड़े और एक ट्यूबेल पर बाइक खड़ी कर पुलिस टीम पर फायरिंग की।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग पर पुलिस टीम बाल-बाल बची, लेकिन सब-इंस्पेक्टर दीपचंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जानकारी हुई कि उसकी मौत हो गई है। Shamli Encounter
एसपी ने बताया कि मौके से एक 9 एमएम की कार्बाइन और एक पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं। मृतक अपराधी की पहचान मोहताब उर्फ बेचैन के तौर पर हुई है। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एक मार्च को महिला आरक्षी का कुंडल और चेन लूट लिया गया था। इसी मामले में इसकी तलाश की जा रही थी और इस पर इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया है, जबकि यह फरार हो गया था। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
वहीं, यूपी के बलिया जिले के शिवरामपुर गंगा घाट रोड पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर काले रंग की स्कॉर्पियो से आ रहे हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने गाड़ी घुमा कर किनाराम घाट की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी मदन मोहन घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश मदन मोहन उर्फ डब्लू शातिर गौ तस्कर है और थाना नरही का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना फेफना से गौ तस्करी के कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं, उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के पास कोतवाली नगर पुलिस की गौ तस्करी के आरोपी डब्लू उर्फ मदन मोहन यादव के साथ मुठभेड़ हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस की ओर से आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद के घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए आरोपी को सदर अस्पताल भेजा गया है। Shamli Encounter
UP Police Encounter: जियाबाद(सच कहूं/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में सोमवार रात डीसीपी देहात, सुरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशन में और एसीपी लोनी,सिद्धार्थ गौतम के नेतृत्व में थाना लोनी पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान लोनी पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई, मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण और चोरी की बाइक बरामद की है।
एसीपी लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 6 जुलाई की रात थाना लोनी पुलिस टीम गढ़ी सबलू रोड समाधि के पास अपराधियों की धरपकड़ हेतु चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति राशिद अली गेट की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने बाइक को धीमा कर अचानक स्पीड बढ़ा दी और भागने लगे। कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। पकड़े जाने की आशंका में बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपियों को पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान दिलशाद पुत्र सलीम निवासी अशोक विहार, लोनी (उम्र 34 वर्ष) और मुरसलीन उर्फ छोटन पुत्र अजीज निवासी जमालपुरा, लोनी (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है।
पकड़े गए आरोपियों से बरामदगी | UP Police Encounter
एसीपी लोनी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर व .32 बोर), दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लोहे की नुकीली रॉड, दो रस्सियां, दो धारदार चाकू (दाव), गौकशी उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
एसीपी लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से चोरी, लूट, गौकशी और गांजा तस्करी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि जिस बाइक से वे भाग रहे थे, वह भी तीन महीने पहले दिल्ली से चोरी की गई थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकारा कि उन्होंने चेकिंग के दौरान पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
मुरसलीन उर्फ छोटन पर पहले से दर्ज आपराधिक मुकदमे:
धारा 4/25 आयुध अधिनियम – थाना लोनी,
धारा 304 भादवि – थाना लोनी,
धारा 18/20 NDPS एक्ट – थाना लोनी,
धारा 8/22 NDPS एक्ट – थाना लोनी पाए गए है
दिलशाद पर दर्ज मुकदमे:
धारा 147/148/323/452/504/506 भादवि – थाना लोनी,
धारा 386/420/406/467/468/471/120बी भादवि – थाना लोनी,
धारा 8/20 NDPS एक्ट – थाना लोनी
धारा 60/63 आबकारी अधिनियम – थाना लोनी में दर्ज पाए गए है।
एसीपी लोनी श्री गौतम के अनुसार घायल आरोपियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
50 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, मुठभेड़ के दौरान एसओजी का सिपाही भी हुआ घायल
up police encounter : फिरोजाबाद । शिकोहाबाद पुलिस तथा एसओजी की टीम की दम्पति की लूटपाट के बाद हत्या करने समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल शातिर 50 हजार का इनामिया बदमाश से शुक्रवार तड़के सुबह के समय मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश ढेर हो गया, वही एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया । पुलिस ने बदमाश व घायल सिपाही को जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बदमाश को मृत घोषित कर दिया। वही घायल एसओजी के सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी है । इधर मुठभेड़ में बदमाश के ढेर होने की जानकारी पर एसएसपी, एसपी देहात समेत आलाधिकारी फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। साथ ही मुठभेड़ के स्थान पर भी पहुंचे । Firozabad
पिछले 105 दिन पहले अवागंगा रोड पर 4 – 5 मार्च की रात को अवगंगा रोड़ पर डीपीआरओ के चालक पद से रिटायर्ड हुए मुन्नालाल 64 साल व उनकी पत्नी मिथलेश 55 साल , जो घर के बाहर खाली प्लाट में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे, को एक अज्ञात बदमाश ने लूटपाट के बाद काफी मारपीट की थी, जिसमे मुन्नालाल की मौत हो गई थी तथा मरणासन्न अवस्था में छोड़ी गई बुजुर्ग महिला मिथलेश को भर्ती कराया था, जिसमें कुछ दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में आगरा समेत अन्य शहरों में जुटी हुई थी। इधर सोमवार 15 जून को भी मलिखानपुर रोड पर एक वारदात हुई, जिसमें लूटपाट के बाद वृद्धा संग मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कर दिया था। Firozabad
शनिवार तड़के चार बजे के करीब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश एटा रोड़ पुरातन इंटर कॉलेज वाली सड़क पर स्थित नोवा फैक्ट्री के पास किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर एसओजी व पुलिस ने घेराबंदी कर दी। यह देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में बदमाश ढेर हो गया। वही बदमाश की गोली से एसओजी का सिपाही हरवीर सिंह घायल हो गया, उसके बाह में गोली लगी। पुलिस बदमाश को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने बदमाश राजू 26 साल पुत्र कल्लू खां निवासी रैपुरा थाना रामगढ़ , फिरोजाबाद हाल निवासी वीके पुरम शंकरगढ़ की पुलिया थाना शाहगंज, आगरा को मृत घोषित कर दिया। वही एसओजी कर्मी का इलाज चल रहा है। बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था । Firozabad
UP Police Encounter: एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में ढेर
शाहजहांपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में बुधवार देर रात एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने गुरुवार को बताया कि मुठभेड़ में मारे गये बदमाश शहनूर उर्फ शानू पर हत्या लूट और डकैती के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। एसटीएफ की बरेली यूनिट की टीम को इनपुट मिला था कि संभल जिले के मैनाठेर इलाके का रहने वाला शातिर बदमाश शानू शाहजहांपुर जिले में मौजूद है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसकी बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि थाना तिलहर के पिथनापुर गांव के पास बदमाश ने पिस्टल से एसटीएफ की टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश को सीने में दो गोलियां लगी। एसटीएफ की टीम घायल बदमाश को गोली लगने के बाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीना ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश शहनूर उर्फ शानू पर संभल जिले में अलग-अलग थानों में लूट हत्या और डकैती के 32 मुकदमे दर्ज है। जिले में मारे गए बदमाश का आतंक था।