Bangladesh Violence - Sach Kahoon Hindi
चोरी के आरोप से भयभीत हिंसाग्रस्त बांग्लादेशी भीड़ से बचने को नहर में कूदा मिथुन सरकार
Minority Rights in Bangladesh: ढाका। हिंसा से जूझ रहे बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक और हिंदू नागरिक की जान चली गई। आरोप है कि चोरी के संदेह में एक भीड़ ने उसका पीछा किया, जिसके बाद भयभीत होकर वह जान बचाने के प्रयास में भागा और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। Bangladesh News
स्थानीय प्रशासन के हवाले से आई जानकारी के अनुसार, नौगांव जिले में मिथुन सरकार नामक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाया। आरोपों से घबराकर वह मौके से भाग निकला और एक नहर में कूद गया। बाद में मंगलवार दोपहर नहर से उसका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसक घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों और दिसंबर 2025 के दौरान कई जिलों से हमले, हत्या और उत्पीड़न की खबरें सामने आई हैं।सोमवार को जेसोर जिले में एक हिंदू व्यवसायी, जो एक स्थानीय समाचार पत्र से जुड़े थे, को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उसी दिन नरसिंगदी शहर में 40 वर्षीय एक हिंदू किराना दुकानदार की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। Bangladesh News
खोखन चंद्र दास नामक व्यक्ति पर अत्यंत क्रूर हमला किया गया था
इससे पहले शरियतपुर जिले में खोखन चंद्र दास नामक व्यक्ति पर अत्यंत क्रूर हमला किया गया था। उन्हें बेरहमी से पीटा गया, लूटा गया और आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें ढाका ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
जनवरी की इन घटनाओं से पहले दिसंबर में भी हिंसा की कई वारदातें सामने आई थीं। 24 दिसंबर को राजबाड़ी शहर में अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उससे कुछ दिन पहले मैमनसिंह में 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मार डाला था और उनके शव को जला दिया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। Bangladesh News
हिंदू, बौद्ध और ईसाई एकता परिषद के अनुसार, दिसंबर माह में ही बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर कम से कम 51 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 10 लोगों की मौत हुई। इन मामलों में हत्या के साथ-साथ लूटपाट, आगजनी और यौन हिंसा की घटनाएं भी शामिल हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह हिंसा ऐसे समय पर हो रही है, जब देश संसदीय चुनावों की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद होने वाले पहले आम चुनाव 12 फरवरी को प्रस्तावित हैं, जिससे राजनीतिक और सामाजिक तनाव और अधिक गहराने की आशंका जताई जा रही है। Bangladesh News
Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल
Bangladesh Minority Violence: ढाका। बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदू समुदाय के विरुद्ध हिंसक घटनाओं में वृद्धि की खबरें सामने आ रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीते 24 घंटों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर दो हिंदू नागरिकों की हत्या कर दी गई, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल गहरा गया है। Bangladesh News
पहली घटना राजधानी ढाका से समीप नरसिंदी जिले की बताई जा रही है। यहां पलाश उपजिला क्षेत्र में 40 वर्षीय सरत चक्रवर्ती मणि की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। बताया गया है कि वे चारसिंदूर बाजार में किराना व्यवसाय से जुड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से अचानक हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले के पीछे कट्टरपंथी तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
दूसरी घटना देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित जशोर जिले के मोनिरामपुर उपजिला में घटी। यहां 38 वर्षीय कारोबारी राणा प्रताप बैरागी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। राणा प्रताप कपालिया बाजार में बर्फ निर्माण इकाई के संचालक थे और नारायल से प्रकाशित एक स्थानीय समाचार पत्र से भी जुड़े हुए थे। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार शाम मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे, उन्हें फैक्ट्री से बाहर बुलाया और पास की गली में ले जाकर नजदीक से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया
मोनिरामपुर थाना प्रभारी मोहम्मद रजिउल्लाह खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जशोर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Bangladesh News
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पूर्व शरियतपुर जिले में एक व्यक्ति की कथित रूप से भीड़ द्वारा हत्या की गई थी, जबकि मयमनसिंह क्षेत्र में एक अन्य हिंदू नागरिक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी।
दिसंबर माह में भी अलग-अलग जिलों से भीड़ हिंसा और हत्या की घटनाएं रिपोर्ट की गई थीं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मानवाधिकार संगठनों का ध्यान भी इस ओर आकर्षित किया है। Bangladesh News
Bangladesh Tensions: बांग्लादेश में हिंसा जारी, भारतीय वीज़ा सेंटर अगले आदेश तक बंद
Bangladesh Tensions: चटगांव। बांग्लादेश में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र चटगांव स्थित पोर्ट सिटी में भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (Indian Visa Center closed) को रविवार से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में आगजनी और हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसी बीच, हाल के दिनों में कट्टरपंथी संगठनों द्वारा भारतीय उच्चायोग के घेराव की कोशिश भी की गई, हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर उन्हें रोक दिया। इससे पूर्व ढाका सहित दो अन्य शहरों में भी भारतीय वीज़ा केंद्रों की सेवाएं स्थगित की जा चुकी हैं। Bangladesh News
अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा किए बिना वीज़ा सेवाओं को पुनः आरंभ करने पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। शुक्रवार को चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर हुई हिंसा में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद चटगांव वीज़ा केंद्र को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कट्टरपंथी संगठन ‘इंकलाब मंच’ से जुड़े प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से देश के कई हिस्सों में अशांति का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के चटगांव के खुल्शी क्षेत्र में स्थित भारतीय मिशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाज़ी शुरू कर दी गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। Bangladesh News
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आयुक्त हसीब अजीज ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। झड़प में घायल लोगों को उपचार के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनके विरुद्ध आतंकवाद-निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले बुधवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब कर बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता जताई थी। भारत ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से भारतीय मिशनों और राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
इसी दौरान चटगांव में एक अन्य घटना में प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल के आवास को आग के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार रात चश्माहिल इलाके में हुई, जहां गुस्साई भीड़ ने घर के भीतर खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी जला दिया, जो चटगांव के पूर्व महापौर मोहिउद्दीन चौधरी की बताई जा रही है। Bangladesh News
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में खौफनाक मंज़र! हिंसा को देखते हुए बांग्लादेश ने जारी की कड़ी चेतावनी
‘इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा…’
Bangladesh Violence: ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को मैमनसिंह जिले में हुई एक दर्दनाक घटना की आधिकारिक पुष्टि की, जिसमें एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अंतरिम प्रशासन की ओर से जारी बयान में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने स्पष्ट कहा कि नए बांग्लादेश में इस प्रकार की हिंसा अस्वीकार्य है और इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रखा जाएगा। Bangladesh News
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे शरीफ उस्मान हादी के निधन के बाद देश के कई हिस्सों में तनाव और हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। हादी की मृत्यु के बाद भड़की अशांति ने बांग्लादेश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को एक बार फिर अस्थिर कर दिया है।
क्या है मामला | Bangladesh News
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा, फिर शव को एक पेड़ से बांध दिया और आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को काबू में किया और शव को कब्जे में लिया।
बताया गया है कि दीपू चंद्र दास एक युवा गारमेंट फैक्ट्री कर्मचारी था और मैमनसिंह के भालुका उपजिला स्थित डुबालिया पारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब नौ बजे भीड़ ने उस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया और हिंसा को अंजाम दिया। बाद में शव को मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस मामले में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच की प्रक्रिया जारी है। Bangladesh News
शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के कई शहरों में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस दौरान ढाका सहित अन्य क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं सामने आईं, जिनमें प्रमुख समाचार पत्रों के कार्यालयों को आग लगाए जाने की घटनाएं भी शामिल हैं।
शुक्रवार को देश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर रहमान के पूर्व आवास धनमंडी-32 में भी आगजनी की सूचना मिली, जिसे कुछ महीने पहले ही ढहा दिया गया था। अंतरिम सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि आगजनी, धमकी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां देश को एक नाजुक मोड़ पर और अस्थिर कर सकती हैं। प्रशासन का यह भी कहना है कि ऐसी घटनाओं के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों के छोटे समूह की भूमिका हो सकती है, जिन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। Bangladesh News
Bangladesh: बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी छात्र नेता हादी की मौत से सुलगा बांग्लादेश
देशव्यापी प्रदर्शन, अवामी लीग के दफ्तरों में लगाई आग
Bangladesh Violence: ढाका। सिंगापुर के एक अस्पताल में युवा नेता उस्मान हादी के निधन के बाद बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक अशांति फैल गई। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह ढाका के बिजोयनगर क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान उन पर गोलीबारी की गई थी, जिसके बाद उनका इलाज विदेश में चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही कई शहरों में आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। Bangladesh News
उग्र भीड़ ने सार्वजनिक तथा निजी संपत्तियों को निशाना बनाते हुए कई स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की। राजशाही में प्रदर्शनकारियों ने एक स्थानीय अवामी लीग कार्यालय को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। हालात बिगड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करनी पड़ी।
हिंसा के दौरान देश के दो प्रमुख समाचार पत्रों—द डेली स्टार और प्रोथोम आलो—की इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया गया। द डेली स्टार के ढाका कार्यालय पर हमला होने के बाद वहां मौजूद 25 पत्रकारों को कई घंटों बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
इसी क्रम में चट्टोग्राम स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर भी प्रदर्शन किए जाने की सूचना है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। देश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने उस्मान हादी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। साथ ही, मौजूदा हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिए उन्होंने एक उच्चस्तरीय बैठक भी आहूत की। Bangladesh News
India-Bangladesh Cricket: भारत-बांग्लादेश महिला क्रिकेट सीरीज पर संकट के बादल! स्थगित हो सकता है दौरा
India-Bangladesh Women’s Cricket Series: नई दिल्ली। दिसंबर में निर्धारित भारत-बांग्लादेश महिला क्रिकेट सीरीज पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत होने वाली यह द्विपक्षीय श्रृंखला बांग्लादेश में तेज़ी से बदलते राजनीतिक हालात के कारण टल सकती है। इस प्रस्तावित दौरे में तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले शामिल थे। हालांकि, दोनों बोर्डों की ओर से इन मैचों की तारीख और स्थल की औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। India-Bangladesh Cricket News
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एक औपचारिक पत्र मिला है, जिसमें इस पूरी लिमिटेड ओवर सीरीज को आगे की किसी उपयुक्त तिथि पर पुनर्निर्धारित करने की सूचना दी गई है। पत्र में वजह स्पष्ट नहीं बताई गई, लेकिन माना जा रहा है कि हालिया राजनीतिक उठापटक ने इस निर्णय को प्रभावित किया है।
कोलकाता और कटक सीरीज की मेजबानी करने वाले थे। वनडे मैच महिला वनडे चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत का प्रतीक माने जा रहे थे, इसलिए श्रृंखला का टलना दोनों टीमों के कार्यक्रम पर असर डाल सकता है। इससे पहले पुरुष क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा भी बदला जा चुका है। अगस्त 2025 में होने वाली पुरुषों की टी-20 और वनडे सीरीज को अब सितंबर 2026 के लिए निर्धारित किया गया है।
बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव तब बढ़ा जब इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ‘मानवता के विरुद्ध अपराध’ के मामले में मृत्युदंड सुनाया। 78 वर्षीय हसीना को पिछले वर्ष छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा का दोषी पाया गया था। यह फैसला उनकी अनुपस्थिति में सुनाया गया, जिसका संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने विरोध किया है। वर्तमान में शेख हसीना भारत में हैं, और बांग्लादेश सरकार उनकी वापसी की मांग पर अड़ी हुई है। इन्हीं परिस्थितियों के कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ा है, जिसके असर खेल जगत पर भी दिखाई दे रहे हैं। India-Bangladesh Cricket News
Bangladesh Hindus Protest : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश में हिंसात्मक गतिविधियों के बीच शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार की स्थापना की गई, जिसकी समाप्ति शनिवार को देश के मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल के जबरदस्ती दिलवाए गए इस्तीफे के रूप में हुआ। इसी दौरान बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कई हमलों की खबरें भी प्रकाश में आईं। Bangladesh News
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की 170 मिलियन आबादी में से लगभग 8 प्रतिशत हिंदुओं ने ऐतिहासिक रूप से विपक्षी गुट को छोड़ शेख हसीना की धर्मनिरपेक्ष अवामी लीग पार्टी का समर्थन किया है, जिसमें एक कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी भी शामिल है। एक मीडिया रिपोर्ट में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद, बांग्लादेश में कम से कम दो हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर 52 जिलों में कम से कम 205 हमलों का शिकार होना पड़ा है।
‘‘हम सुरक्षा चाहते हैं क्योंकि हमारा जीवन विनाशकारी स्थिति में है”
रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के समक्ष ऐसे हमलों के आंकड़े रखे, जिन्होंने हाल ही में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी। रिपोर्ट में कहा, ‘‘हम सुरक्षा चाहते हैं क्योंकि हमारा जीवन विनाशकारी स्थिति में है। हम रात में जागकर अपने घरों और मंदिरों की रखवाली कर रहे हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। हम मांग करते हैं कि सरकार देश में सांप्रदायिक सद्भाव बहाल करे।’’
मीडिया रिपोर्ट में यूनिटी काउंसिल के प्रेसिडियम सदस्य काजल देवनाथ ने कहा, ‘‘अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। किसी भी अल्पसंख्यक व्यक्ति पर राजनीतिक कारणों से किया जाने वाला हमला अस्वीकार्य है। अपराध करने वाले को सजा जरूर मिली चाहिए। घरों को जलाने और लूटने से न्याय नहीं मिलेगा।’’ खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि देश में हिंदुओं पर हमले मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे लोगों द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये घटनाएं किसी ‘व्यवस्थित एजेंडे’ का हिस्सा नहीं थीं। Bangladesh News
Hindenburg-Adani Case: कांग्रेस ने की ‘हितों के सभी टकरावों को खत्म करने की मांग’
Bangladesh News Updates : मोहम्मद यूनुस संभालेंगे बांग्लादेश की कमान, आज ग्रहण करेंगे पदभार
Bangladesh News Updates : बांग्लादेश (एजेंसी)। गुरुवार को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में ये उठापटक हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस (Nobel laureate Muhammad Yunus ) बांग्लादेश की कमान संभालेंगे। Bangladesh News
बांग्लादेश में हो रहे इस घटनाक्रम के बीच भारत अलर्ट मोड़ पर है, क्योंकि इस घटनाक्रम के बाद बहुत से बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश थी, इस संबंध में बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी सीमा पर बहुत से बांग्लादेशी एकत्र हुए थे, लेकिन कोई भी भारत में प्रवेश नहीं कर पाया क्योंकि सीमा पूरी तरह से सील कर दी गई थी। बाद में बीजीबी द्वारा उन्हें वापस ले लिया।’’
विंग कमांडर देवेंद्र जीत सिंह क्लेर जोकि 1971 के युद्ध में महान दिग्गज रहे, ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक छात्र विरोध इस तरह विकराल रूप ले लेगा, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था। एक मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति दिल दहला देने वाली है। किसी भी चीज पर कोई नियंत्रण नहीं है। आगजनी और दंगे हो रहे हैं। भीड़ बेकाबू है, जोकि सब कुछ नियंत्रित कर रही है। इन लोगों को किससे समर्थन मिल रहा है, यह समझना मुश्किल है। क्योंकि एक छात्र विरोध इस तरह विकराल रूप धारण नहीं कर सकता।’’ Bangladesh News
Paris Olympics 2024 : ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट ने किया ऐसा ऐलान! हर कोई हैरान!…
Bangladeshi Refugees Plead : बांग्लादेशी शरणार्थियों की गुहार! ‘‘हमें भारत में जगह दो या हमें मार दो’’!
Bangladeshi Refugees Plead : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेशी हिंसा (Bangladesh Protest) के बीच भारत बांग्लादेश सीमा पर शरणार्थी संकट गहराने लगा है। ऐसा मामला तब देखने में आया जब पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बांग्लादेशी शरणार्थियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से गुहार लगाई, ‘‘या तो हमें भारत में शरण दे दो या यहीं मार दो। अगर हम वापस गए तो वे भी हमें मार देंगे।’’ बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत में शरण लेने के लिए 500 से अधिक शरणार्थी नो मैन्स लैंड पर इंतजार कर रहे हैं। Bangladesh Protest
छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह से उत्पन्न गंभीर संकट के कारण शेख हसीना ने बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और ढाका भाग गईं। छात्रों के विरोध की शुरूआत बांग्लादेश में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए नौकरी कोटा में सुधार की मांग को लेकर हुई। हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के प्रदर्शनकारियों ने खुशी मनाई। वहीं दूसरी ओर हिंदुओं और अवामी लीग के सदस्यों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित हिंसा की रिपोर्ट ने अब चिंताएं बढ़ा दी हैं। साथ ही बांग्लादेश के विरोध और उथल-पुथल के परिणामस्वरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में शरणार्थी संकट में भी नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। Bangladesh Violence
बांग्लादेश से शरणार्थी नागर नदी को तैरकर पार कर गए | Bangladesh Protest
एक बांग्ला समाचार पत्र में बताया गया कि सैकड़ों शरणार्थी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के साथ उत्तर दिनाजपुर सीमा के पास नो-मैन्स लैंड पर आ गए हैं। संघर्ष-ग्रस्त बांग्लादेश से शरणार्थी भारत में शरण लेने के लिए नो-मैन्स लैंड तक पहुँचने के लिए नागर नदी को तैरकर पार कर गए हैं। बीएसएफ ने आश्रय देने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहने में सतर्कता बरती है। Bangladesh News
रिपोर्ट में 500 ​​से अधिक शरणार्थी, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, एक ही गुहार के साथ नो-मैन्स लैंड पर खड़े हैं- ‘भारत से आश्रय’। जैसा कि भारत बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को शरण देने के कूटनीतिक संघर्ष से गुजर रहा है, बीएसएफ शरणार्थियों को आक्रामक तरीके से वापस भेज रही है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात, बलियाडांगी उपजिला में बांग्लादेश के प्रदर्शनकारियों ने राधाकृष्ण बाजार पर धावा बोला और दुकानों को जला दिया।
बांग्लादेश को देश के सबसे प्रशंसित बुद्धिजीवियों में से एक – नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस – से उम्मीदें हैं कि वे तख्तापलट और राजनीतिक उथल-पुथल से त्रस्त देश में स्थिरता लाएंगे, लेकिन उथल-पुथल के कारण होने वाली मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गरीबी को कम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले मोहम्मद यूनुस को मंगलवार को नई अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया। Bangladesh Protest
Paris Olympics 2024 : इस भारतीय पहलवान को बड़ा झटका! नहीं खेल पाएंगी फाइनल! जानिए क्यों?
Shoot at sight’ order in Bangladesh : बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हुए घातक! ‘देखते ही गोली मारने’ का आदेश लागू
Shoot at sight’ order in Bangladesh : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन लगातार घातक होता जा रहा है। अब तक इसमें सैंकड़ों लोग मारे गए और सैंकड़ों घायल ही गए हैं। आधी रात को सरकारी कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और पूरे देश में “देखते ही गोली मारने” के आदेश सेना को दे दिए गए हैं, इसके लिए सेना भी तैनात कर दी गई। प्रदर्शन का कारन मुख्य रूप से छात्र समूहों के नेतृत्व में हाल ही में बहाल की गई नौकरी कोटा प्रणाली का विरोध करने के लिए शुरू हुआ था, जोकि हफ्तों पहले शुरू हुआ था। Sheikh Hasina
बांग्लादेश में ये प्रदर्शन बांग्लादेशी शासन और अर्थव्यवस्था में गहरी दरारों और स्नातक होने के बाद अच्छी नौकरियों से वंचित युवाओं की हताशा को भी उजागर करते हैं. और यह प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए सबसे बड़ी चुनौती का प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि उन्होंने जनवरी के चुनावों के बाद लगातार चौथी बार पदभार संभाला था, जिसका मुख्य विपक्षी समूहों ने बहिष्कार किया था।
आखिर क्या है नौकरी कोटा प्रणाली ?
बांग्लादेश ने 1971 में 8 महीने से अधिक समय तक चले सशस्त्र संघर्ष के बाद पाकिस्तान से स्वतंत्रता प्राप्त की और (कुछ आंकड़ों के अनुसार) 3 मिलियन से अधिक लोगों की जान चली गई थी। उसके एक साल बाद 5 नवंबर को ताजुद्दीन अहमद के नेतृत्व वाले प्रशासन ने सरकारी, अर्ध-सरकारी और रक्षा और राष्ट्रीयकृत संस्थानों में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 30% कोटा और महिलाओं के लिए 10% कोटा लागू करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पारित किया।
पिछले कुछ वर्षों में कोटा नीति में कई तरह से सुधार किए गए हैं – जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और नाती-नातिनों के लिए 30% आरक्षण की शुरुआत भी शामिल है जो 2018 तक मौजूद था।
शेख हसीना और कोटा का उन्मूलन | Sheikh Hasina
बांग्लादेश सरकार ने 2018 में इस प्रणाली को समाप्त कर दिया था, जिसमें हसीना ने कहा था कि “सार्वजनिक सेवा में कोटा प्रणाली की कोई आवश्यकता नहीं है”। बांग्लादेश लोक सेवा आयोगों के डेटा से संकेत मिलता है कि हाल के वर्षों में इनमें से अधिकांश आरक्षित पद खाली रहे हैं।
हालाँकि, सरकार के इस फैसले ने बांग्लादेश मुक्तिजोधा सोंटन ओ प्रोजोनमो केंद्रियो कमांड काउंसिल द्वारा आदेश को चुनौती देने के लिए एक रिट याचिका दायर करने के साथ नए सिरे से प्रतिक्रिया को जन्म दिया। दिसंबर 2021 में उच्च न्यायालय ने एक संदेश जारी कर सरकार से यह बताने के लिए कहा था कि परिपत्र को अवैध क्यों नहीं घोषित किया जाना चाहिए। Sheikh Hasina
S Badrinath : पूर्व क्रिकेटर ने किया टीम में चयन को लेकर बीसीसीआई की राजनीति पर बड़ा खुलासा, मची खलबल…