Haryana-Punjab Weather News - Sach Kahoon Hindi
Haryana-Punjab Weather: उमस और गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा-पंजाब में मानसून की रफ्तार सुस्त, पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा-पंजाब में मानसून के आगमन के बावजूद बारिश की रफ्तार धीमी बनी हुई है, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण बताते हुए आठ और नौ जुलाई के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को राज्य के 21 जिलों में बारिश के आसार जताये गये हैं। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर और पटियाला में कई स्थानों पर, जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं।
भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को राज्य में बिजली की मांग 15,003 मेगावाट तक पहुंच गयी। इसके मुकाबले राज्य का अपना बिजली उत्पादन 4,673 मेगावाट रहा, जबकि केंद्रीय पूल से 10,578 मेगावाट बिजली उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.05 हर्ट्ज दर्ज की गयी।
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अनुसार सात जुलाई को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,567.02 फुट दर्ज किया गया। बांध में 38,018 क्यूसेक पानी की आवक हुई, जबकि 23,229 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पौंग बांध का जलस्तर 1,318.71 फीट रहा, जहां 17,875 क्यूसेक पानी की आवक और 15,500 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गयी।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब के शेष क्षेत्रों में भी पूरी तरह सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वर्तमान में केवल दो जिले ऐसे हैं, जहां मानसून की पूरी तरह एंट्री बाकी है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Haryana-Punjab Weather: उमस और गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा-पंजाब में मानसून की रफ्तार सुस्त, पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश
Haryana Rainfall Alert: हरियाणा-पंजाब में फिर आया मौसम का बड़ा अलर्ट
कोटा/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Rainfall Alert: चक्रवाती परिसंचरण के कारण बने मौसमी सिस्टम से हरियाणा,पंजाब में जहां बिखरी हुई बारिश चल रही है। वहीं राजस्थान के बूंदी के नैनवा में देश में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार बूंदी के नैनवा में पिछले 24 घंटे के दौरान 502 मिनी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कोटा, बांरां, बूंदी जिलों मे अत्यंत भारी बारिश दर्ज। परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी राजस्थान से होकर गुजर रही है। Haryana Rainfall Alert
कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश व शेष भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक भारी, अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की गतिविधियां दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 24 अगस्त को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है। दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी, अतिभारी बारिश का दौर 25-26 अगस्त को दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राज के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश आगामी 4-5 दिन दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
दो चक्रवातीय परिसंचरण देंगे बल | Haryana Rainfall Alert
दूसरी तरफ मानसून ट्रफ इस समय अपनी सामान्य स्थिति से काफी दक्षिण और दिल्ली से दूर बनी हुई है। निचले स्तर पर यह बाड़मेर, कोटा, अशोकनगर होते हुए आगे पूर्वी इलाकों तक फैली है। लेकिन स्थितियाँ अब इसके उत्तर की ओर बढ़ने और राजधानी के करीब आने की बन रही हैं। अगले 4-5 दिन तक मानसून ट्रफ दिल्ली के आसपास रहकर मानसून गतिविधियों को फिर से सक्रिय कर सकती है।
उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और सटे राजस्थान पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, एक लंबा पूर्व-पश्चिम ट्रफ राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिणी यूपी होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैलेगा है। जहां एव और चक्रवातीय परिसंचरण विकसित हो रहा है। ये दोनों सिस्टम मिलकर मानसून ट्रफ को अगले 4 दिनों तक गंगीय मैदानी क्षेत्रों पर स्थिर रखेंगे।
दिल्ली में मध्यम बारिश
दिल्ली में आज केवल बिखरी और हल्की बारिश के आसार हैं। अगले हफ्ते की शुरूआत में दिल्ली के बेहद करीब रहेगा। 24 से 27 अगस्त के बीच दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश और गरज-चमक के साथ पड़ने की संभावना है। हालांकि, 27 अगस्त से ट्रफ एक बार फि दिल्ली के दक्षिण में खिसक जाएगा और मानसून की गतिविधियाँ धीमी हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:– माता विमला इन्सां की पुण्यतिथि पर 7 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
Haryana-Punjab Weather News:  हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। उत्तर भारत में बारिश को लेकर अब परिस्थिति अनुकूल बन गई है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून टर्फ लाइन पंजाब व हरियाणा से गुजर रही है। यही वजह है कि आगामी दिनों में हरियाणा व पंजाब में बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को भी हरियाणा, पंजाब,राजस्थान में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई व एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान राज्य में सर्वाधिक वर्षा विजयनगर अजमेर में 103 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन पंजाब-हरियाणा से होकर गुजर रही है। मंगलवार को भरतपुर,कोटा, जयपुर, उदयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राजस्थान में कल से फिर भारी बरसात
पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यरूप से शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राज में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। Haryana-Punjab Weather News
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather: देशभर में एक तरफ जहाँ मानसून आने के पाँचवे दिन 14 राज्यों में मध्यम, बारिश व भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तरभारत के राजस्थान के बीकानेर व फलौदी सहित बॉर्डर ले लगते इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। उत्तरभारत के हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हुई। कश्मीर में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
यह मौसमी सिस्टम अगले 4 दिनों तक बना रहने की उम्मीदों है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम आंधी-बारिश का बना रहेगा। देशभर में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ पिछले पाँच दिनों के दौरान बारिश ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ 2900 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक मई माह में छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश से 6 गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है।
दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट जारी | Haryana-Punjab Weather
आईएमडी व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तेज आंधी की संभावना बनी हुई है। इसको लेकर अलर्ट भी किया है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी बनी हुई है। दक्षिण कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
केरल, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़,तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 मई से पूर्वोत्तर राज्यों जैसे नागालैंड,मणिपुर और मिजोरम में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़,मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड,पश्चिम बंगाल,पूर्वी गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो सकती है। Haryana-Punjab Weather
यह भी पढ़ें:– UP Railway News: यूपी के इन गांवों में बिछेगी नई रेलवे लाइन, जमीन का होगा अधिग्रहण
Haryana-Punjab Weather News: धूलभरी आंधी के साथ बढ़ेगा तापमान, उमसभरी गर्मी होगी, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल
Haryana-Punjab Weather News: नई दिल्ली/हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार।  उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा में पंजाब में जहाँ हीट वेव का कहर जारी है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पर राहत की बात यह है कि बढ़ते तापमान के बीच अभी तक दिल्ली में लोगों को हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ा है। पर राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में आगामी दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि बुधवार देर सांय व रात्रि को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से एक बार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन वीरवार को दोपहर तक फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट व भारत मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों के दौरान दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में एक तरफ जहाँ अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, वहीं धूलभरी आंधी भी चलेगी। इस कारण दिल्ली में उमसभरी गर्मी बनी रह सकती है।
चक्रवातीय परिसंचरण से बदलेगा मौसम | Haryana-Punjab Weather News
उत्तरी पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के निचले हिस्सों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इस सिस्टम से एक लंभी पूर्व-पश्चिम दिशा की ट्र रेखा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। यह ट्रफ दिल्ली के करीब स्थित है। शुरूआत में हवाएं हल्की और परिवर्तनशील होंगी, जो बाद में पूर्वी दिशा में मुड़ जाएंगी दिन भर की गर्मी और बढ़ती नमी के कारण शाम के समय दिल्ली में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। इसके साथ ही धूल भरी आँधी और तेज हवाओं की भी संभावना बनी हुई है।
दिल्ली में अब तक नहीं चली लू
दिल्ली में अब तक मई के महीने में एक भी दिन लू नहीं चली है। अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस 16 मई 2025 को रिकॉर्ड किया गया था। वीरवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा दर्ज किया गया है। 23 मई से दिल्ली-एनसीआर में पूर्वी हवाएं तेज हो जाएंगे और अगले 4 दिनों तक ऐसी ही बनी रहेंगी। जिसके कारण इस पूरे सप्ताह दिल्ली में चिपचिपी गर्मी, भारी उमस, गर्म दिन और उमस भरी रातों की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दिल्ली/एनसीआर में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है। जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा, लेकिन लू चलने की संभावना कम है। दिल्ली में मौसम गर्म और उमस भरा तो रहेगा, लेकिन हीटवेव की संभावना कम है।
Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में इस तारीख से बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने की नई भविष्यवाणी
Haryana-Punjab Weather News: हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा समेत उत्तर भारत में इस समय गर्मी के साथ-साथ गर्म लू चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो 9 शहरों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा का सरसा शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को हवा में बदलाव आएगा और 28 और 29 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल व पश्चमी हवाएं चलने से मौसम गर्म रहेगा। हरियाणा-पंजाब में 30 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा-पंजाब के कुछ क्षेत्रा में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पर्याप्त पानी व पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है।
UPSC Exam: 12वीं के बाद UPSC की तैयारी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए सफलता के आसान टिप्स
देश भर में 1005 फीसदी बारिश का अनुमान | Haryana-Punjab Weather News
मौसम विज्ञान विभाग( आईएमडी) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अनुमान प्रस्तुत किया है, जिसमें कहा गया है कि 2025 में पूरे देश में औसत से 105 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय कृषि और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां एक बड़ी संख्या में लोग कृषि पर निर्भर हैं। बारिश का सीधा प्रभाव फसल उत्पादन और कृषि विकास पर पड़ता है। यदि वर्षा की मात्रा बढ़ती है, तो इसका मतलब है कि फसलों की जल आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे उत्पादकता बढ़ सकती है। यह अनुमान किसानों के लिए एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि अधिक वर्षा से उनकी फसलों की उपज में वृद्धि हो सकती है। इससे न केवल किसान की आय में सुधार होगा, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
मई में जारी होगा दूसरा मौसम बुलेटिन
भारत मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि साल 2025 में मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मानसून के दौरान औसत बारिश 87 सेंटीमीटर के दीर्घकालिक औसत का अनुमान लगाया गया है। अच्छी बारिश की वजह से किसानों और जल संकट झेल रहे इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दे कि आईएमडी ने मॉनसून का अभी सिर्फ पहला बुलेटिन जारी किया गया है। इसके बाद मास मई मध्य में भारत मौसम विभाग सटीक संभावना का अलर्ट जारी करेगा।
Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में फिर होगा मौसम में बदलाव, जानिए कब है बारिश के आसार
Haryana-Punjab Weather News:  सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। हिमाचल प्रदेश में हुए हिमपात व बारिश की वजह से हरियाणा-पंजाब में भी मौसम पर असर दिखाई देगा। दरअसल भारत मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसी संभावना के चलते हरियाणा व पंजाब में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 फरवरी तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है।
Haryana News: महिलाओं को जल्द मिलेंगे 2100 रुपये, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आया ये बड़ा ब्यान
इस दौरान 24 फरवरी तक उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 25 व 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य में बीच-बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। दूसरी तरफ सर्दी के दिनों में हिमपात की कमी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में भी इन दोनों बागवानी की फसल को राहत मिली है। क्योंकि हिमपात का मौसम बागवानी के लिए सबसे उचित मौसम माना जाता है। हिमाचल प्रदेश में हालिया मौसम परिवर्तन से किसानों और बागबानों को राहत मिली है। Haryana-Punjab Weather News
Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ सावधान, इस रात से होने वाली है झमाझम बारिश
Haryana-Punjab Weather News: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। उत्तर भारत में रात्रि के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के बावजूद भी सुबह में रात के वक्त ठंड अभी बनी हुई है। हालांकि दिन के वक्त धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। जिसकी वजह से दिन के वक्त ठंड का एहसास कम हो रहा है। आईएमडी ने दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी संभावना जताई है। पहला 29 जनवरी की रात को सक्रिय होगा। यह ज्यादा असरदायक नहीं होगा। लेकिन 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम में जबरदस्त परिवर्तन लेकर आएगा। इसका असर हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जो 4 से 5 दिनों में कम होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम की गतिविधि की तीव्रता और पैमाने पर अभी बताना जल्दीबाजी होगी। लेकिन यह एक मजबूत मौसम प्रणाली होगी। जिसका असर अगले सप्ताह दिखाई देगा। विभाग के अनुसार बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। जिससे रात्रि के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी
Haryana Expressways: हरियाणा में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन शहरों की जल्द बदलेगी तस्वीर, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान
2 से 4 फरवरी तक राजस्थान में होगी बारिश | Haryana-Punjab Weather News
विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पिछले 48 घंटो में तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना व अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, कोटा,अजमेर,जयपुर,भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
Haryana Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में एक बार फिर से तूफानी बारिश की भविष्यवाणी, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट
Haryana Punjab Weather News:  हिसार (संदीप सिंहमार)। इस समय हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, पंजाब में एक बार फिर से 11 और 12 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। 10 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव चलेगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ जगहों पर धूप निकल आई है। Haryana Punjab Weather News
Isro News: इसरों ने अंतरिक्ष में उगाएं पौधे, जाने क्यों किया जा रहा ये प्रयोग, कितना होगा ये सफल?
बर्फबारी से ऊपरी शिमला में यातायात रहा प्रभावित, मौसम बिगड़ने का अनुमान
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह कई क्षेत्रों में बसों सहित अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दोपहर बाद शिमला के कुफरी, नारकंडा, हाटू पीक, डोडरा क्वार के अलावा लाहौल, किन्नौर, मंडी और सिरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से शिमला-रामपुर-किन्नौर एनएच नारकंडा के पास बंद हो गया और उपरी शिमला से संपर्क कट गया।
ऊपरी शिमला के लिए मंगलवार सुबह कुफरी-फागू मार्ग पर फिसलन की वजह से आवाजाही प्रभावित रही। नारकंडा की ओर से भी बसें नहीं चलीं। फिसलन के कारण कुफरी में जाम लगा रहा। इस वजह से सैकड़ों यात्री फंसे रहे। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा शिमला से भी सुबह के समय शिमला से ऊपरी शिमला के लिए बसों को नहीं भेजा गया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी भागों में 10 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूवार्नुमान जताया है। इस दौरान निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज सुबह बिलासपुर, ऊना, मंडी व सुंदरनगर में कोहरा दर्ज किया गया। उधर, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 व 12 जनवरी को प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी का पूवार्नुमान है। 13 जनवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि सात, आठ और नौ जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 1.6, कल्पा -3.0, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.0, नाहन 8.6, पालमपुर 2.2, मनाली -0.1, कांगड़ा 4.7, मंडी 5.2, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 7.2, डलहौजी 3.6, कुफरी -0.1, कुकुमसेरी -7.8, नारकंडा -1.5, भरमौर 1.2, रिकांगपिओ 0.2, सेऊबाग 0.5, बरठीं 6.4, कसौली 6.5, सराहन 4.0, ताबो -8.7 व बजौरा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में इस तारीख से बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather News: दिसम्बर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग की मानें तो 6 दिसम्बर तक ठंडी उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाने के भी आसार हैं। सात दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी। सात से आठ को आंशिक बादल छा सकते हैं। उधर तेलंगाना में कुछ स्थानों पर और सुदूरवर्ती जगहों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ
दिसंबर की शुरूआत के बाद भी पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक और चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
तेलंगाना में अगले सात दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
तेलंगाना में कुछ स्थानों पर और सुदूरवर्ती जगहों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
कम दबाव के कारण चक्रवात फेंगल और कमजोर पड़ा | Haryana-Punjab Weather News
तमिलनाडु के उत्तरी आंतरिक भाग पर चक्रवाती तूफान फेंगल निम्न दबाव के कारण और कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से सटे उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु पर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और आज सुबह 0530 बजे तटीय कर्नाटक और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में स्थित था, और 0830 बजे भी उसी क्षेत्र में बना हुआ था।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, नमक्कल, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी और तिरुपत्तूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 09 दिसंबर तक पूवार्नुमान लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चेन्नई शहर और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने का अनुमान है। Haryana-Punjab Weather News
यह भी पढ़ें:– Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी कैथल निवासी गुरमेल को एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा
Haryana-Punjab Weather: आईएमडी का अलर्ट! इन राज्यों होगी भारी बारिश, हरियाणा -पंजाब में घना कोहरा!
Haryana-Punjab Weather Update: नई दिल्ली (एजेंसी)। देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली इन दिनों गैस चैंबर बनी हुई है। जहरीले धुंए ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का तीसरा चरण लागू हो चुका है, इसके तहत निर्माण और विध्वंस से जुड़े कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके बावजूद दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शनिवार सायं 4 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 417 दर्ज किया गया। Haryana-Punjab Weather
वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर गुरुग्राम में 320, गाजियाबाद में 363, नोएडा में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अमृतसर में एक्यूआई 341 पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते अस्पतालों में सांस संबंधी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायतों और सरकारों के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदूषण में कमी नहीं आ रही हैं। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच को ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर को ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है। Delhi AQI
जीन्द प्रदेश में सर्वाधिक प्रदूषित | Haryana-Punjab Weather
हरियाणा के शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। हरियाणा के 7 शहरों का एक्यूआइ ज्यादा खराब श्रेणी में है। प्रदेश में जीन्द सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 394 पहुँच गया। प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ने के साथ ही हादसे भी बढ़ रहे हैं। हरियाणा के जीन्द के अलावा बहादुरगढ़ में एक्यूआई 388, पानीपत में 350, रोहतक में 339, सोनीपत और भिवानी में 325, गुरुग्राम में 320 और कैथल में 318 पहुँच गया है। Haryana-Punjab Weather
School Holiday: स्कूल के बच्चों की हो गई मौज! स्कूल बंद! सरकार ने आदेश किए जारी!
Haryana Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में आंधी, बारिश के आसार, मौसम विभाग ने बताई तारीख
Haryana Punjab Weather News:  हिसार (संदीप सिंहमार)। बदलते मौसम को देखते हुऐ, अब पंजाब के बहुत से इलाको में ठंड महसूस होने लग गई है। क्योंकि पंजाब और चंडीगढ़ में रात्रि होने के पश्चात ठंड पढ़नी शुरू हो चुकी हैं। जिस दौरान पंजाब के फरीदकोट जिले में अब तक की सबसे अधिक ठंड का मौसम को दर्ज किया गया हंै। उसके साथ ही पजांब के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री से अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर पहुंच गया हैैैं। जिसके बाद लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं।
Diabetes Remedy: लाखों की दवाई भी फेल हैं इन घरेलू नुस्खों के आगे, डायबिटीज को बड़ी आसानी से करती हैं कंट्रोल
27 तक साफ 30 अक्तूबर के बाद बदलेगा मौसम | Haryana Punjab Weather News
आपको बता दें कि एक रिपोर्ट में मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्तूबर तक मौसम साफ होगा, जिसके पश्चात 30 अक्तूबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार लगाऐं जा रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब में आंधी और बारिश होने की काफी संभावनाए हैं। वहीं बदलते मौसम के साथ ही कई शहरों व कई राज्यों में प्रदूषण का सिलसिला भी शुरू हो चुका हैं।
कही छाऐ बादल तो कहीं हो सकती हैं बरसात
मिली जानकारी के मुताबिक – लुधियाना का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 109, मंडी गोबिंदगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 119, पटियाला 112 , जालंधर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114, अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 115,खन्ना का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 117,और रूपनगर का  112 दर्ज किया जा चुका हैं। इसके साथ हीं बीते मंगलवार के दिन जालंधर का तापमान 33.1 तक देखा गया हैं। वहीं पटियाला में बीरवार यानि की आज काले बादल छाए हुऐं और शायद आज बारिश भी हो सकती हैं।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा का तापमान 24.11 डिग्री दर्ज किया हैं। वहीं मौसम विज्ञान विभाग का कहना हैं, कि आज हरियाणा में मौसम साफ ही रहेगा। जिसके चलते आज का हरियाणा का अधिकतम तापमान 31.43 सेल्सियस हो सकता हैं। 25 अक्तूबर के बाद मौसम में परिर्वतन आ सकता है। वहीं 30 अक्तूबर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
अपने खान-पान का भी रखे ध्यान
आपको बता दें कि बढ़ती ठंड़ और बदलते मौसम के मुताबिक – सभी माता-पिता अपने छोटे बच्चों व अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रखें, क्योंकि बदलते मौसम के हिसाब से हमें ठंड़ी चीजों से प्रहेज करना चाहिए। जिसके बदले में आप अपने बच्चों व परिवार के साथ अच्छा सात्विक आहार ले सकते हैं। जैसे कि ताजे फल, ताजी सब्जियां, अंकुरित अनाज, शहद, घी, नट्स, अनाज, दालें, अदरक, गुड़, अपरिष्कृत चीनी, हल्दी, काली मिर्च और दूध आदि ये सभी आहार सात्विक भोजन में आते है। इनके उपयोग से आप अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल अच्छे से रख सकते हैं।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र चेन्नई तट को पार किया
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र गुरुवार सुबह चेन्नई के उत्तर के तट को पार कर गया। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम में बना दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज तड़के लगभग 04.30 बजे चेन्नई के उत्तर में पुड्डुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर गया। इसके बाद, यह कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया। इसके बाद आज तड़के 05.30 बजे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में केंद्रित हो गया। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।