Champions Trophy 2025 - Sach Kahoon Hindi
ICC: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने रचा नया इतिहास, आईसीसी ने किया ये बड़ा दावा!
ICC Champions Trophy 2025: दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब तक की सबसे अधिक देखी गई प्रतियोगिता बन गई है। पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित इस टूर्नामेंट ने विश्वभर में दर्शकों का अभूतपूर्व ध्यान आकर्षित किया। आईसीसी के अनुसार, इस संस्करण को 368 अरब वैश्विक दर्शक मिनट मिले, जो 2017 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित पिछले टूर्नामेंट की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक हैं। यह आंकड़ा इसे अब तक की सबसे अधिक देखी गई आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Men’s Champions Trophy) बनाता है। ICC News
End of IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने किया आईपीएल 2025 का समापन
इस बार प्रति ओवर औसतन 308 लाख वैश्विक दर्शक मिनट दर्ज किए गए, जो किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए सर्वोच्च है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। यह रोमांचक मुकाबला 65.3 अरब लाइव दर्शक मिनट के साथ चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे अधिक देखा गया मैच बन गया। यह 2017 के फाइनल की तुलना में 52.1 प्रतिशत अधिक दर्शकों द्वारा देखा गया।
विश्व स्तर पर यह फाइनल आईसीसी के सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में तीसरे स्थान पर रहा। भारत में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक देखा गया मैच रहा — इससे अधिक दर्शक केवल 2023 पुरुष विश्व कप के भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल और भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल को मिले थे। ICC News
ऑस्ट्रेलिया में भी इस प्रतियोगिता ने नया रिकॉर्ड बनाया
ऑस्ट्रेलिया में भी इस प्रतियोगिता ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां 2017 की तुलना में दर्शक घंटों में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हिंदी भाषा में प्रसारण और अमेज़न प्राइम वीडियो पर विशेष प्रसारण ने दर्शकों की संख्या को नई ऊँचाई तक पहुँचाया। पाकिस्तान में, जहाँ टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी, फिर भी 2025 संस्करण ने 2017 की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक दर्शकों को आकर्षित किया।
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने वैश्विक दर्शकों की दृष्टि से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह आंकड़े क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और प्रसारण भागीदारों की समर्पित साझेदारी को दर्शाते हैं।” उन्होंने भारत में जियोस्टार नेटवर्क के नवाचार और निवेश की सराहना करते हुए कहा कि “नौ भाषाओं में 29 अनूठे प्रसारण फीड के माध्यम से इसने प्रशंसकों से जुड़ाव को और भी मजबूत किया।” शाह ने यह भी कहा, “ऑस्ट्रेलिया में अमेज़न प्राइम वीडियो ने दर्शकों की संख्या में 65% की बढ़ोत्तरी दर्ज की, जबकि अमेरिका में विलो टीवी ने विषम समय के बावजूद उल्लेखनीय दर्शक प्राप्त किए। ये आंकड़े क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और दर्शकों की गहरी लगन का प्रमाण हैं।” ICC News
Test Cricket: रोहित शर्मा, विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटेंगे?
Champions Trophy 2025: यह टीम जीतेगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब! इस भविष्यवाणी ने फैन्स के बीच मचाई खलबली
champions trophy 2025: दुबई (एजेंसी)। मोहम्मद शमी (तीन विकेट) वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा (दो-दो) विकेट की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली (84), केएल राहुल (नाबाद 42) और श्रेयस अय्यर (45) रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 11 गेंदें शेष रहते आॅस्ट्रेलिया को चार विकेट हराकर टूनार्मेंट के फाइनल में प्रवेश किया। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 43 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये। शुभमन गिल (आठ) और कप्तान रोहित शर्मा (28) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। 27वें ओवर में एडम जम्पा ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में (45) रनों की पारी खेली।
School Holidays: बच्चों के लिए आई खुशखबरी, नोट कर लो ये तारीख, बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिये वजह
अक्षर पटेल (27) को नेथन एलिस ने बोल्ड किया। 43वें ओवर में एडम जम्पा ने शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली को आउटकर भारत को पांचवां झटका दिया। विराट कोहली ने 98 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (84) रनों की पारी खेली। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक पंड्या को 48वें ओवर में नेथन एलिस ने मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराकर आॅस्ट्रेलिया को छठी सफलता दिलाई। हार्दिक ने 24 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए (28) रनों की पारी खेली। के एल राहुल ने 34 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 42) रन बनाये। रवींद्र जडेजा (दो) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 48.1 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। इसी के साथ भारत टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
जो भी भारत को हराएगा वह जीतेगा…Champions Trophy 2025
इंडिया की जीत के तुरंत बाद माइकल वॉन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर उस टीम का ऐलान किया है जो चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनेगी। पूर्व इंग्लिश कप्तान की भविष्यवाणी ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जो भी भारत को हराएगा वह जीतेगा। मुझे लगता है कि केवल आॅस्ट्रेलियाई ही उन्हें हरा सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में, लेकिन मुझे दुबई की पिच पर इस पर बहुत संदेह है। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने अपने पोस्ट में एक ओर जहां आॅस्ट्रेलिया को दावेदार माना है तो वहीं, दुबई की पिच का हवाला देखकर उन्होंने इस बात पर संदेह भी जताया है।
Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया की जीत को लेकर राहुल गांधी का आया बड़ा बयान !
Champions Trophy 2025 Final: नई दिल्ली। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गत मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुँच गया है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi, Congress)  ने खुशी जताई है। उन्होने कहा कि इस अविश्वसनीय उपलब्धि पर पूरा देश गर्व करता है। Champions Trophy News
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “टीम इंडिया की एक और शानदार जीत! कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का एक सच्चा नजारा – रोहित की शानदार कप्तानी में, जिसमें विराट ने भी अपनी खास प्रतिभा का परिचय दिया। पूरा देश इस अविश्वसनीय उपलब्धि पर गर्व करता है। टीम इंडिया ऐतिहासिक गौरव से एक कदम दूर! उन्होंने टीम इंडिया से अपील की है कि वो ट्रॉफी घर ले आएं” Champions Trophy News
Champions Trophy 2025 Semifinal: भारत ने कंगारुओं से बदला चुकता किया! ऑस्ट्रेलिया पर ‘विराट…
India vs Australia 1st Semi-Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से पहले भारत के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड!
India vs Australia 1st Semi-Final: खेल डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का पहला सेमीफाइनल आज मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले ही भारतीय टीम के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा हुआ है। टीम इंडिया लगातार 13 वनडे टॉस हार चुकी है। यह एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड है, जिसको टीम इंडिया सेमीफाइनल में जरूर बदलना चाहेगी। हालांकि टॉस का कोई महत्वपूर्ण रोल नहीं है और टॉस प्रदर्शन से अधिक किस्मत पर निर्भर करेगा। India vs Australia
उल्लेखनीय है कि इससे पहले टॉस का ये रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम रहा था, जिन्होंने लगातार 11 टॉस हारे थे। भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में लगातार 10 टॉस हारने का अनचाहा रिकॉर्ड है। इसके अलावा, 3 टॉस टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हारे हैं। इससे ज्यादा लगातार टॉस हारने का रिकॉर्ड केवल ब्रायन लारा (12, 1998-99) और पीटर बोर्रेन (11, 2011-13) के नाम रहा है। ICC Champions Trophy 2025 Semi-Final
विश्व कप में मिली हार का बदला चुकाने उतरेगी टीम इंडिया | India vs Australia
भारत और ऑस्ट्रेलिया का आज का मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम इंडिया इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में अपने घर पर हुए विश्व कप के फाइनल मैच में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से भी मैदान में उतरेगी। हालांकि भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, जिसमें तीनों मैच जीतकर टीम इंडिया शीर्ष स्थान पर है। अब उनकी निगाहें सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करना है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के 3 में से दो मैच बारिश में धुल गए थे, लेकिन उन्होंने बाकी बचे मैच जीतकर अपनी पकड़ मजबूत बनाई और सेमिफाइनल में पहुंचे। एक मैच में इंग्लैंड को हराया और 352 रन के भारी-भरकम लक्ष्य को 48वें ओवर में हासिल किया था।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 84 मैच ऑस्ट्रेलिया और 57 मैच भारत ने जीते हैं। हालांकि, इस बार भारतीय टीम आत्मविश्वास में है और अपने आत्मविश्वास और हालिया प्रदर्शन से उन्हें उम्मीद है कि वे ही इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचेंगे। India vs Australia
BCCI News: क्रिकेटरों में इनाम की राशि को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
India beat New Zealand: वरुण चक्रवर्ती ने अबू धाबी में मचाया कोहराम! न्यूजीलैंड का किया जीतना हराम!
स्पिनर्स के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से दी मात
India beat New Zealand: अबू धाबी। चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला। लो स्कोरिंग मैच में वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 44 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरुण चक्रवर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। 250 के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर ही क्रीज पर टिक सकी और 205 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। India vs New Zealand
पांच विकेट चटकाने वाले  बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
कीवी टीम की तरफ से सर्वाधिक 81(120) रन केन विलियमसन ने बनाए। अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर 28 (31) रनों की तेज पारी जरूर खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज विल यंग (22) ही 20 का आंकड़ा पार कर सके। बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनरों का बोलबाला रहा। वरुण चक्रवर्ती ने अपने 10 ओवर के पूरे कोटे में मात्र 42 रन दिए और 5 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। Champions Trophy 2025
इसके अलावा कुलदीप यादव को दो, जडेजा, अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। वहीं तेज गेंदबाजों में सिर्फ हार्दिक को ही एक सफलता हाथ लगी। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही।
श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाला
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (2) और कप्तान रोहित शर्मा (15) सस्ते में पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर अपना 300वां वनडे मैच खेलने आए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (11) अच्छे लय में दिख रहे थे, लेकिन मैट हेनरी के गेंद पर ग्लेन फिलिप्स द्वारा लपके गए अविश्वसनीय कैच ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। एक समय भारत ने 6.4 ओवर के बाद मात्र 30 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। लेक‍िन चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रमशः श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाला।
वहीं अतं में हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ 45 (45) रन बनाकर टीम का स्कोर 249 पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी 23 महत्वपूर्ण रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक पांच विकेट मैट हेनरी ने चटकाए। इसके अलावा जेमिसन, विलियम, सैंटनर और रचिन रविंद्र को एक-एक सफलता मिली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरुण चक्रवर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। India vs New Zealand
Champions Trophy 2025 Semifinal: भारतीय टीम फिट, ट्रॉफी जीतकर होगी हिट-केएल राहुल
India vs Pakistan: भारत-पाक मैच से पहले रोहित शर्मा के कोच ने कर दी विजेता की बड़ी घोषणा
IND vs PAK: मुंबई, (एजेंसी)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का रोमांच चरम पर है और सबसे अधिक रोमांचक मुकाबला भारत-पाक के बीच का माना जा रहा है, जोकि रविवार को दुबई में खेला जाएगा। मैच को लेकर भारत में उत्साह का माहौल देखते ही बनता है। भारत-पाक के सुपरहिट मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने टीम इंडिया की जीत का पूरा भरोसा जताया है। India vs Pakistan
दिनेश लाड ने कहा कि चाहे किसी भी देश में भारत के साथ पाकिस्तान का मैच हो, तो जीत इंडिया की ही होती है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में जो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, चाहे वे बल्लेबाज हों या गेंदबाज, सभी उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान पर फतेह करके भारत देश का नाम रोशन करेगी। लाड ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर विशेष जोर दिया और कहा कि आईसीसी ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार भी भारत ही जीतेगा।
अब रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में लौट आए हैं | India vs Pakistan
लाड ने अपने शिष्य रोहित शर्मा पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत अच्छा महसूस होता है, जब कोई उसका सिखाया हुआ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता हुआ भारतीय टीम का कप्तान बन जाता है। हालांकि कुछ महीनों से रोहित शर्मा की फार्म खराब चल रही थी लेकिन अब वह वापिस शानदार फॉर्म में लौट आए हैं, जिसका नजारा हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में रोहित शर्मा ने दिखा दिया।
उन्होंने बताया कि टीम में गिल, श्रेयस और कोहली जैसे बल्लेबाज बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम के पास आॅलराउंडर भी अच्छी फॉर्म में हैं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों के कारण दिनेश लाड को पूरा विश्वास है कि टीम इंडिया दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से जीत हासिल करेगी। India vs Pakistan
ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, ये दो तेज तर्रार खिलाड़ी हुए टीम से बाहर!
ICC Champions Trophy 2025: नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने गत दिवस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बाहर हो गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है। Jasprit Bumrah
बीसीसीआई से दी गई जानकारी के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के घोषित टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में मौका दिया गया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह दी गई है। बीसीसीआई द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जो भारतीय टीम घोषित की गई है, उसमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है, जिसमें दुनिया की शीर्ष 8 वनडे टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, क्योंकि उसने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है, इसके कारण आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है। भारत के ग्रुप-स्टेज अभियान में बांग्लादेश (20 फरवरी), पाकिस्तान (23 फरवरी) और न्यूजीलैंड (2 मार्च) के खिलाफ मैच शामिल हैं। भारत आगे बढ़कर 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल में हिस्सा ले सकेगा, उससे भी आगे बढ़कर भारत 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी हिस्सा ले सकता है। Jasprit Bumrah
Cricket News: भारत का पहला विदेशी खिलाड़ी, पढ़ाई करने आया और बन गया देश का धाकड़ क्रिकेटर
Champions Trophy: इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
Champions Trophy 2025: नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 का मुक़ाबला 23 फ़रवरी को रविवार के दिन यूएई में खेला जाएगा। जैसी उम्मीद थी ठीक वैसा ही हुआ और आख़िरकार पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी और यूएई के वरिष्ठ मंत्री और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शेख़ नाहयान अल मुबारक के बीच पाकिस्तान में हुई मुलाक़ात के बाद इस पर मुहर लग गई। पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने बताया, “पीसीबी ने यूएई को तटस्थ स्थान के तौर पर चुना है।” Champions Trophy
भारत का पहला मैच 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ और आख़िरी मैच 2 मार्च को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेला जाएगा। ग़ौरतलब है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफ़ी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा और उनके मैच यूएई में खेले जाएंगे। अगर भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंचता है तो पहला सेमीफ़ाइनल यूएई में होगा। अगर भारत सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं करता है तो फिर सभी सेमीफ़ाइनल पाकिस्तान में खेले जाएंगे। 9 मार्च को फ़ाइनल लाहौर में खेला जाएगा, लेकिन अगर भारत फ़ाइनल में पहुंचता है तो फिर ये ख़िताबी भिड़ंत यूएई में होगी।
चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 ग्रुप | Champions Trophy
ग्रुप ए – पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और न्यूज़ीलैंड
ग्रुप बी – अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका
चैंपिंयस ट्रॉफ़ी शेड्यूल के अनुसार पहला मैच 19 फ़रवरी को मेज़बान पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। पाकिस्तान का दूसरा ग्रुप मुक़ाबला बांग्लादेश के ख़िलाफ़ रावलपिंडी में 27 फ़रवरी को होगा। आठ देशों के इस टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप में अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ़्रीका है। दूसरे ग्रुप के सभी मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे। दोनों सेमीफ़ाइनल (4 और 5 मार्च) व फ़ाइनल के लिए एक रिज़र्व डे भी तय किया गया है।
आईसीसी बोर्ड द्वारा लिए गए फ़ैसले के तहत 2024-27 के चक्र के दौरान पाकिस्तान में होने वाले भारत के सभी मैच तटस्थ वेन्यू पर खेले जाएंगे और इसके बदले में भारत द्वारा आयोजित किसी भी इवेंट में पाकिस्तान से जुड़े सभी मैच भारत के बाहर खेले जाएंगे। यह समझौता पाकिस्तान में 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफ़ी, भारत में 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त तौर पर आयोजित किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर लागू होगा। यह 2028 में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप पर भी लागू हो सकता है। यह अगले चक्र का पहला आईसीसी इवेंट होगा और इसकी मेज़बानी पाकिस्तान के पास है। Champions Trophy
Medicines Banned: यूरिन इंफेक्शन से लेकर डायबिटीज तक की कई दवाओं पर लगा बैन!
Champions Trophy 2025: पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने भारतीय टीम से की ये अपील, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान!
Champions Trophy 2025: नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। चैंपिंयस टॉफी का आयोजन अगले वर्ष फरवरी में होना है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन भारतीय टीम के जाने पर अनिश्चितता बनी हुई है। बीसीआई भी साफ कह चुकी है कि इस पर सरकार ही फैसला लेगी। उधर पाक के पूर्व कप्तान शोए मलिक ने भारतीय टीम से पाकिस्तान आने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत जाकर खेली थी। शोएब ने कहा कि अब भारत को हमारे यहां आना चाहिए।
Budget 2024: मोबाइल-चार्जर खरीदना होगा सस्ता, जानें कितनी कम होगी कीमत? समझें पूरा कैलकुलेशन
खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए | Champions Trophy 2025
शोएब ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, ”दोनों देशों के बीच जो भी मतभेद हैं, वो एक अलग मुद्दा है। उसे अलग हल किया जाना चाहिए। खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए। पिछले वर्ष पाकिस्तान की टीम भारत गई थी और अब भारतीय टीम के लिए भी यह अच्छा मौका है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पाकिस्तान में कभी नहीं खेले हैं। ऐसे में यह उनके लिए बहुत अच्छा मौका होगा। हम बहुत अच्छे लोग हैं और हम बहुत मेहमाननवाज लोग हैं। मुझे यकीन है कि भारतीय टीम को जरूर आना चाहिए।” पीटीआई ने हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया था कि आईसीसी की वार्षिक बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और फॉर्मेट को लेकर चर्चा नहीं हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूनार्मेंट के लिए भारत को पाकिस्तान आने के लिए मनाने का काम आईसीसी पर छोड़ दिया है। ‘
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी पर पाकिस्तानी गेंदबाज के बयान से मचा हाहाकार, भारतीय टीम के बारे में कह दी ये बड़ी बात
Champions Trophy 2025: नई दिल्ली (एजेंसी)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है। वहीं इसको लेकर पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हसन अली ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान खिलाड़ी हसनी अली ने कहा कि हम भारत के बगैर चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि “अगर हम वहां (भारत) खेलने जा रहे हैं, तो उन्हें भी पाकिस्तान आना चाहिए।
Natural Remedies For White Hair: सफेद बालों को करना चाहते हैं काला, तो एक बार जरूर अजमाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी डाई की जरूरत..
बहुत से लोगों ने अनगिनत बार कहा है कि खेल को राजनीति से दूर रहना चाहिए। लेकिन अगर आप इसे अलग एंगल से देखेंगे, तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरव्यू में कहा कि वह पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं। इसलिए, इसका यह मतलब नहीं है कि टीम नहीं खेलना चाहती है. वह आना चाहते हैं. लेकिन जाहिर है कि उनके पास विचार करने के लिए अपनी नीतियां, देश और बोर्ड हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा, “जैसा कि हमारे चेयरमैन कह चुके हैं, अगर चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तानी में होने वाली है तो यह पाकिस्तान में ही होगी। अगर भारतीय टीम नहीं आना चाहती तो हम उनके बगैर खेलेंगे। पाकिस्तान में क्रिकेट खेला जाना चाहिए और अगर इंडिया हिस्सा नहीं लेना चाहती, तो इसका यह मतलब नहीं कि क्रिकेट खत्म हो गया। इंडिया के अलावा और भी कई टीमें है। Champions Trophy 2025
महिला एशिया कप: श्रीलंका ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विश्मी गुणारत्ने (51) और हर्षिता समाराविक्रमा (33) रनों की बेहतरीन पारियों के दम पर श्रीलंका ने महिला एशिया कप के चौथे मुकाबले में 17 गेंदे शेष रहते बंगलादेश को सात विकेट से हरा दिया है। आज यहां बंगलादेश की महिला टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने एक समय 1.3 ओवर में 17 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये थे। दिलारा अख्तर (6), इश्मा तंजीम (शून्य), रुब्या हैदर (शून्य), ऋतु मोनी (3) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने शोरिफा खातून के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। पांचवें विकेट रूप में शोरिफा खातून (5) रन बनाकर आउट हुई। छठां विकेट राबेया खान (10) गिरा। शोरना अख्तर ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 14 गेंदों में 25 रन बनाये। निगार सुल्ताना ने छह चौकों की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी।
श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और इनोशी प्रियदर्शिनी ने दो-दो विकेट लिये। सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चमारी अट्टापटू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्मी गुणारत्ने और कप्तान चमारी अट्टापटू ने पारी की अच्छी शुरुआत करने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट लिये 32 रन जोड़े। छठें ओवर में चमारी अट्टापटू (12) रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद विश्मी गुणारत्ने और हर्षिता समाराविक्रमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए दूसरे विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी की। दूसरे विकेट के रूप में विश्मी गुणारत्ने 48 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुई।हर्षिता समाराविक्रमा ने 31 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। कविशा दिलहारी 12 रन बनाकर नाबाद रही। श्रीलंका की टीम ने 17.1 ओवर मे तीन विकेट पर 114 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ICC News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 छिन सकती है। जानकारी के अनुसार 19 से 22 जुलाई के बीच श्रीलंका में होने वाली आईसीसी की बैठक में इसका ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, भारत किसी भी सूरत में पाक जाने को तैयार नहीं है। अगर भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लेती है तो फिर पूरा टूर्नामेंट की खटाई में पड़ सकता है। ऐसे में आईसीसी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को पाकिस्तान के बजाए किसी दूसरे देश में करा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि 2025 चैंपयिंस ट्रॉफी अब श्रीलंका या दुबई में खेली जा सकती है। हालांकि, पहले रिपोर्ट आई थी कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी। हाइब्रिड मॉडल के तहत टीम इंडिया अपने मैच पाकिस्तान के बजाए किसी दूसरे देश में खेलती। ये भी कहा जा रहा था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मैच श्रीलंका या दुबई में खेल सकती है। हालांकि, अब पूरा टूनार्मेंट ही दुबई या श्रीलंका में हो सकता है।
भारत के इस फैसले का इन देशों ने किया समर्थन | ICC News
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारत के इस फैसले का इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश भी समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में आईसीसी की मीटिंग में भारत की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का वेन्यू बदलने की मांग का कई और देश भी समर्थन कर सकते हैं।
शिखर धवन बने मोटोजीपी के ब्रांड एंबेसडर
यूरोस्पोर्ट इंडिया ने भारत में मोटोजीपी के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारतीय क्रिकेट आइकन शिखर धवन की नियुक्ति की आज घोषणा की। धवन यूरोस्पोर्ट इंडिया के अभियान, ‘फेस कर रेस कर’ के जरिये रेसिंग के प्रति अपने जुनून का प्रदर्शन करेंगे। धवन ने कहा ‘प्रतिष्ठित मोटोजीपी के साथ इसके भारत के राजदूत के रूप में साझेदारी करना मेरे लिये सम्मान की बात है। भारत में मोटोजीपी को लेकर बढ़ता उत्साह वास्तव में रोमांचकारी है, और यह मेरे लिए एक पूर्ण-चक्र क्षण जैसा है, खासकर जब मैं अपने गृहनगर, दिल्ली की सड़कों पर अपनी पसंदीदा बाइक की सवारी करने के अपने दिनों को याद करते हुए सोचता हूं।
इस जीवंत शहर में जन्मे और पले-बढ़े एक क्रिकेटर के रूप में मेरी यात्रा यूरोस्पोर्ट इंडिया के माध्यम से इस नई भूमिका के साथ एक व्यक्तिगत संबंध जोड़ेगी। 2024 मोटोजीपी सीजन में अब तक नौ रेस हो चुकी हैं। यूरोप, एशिया और डाउन अंडर में 11 और दौड़ें निर्धारित हैं, जिनका समापन दो अगस्त से सिल्वरस्टोन में ब्रिटिशजीपी के साथ होगा। मौजूदा 2024 सीजन के लीडर, फ्रांसेस्को बगानिया (डुकाटी लेनोवो टीम) को जॉर्ज मार्टिन (प्रामैक डुकाटी) पर केवल 10 अंकों की बढ़त के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Budget 2024 : बजट घोषणाओं के लिए पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम? इस देश में खेलेगी सारे मैच! चैंपियंस ट्रॉफी पर आया बड़ा अपडेट
Champions Trophy 2025:नई दिल्ली (एजेंसी)। ये खबर क्रिकेट फैंस के लिए है। इन दिनों भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर चलती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी ने कुछ हप्तों पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा भेजे गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को रही झंडी दिखाई थी। पाक अगले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, लेकिन भारती टीम को सरहद पार भेजे जाने पर भारत सरकार ने अभी तक रूख स्पष्ट नहीं किया है। अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाती है तो उसके मैच श्रीलंका में करवाए जा सकते हैं।
Skin Care: बरसात के मौसम में भी स्किन करेगी ग्लो, बस एक बार अजमा लें ये टिप्स…
फैसला केवल भारत सरकार के हाथों में | Champions Trophy 2025
मगर इसी साल मई में बीबीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि टीम के पाकिस्तान जाने का फैसला केवल भारत सरकार के हाथों में है। इस बीच खबर है कि भारत यदि पाकिस्तान ना जाने का फैसला लेते है तो उसके चैंपियंस ट्रॉफी के मैच श्रीलंका में करवाए जाएंगे।
आईसीसी शेड्यूल अनुसार यहां होंगे भारत के मैच
आईसीसी का जो शेड्यूल सामने आया है, उसके अनुसार भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में शामिल किया गया है, जिसमें मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी मौजूद है। उस शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने हैं।