MGNREGA Workers Protest - Sach Kahoon Hindi

MGNREGA Workers Protest: शहरी मनरेगा श्रमिकों ने नगर परिषद कार्यालय में किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य शुरू करने व बकाया भुगतान की मांग

MGNREGA Workers Protest: हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य शुरू करने व बकाया भुगतान सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा योजना से जुड़ी शहरी महिला श्रमिकों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद आयुक्त को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। Hanumangarh News

सर्वजीत कौर ने कहा कि सितम्बर 2022 में तत्कालीन सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की तर्ज पर शहरों के जरूरतमंदों व बेरोजगारों को 100 दिन का निश्चित रोजगार दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की गई। शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत जरूरतमंद परिवार जनाधार से जॉब कार्ड बनाकर रोजगार प्राप्त करते हैं। हनुमानगढ़ शहर में भी उक्त योजना चल रही है लेकिन इस योजना से जुड़े जरूरतमंदों व बेरोजगारों को विभिन्न समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। कार्य स्थल पर सुविधाओं का अभाव देखा जाता है।

मजदूरों की मजदूरी भी समय पर नहीं आ रही | Hanumangarh News

योजना में काम करने वाले मजदूरों के लिए न तो छाया का उचित प्रबंध किया जाता है तथा न ही कार्य स्थल पर दवाई इत्यादि का इंतजाम किया जाता है। मजदूरों की मजदूरी भी समय पर नहीं आ रही। रघुवीर वर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज के दौर में मजदूरों को 6 माह का भुगतान व मेटों को 8 महीने का भुगतान नहीं हुआ। कोई भी मजदूर सौ दिन का काम पूरा नहीं कर पाया। शहरी मनरेगा का किस तरह संचालन किया जा रहा है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि करीब 6000 जॉब कार्ड बने हैं पर किसी को काम पूरा नहीं मिल रहा। किसी का भुगतान नहीं हो रहा है।

जिनके घर खुंजा में हैं उन्हें सुरेशिया में काम दिया जा रहा है। जिनके घर सुरेशिया में हैं उन्हें खुंजा में कार्य दिया जा रहा है। मजदूरों का शोषण मनरेगा में जारी है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत हनुमानगढ़ में जल्द कार्य शुरू किया जाए। इस योजना से जुड़े सभी मजदूरों को 100 दिवस का निश्चित रोजगार उपलब्ध करवाया जाए।

कार्यस्थल पर पानी, छाया, दवाइयों इत्यादि का इंतजाम करवाया जाए। इस योजना में कार्य कर चुके मजदूरों की बकाया राशि अतिशीघ्र दिलवाई जाए। शहरी रोजगार गारंटी योजना की मजदूरी 600 रुपए की जाए। समय में बदलाव किया जाए। मजदूर के घर की दूरी के हिसाब से कार्य दिया जाए। साप्ताहिक अवकाश गुरुवार को किया जाए तथा भूमिहीनों को जमीन दी जाए। इस मौके पर रामेश्वर वर्मा, परमजीत कौर, गुरमेल कौर, पुष्पा, सरोज, सीता देवी, जमुना, मीरा, रामप्यारी, जसविन्द्र, मनजीत कौर आदि मौजूद थीं। Hanumangarh News

राहत की खबर : जिले की 109 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

मांगों को लेकर नरेगा कर्मियों ने विकास कार्य ठप कर रोष प्रदर्शन जारी रखा
पैनल बैठक कर समस्या का हल निकालने का अल्टीमेटम दिया

धूरी (सच कहूँ/सुरिंदर सिंह)। Dhuri News: पिछले 16 वर्षों से अपनी सेवाओं को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में नियमित करने की मांग को लेकर संघर्षरत नरेगा कर्मियों ने धूरी में ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। Sangrur News

जिला अध्यक्ष संजीव काकड़ा और ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह नत्त ने बताया कि नरेगा धरने को देखते हुए बीते दिन संयुक्त विकास आयुक्त सेना अग्रवाल ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने 16 साल पुराना बहाना दोहराया कि नरेगा कर्मी केंद्र सरकार के अधीन हैं और पल्ला झाड़ लिया। इसके जवाब में नरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब के राज्य नेताओं ने 26 मई 2023 से अब तक पंचायत विभाग द्वारा कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया से संबंधित पत्र सौंपे। Sangrur News

उन्होंने कहा कि एक तरफ गांवों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी नरेगा कर्मियों को सौंपी जा रही है और पंजाब सरकार हर काम के लिए उन पर दबाव डाल रही है, वहीं दूसरी तरफ विभाग की नौकरशाही अपनी मनमानी कर रही है। नेताओं ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटकर पंजाब के मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, फिर नरेगा कर्मियों को अपना क्यों नहीं माना जा रहा? उन्होंने विभाग को पैनल बैठक कर समस्या का हल निकालने का अल्टीमेटम दिया है। यदि शुक्रवार तक पंजाब सरकार या विभाग कोई समाधान नहीं निकालता, तो शेष कार्य पूरी तरह ठप कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– अनाज मंडी का दशकों पुराना कूड़ा डंप होगा खत्म: मीत हेयर

ढाई साल से बंद पड़े मनरेगा के काम, किया प्रदर्शन
पूर्व हल्का इंचार्ज ने जल्द कार्यों को चालू करवाने की मांग की | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। MGNREGA Workers Protest: अबोहर उपमंडल के चार गांवों में पिछले काफी समय से नरेगा सहित पंचायत विकास संबंधी कार्य बंद पड़े होने से रोषित लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के पूर्व हल्का इंचार्ज रहे कुलदीप कुमार दीप कंबोज ने उनकी समस्या को सुनते हुए सरकार से बंद पड़े कार्यों को शीघ्र चालू करवाने की मांग की। दीप कंबोज ने बताया पंजाब में आप सरकार बने को करीब ढाई वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन सीडफार्म, सराभा नगर, अजीत नगर, ढाणी कडाका सिंह आदि में मनरेगा का काम बंद पड़ा है। Abohar News

जबकि इन ग्रामीण इलाके में करीब 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। यह सभी लोग मजदूर वर्ग से जुड़े हैं, और मजदूरी कर अपने परिवारों का पेट पालते हैं। लेकिन ढाई वर्षों से इन गांवों मे मनरेगा कर्मचारियों का काम नहीं दिया जा रहा। दीप कंबोज ने कहा कि उन्होंने भी कई बार डीसी, बीडीपीओ, पंचातय विकास मंत्री तथा विभाग के डायरेक्टर तक इन लोगों की समस्या पहुंचाई लेकिन उनकी मांग को भी अनदेखा कर दिया गया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Traffic Rules: बाइक व स्कूटर चलाने वालों हो जाओ सावधान…1 सितंबर से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम..

MGNREGA Workers Protest : बकाया मजदूरी के भुगतान व समय परिवर्तन की मांग
मनरेगा मजदूरों ने जिला परिषद कार्यालय में किया विरोध-प्रदर्शन

MGNREGA Workers Protest : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मनरेगा मजदूरों व मेटों की बकाया मजदूरी का भुगतान करने व मनरेगा समय में परिवर्तन करने की मांग के संबंध में ग्राम पंचायत दो केएनजे के मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। शेरसिंह शाक्य व वार्ड पंच सुखवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत दो केएनजे में मनरेगा मजदूरों से खाला व रास्ता तथा नाली का कार्य करवाया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों के काम का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 तक किया गया है। MGNREGA Workers Protest

2 बजे के करीब बहुत गर्मी रहती है। आसपास के खेतों में धान फसल के कारण कार्यस्थल पर उमस अधिक होती है। कार्यस्थल पर पीने के पानी की सुविधा भी नहीं है। इसलिए काम किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा का काम सुबह 5.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाए। मनरेगा मजदूरों ने बताया कि कार्य करने वाले करीब 700-800 मजदूरों को 2 फरवरी से 16 फरवरी तक की मजदूरी का भुगतान चार माह बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया है। अब पिछले करीब 3-4 पखवाड़ों से भी मजदूरों की मजदूरी नहीं आई है।

मेटों की मजदूरी भी 12-13 पखवाड़ों की नहीं आई

मेटों की मजदूरी भी 12-13 पखवाड़ों की नहीं आई है। उन्होंने इन समस्याओं का समाधान करवा कर मजदूरों व मेटों को राहत प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर गुरचरण सिंह, सुखवीर सिंह, चनप्रीत सिंह, रानी, सरजीत कौर, चन्दसिंह, सीता, अनिता, रोशनी सहित कई अन्य मनरेगा श्रमिक मौजूद थे। उधर, एक्सईएन के अनुसार सॉफ्टवेयर में कुछ कमियों के कारण मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा।

इस बारे में सरकार को पुन: अवगत करवाया जाएगा। सॉफ्टवेयर में आई दिक्कत दूर होने के साथ ही बकाया मजदूरी का भुगतान हो जाएगा। मेटों को भी अगले सप्ताह में भुगतान होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला कलक्टर की ओर से कार्य का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। पानी-छाया की व्यवस्था कार्यस्थल पर जल्द करवा दी जाएगी। MGNREGA Workers Protest

Pradhan Mantri Awas Yojana : नहीं मिल रहा पीएम आवास योजना का लाभ, जिला कलक्ट्रेट पर किया विरोध-प्रदर…